logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना में तेजी लाने के निर्देश, 12 मई तक स्वगणना पूर्ण करने को कहा डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न,अधिकारियों-कर्मचारियों को SEID सुरक्षित रखने के निर्देश संतकबीर नगर। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद में चल रही स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वगणना की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में 12 मई की शाम तक अपनी स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण कर SEID प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है। अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश स्तर पर स्वगणना की प्रगति की रैंकिंग देखी जा रही है, इसलिए सभी अधिकारी स्वयं अपनी स्वगणना पूर्ण करने के साथ अधीनस्थ कर्मचारियों की भी स्वगणना सुनिश्चित कराएं तथा SEID सहित विवरण उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि 13 मई से प्रगणकों को क्षेत्र एवं गांवों में पुष्टि और अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि 7 मई से 21 मई 2026 तक चलने वाली स्वगणना प्रक्रिया के तहत अधिक से अधिक लोग पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल से संबंधित बारकोड सभी ग्राम पंचायतों एवं गांवों में चस्पा कर दिए गए हैं ताकि लोग आसानी से स्वगणना कर सकें। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पोर्टल पर जाकर स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण करें तथा प्राप्त SEID सुरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि 22 मई से 20 जून 2026 के बीच जब प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे, तब संबंधित परिवारों को SEID उपलब्ध कराना होगा, जिससे जनगणना प्रक्रिया सुगमता से पूर्ण हो सके। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा राम जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
a5e5a7de-c9f0-41d2-b7a4-7f667a8e4d5d

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Bhartiya Kisan Union Lok Shakti Gorakhpur ke dwara sahjanva tahsildar ko gyapan saunpa Gaya Hai Purvanchal prabhari Dilip Kisan ke dwara kisanon ki samasyaon ko Lekar ke Bhartiya Kisan Union log Shakti ke Purvanchal prabhari Dilip Kisan Jila Adhyaksh Indresh Kumar Mandal upadhyaksh Vinay Kumar Giri sahjanva Sachiv Alok Pande jokhan Prajapati Chhote Lal Anya Kisan Sathiyon ke sath sahjanva tahsildar ko gyapan saunpa Gaya
    4
    Bhartiya Kisan Union Lok Shakti Gorakhpur ke dwara sahjanva tahsildar ko gyapan saunpa Gaya Hai Purvanchal prabhari Dilip Kisan ke dwara
kisanon ki samasyaon ko Lekar ke Bhartiya Kisan Union log Shakti ke Purvanchal prabhari Dilip Kisan Jila Adhyaksh Indresh Kumar Mandal upadhyaksh Vinay Kumar Giri sahjanva Sachiv Alok Pande jokhan Prajapati Chhote Lal Anya Kisan Sathiyon ke sath sahjanva tahsildar ko gyapan saunpa Gaya
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोरखपुर के सहजनवा में किसान यूनियन लोक शक्ति के नेताओं ने उपजिलाधिकारी को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। उपजिलाधिकारी ने किसानों को उनकी मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
    1
    गोरखपुर के सहजनवा में किसान यूनियन लोक शक्ति के नेताओं ने उपजिलाधिकारी को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। उपजिलाधिकारी ने किसानों को उनकी मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
    user_Alok kumar pandey
    Alok kumar pandey
    Farmer सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ से विपक्ष और दुनिया को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती।
    1
    प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ से विपक्ष और दुनिया को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती।
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गोरखपुर के डीएम कार्यालय में लगा RO प्लांट दो महीने से खराब है। भीषण गर्मी में फरियादियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें मजबूरन खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। इस समस्या पर किसी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं गया है।
    1
    गोरखपुर के डीएम कार्यालय में लगा RO प्लांट दो महीने से खराब है। भीषण गर्मी में फरियादियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें मजबूरन खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। इस समस्या पर किसी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं गया है।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पीपीगंज थाने में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, होमगार्ड हटाया गया; मुंशी निलंबित गोरखपुर। जिले के पीपीगंज थाने में तैनात एक होमगार्ड का पासपोर्ट सत्यापन रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच बैठा दी और शुरुआती जांच में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई। वायरल वीडियो में थाना कार्यालय के भीतर एक होमगार्ड को कथित रूप से रुपये लेते हुए देखा जा रहा है। आरोप है कि पासपोर्ट रिपोर्ट, चरित्र सत्यापन और अन्य पुलिस संबंधी कार्यों के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही थी। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। जांच के दौरान सामने आया कि पीपीगंज थाने में तैनात होमगार्ड सुनील कुमार को ऐसे कार्यों में लगाया गया था, जबकि यह जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों की होती है। आरोप यह भी है कि थाने में तैनात कुछ कर्मचारियों द्वारा छोटे कर्मचारियों और बिचौलियों के माध्यम से धन उगाही कराई जाती थी, ताकि सीधे तौर पर रिश्वत लेने के आरोप से बचा जा सके। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी स्तर से कराई गई जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर मुंशी सूर्यकांत भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं आरोपी होमगार्ड सुनील कुमार को थाने से हटा दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित कमांडेंट को पत्र भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कराई जा रही है। वायरल वीडियो की सत्यता, अवैध वसूली के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
    2
    पीपीगंज थाने में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, होमगार्ड हटाया गया; मुंशी निलंबित
गोरखपुर। जिले के पीपीगंज थाने में तैनात एक होमगार्ड का पासपोर्ट सत्यापन रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच बैठा दी और शुरुआती जांच में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई।
वायरल वीडियो में थाना कार्यालय के भीतर एक होमगार्ड को कथित रूप से रुपये लेते हुए देखा जा रहा है। आरोप है कि पासपोर्ट रिपोर्ट, चरित्र सत्यापन और अन्य पुलिस संबंधी कार्यों के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही थी। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।
जांच के दौरान सामने आया कि पीपीगंज थाने में तैनात होमगार्ड सुनील कुमार को ऐसे कार्यों में लगाया गया था, जबकि यह जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों की होती है। आरोप यह भी है कि थाने में तैनात कुछ कर्मचारियों द्वारा छोटे कर्मचारियों और बिचौलियों के माध्यम से धन उगाही कराई जाती थी, ताकि सीधे तौर पर रिश्वत लेने के आरोप से बचा जा सके।
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी स्तर से कराई गई जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर मुंशी सूर्यकांत भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं आरोपी होमगार्ड सुनील कुमार को थाने से हटा दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित कमांडेंट को पत्र भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कराई जा रही है। वायरल वीडियो की सत्यता, अवैध वसूली के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
    user_Rammilan kacher
    Rammilan kacher
    पत्रकार कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज में वन माफिया बेखौफ होकर सरेआम हरे पेड़ काट रहे हैं, जिससे 'ग्रीन यूपी' मिशन पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि यह सब पुलिस और नेताओं के संरक्षण में हो रहा है, जिससे स्थानीय प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में है। आक्रोशित ग्रामीण जिलाधिकारी से दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    2
    उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज में वन माफिया बेखौफ होकर सरेआम हरे पेड़ काट रहे हैं, जिससे 'ग्रीन यूपी' मिशन पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि यह सब पुलिस और नेताओं के संरक्षण में हो रहा है, जिससे स्थानीय प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में है। आक्रोशित ग्रामीण जिलाधिकारी से दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गोरखपुर के सहजनवां तहसील में 11 मई को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसान बड़ी संख्या में जुटेंगे। मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार गिरी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
    3
    गोरखपुर के सहजनवां तहसील में 11 मई को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसान बड़ी संख्या में जुटेंगे। मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार गिरी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 1962 के युद्ध और जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देकर कांग्रेस पर पलटवार किया। यह घटनाक्रम भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी जुबानी जंग को और तेज करता है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 1962 के युद्ध और जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देकर कांग्रेस पर पलटवार किया। यह घटनाक्रम भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी जुबानी जंग को और तेज करता है।
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गोरखपुर के सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में फिल्म 'खाकी मेरा ईमान' का भव्य लॉन्च हुआ। यह फिल्म पुलिस की समाज के प्रति जवाबदेही और लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बनी है। लॉन्चिंग के मौके पर बड़ी संख्या में कलाकार और शहर के गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
    1
    गोरखपुर के सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में फिल्म 'खाकी मेरा ईमान' का भव्य लॉन्च हुआ। यह फिल्म पुलिस की समाज के प्रति जवाबदेही और लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बनी है। लॉन्चिंग के मौके पर बड़ी संख्या में कलाकार और शहर के गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.