logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#चित्रकूट पाठा मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान प्रारंभ, पहले दिन 35 से अधिक लोग जुड़े कौबरा/चित्रकूट, 10 मई 2026। ग्राम पंचायत कौबरा के शारदानगर में आज पाठा मुक्ति मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संगठन की विचारधारा और जनहित के मुद्दों के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। अभियान के प्रथम दिवस ही 35 से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर पाठा मुक्ति मोर्चा के साथ जुड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए श्रीमती सुनीता देवी को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पाठा मुक्ति मोर्चा क्षेत्र के विकास, जनता के अधिकारों तथा चित्रकूट, बांदा सहित पूरे उत्तर प्रदेश के जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से लवकुश कुमार भारती, नंदलाल सिंह, रंजीत जाटव, रामदयाल मास्टर साहेब, पत्रकार अनिल देवरवा, जानकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी दिनों में सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

1 hr ago
user_शिव प्रकाश चित्रकूट
शिव प्रकाश चित्रकूट
Manikpur, Chitrakoot•
1 hr ago
9e79d026-2589-45ae-8cbe-0221a83bea80

#चित्रकूट पाठा मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान प्रारंभ, पहले दिन 35 से अधिक लोग जुड़े कौबरा/चित्रकूट, 10 मई 2026। ग्राम पंचायत कौबरा के शारदानगर में आज पाठा मुक्ति मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संगठन की विचारधारा और जनहित के मुद्दों के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। अभियान के प्रथम दिवस ही 35 से अधिक लोगों ने सदस्यता

eb22b80f-da9c-49bc-bf2a-d574e3c96a51

ग्रहण कर पाठा मुक्ति मोर्चा के साथ जुड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए श्रीमती सुनीता देवी को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पाठा मुक्ति मोर्चा क्षेत्र के विकास, जनता के अधिकारों तथा चित्रकूट, बांदा सहित पूरे उत्तर प्रदेश के जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपस्थित

