दुलचास राजकीय विद्यालय में वृक्ष मित्र का सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *दुलचास राजकीय विद्यालय में वृक्ष मित्र का सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश* दुलचास। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दुलचास में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने के उद्देश्य से प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऑक्सीजन जन आंदोलन एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान सांखू के संयोजक एवं वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ ने “एक व्यक्ति, एक पेड़” वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय के विद्यार्थियों को 51 पौधे निःशुल्क वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा “वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण” विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासियों द्वारा वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू का माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ एवं संस्था प्रधान संदीप चाहर ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा जल की एक-एक बूंद बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज विद्यालय में लगाए और वितरित किए गए पौधे भविष्य में स्वच्छ हवा और हरित पर्यावरण की अमूल्य धरोहर बनेंगे। कार्यक्रम में सूबेदार प्रेम सिंह, शंकर दान, गिरधारी खोत, सुभाष जांगिड़, छोटेलाल, राजकुमार, वीरेन्द्र एवं प्रदीप सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में प्रकृति प्रेम, जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।
दुलचास राजकीय विद्यालय में वृक्ष मित्र का सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *दुलचास राजकीय विद्यालय में वृक्ष मित्र का सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश* दुलचास। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दुलचास में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने के उद्देश्य से प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऑक्सीजन जन आंदोलन एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान सांखू के संयोजक एवं वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ ने “एक व्यक्ति, एक पेड़” वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय के विद्यार्थियों को 51 पौधे निःशुल्क वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा “वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण” विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासियों द्वारा वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू का माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके
प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ एवं संस्था प्रधान संदीप चाहर ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा जल की एक-एक बूंद बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज विद्यालय में लगाए और वितरित किए गए पौधे भविष्य में स्वच्छ हवा और हरित पर्यावरण की अमूल्य धरोहर बनेंगे। कार्यक्रम में सूबेदार प्रेम सिंह, शंकर दान, गिरधारी खोत, सुभाष जांगिड़, छोटेलाल, राजकुमार, वीरेन्द्र एवं प्रदीप सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में प्रकृति प्रेम, जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।
- जयपुर में एक और गवर्नमेंट स्कूल का वीडियो आया सामने हालत खस्ता ग्राम बाढ चौहान,पोस्ट ठीकरिया मीणान, तहसील कोटखावदा जिला जयपुर स्कूल बिल्कुल झज्जर है1
- Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Babaji aadharit videos spiritual video duniya ki sabse sundar sabse acchi video man ko Shant karne wali video #Rajasthan. # Jhunjhunu Sikar Churu Jaipur Jodhpur Jaisalmer Barmer Dhaulpur #spiritual video # aadhyatmik video1
- मंडावा: नगर पालिका चुनाव: पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं मंडावा। नगर पालिका चुनाव को लेकर गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का कार्य शुरू हुआ। नगर पालिका चुनाव रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम विश्वामित्र मीना ने बताया कि उपखंड कार्यालय मंडावा में नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य शुरू हुआ तथा पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नही किया, वही 26 नाम निर्देशन पत्र वितरित किए गए। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी चुनावी प्रक्रिया की जा रही है तथा शुक्रवार को रक्षाबंधन अवकाश के चलते नामांकन का काम नहीं होगा, सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिसकर्मी तैनात रहे।नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त रहेगी।1
- चौराड़ी-सिरसला रोड़ पर डंपर और बाइक की भिड़ंत, घायल बाइक सवार को ले जाया गया अस्पताल सूरजगढ़ क्षेत्र के चौराड़ी-सिरसला रोड पर सड़क हादसे से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक घायल युवक को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया जा चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा डंपर और बाइक के बीच हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में बाइक सवार शख्स के पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है।1
- झुंझुनूं रोडवेज डिपो में बड़ा बवाल! यात्री और कर्मचारियों में 25 मिनट तक मारपीट, पाइप से हमला1
- पुलिस ने बचा लिया... वरना देखिए 3 पंजाबी हिमाचल के क्या कर रहे थे1
- राजस्थान की राजधानी में रोड़ के बीचों बीच बनाया फ्री स्विमिंग पूल राजस्थान की राजधानी में रोड़ के बीचों बीच बनाया फ्री स्विमिंग पूल1
- व्यापारियों से मारपीट के मामले में महेंद्रगढ़ पुलिस का प्रहार 6 आरोपी गिरफ्तार। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हरियाणा समाचार।1