Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीरगंज पवई में बैंक ऑफ़ बड़ौदा CSP का शुभ उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा
Annuindian24news
पीरगंज पवई में बैंक ऑफ़ बड़ौदा CSP का शुभ उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा
More news from बिहार and nearby areas
- कटिहार: जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 22 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की है, जबकि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध विभाग को पूर्व में समाचार पत्रों के माध्यम से अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने आजमनगर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव वाजिदपुर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तालामई मरांडी और सुनीता मुर्मू को मौके से गिरफ्तार किया गया। टीम ने उनके पास से करीब 12 लीटर चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा उत्पाद विभाग की टीम ने कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 के ओवरब्रिज के नीचे भी कार्रवाई करते हुए 10.800 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।2
- या अल्लाह! आलम-ए-इस्लाम को ताक़त और इत्तेहाद अता फ़रमा: बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी1
- Post by Artist Satyam1
- Post by Mukesh Kumar1
- होली पर्व के दिन रंग व मजाक करना पड़ा भारी दो पक्षों के बीच जमकर चला लाठी डंडा 7 व्यक्ति घायल मुकदमा दर्ज जाँच शुरू।1
- कसबा के पूर्व विधायक सैयद गुलाम हुसैन के निधन पर शोक कसबा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जनाब सैयद गुलाम हुसैन साहब के इंतकाल की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को सीमांचल की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। वे एक अनुभवी एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास और सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति दें। लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- साहिबगंज। साहिबगंज में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार का कहर दो युवकों की जान ले गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर मठिया (डेरा पीपल पेड़) के पास रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के महादेवगंज गश्ती दल मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को तुरंत उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सनोज कुमार यादव (तालबन्ना) तथा बादल यादव (शोभापुर भट्ठा) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से साहिबगंज से महादेवगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मठिया पीपल पेड़ के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद वहां से गुजर रही मुफस्सिल थाना की गश्ती टीम ने तत्काल दोनों युवकों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को इसकी सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।4
- बिहार के मुख्यमंत्री के कटिहार में होने वाले संभावित दौरे को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है,बिहार के मुख्यमंत्री कटिहार के प्राणपुर में बारझल्ला पंचायत के बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करेंगे,जिसे लेकर जिले के अधिकारी और पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर कैंप किए है साथ ही साथ कार्यक्रम स्थल पर अवैध अतिक्रमण को लेकर बुलडोजर एक्शन भी जारी है मामले पर कटिहार के जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 मार्च को कटिहार आ रहे है जहां वो बड़झल्ला पंचायत में पंचायत सरकार भवन और तीनगछिया में बन रहे बाजार समिती मार्केट का उद्घाटन करेंगे,उन्होंने कहा कि जहां भी सड़क किनारे लोग अवैध अतिक्रमण किए हुए थे उन्हें हटाया गया है सामान्य रूप से उन्हें हटाया गया है ये सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया जा रहा है4