logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेसा कानून में खरवार जनजाति की अनदेखी पर नाराज़गी पूर्व जिला परिषद सदस्य मनिका रधुपाल सिंह ने पेसा कानून में खरवार जनजाति को शामिल नहीं किए जाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। पेसा कानून में खरवार जनजाति की अनदेखी पर नाराज़गी पूर्व जिला परिषद सदस्य मनिका रधुपाल सिंह ने पेसा कानून में खरवार जनजाति को शामिल नहीं किए जाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि खरवार समाज लंबे समय से अपनी पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था के तहत जीवन यापन करता आया है, जिसमें जैठरैयत, बैगा और महतो जैसे स्थानीय प्रतिनिधि मिलकर समुदाय की समस्याओं का समाधान करते हैं। यह व्यवस्था समाज में आपसी सहयोग और न्याय का मजबूत आधार है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेसा कानून में खरवार जनजाति को भी शामिल किया जाए, ताकि उनके अधिकारों और परंपराओं की रक्षा हो सके। सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो समाज को मजबूर होकर जन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने इसे समुदाय के सम्मान और अस्तित्व से जुड़ा मुद्दा बताया।

3 hrs ago
user_NEWS INDIAN 724
NEWS INDIAN 724
पत्रकार Kanke, Ranchi•
3 hrs ago

पेसा कानून में खरवार जनजाति की अनदेखी पर नाराज़गी पूर्व जिला परिषद सदस्य मनिका रधुपाल सिंह ने पेसा कानून में खरवार जनजाति को शामिल नहीं किए जाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। पेसा कानून में खरवार जनजाति की अनदेखी पर नाराज़गी पूर्व जिला परिषद सदस्य मनिका रधुपाल सिंह ने पेसा कानून में खरवार जनजाति को शामिल नहीं किए जाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि खरवार समाज लंबे समय से अपनी पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था के तहत जीवन यापन करता आया है, जिसमें जैठरैयत, बैगा और महतो जैसे स्थानीय प्रतिनिधि मिलकर समुदाय की समस्याओं का समाधान करते हैं। यह व्यवस्था समाज में आपसी सहयोग और न्याय का मजबूत आधार है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेसा कानून में खरवार जनजाति को भी शामिल किया जाए, ताकि उनके अधिकारों और परंपराओं की रक्षा हो सके। सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो समाज को मजबूर होकर जन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने इसे समुदाय के सम्मान और अस्तित्व से जुड़ा मुद्दा बताया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • योगेंद्र साहब को कांग्रेस की पार्टी ने अपने पार्टी से निष्कासित कर दिया, और इधर उनकी बेटी अंबा प्रसाद लगी है झारखंड सरकार को कोसने में यही नहीं अंबा प्रसाद ने डीजीपी तदास मिश्रा को कह दिया "हताशा मिश्रा"
    1
    योगेंद्र साहब को कांग्रेस की पार्टी ने अपने पार्टी से निष्कासित कर दिया, और इधर उनकी बेटी अंबा प्रसाद लगी है झारखंड सरकार को कोसने में यही नहीं अंबा प्रसाद ने डीजीपी तदास मिश्रा को कह दिया "हताशा मिश्रा"
    user_Chandan Pathak
    Chandan Pathak
    Software Developer कांके, रांची, झारखंड•
    5 hrs ago
  • बुढ़मू प्रखंड के बरौदी गांव में नवनिर्मित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ समारोह का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से कलशयात्रा के साथ हुआ। इस पवित्र अवसर पर पूरे गांव में भक्ति का संगीत गूंज उठा। मुख्य अतिथि भाजपा के वरीय नेता व समाजसेवी स्वामी देवेन्द्र प्रकाश, भरत महतो, कुर्मी विकास मोर्चा के राजेंद्र मेहता, समाजसेवी परिबा साहु व संदीप साहु ने संयुक्त रूप से कलश वितरण किया। स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा, "यज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है। सनातन धर्म हमें 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का महान संदेश देता है, जो सबको एक परिवार बनाता है।" कलशयात्रा में 1151 कन्याओं व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर ऐतिहासिक धोरधोड़ा धाम से पवित्र जल ग्रहण करने पहुंची। महिलाओं के गगनचुंबी जयघोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया, जो दर्शाता है कि कैसे धार्मिक आयोजन समुदाय को एक सूत्र में बांधते हैं। आयोजन समिति के मोतीलाल महतो, बलराम महतो, राजेंद्र महतो, शिवकुमार मुंडा, शंभु साहु, जगरनाथ महतो, हरि महतो, दिलीप महतो व पिंटु ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही। यह समारोह न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि गांव की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने का प्रतीक भी है।
