Shuru
Apke Nagar Ki App…
माडीसरई (जनकपुर) में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का दौरा, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब जनकपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत माडीसरई में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के दौरे के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनके साथ सांसद ज्योत्सना महंत, सूरज महंत और पूर्व विधायक गुलाब कमरो भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। दौरे के दौरान डॉ. महंत ने जनकपुर क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया।
Ashok Shrivastava Khabar Fast
माडीसरई (जनकपुर) में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का दौरा, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब जनकपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत माडीसरई में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के दौरे के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनके साथ सांसद ज्योत्सना महंत, सूरज महंत और पूर्व विधायक गुलाब कमरो भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। दौरे के दौरान डॉ. महंत ने जनकपुर क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- kotma1
- महिला आरक्षण पर भ्रम फैलाने का आरोप, सूरजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल,,,, सूरजपुर, में महिला आरक्षण को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह महिला आरक्षण के नाम पर पूरे देश में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है,जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे को वास्तविक रूप से लागू करने के बजाय उसे एक राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला आरक्षण की प्रबल समर्थक रही है, उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा द्वारा यह प्रचारित करना कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है,उनके अनुसार,वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग है और जनता को भ्रमित करने के लिए इस प्रकार की बातें सामने लाई जा रही हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पहले ही बन चुका है कानून शशि सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल, जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (106 वां संविधान संशोधन) के नाम से जाना जाता है, संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है। इस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर भी हो चुके हैं और यह विधेयक अब कानून का रूप ले चुका है,उन्होंने कहा कि जब यह कानून पहले ही पारित हो चुका है, तो यह कहना कि विपक्ष के कारण महिला आरक्षण लागू नहीं हो सका, पूरी तरह गलत है, हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस कानून के लागू होने की समयसीमा भविष्य की जनगणना और परिसीमन प्रक्रिया से जुड़ी हुई है, जिससे इसके तत्काल प्रभाव में आने में देरी हो रही है। 131वां संविधान संशोधन विधेयक पर कांग्रेस का आरोप कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने 16 अप्रैल 2026 को संसद में प्रस्तुत 131वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि इस विधेयक को महिला आरक्षण के नाम पर प्रस्तुत किया गया, जबकि इसका मुख्य उद्देश्य परिसीमन से जुड़े प्रावधानों को आगे बढ़ाना था,उन्होंने बताया कि इस विधेयक में लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव शामिल था, जिसमें 815 सीटें राज्यों के लिए और 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों के लिए निर्धारित की जानी थीं,इसके अलावा, परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने की बात भी कही गई थी,शशि सिंह के अनुसार,कई राज्यों ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई, क्योंकि उनका मानना था कि पुराने आंकड़ों के आधार पर परिसीमन करना उचित नहीं है। कांग्रेस का दावाः महिला आरक्षण की हमेशा रही समर्थक शशि सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में कांग्रेस ने हमेशा पहल की है,उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि 1989 में उन्होंने पंचायतों और नगर पालिकाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का प्रस्ताव रखा था,हालांकि उस समय यह विधेयक राज्यसभा में पारित नहीं हो सका था,इसके बाद पी.वी. नरसिम्हा राव के कार्यकाल में 1993 में यह प्रस्ताव पुनः लाया गया और अंततः कानून का रूप ले सका,इसी प्रकार डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण के लिए विधेयक लाया गया, जो 2010 में राज्यसभा में पारित हुआ, उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का ही परिणाम है कि आज देशभर में पंचायतों और नगर निकायों में लाखों महिला जनप्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। पुरानी जनगणना के आधार पर परिसीमन पर सवाल शशि सिंह ने कहा कि जब देश में नई जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और जातिगत जनगणना की भी चर्चा हो रही है, तो 2011 के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन कराना तर्कसंगत नहीं है, उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार नई जनगणना के आंकड़ों का इंतजार क्यों नहीं करना चाहती। उनके अनुसार, परिसीमन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को अद्यतन आंकड़ों के आधार पर ही किया जाना चाहिए,ताकि सभी राज्यों और क्षेत्रों के साथ न्याय हो सके। महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग… कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिला आरक्षण को लागू करना चाहती है,तो इसे परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ने की आवश्यकता नहीं है,उन्होंने सुझाव दिया कि वर्तमान लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जा सकता है,इसके लिए किसी अतिरिक्त परिसीमन …1