dd058c2c-37a8-4fe9-a9f8-c94644b320d1

लोगों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से लवकुश कुमार भारती, नंदलाल सिंह, रंजीत जाटव, रामदयाल मास्टर साहेब, पत्रकार अनिल देवरवा, जानकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी दिनों में सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 258 लोगों की हुई जांच, 98 को मिले चश्मा ,12 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित इटवा गांव में विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन - 258 लोगों की हुई जांच, 98 को मिले चश्मा ,12 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित चित्रकूट, 11 मई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के सहयोग से रामनगर ब्लॉक के इटवा गांव के शिव बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर के साथ इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल हेतु निशुल्क प्याऊं का उद्घाटन भी नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के सभासद शंकर प्रसाद यादव के द्वारा किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 258 लोगों की नेत्र जांच की, जिसमें 98 लोगों को निशुल्क चश्मा वितरित किए गए,12 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। वहीं 118 लोगों को आई ड्रॉप वितरित की गई। जिन बुजुर्गों को चश्मा मिला और जिन्हें ऑपरेशन के लिए जानकीकुंड ले जाया गया वे बेहद प्रफुल्लित नजर आए और युवा समाजसेवी कैंप के आयोजक पद्मेंद्र त्रिपाठी को आशीर्वाद दिया। शिविर में सैकड़ों बच्चों सहित बुजुर्ग महिला-पुरुषों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों की काउंसलिंग करते हुए स्वच्छता, संतुलित पोषण एवं आंखों की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान विकास पथ सेवा संस्थान की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय देउंधा के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को निःशुल्क ग्लूकोन-डी एवं वाटिका कोकोनट ऑयल का वितरण भी किया गया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती रामेश्वरी देवी,श्रीमती रचना द्विवेदी ओम प्रकाश यादव भी मौजूद रहे। जानकीकुंड ट्रस्ट के निदेशक डॉ. इलेश जैन के निर्देशन में जिला कार्यक्रम समन्वयक बालकृष्ण तिवारी , उमाशंकर शुक्ल, विनय यादव, बृजेश यादव, दिलीप कुमार एवं संतोष मिश्रा सहित चिकित्सकीय टीम ने ग्रामीणों की नेत्र जांच कर जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे और दवाएं वितरित कीं। साथ ही मोतियाबिंद ग्रसित मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। सभासद शंकर प्रसाद यादव ने सुदूर ग्रामीण अंचल में विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित शिविर आयोजन के लिए डा. प्रभाकर सिंह व संयोजक पद्मेंद्र त्रिपाठी के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए आगे भी मानव सेवा जारी रखने की अपेक्षा की है। कहा कि क्षेत्र में गरीब, असहाय व बुजुर्गों को नेत्र ज्योति देने का यह पुनीत कार्य बहुत ही सराहनीय है इटवा गांव के प्रसिद्ध शिव बाबा मंदिर परिसर में आयोजित शिविर को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण बेहद जरूरी है, जिससे प्रारंभिक स्तर पर ही बीमारियों की पहचान कर समय रहते उपचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि विकास पथ सेवा संस्थान आगे भी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में राजाराम राजपूत शारदा प्रसाद पाल, शिवदास योगी नारायण राजाराम बद्री विशाल शिव शंकर रामकलेश बृजमोहन सूर्यकांत त्रिपाठी सूर्यकांत त्रिपाठी अरुण सिंह छितानी विकास मिश्रा तीरथ पाल शुभम मिश्रा प्रकाश पांडेय सुनील गुप्ता संत रामबाबू दास छोटेलाल बाबा समेत बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में संयोजक पदमेन्द त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    3
    258 लोगों की हुई जांच, 98 को मिले चश्मा ,12  मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित
इटवा गांव में विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन 
- 258 लोगों की हुई जांच, 98 को मिले चश्मा ,12  मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित
चित्रकूट, 11 मई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के सहयोग से रामनगर ब्लॉक के इटवा गांव के शिव बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर के साथ इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल हेतु निशुल्क प्याऊं का उद्घाटन भी नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के सभासद शंकर प्रसाद यादव के द्वारा किया गया। 
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 258 लोगों की नेत्र जांच की, जिसमें 98  लोगों को निशुल्क चश्मा वितरित किए गए,12 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। वहीं 118 लोगों को आई ड्रॉप वितरित की गई। जिन बुजुर्गों को चश्मा मिला और जिन्हें ऑपरेशन के लिए जानकीकुंड ले जाया गया वे बेहद प्रफुल्लित नजर आए और युवा समाजसेवी कैंप के आयोजक पद्मेंद्र त्रिपाठी को आशीर्वाद दिया। 
शिविर में सैकड़ों बच्चों सहित बुजुर्ग महिला-पुरुषों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों की काउंसलिंग करते हुए स्वच्छता, संतुलित पोषण एवं आंखों की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान विकास पथ सेवा संस्थान की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय देउंधा के छात्र-छात्राओं  एवं ग्रामीणों को निःशुल्क ग्लूकोन-डी एवं वाटिका कोकोनट ऑयल का वितरण भी किया गया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती रामेश्वरी देवी,श्रीमती रचना द्विवेदी ओम प्रकाश यादव भी मौजूद रहे।
जानकीकुंड ट्रस्ट के निदेशक डॉ. इलेश जैन के निर्देशन में जिला कार्यक्रम समन्वयक बालकृष्ण तिवारी , उमाशंकर शुक्ल, विनय यादव, बृजेश यादव, दिलीप कुमार एवं संतोष मिश्रा सहित चिकित्सकीय टीम ने ग्रामीणों की नेत्र जांच कर जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे और दवाएं वितरित कीं। साथ ही मोतियाबिंद ग्रसित मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। सभासद शंकर प्रसाद यादव ने सुदूर ग्रामीण अंचल में विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित शिविर  आयोजन के लिए डा.  प्रभाकर सिंह व संयोजक पद्मेंद्र त्रिपाठी के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए आगे भी मानव सेवा जारी रखने की अपेक्षा की है। कहा कि क्षेत्र में गरीब, असहाय व  बुजुर्गों को नेत्र ज्योति देने का यह पुनीत कार्य  बहुत ही सराहनीय है 