    1
    बुढ़मू प्रखंड के बरौदी गांव में नवनिर्मित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ समारोह का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से कलशयात्रा के साथ हुआ। इस पवित्र अवसर पर पूरे गांव में भक्ति का संगीत गूंज उठा।
मुख्य अतिथि भाजपा के वरीय नेता व समाजसेवी स्वामी देवेन्द्र प्रकाश, भरत महतो, कुर्मी विकास मोर्चा के राजेंद्र मेहता, समाजसेवी परिबा साहु व संदीप साहु ने संयुक्त रूप से कलश वितरण किया। स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा, "यज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है। सनातन धर्म हमें 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का महान संदेश देता है, जो सबको एक परिवार बनाता है।"
कलशयात्रा में 1151 कन्याओं व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर ऐतिहासिक धोरधोड़ा धाम से पवित्र जल ग्रहण करने पहुंची। महिलाओं के गगनचुंबी जयघोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया, जो दर्शाता है कि कैसे धार्मिक आयोजन समुदाय को एक सूत्र में बांधते हैं।
आयोजन समिति के मोतीलाल महतो, बलराम महतो, राजेंद्र महतो, शिवकुमार मुंडा, शंभु साहु, जगरनाथ महतो, हरि महतो, दिलीप महतो व पिंटु ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही। यह समारोह न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि गांव की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने का प्रतीक भी है।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • रांची// देर रात HEC सेक्टर 2 मार्केट में होलसेल दुकान AM Treaders में चोरी। सीसीटीवी में कैद हुआ चोरी की घटना ।
    1
    रांची//  देर रात HEC सेक्टर 2 मार्केट में होलसेल दुकान AM Treaders में चोरी।
सीसीटीवी  में कैद हुआ चोरी की घटना ।
    user_Amit Kr Chiku Objectionnews
    Amit Kr Chiku Objectionnews
    Local News Reporter बुरमू, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • रामगढ़ गोला : पांच दिवसीय हरी कीर्तन पूरबडीह में कलश यात्रा में सामिल हुए मांडू विधायक तिवारी महतो
    1
    रामगढ़ गोला :  पांच दिवसीय हरी कीर्तन पूरबडीह में कलश यात्रा में सामिल हुए मांडू विधायक तिवारी महतो
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    3 hrs ago
  • सिल्ली: रांची पुरुलिया मार्ग जोन्हा चामघाटी के समीप सिल्ली के दो युवक का सड़क दुर्घटना से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक सिल्ली थाना अंतर्गत गोड़ाडीह पंचायत के नावाडीह गांव निवासी पशुपति महतो के पुत्र प्रभात कुमार महतो (27) एवं राजेंद्र महतो के पुत्र अनिल महतो (32) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम को लेकर रांची की ओर जा रहे थे। तभी चमघाटी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के चपेट में आने से दोनों की घटना स्धल पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिवार एवं गांवों में को कोहराम मच गया। गांवों के आधे से अधिक लोग घटना क्षेत्र की ओर भागे। घरों में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया दोनों यूवक काफी मिलनसार एवं हंसमुख थे।दोनों मित्र हमेशा कामों से छुटकारा मिलते ही वो साथ ही रहते थे। प्रभात हिंडालको मुरी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। उसकी दो बेटी एक 6 साल दूसरी 2 साल की है। रविवार सुबह ही वह अपनी पत्नी को उसके मैके छोड़ आया था। वही अनिल राज मिस्त्री का काम करता था। देर शाम जैसे ही दोनों का शव गांव पहुंचा गांवों में भीड़ उमड़ पड़ी।वही प्रभात की माता अपने एक लौते पुत्र को आवाज दे कर दहाड़े मारकर रो रही थी। वहीं उनकी पत्नी बार बार अचेत होकर गिर रही थी। ग्रामीण दोनों मृतक के परिजनों को सम्हालने में जुटे थे।
