थाना ईसानगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन, भक्ति और उत्साह में डूबा थाना परिसर रमाकांत यादव लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर परिसर श्री सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व प्रत्येक वर्ष की भांति बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जन्माष्टमी को लेकर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सजावट और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों ने पूरे परिसर की शोभा बढ़ा दी कार्यक्रम को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा। जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। जैसे-जैसे रात आगे बढ़ी, वैसे-वैसे कार्यक्रम में लोगों की भीड़ और उत्साह बढ़ता गया। कार्यक्रम के दौरान सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह तथा थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह की मौजूदगी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों द्वारा कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था संभाली। थाना परिसर में अनुशासन और शांति बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर थाना ईसानगर के पुलिसकर्मियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान थाना परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं का भी उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। पूरे परिसर में “जय श्रीकृष्ण” और “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना परिसर में इस प्रकार धार्मिक आयोजन होने से पुलिस और आमजन के बीच आपसी जुड़ाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। जन्माष्टमी कार्यक्रम ने क्षेत्र में एक सकारात्मक और धार्मिक माहौल बनाया है। रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थाना ईसानगर परिसर में आयोजित यह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह क्षेत्रवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। भव्य सजावट, आकर्षक झांकियों और भक्तिमय वातावरण ने जन्माष्टमी के उत्सव को और भी खास बना दिया
थाना ईसानगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन, भक्ति और उत्साह में डूबा थाना परिसर रमाकांत यादव लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर परिसर श्री सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व प्रत्येक वर्ष की भांति बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जन्माष्टमी को लेकर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सजावट और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों ने पूरे परिसर की शोभा बढ़ा दी कार्यक्रम को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा। जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। जैसे-जैसे रात आगे बढ़ी, वैसे-वैसे
कार्यक्रम में लोगों की भीड़ और उत्साह बढ़ता गया। कार्यक्रम के दौरान सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह तथा थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह की मौजूदगी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों द्वारा कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था संभाली। थाना परिसर में अनुशासन और शांति बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर थाना ईसानगर के पुलिसकर्मियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान थाना परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं का भी उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। पूरे
परिसर में “जय श्रीकृष्ण” और “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना परिसर में इस प्रकार धार्मिक आयोजन होने से पुलिस और आमजन के बीच आपसी जुड़ाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। जन्माष्टमी कार्यक्रम ने क्षेत्र में एक सकारात्मक और धार्मिक माहौल बनाया है। रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थाना ईसानगर परिसर में आयोजित यह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह क्षेत्रवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। भव्य सजावट, आकर्षक झांकियों और भक्तिमय वातावरण ने जन्माष्टमी के उत्सव को और भी खास बना दिया
- लखीमपुर खीरी में ‘मनसा’ शोरूम का भव्य उद्घाटन, शहर की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत लखीमपुर खीरी। शहर में आज एक नए प्रतिष्ठान ‘मनसा’ शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। शोरूम का उद्घाटन मूसाराम परिवार के सदस्यों ने विधिवत किया। उद्घाटन समारोह को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में शहर की जानी-मानी हस्तियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उद्घाटन समारोह में जुटीं शहर की बड़ी हस्तियां मनसा शोरूम के उद्घाटन अवसर पर शहर और जिले की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह में लोगों ने पहुंचकर नए शोरूम के शुभारंभ पर मूसाराम परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल नजर आया। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह भी पहुंचे उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह भी पहुंचे। उन्होंने शोरूम के शुभारंभ पर मूसाराम परिवार को बधाई दी और प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। डीएम के पहुंचने पर परिवार और आयोजकों ने उनका स्वागत किया। मूसाराम परिवार के लिए खास रहा दिन शोरूम के उद्घाटन को लेकर मूसाराम परिवार में खासा उत्साह देखने को मिला। परिवार के सदस्यों ने विधिवत उद्घाटन कर नए प्रतिष्ठान की शुरुआत की। इस दौरान मौजूद अतिथियों ने शोरूम का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शहर में नई शुरुआत से लोगों में उत्साह मनसा शोरूम के खुलने से शहरवासियों में भी उत्सुकता देखने को मिली। उद्घाटन समारोह में पहुंचे लोगों ने नए प्रतिष्ठान की शुरुआत को शहर के लिए एक अच्छी पहल बताया। कार्यक्रम में शहर की सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया। उद्घाटन के दौरान मूसाराम परिवार की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और कार्यक्रम में शामिल होकर शुभकामनाएं देने के लिए आभार जताया गया। कुल मिलाकर मनसा शोरूम का उद्घाटन समारोह शहर में चर्चा का विषय रहा, जहां परिवार के सदस्यों के साथ जिले की प्रमुख हस्तियों और जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।1
- लखीमपुर से बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया वह नाम बबीता उर्फ प्रज्ञा एक अनजान आदमी के साथ फरार एक लाख रुपए का केस डेढ़ लाख का जेवर लेकर 15 8 2026 को फरार हो गई है नाम बबीता है उर्फ प्रज्ञा सुभाष नगर देवकली रोड के रहने वाली 15 8.2026 को अपने आदमी को चकमा देकर किसी आदमी के साथ फरार हो गई है ₹100000 का केस है डेढ़ लाख का जेवर लेकर फरार है थाना सदर कोतवाली लखीमपुर खीरी पुलिस नहीं कर रही है कोई कार्रवाई1
- प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तत्वावधान में लखीमपुर-खीरी में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन लखीमपुर-खीरी, 03 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) के तत्वावधान में आज लखीमपुर-खीरी के रामापुर स्थित मनीराम मैरिज लॉन में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 250 मरीजों ने पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ लिया। कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री उत्कर्ष वर्मा ‘मधुर’, लखीमपुर-खीरी, उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। उन्होंने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के माध्यम से आम नागरिकों तक किफायती दवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर PMBI उत्तर प्रदेश के मैनेजर श्री गौतम कपूर, असिस्टेंट मैनेजर श्री नितिन सिंह एवं सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर श्री मनवेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। PMBI अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए लोगों को जन औषधि केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श किया गया। डॉ. प्रियम (MBBS, MD) तथा डॉ. बिपिन कुमार (ऑर्थोपेडिक) ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी। शिविर के आयोजन में जन औषधि केंद्र संचालक इ. सुधीर कुमार वर्मा नीरज कुमार शुक्ला व श्री अनूप कुमार वर्मा (फार्मासिस्ट) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा जन औषधि परियोजना के माध्यम से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का संदेश: “सस्ती दवाई – अच्छी दवाई, जन औषधि अपनाएं, स्वस्थ भारत बनाएं।”1
- सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रेहरिया बंधे पर सदर विधायक योगेश वर्मा ने सदर तहसील मुकेश वर्मा एवं क्षेत्रीय लेखपाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों को बांटे लंच पैकेट..... नकहा: सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रेहरिया बंधे पर सदर विधायक योगेश वर्मा ने सदर तहसील मुकेश वर्मा एवं क्षेत्रीय लेखपाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों को बांटे लंच पैकेट..... सदर विधायक देर रात से ही बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे.....2
- अकबरपुर गांव में स्वच्छता अभियान की खुली पोल, गंदगी और जलभराव से ग्रामीण परेशान1
- लखीमपुर खीरी। रात 12 बजे नाव पर सवार होकर रेहरिया गांव पहुंचे सदर विधायक योगेश वर्मा। बाढ़ प्रभावित गांवों का विधायक ने खुद पहुंचकर लिया जायजा। विधायक योगेश वर्मा ने कहा जनता संकट में है, घर छोड़ने को मजबूर है, इसलिए मैं खुद आया हूं। विधायक बोले लोग पलायन करने के लिए मजबूर हैं, इसलिए हम हालात देखने आए हैं। विधायक ने कहा जनता डूब रही है, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं जगती। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने पर विधायक जी ने उठाए सवाल। विधायक बोले बाबा जी के कहने के अनुसार भी कोई भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। कटान और बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को विधायक ने सुना। रात के अंधेरे में नाव से पहुंचकर विधायक जी ने देखा बाढ़ का भयावह मंजर। प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आए सदर विधायक।1
