logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रेस नोट जिला दमोह दिनांक 27.08.2026 *दमोह के थाना देहात दमोह क्षेत्र में अज्ञातकारणों के चलते सोनार नदी में कूदे 19 वर्षीय युवक को बचाने 66 वर्षीय दादा भी नदी में कूदे, डायल-112 जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित निकाला।* जिला दमोह के थाना देहात दमोह क्षेत्र में नरसिंहगढ़ गाँव में सोनार नदी में 02 व्यक्ति कूद गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 27/08/2026 को सुबह 10:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल देहात दमोह थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक कमल सिंह एवं पायलेट सचिन पटेल ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणों के चलते सोनार नदी में एक 19 वर्षीय युवक नदी में कूद गया था, उसको बचाने के लिए 66 वर्षीय दादा जी नदी में कूद गए थे, जो नदी में पुल के खम्भे को पकड़े हुए थे, डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रस्सी फेंकी जिसे पकड़ कर कुछ देर रुके रहे और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में नाव भेज कर दोनों को बाहर निकाला और समझाईश देकर परिजन के सुपुर्द किया। पीड़ित के परिजनों द्वारा डायल-112 जवानों का अभार व्यक्त किया गया |

48 min ago
user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
48 min ago
a0765cba-1690-4d4b-9e9f-68f6df08f707

प्रेस नोट जिला दमोह दिनांक 27.08.2026 *दमोह के थाना देहात दमोह क्षेत्र में अज्ञातकारणों के चलते सोनार नदी में कूदे 19 वर्षीय युवक को बचाने 66 वर्षीय दादा भी नदी में कूदे, डायल-112 जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित निकाला।* जिला दमोह के थाना देहात दमोह क्षेत्र में नरसिंहगढ़ गाँव में सोनार नदी में 02 व्यक्ति कूद गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 27/08/2026 को सुबह 10:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल देहात दमोह थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक कमल सिंह एवं पायलेट सचिन पटेल ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणों के चलते सोनार नदी में एक 19 वर्षीय युवक नदी में कूद गया था, उसको बचाने के लिए 66 वर्षीय दादा जी नदी में कूद गए थे, जो नदी में पुल के खम्भे को पकड़े हुए थे, डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रस्सी फेंकी जिसे पकड़ कर कुछ देर रुके रहे और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में नाव भेज कर दोनों को बाहर निकाला और समझाईश देकर परिजन के सुपुर्द किया। पीड़ित के परिजनों द्वारा डायल-112 जवानों का अभार व्यक्त किया गया |

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा क्षेत्र के बोरीकलां गांव से सामने आया बच्चों का एक ऐसा वीडियो, जो गांव की हकीकत बयां कर रहा है। स्कूल जाते वक्त सड़क पर कीचड़ और गंदगी के बीच से गुजरते ये बच्चे अपनी समस्याएं खुद कैमरे पर बता रहे हैं। सामने कैमरा… अंदाज़ बिल्कुल रिपोर्टर वाला, लेकिन मुद्दा बेहद गंभीर है। इन नन्हे रिपोर्टरों की आवाज़ सिर्फ बच्चों की आवाज़ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था से सवाल है, जो उन्हें आज भी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर कर रही है
    1
    मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा क्षेत्र के बोरीकलां गांव से सामने आया बच्चों का एक ऐसा वीडियो, जो गांव की हकीकत बयां कर रहा है।

स्कूल जाते वक्त सड़क पर कीचड़ और गंदगी के बीच से गुजरते ये बच्चे अपनी समस्याएं खुद कैमरे पर बता रहे हैं।