- न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैंकि प्रार्थी शिवम् रवानी भगवानपुर सुभाषनगर निवासी ने थाना गांधीनगर द्वारा 10/04/26 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट कराया गया कि प्रार्थी दिनांक 09/04/26 को अपने अपाचे मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/डीजेड/9236 से जिला अस्पताल अंबिकापुर इलाज कराने गया था, इलाज कराकर वापस आकर देखा तो प्रार्थी का अपाचे मोटरसायकल अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था, आस पास पत्ता तलाश किया जो पता नहीं चला, प्रार्थी के अपाचे मोटरसायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया हैं, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 71/26 सदर धारा 305(बी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दोपहिया वाहन चोरी के मामलो कों संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को दोपहिया वाहन चोरी के मामलो के अभियान चलाकर कार्यवाही करने एवं प्रकरण के आरोपियो को गिरफ़्तार करने एवं चोरी गयी दोपहिया वाहन को बरामद करने के दिशा निर्देश दिए गये थे, इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे थाना मणीपुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना प्रार्थी का कथन, घटना स्थल निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पत्ता तलाश मुखबीर सूचना पर पूर्व के दोपहिया वाहन चोरी के मामलो मे शामिल आरोपी दीपक प्रजापति साकिन पार्वतीपारा बरगीडीह थाना लुन्ड्रा को हिरासत मे लेकर पकड़कर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (01) दीपक प्रजापति आत्मज प्रेम साय प्रजापति उम्र 23 वर्ष बरगीडीह थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से मोटरसायकल चोरी के सम्बन्ध मे कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर गोल मोल जबाब दिया गया, आरोपी से हिकमतअमली से पुछताछ किये जाने पर शहर एवं आस पास से मोटर सायकल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार कर बताया कि आरोपी इसी वर्ष माह फरवरी में अपने नानी के घर ग्राम चांदो लखनपुर गया था, जिसको लेने अन्य साथी भी चांदो गए थे, चांदो बाजार के दिन आरोपी अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर बाजार के पास से मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीवी /8721 को चोरी कर अम्बिकापुर ले आये थे। इसके बाद माह मार्च में मिशन अस्पताल अम्बिकापुर से एक स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/सीआर/6905, महामाया चौक खाना खजाना होटल के पास भी एक मोटर सायकल चोरी करना जिसका नंबर याद नहीं होना बताया है, तथा इसके बाद जिला अस्पताल अम्बिकापुर के मोटर सायकल स्टैण्ड से स्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीजेड/3245 को चोरी किया है, इसके बाद माह अप्रैल में जिला अस्पताल अम्बिकापुर के मोटर सायकल स्टैण्ड से अपाची क्र सीजी/15/डीजेड/9236 एवं स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीजी/0603 को चोरी करना बताया है, और दो दिन पहले ही मिशन अस्पताल अम्बिकापुर के सामने से स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीवी/9580 को चोरी किया है, जिसको अम्बिकापुर में अपने पास छुपा कर रखना बताया है, पुलिस टीम द्वारा आरोपी द्वारा पेश करने पर कुल 06 मोटरसायकल जप्त किया गया है, एवं चोरी किये हुये 01 अपाचे मोटर सायकल को अपने साथी जावेद खान निवासी बरगीडीह को देना बताया है, पुलिस टीम द्वारा जावेद खान निवासी बरगीडीह को तलब कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (02) जावेद खान आत्मज ईलियास खान उम्र 28 वर्ष साकिन बरगीडीह थाना लुण्ड्रा का होना बताया, आरोपी से हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा अपाचे मोटर सायकल अपने कब्जे मे रखना स्वीकार किया जो पेश करने पर जप्त किया गया है, आरोपियों के कब्जे से कुल 07 नगमोटरसायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 04 लाख रुपये बरामद किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध पूर्व मे भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है, पूर्व मे भी चोरी के मामले मे शामिल रहे है, आरोपी दीपक प्रजापति थाना सीतापुर और थाना कोतवाली अम्बिकापुर से चालान हुआ है, आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 111 बी.एन.एस. का पाये जाने से प्रकरण में जोड़कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लुन्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी पी तिवारी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, नरेन्द्र जांगड़े, देवनारायण चौधरी, विकास सिन्हा, रजनीकांत मिश्रा, सतीश सिंह, सूरज राय, अजय पाण्डेय, आरक्षक उमाशंकर साहू, रामशंकर यादव, निरंजन बड़ा, मनीष सिंह, अशोक यादव, विकास मिश्रा, अनिल सिंह, रामकेश्वर, अरविन्द, इबनुल खान एवं अन्य स्टाप सक्रिय रहे।1
- बोजेपी को पहले से पता था कि वे गिर जाएगी ।1
- इस भाई साहब ने सरकार से कल्पना कर रहा है मदद के राशन के अनुसार1
- अनूपपुर । कोतमा PWD विभाग की बड़ी लापरवाही कर रहे बड़ी दुर्घटना का इंतजार अब देखना ये है कि कितनी की जाती है इसमें जान या फिर होगी इस रोड की मरम्मत अनूपपुर कृपया संज्ञान लेवें1
- Post by Shakchhi🎁 Singh1
- हरदीबाजार में हवा बन रही है जहर ।1
- country India Kshetra mein electrician ke pass savdhani se kam apna Karen jyada baat vichar na Karen Sarkar se vinati hai public se bhi yahi nivedan Hansi Khushi se chalne1