Shuru
Apke Nagar Ki App…
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार सोनभद्र! रॉबर्ट्सगंज में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर चन्द्रभूषण समेत तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरोह सुनसान स्थानों पर राहगीरों और युवक-युवतियों को निशाना बनाकर लूट, छिनैती व छेड़खानी करता था। बढ़ौली चौराहे से मिली सूचना पर ईको प्वाइंट के पास घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई तेज की है।
GYAN PRAKASH
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार सोनभद्र! रॉबर्ट्सगंज में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर चन्द्रभूषण समेत तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरोह सुनसान स्थानों पर राहगीरों और युवक-युवतियों को निशाना बनाकर लूट, छिनैती व छेड़खानी करता था। बढ़ौली चौराहे से मिली सूचना पर ईको प्वाइंट के पास घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई तेज की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ओबरा बाँध के जलस्तर पर अलर्ट, तटवर्ती गांवों में सतर्कता गेट खोले जाने की स्थिति में सोन नदी तक पहुंचेगा पानी, प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की सोनभद्र, 26 अगस्त। वर्षा ऋतु में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने ओबरा बाँध के जलस्तर पर निगरानी और बढ़ा दी है। बाँध का पूर्ण जलस्तर (FRL) 193.24 मीटर निर्धारित है। अधिक वर्षा होने पर बाँध की सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर गेट खोले जा सकते हैं। प्रशासन के अनुसार, गेट खोले जाने की स्थिति में पानी रेणु नदी के रास्ते करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा। इसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटीया, वर्दिया और सिन्दुरिया गांवों के नागरिकों से अपील की है कि वे नदी, नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में जोखिम न उठाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाँध के जलस्तर और संभावित स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की अपील के बाद तटवर्ती गांवों में भी सतर्कता बढ़ गई है।1
- ओबरा में गूंजा बारावफात का जश्न, हजारों की भीड़ के साथ निकला भव्य जुलूस ओबरा/सोनभद्र। बारावफात के अवसर पर बुधवार को ओबरा आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में इन्तजामिया कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। भलुआ टोला, मिल्लत नगर एवं नूरी मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजार पहुंचा। डीजे की धुन पर लोग झूमते-थिरकते नजर आए। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार जुलूस में करीब दो हजार लोगों के शामिल होने की बात बताई गई। बारावफात के मौके पर निकले इस जुलूस को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल होकर आगे बढ़ते रहे। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया तथा नगर की सड़कों पर बारावफात के जुलूस की रौनक देखने को मिली। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए इन्तजामिया कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे। जुलूस में ओबरा अध्यक्ष प्रतिनिधि, इन्तजामिया कमेटी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान नगर में लोगों की भारी भीड़ के चलते पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ओबरा थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। इसके अलावा एलआईयू टीम भी सक्रिय रही तथा जुलूस से जुड़ी गतिविधियों की लगातार निगरानी करती रही। पुलिस टीम द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर लगातार निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरती। वहीं कमेटी के पदाधिकारियों ने भी लोगों से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस में शामिल होने की अपील की। बारावफात के अवसर पर निकला यह भव्य जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन और इन्तजामिया कमेटी के बीच समन्वय नजर आया। ओबरा नगर में निकले इस जुलूस ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।1
- मर्चा की खेती को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया नष्ट चंदौली:(नौगढ़ ब्लॉक) के अंतर्गत ग्राम पंचायत भारदुआ में वन भूमि पर लगे मर्चा की खेती को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया नष्ट (रिपोर्टर)इंद्रजीत सिंह U C P Voice News देश की आवाज1
- *बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सक्रियता, ओबरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* *प्रेस नोट* *जनपद : सोनभद्र* *दिनांक : 26.08.2026* *बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सक्रियता, ओबरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री प्रभात राय* के साथ थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ सायंकालीन पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं बारावफात जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने एवं अफवाहों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र 🎀 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार कीं राखियां रक्षाबंधन को लेकर करीब 150 समूहों की महिलाएं 20–30 हजार राखियां तैयार करने में जुटीं। अब तक 5 हजार से अधिक राखियां बन चुकी हैं। हिंदूवादी क्लस्टर की महिलाओं ने डीएम चर्चित गौड़ को राखी बांधकर सुरक्षा व सहयोग का संदेश दिया। डीएम ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं के उत्पादों की ब्रांडिंग पर जोर दिया। #Sonbhadra #Rakhi #SelfHelpGroup #WomenEmpowerment1
- जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा 464 दिन से धरने पर बैठे हैं अभी तक जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा इस धरने का जांच पड़ताल नहीं किया गया डेढ़ साल पूरे होने वाले हैं कोई भी जिलाधिकारी धरने पर नहीं आ सका यहां के किसान बड़ा दुखित है जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि आज तक जिलाधिकारी सोनभद्र ग्राम पंचायत भैसवार में धरना रथ किसानों का हाल-चाल लेने नहीं आए किसानों ने बड़ा आक्रोश है इस धरने में मौजूद रहे जिला सचिव संजय कुमार यादव सीताराम मनराज मौर्य नंदलाल मोर्य ओम प्रकाश गुप्ता रामप्रसाद आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे2
- ईद , मिलाद उन नबी का त्यौहार हर्षोउल्लास के,साथ मनाया गया आज दिनांक 26 अगस्त बुधवार को ग्राम पंचायत बरबसपुर तहसील नौगढ़ जनपद। चन्दौली में ईद मिलाद उन,नबी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मस्जिद से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए भाईचारे के साथ जुलूस निकाला गया जुलूस में काफी मात्रा में लोग शामिल रहे पुलिस प्रशासन के देखरेख में जुलूस निकल गया काफी मात्रा में लोग उपस्थित रहे2
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र एंबुलेंस में छिपाकर गांजा तस्करी का भंडाफोड़! 🚑🌿 हाथीनाला पुलिस व एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने 81.3 किलो गांजा बरामद कर चालक समीर सरकार को गिरफ्तार किया। गांजा एंबुलेंस के गुप्त कैबिनेट में एल्युमिनियम की चादर के नीचे छिपाया गया था। 📍 ओडिशा के सम्बलपुर से सुल्तानपुर होनी थी डिलीवरी 💰 गांजे की कीमत करीब 41 लाख, एंबुलेंस समेत 48 लाख का माल बरामद ⚖️ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा, नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश जारी। #Sonbhadra #BreakingNews #GanjaSmuggling #PoliceAction1