सामने कैमरा… अंदाज़ बिल्कुल रिपोर्टर वाला, लेकिन मुद्दा बेहद गंभीर है।

इन नन्हे रिपोर्टरों की आवाज़ सिर्फ बच्चों की आवाज़ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था से सवाल है, जो उन्हें आज भी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर कर रही है
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हटा में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, नबी की आमद पर नगर हुआ रोशन
    1
    हटा में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, नबी की आमद पर नगर हुआ रोशन
    user_Pushpendra hatta  Press reporter
    Pushpendra hatta Press reporter
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्रभु हम भी शरणागत है .........✍🏻स्वीकार करो मेरे गुरुवर
    1
    प्रभु हम भी शरणागत है .........✍🏻स्वीकार करो मेरे गुरुवर
    user_Pavan raikwar
    Pavan raikwar
    Salesperson दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रक्षाबंधन: राकेश सिंह ने बहनों के सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प
    1
    रक्षाबंधन: राकेश सिंह ने बहनों के सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प
    user_नीलेश विश्वकर्मा
    नीलेश विश्वकर्मा
    Voice of people दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत अमन, भाईचारे और कौमी एकता का संदेश लेकर शहर की सड़कों पर निकला जुलूस, सुरक्षा में तैनात रहा पुलिस बल दमोह। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। सुबह करीब 8 बजे मुर्शिद बाबा के मैदान से झंडा बंधन के बाद जुलूस प्रारंभ हुआ। इसके बाद छोटी मस्जिद में परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुलूस में शामिल हुए और पैगंबर साहब के बताए अमन, शांति और भाईचारे के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। जुलूस ए मुहम्मदी, गढ़ी मोहल्ला, बिलबारी मोहल्ला, पठानी मोहल्ला, गौरीशंकर मंदिर तिगड्डा, यशवंत चौक, महाकाली चौक, बड़ा पुल, बाजार मोहल्ला, घंटाघर, सिनेमा चौक, पुराना थाना, इकरार तिराहा और गढ़ी मोहल्ला होते हुए वापस मुर्शिद बाबा के मैदान पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच और पंडाल लगाए गए थे। घंटाघर, बाजार मोहल्ला, पठानी मोहल्ला और गढ़ी मोहल्ला सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। बारिश के बावजूद जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग लगातार जुलूस के साथ चलते रहे। डीजे की धुन पर नात और धार्मिक गीतों के साथ लोग जुलूस में शामिल नजर आए। विभिन्न समाजों के लोगों ने दिया कौमी एकता का संदेश जुलूस में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने भी शामिल होकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी भाईचारे और कौमी एकता का संदेश देखने को मिला। जुलूस में मौजूद लोगों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने मानवता, शांति, दया, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। कौन हैं पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर माने जाते हैं। मुस्लिम समाज उनके जीवन और शिक्षाओं को आदर्श मानता है। उन्होंने लोगों को एक ईश्वर में विश्वास, इंसाफ, दया, जरूरतमंदों की मदद, आपसी भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके जन्मदिन की खुशी में मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी मनाई जाती है और विभिन्न स्थानों पर जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम जुलूस को देखते हुए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों द्वारा जुलूस के मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी गई, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। 65 शब्दों में लिखो वगैर हेडिंग
    1
    पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत

अमन, भाईचारे और कौमी एकता का संदेश लेकर शहर की सड़कों पर निकला जुलूस, सुरक्षा में तैनात रहा पुलिस बल
दमोह। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। सुबह करीब 8 बजे मुर्शिद बाबा के मैदान से झंडा बंधन के बाद जुलूस प्रारंभ हुआ। इसके बाद छोटी मस्जिद में परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुलूस में शामिल हुए और पैगंबर साहब के बताए अमन, शांति और भाईचारे के संदेश को लोगों तक पहुंचाया।
जुलूस ए मुहम्मदी, गढ़ी मोहल्ला, बिलबारी मोहल्ला, पठानी मोहल्ला, गौरीशंकर मंदिर तिगड्डा, यशवंत चौक, महाकाली चौक, बड़ा पुल, बाजार मोहल्ला, घंटाघर, सिनेमा चौक, पुराना थाना, इकरार तिराहा और गढ़ी मोहल्ला होते हुए वापस मुर्शिद बाबा के मैदान पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया।
जुलूस के मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच और पंडाल लगाए गए थे। घंटाघर, बाजार मोहल्ला, पठानी मोहल्ला और गढ़ी मोहल्ला सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। बारिश के बावजूद जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग लगातार जुलूस के साथ चलते रहे। डीजे की धुन पर नात और धार्मिक गीतों के साथ लोग जुलूस में शामिल नजर आए।
विभिन्न समाजों के लोगों ने दिया कौमी एकता का संदेश
जुलूस में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने भी शामिल होकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी भाईचारे और कौमी एकता का संदेश देखने को मिला। जुलूस में मौजूद लोगों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने मानवता, शांति, दया, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है।
कौन हैं पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर माने जाते हैं। मुस्लिम समाज उनके जीवन और शिक्षाओं को आदर्श मानता है। उन्होंने लोगों को एक ईश्वर में विश्वास, इंसाफ, दया, जरूरतमंदों की मदद, आपसी भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके जन्मदिन की खुशी में मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी मनाई जाती है और विभिन्न स्थानों पर जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम
जुलूस को देखते हुए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों द्वारा जुलूस के मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी गई, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
65 शब्दों में लिखो वगैर हेडिंग
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हिंडोरिया के तिंदनी में दर्दनाक हादसा: नंदी महाराज की मौके पर मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल *हिंडोरिया (दमोह)।* तिंदनी गांव के पास मुख्य मार्ग पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक सामने आए नंदी महाराज से एक बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में नंदी महाराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक सवार अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक *भागीरथ पटेल* और गांव के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सबसे पहले मानवता का धर्म निभाते हुए घायल युवक की मदद की और तुरंत *112 पर कॉल कर* पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, ताकि घायल को जल्द से जल्द इलाज मिल सके। नंदी महाराज की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। गौ सेवकों ने गहरी पीड़ा व्यक्त की है। इस घटना ने फिर से एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि रात के अंधेरे में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश की सुरक्षा कैसे हो और कैसे वाहन चालकों को सुरक्षित रखा जाए। ईश्वर से प्रार्थना है कि नंदी महाराज की आत्मा को शांति दें और घायल युवक को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
    1
    हिंडोरिया के तिंदनी में दर्दनाक हादसा: नंदी महाराज की मौके पर मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
*हिंडोरिया (दमोह)।* तिंदनी गांव के पास मुख्य मार्ग पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक सामने आए नंदी महाराज से एक बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में नंदी महाराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक सवार अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक *भागीरथ पटेल* और गांव के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सबसे पहले मानवता का धर्म निभाते हुए घायल युवक की मदद की और तुरंत *112 पर कॉल कर* पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, ताकि घायल को जल्द से जल्द इलाज मिल सके।
नंदी महाराज की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। गौ सेवकों ने गहरी पीड़ा व्यक्त की है। इस घटना ने फिर से एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि रात के अंधेरे में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश की सुरक्षा कैसे हो और कैसे वाहन चालकों को सुरक्षित रखा जाए।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नंदी महाराज की आत्मा को शांति दें और घायल युवक को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
    user_Hoshiyar Chakarwarti reporter
    Hoshiyar Chakarwarti reporter