    2
    सिल्ली: रांची पुरुलिया मार्ग जोन्हा
चामघाटी के समीप सिल्ली के दो युवक का सड़क दुर्घटना से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक सिल्ली थाना अंतर्गत गोड़ाडीह पंचायत के 
नावाडीह गांव निवासी पशुपति महतो के पुत्र प्रभात कुमार महतो (27)
एवं राजेंद्र महतो के पुत्र अनिल महतो (32) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम को लेकर रांची की  ओर जा रहे थे। तभी चमघाटी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के चपेट में आने से दोनों की घटना स्धल पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिवार एवं गांवों में को कोहराम मच गया। गांवों के आधे से अधिक लोग घटना क्षेत्र की ओर भागे।
घरों में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया  दोनों यूवक काफी मिलनसार एवं हंसमुख थे।दोनों मित्र हमेशा कामों से छुटकारा मिलते ही वो साथ ही रहते थे। प्रभात हिंडालको मुरी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। उसकी दो बेटी एक 6 साल दूसरी 2 साल की है। रविवार सुबह ही वह अपनी पत्नी को उसके मैके  छोड़ आया था। वही अनिल राज मिस्त्री का काम करता था। देर शाम जैसे ही दोनों का शव गांव पहुंचा गांवों में भीड़ उमड़ पड़ी।वही प्रभात की माता अपने एक लौते पुत्र को आवाज दे कर दहाड़े मारकर रो  रही थी। वहीं उनकी पत्नी बार बार अचेत होकर गिर रही थी। ग्रामीण दोनों मृतक के परिजनों को सम्हालने में जुटे थे।
    user_TARKESHWAR MAHTO
    TARKESHWAR MAHTO
    Local News Reporter सिल्ली, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • झारखंड जिला हजारीबाग रामनवमी के लिए प्रशासन ने बेहद कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और रूट मैप निर्धारित किया है...
    1
    झारखंड जिला हजारीबाग रामनवमी के लिए प्रशासन ने बेहद कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और रूट मैप निर्धारित किया है...
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • रांची : देर रात HEC सेक्टर 2 मार्केट में होलसेल दुकान AM Traders में चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद।
    1
    रांची : देर रात HEC सेक्टर 2 मार्केट में होलसेल दुकान AM Traders में चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद।
    user_NEWS INDIAN 724
    NEWS INDIAN 724
    पत्रकार Kanke, Ranchi•
    3 hrs ago
  • झारखंड तो संभाल नहीं रहा चले हैं असम संभाल ले यह देखिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में जौहर का संबोधन कर रहे हैं।
    1
    झारखंड तो संभाल नहीं रहा चले हैं असम संभाल ले यह देखिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में जौहर का संबोधन कर रहे हैं।
    user_Chandan Pathak
    Chandan Pathak
    Software Developer कांके, रांची, झारखंड•
    5 hrs ago
  • 29 मार्च। रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी निवासी 56 वर्षीय अफरोज आलम की देवकमल अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। 20 मार्च को वे घर से सटे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार के चपेट में आ गए थे।हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलस गए अफरोज को आनन-फानन में देवकमल अस्पताल पहुंचाया गया था। इलाज के दौरान उनका दाहिना हाथ काटना पड़ा। नौ दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
    1
    29 मार्च। रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी निवासी 56 वर्षीय अफरोज आलम की देवकमल अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। 20 मार्च को वे घर से सटे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार के चपेट में आ गए थे।हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलस गए अफरोज को आनन-फानन में देवकमल अस्पताल पहुंचाया गया था। इलाज के दौरान उनका दाहिना हाथ काटना पड़ा। नौ दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.