- मैनपुरी यादव महासभा का शक्ति प्रदर्शन, विनीत यादव ने खर्रा मैं श्री कृष्ण भगवान का भव्य मंदिर निर्माण की कही बात मैनपुरी जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव महासभा द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में यादव समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा के अवसर पर यादव महासभा के प्रदेश सचिव विनीत यादव ने मैनपुरी के खर्रा क्षेत्र में एक भव्य मंदिर के निर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर समाज के लोगों के सहयोग से आगे की योजना तैयार की जाएगी। उनका कहना था कि धार्मिक और सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज को एकजुट करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। शोभायात्रा का शुभारंभ प्रमुख जनप्रतिनिधियों और समाज के नेताओं की मौजूदगी में किया गया। करहल विधायक तेज प्रताप यादव, सपा के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य तथा बदायूं सांसद आदित्य यादव पूर्व विधायक राजू यादव संयुक्त रूप से फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी झांकियां और धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस शोभायात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वाइट: विनीत यादव प्रदेश सचिव यादव महासभा रिपोर्टर दीपक शर्मा जनपद मैनपुरी मैनपुरी यादव महासभा का शक्ति प्रदर्शन, विनीत यादव ने खर्रा मैं श्री कृष्ण भगवान का भव्य मंदिर निर्माण की कही बात मैनपुरी जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव महासभा द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में यादव समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा के अवसर पर यादव महासभा के प्रदेश सचिव विनीत यादव ने मैनपुरी के खर्रा क्षेत्र में एक भव्य मंदिर के निर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर समाज के लोगों के सहयोग से आगे की योजना तैयार की जाएगी। उनका कहना था कि धार्मिक और सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज को एकजुट करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। शोभायात्रा का शुभारंभ प्रमुख जनप्रतिनिधियों और समाज के नेताओं की मौजूदगी में किया गया। करहल विधायक तेज प्रताप यादव, सपा के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य तथा बदायूं सांसद आदित्य यादव पूर्व विधायक राजू यादव संयुक्त रूप से फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी झांकियां और धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस शोभायात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वाइट: विनीत यादव प्रदेश सचिव यादव महासभा रिपोर्टर दीपक शर्मा जनपद मैनपुरी1
- लखीमपुर खीरी में ‘मनसा’ शोरूम का भव्य उद्घाटन, शहर की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत लखीमपुर खीरी। शहर में शुक्रवार को नए प्रतिष्ठान ‘मनसा’ शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। शोरूम का विधिवत उद्घाटन मूसाराम परिवार के दोनों भाइयों दिनेश अग्रवाल और देश दीपक अग्रवाल ने किया। उद्घाटन समारोह में शहर और जिले की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत कर अग्रवाल परिवार को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला। समारोह में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह भी पहुंचे और उन्होंने दिनेश अग्रवाल व देश दीपक अग्रवाल को मनसा शोरूम के शुभारंभ पर बधाई देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएम के पहुंचने पर परिवार के सदस्यों और आयोजकों ने उनका स्वागत किया। उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने शोरूम का भ्रमण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मनसा शोरूम के खुलने से शहरवासियों में भी उत्सुकता देखने को मिली। लोगों ने इसे शहर के लिए एक नई और अच्छी शुरुआत बताते हुए मूसाराम परिवार को शुभकामनाएं दीं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी ने उद्घाटन समारोह की गरिमा बढ़ा दी। इस अवसर पर दिनेश अग्रवाल और देश दीपक अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने और शुभकामनाएं देने के लिए आभार व्यक्त किया। कुल मिलाकर मनसा शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह शहर में आकर्षण का केंद्र रहा और दोनों भाइयों की इस नई व्यावसायिक पहल को लोगों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिला।4
- अवैध असलहे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार मुकदमा दर्जकर भेजा जेल गौरिया गांव निवासी जुबेर और टीकर निवासी असलम को कैमहरा नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास एक 315 बोर तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुई हैं। चारों आरोपियों पर अवैध असलहा रखने का मुकदमा दर्जकर चालान भेज दिया गया है।1