    Court reporter Damoh, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • पटेरा थाना से महज 200 मीटर दूर दिनदहाड़े दो वाहन चोरी, एक बरामद पटेरा थाना से महज 200 मीटर दूर दिनदहाड़े दो वाहन चोरी, एक बरामद पटेरा। पटेरा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर कुछ दिन पहले दिनदहाड़े दो वाहनों की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि वाहन चोरी के मामले में एक महज 8 वर्षीय बालक की भूमिका सामने आई है। पूछताछ के दौरान बालक फिलहाल कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। थाना से इतनी कम दूरी पर दिनदहाड़े वाहन चोरी की घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    पटेरा थाना से महज 200 मीटर दूर दिनदहाड़े दो वाहन चोरी, एक बरामद
पटेरा थाना से महज 200 मीटर दूर दिनदहाड़े दो वाहन चोरी, एक बरामद
पटेरा। पटेरा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर कुछ दिन पहले दिनदहाड़े दो वाहनों की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि वाहन चोरी के मामले में एक महज 8 वर्षीय बालक की भूमिका सामने आई है। पूछताछ के दौरान बालक फिलहाल कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
थाना से इतनी कम दूरी पर दिनदहाड़े वाहन चोरी की घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा गाँव-गाँव में हुआ भव्य स्वागत
    1
    संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा गाँव-गाँव में हुआ भव्य स्वागत
    user_Pushpendra hatta  Press reporter
    Pushpendra hatta Press reporter
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अजमेर गए परिवार के सूने घर में चोरी, 2.85 लाख नकद समेत जेवरात चोरी; एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुआं मोहल्ला स्थित 14 क्वार्टर के पास 17-18 अगस्त की दरमियानी रात अजमेर गए परिवार के सूने घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से करीब 2.85 लाख रुपए नकद, दो चेन और बच्चों के जेवरात समेत अन्य सामान ले गए। परिवार के लौटने के बाद पुलिस की फिंगर प्रिंट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, लेकिन वारदात के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। परिवार के बाहर होने से जांच में हुई देरी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। परिवार के अजमेर में होने के कारण तत्काल फिंगर प्रिंट और अन्य तकनीकी जांच नहीं हो सकी। परिवार के वापस लौटने के बाद फिंगर प्रिंट टीम ने घर पहुंचकर जांच की और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। 30 हजार रुपए चोरों की नजर से बचे पीड़ित नसीर खान ने बताया कि घर में अलग रखे करीब 30 हजार रुपए चोरों की नजर से बच गए। जांच के बाद फिंगर प्रिंट टीम ने यह राशि उन्हें सौंप दी। पीड़ित का कहना है कि चोरी में नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात भी ले जाए गए हैं। पीड़ित ने जल्द गिरफ्तारी की मांग की नसीर खान ने बुधवार शाम को कोतवाली पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के बाद परिवार में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं, शहर में हाल के दिनों में चोरी की अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं, जिनमें लोकू क्षेत्र में लोको पायलट के सूने घर और संतोषी माता पहाड़ी के नीचे किराना दुकान में चोरी शामिल है।
    1
    अजमेर गए परिवार के सूने घर में चोरी, 2.85 लाख नकद समेत जेवरात चोरी; एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली
दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुआं मोहल्ला स्थित 14 क्वार्टर के पास 17-18 अगस्त की दरमियानी रात अजमेर गए परिवार के सूने घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से करीब 2.85 लाख रुपए नकद, दो चेन और बच्चों के जेवरात समेत अन्य सामान ले गए। परिवार के लौटने के बाद पुलिस की फिंगर प्रिंट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, लेकिन वारदात के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है।
परिवार के बाहर होने से जांच में हुई देरी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। परिवार के अजमेर में होने के कारण तत्काल फिंगर प्रिंट और अन्य तकनीकी जांच नहीं हो सकी। परिवार के वापस लौटने के बाद फिंगर प्रिंट टीम ने घर पहुंचकर जांच की और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
30 हजार रुपए चोरों की नजर से बचे
पीड़ित नसीर खान ने बताया कि घर में अलग रखे करीब 30 हजार रुपए चोरों की नजर से बच गए। जांच के बाद फिंगर प्रिंट टीम ने यह राशि उन्हें सौंप दी। पीड़ित का कहना है कि चोरी में नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात भी ले जाए गए हैं।
पीड़ित ने जल्द गिरफ्तारी की मांग की
नसीर खान ने बुधवार शाम को कोतवाली पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के बाद परिवार में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं, शहर में हाल के दिनों में चोरी की अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं, जिनमें लोकू क्षेत्र में लोको पायलट के सूने घर और संतोषी माता पहाड़ी के नीचे किराना दुकान में चोरी शामिल है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.