इटवा गांव के प्रसिद्ध शिव बाबा मंदिर  परिसर में आयोजित शिविर को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण बेहद जरूरी है, जिससे प्रारंभिक स्तर पर ही बीमारियों की पहचान कर समय रहते उपचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि विकास पथ सेवा संस्थान आगे भी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में  राजाराम राजपूत शारदा प्रसाद पाल, शिवदास योगी नारायण राजाराम बद्री विशाल शिव शंकर रामकलेश बृजमोहन सूर्यकांत त्रिपाठी सूर्यकांत त्रिपाठी अरुण सिंह छितानी  विकास मिश्रा तीरथ पाल शुभम मिश्रा  प्रकाश पांडेय सुनील गुप्ता संत  रामबाबू दास छोटेलाल  बाबा समेत बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंत में संयोजक पदमेन्द त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • घर में घुसकर बलात्कार हत्या का प्रयास व जान से मारने की धमकी का आरोपी गिरफ्तार *थाना मऊ पुलिस टीम घर में घुसकर बलात्कार,हत्या का प्रयास,गाली गलौच,मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में उ0नि0 राहुल पाण्डेय व उनकी टीम द्वारा घर में घुसकर बलात्कार,हत्या का प्रयास,गाली गलौच,मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। *संक्षिप्त विवरण-* उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.04.2026 को एक वादिया द्वारा थाना मऊ में सूचना दी गयी कि अभियुक्त 1.बडाभईया उर्फ रामअवतार पुत्र नंदलाल यादव 2.मुन्नी यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद 3.बुआ का लडका नाम अज्ञात निवासीगण भौटी का पुरवा मजरा खण्डेहा थाना मऊ द्वारा आवेदिका के घर में घुसना बडाभईया उपरोक्त द्वारा आवेदिका की साडी खोलकर जमीन पर पटक देना, अश्लील हरकत करना ,बीच बचाव करने आये सास ससुर से गाली गलौच मारपीट ,जान से मारने की धमकी देना एवं पति की गर्दन दबाकर जान से मारने का प्रयास करना सूचना पर थाना मऊ में मु0अ0स0 133/26 धारा 75(1),76,110,115(2),333,351(3),352 बीएनएस एवं 3(2)5 एससी एसटी एक्ट बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त पंजीकृत किया गया। पीड़िता का बयान अन्तर्गत धारा 183 बीएनएसएस के तहत मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त बडाभईया उपरोक्त के विरुद्ध धारा 64(1) की बढ़ोतरी की गयी। आज दिनाँक 11.05.2026 को उ0नि0 राहुल पाण्डेय व उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 133/26 धारा 64(1),110,115(2),333,351(3),352 बीएनएस एवं 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के आरोपी अभियुक्त बडाभईया उर्फ रामअवतार उपरोक्त को अभियुक्त के घर भौटी का पुरवा मजरा खण्डेहा थाना मऊ से गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.उ0नि0 राहुल पाण्डेय 2.आरक्षी नंदलाल
    1
    घर में घुसकर बलात्कार हत्या का प्रयास व जान से मारने की धमकी का आरोपी गिरफ्तार 
*थाना मऊ पुलिस टीम घर में घुसकर बलात्कार,हत्या का प्रयास,गाली गलौच,मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के  वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट  अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मऊ  फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में उ0नि0  राहुल पाण्डेय व उनकी टीम द्वारा घर में घुसकर बलात्कार,हत्या का प्रयास,गाली गलौच,मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*संक्षिप्त विवरण-*
उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.04.2026 को एक वादिया द्वारा थाना मऊ में सूचना दी गयी कि अभियुक्त 1.बडाभईया उर्फ रामअवतार पुत्र नंदलाल यादव 2.मुन्नी यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद 3.बुआ का लडका नाम अज्ञात निवासीगण भौटी का पुरवा मजरा खण्डेहा थाना मऊ द्वारा आवेदिका के घर में घुसना बडाभईया उपरोक्त द्वारा आवेदिका की साडी खोलकर जमीन पर पटक देना, अश्लील हरकत करना ,बीच बचाव करने आये सास ससुर से गाली गलौच मारपीट ,जान से मारने की धमकी देना एवं पति की गर्दन दबाकर जान से मारने का प्रयास करना सूचना पर थाना मऊ में मु0अ0स0 133/26 धारा 75(1),76,110,115(2),333,351(3),352 बीएनएस एवं 3(2)5 एससी एसटी एक्ट बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त पंजीकृत किया गया। पीड़िता का बयान अन्तर्गत धारा 183 बीएनएसएस के तहत मुकदमा उपरोक्त  में अभियुक्त बडाभईया उपरोक्त के विरुद्ध धारा 64(1) की बढ़ोतरी की गयी। आज दिनाँक 11.05.2026 को उ0नि0 राहुल पाण्डेय व उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 133/26 धारा 64(1),110,115(2),333,351(3),352 बीएनएस एवं 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के आरोपी अभियुक्त बडाभईया उर्फ रामअवतार उपरोक्त को अभियुक्त के घर भौटी का पुरवा मजरा खण्डेहा थाना मऊ से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.उ0नि0  राहुल पाण्डेय 
2.आरक्षी नंदलाल
    user_Ashok Kumar
    Ashok Kumar
    Newspaper advertising department Karwi, Prayagraj•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पति की बेरुखी और खर्च न देने के कारण एक साल से मायके में रह रही महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद भी पति उसे देखने तक नहीं आया, जिससे उनके तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए।
    2
    उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पति की बेरुखी और खर्च न देने के कारण एक साल से मायके में रह रही महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद भी पति उसे देखने तक नहीं आया, जिससे उनके तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए।
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    19 hrs ago
  • FREE में Poster बनवाओ 😳 | Thumbnail, Banner, Wedding Card सब कुछ FREE 🔥 #PrakashPathak #FreePosterDesign #YouTubeThumbnail #GraphicDesigner #ViralShorts
    1
    FREE में Poster बनवाओ 😳 | Thumbnail, Banner, Wedding Card सब कुछ FREE 🔥

#PrakashPathak
#FreePosterDesign
#YouTubeThumbnail
#GraphicDesigner
#ViralShorts
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित क्रिसेंट वाटर पार्क में लड़कियों से छेड़छाड़ करने पर कुछ लड़कों की जमकर पिटाई की गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित क्रिसेंट वाटर पार्क में लड़कियों से छेड़छाड़ करने पर कुछ लड़कों की जमकर पिटाई की गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Jitendra pratap Singh
    Jitendra pratap Singh
    Court reporter रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रीवा जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्षों और प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक हुई। इस बैठक में संगठन महासचिव, शहर अध्यक्ष सहित पूरे जिले के प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल हुए।
    1
    रीवा जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्षों और प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक हुई। इस बैठक में संगठन महासचिव, शहर अध्यक्ष सहित पूरे जिले के प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल हुए।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सतना में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनी सड़कों को तुरंत बाद फिर से खोद दिया जाता है। मरम्मत और खुदाई के इस अजीबोगरीब चक्र से जनता परेशान है और भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। लोग नगर निगम व नेताओं के बीच तालमेल की कमी पर सवाल उठा रहे हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के सतना में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनी सड़कों को तुरंत बाद फिर से खोद दिया जाता है। मरम्मत और खुदाई के इस अजीबोगरीब चक्र से जनता परेशान है और भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। लोग नगर निगम व नेताओं के बीच तालमेल की कमी पर सवाल उठा रहे हैं।
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में तालाब खुदाई को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। एक भाजपा नेता ने लघु सिंचाई विभाग पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। इस खुलासे ने जिले में हड़कंप मचा दिया है।
    2
    उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में तालाब खुदाई को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। एक भाजपा नेता ने लघु सिंचाई विभाग पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। इस खुलासे ने जिले में हड़कंप मचा दिया है।
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.