logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजनौर: 21 दिन बाद लगा गुलदार के लिए पिंजरा, खुशहालपुर मंढाईयो के ग्रामीणों ने ली राहत की सांस अफजलगढ़, बिजनौर। पंचायत अजीमुल्लानगर के ग्राम खुशहालपुर मंढाईयो मे पिछले 21 दिन से आतंक मचा रहे गुलदार को पकड़ने के लिए आज आखिरकार वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया। पिंजरा लगते ही गांव में दहशत के माहौल में कुछ राहत मिली है। लगातार शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई गांव में गुलदार कई बार दिखाई दे चुका था। 30 तारीख को वन विभाग ने निरीक्षण किया था और 1.8.2026 को ग्राम प्रधान कैलाश चन्द्र ने लेटर पैड पर प्रार्थना पत्र भी दिया था। उसमें रोहित कुमार,सोनू सिंह,सूरज सिंह,राहुल सिंह,खचेडू सिंह सहित दस बारा ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर पिंजरा लगाने की मांग की थी। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अब तक पिंजरा नहीं लग पाया था। कल शाम 5:30 बजे फिर गुलदार दिखने के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए आज वन विभाग की टीम ने गांव के पास आम के बाग में पिंजरा स्थापित कर दिया। *ग्रामीणों में खुशी, लेकिन पहरा जारी* पिंजरा लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने कहा _"अब उम्मीद है कि गुलदार पकड़ा जाएगा और हम चैन से रह पाएंगे। हालांकि रात के समय अभी भी लोग सतर्क हैं और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे। *वन विभाग का बयान* वन क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ ने बताया कि "खुशहालपुर मंढाईयो मे गुलदार की लगातार मूवमेंट की शिकायत मिल रही थी। आज टीम ने मौके पर पिंजरा लगा दिया है। साथ ही रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से अपील है कि पिंजरे के आसपास भीड़ न लगाएं। *क्या है पूरा मामला* पिछले 3 हफ्ते से खुशहालपुर, अगवारपुर और मंढाईयो गांवों में गुलदार दिख रहा था। इससे किसान खेतों पर और महिलाएं हैंडपंप पर जाने से डर रहे थे। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की थी कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पिंजरे में गुलदार कब कैद होता है।

7 hrs ago
user_Rohit kumar
Rohit kumar
Media and information sciences faculty धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

बिजनौर: 21 दिन बाद लगा गुलदार के लिए पिंजरा, खुशहालपुर मंढाईयो के ग्रामीणों ने ली राहत की सांस अफजलगढ़, बिजनौर। पंचायत अजीमुल्लानगर के ग्राम खुशहालपुर मंढाईयो मे पिछले 21 दिन से आतंक मचा रहे गुलदार को पकड़ने के लिए आज आखिरकार वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया। पिंजरा लगते ही गांव में दहशत के माहौल में कुछ राहत मिली है। लगातार शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई गांव में गुलदार कई बार दिखाई दे चुका था। 30 तारीख को वन विभाग ने निरीक्षण किया था और 1.8.2026 को ग्राम प्रधान कैलाश चन्द्र ने लेटर पैड पर प्रार्थना पत्र भी दिया था। उसमें रोहित कुमार,सोनू सिंह,सूरज सिंह,राहुल सिंह,खचेडू सिंह सहित दस बारा ग्रामीणों

ने हस्ताक्षर कर पिंजरा लगाने की मांग की थी। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अब तक पिंजरा नहीं लग पाया था। कल शाम 5:30 बजे फिर गुलदार दिखने के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए आज वन विभाग की टीम ने गांव के पास आम के बाग में पिंजरा स्थापित कर दिया। *ग्रामीणों में खुशी, लेकिन पहरा जारी* पिंजरा लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने कहा _"अब उम्मीद है कि गुलदार पकड़ा जाएगा और हम चैन से रह पाएंगे। हालांकि रात के समय अभी भी लोग सतर्क हैं और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे। *वन विभाग का बयान* वन क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ ने बताया

कि "खुशहालपुर मंढाईयो मे गुलदार की लगातार मूवमेंट की शिकायत मिल रही थी। आज टीम ने मौके पर पिंजरा लगा दिया है। साथ ही रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से अपील है कि पिंजरे के आसपास भीड़ न लगाएं। *क्या है पूरा मामला* पिछले 3 हफ्ते से खुशहालपुर, अगवारपुर और मंढाईयो गांवों में गुलदार दिख रहा था। इससे किसान खेतों पर और महिलाएं हैंडपंप पर जाने से डर रहे थे। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की थी कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पिंजरे में गुलदार कब कैद होता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद बिजनौर के किरतपुर का जैन चौराहा जलमग्न बारिश से व्यापारियों को परेशानी
    1
    जनपद बिजनौर के किरतपुर का जैन चौराहा जलमग्न बारिश से व्यापारियों को परेशानी
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमरोहा में फर्जी खाते में विज्ञापन भुगतान कराने का आरोप,जिला प्रभारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,संवाददाता के खिलाफ मुकदमा दर्ज अमरोहा। शाह टाइम्स समाचार पत्र के जिला प्रभारी नासिर अली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति पर समाचार पत्र में प्रकाशित ग्राम पंचायतों की निविदाओं का भुगतान कथित रूप से फर्जी खातों में प्राप्त करने और धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।शिकायती पत्र के अनुसार, नासिर अली पिछले 24 वर्षों से शाह टाइम्स समाचार पत्र में जिला प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2020 में उन्होंने असलम सैफी को ढबारसी क्षेत्र का संवाददाता नियुक्त किया था। आरोप है कि वर्ष 2021, 2022 और 2023 के दौरान ग्राम पंचायतों की प्रकाशित निविदाओं का भुगतान शाह टाइम्स के अधिकृत खाते में कराने के बजाय कथित रूप से "शाह टाइम्स विज्ञापन एजेंसी" के नाम से फर्जी बैंक खाते खुलवाकर अधिकांश भुगतान प्राप्त कर लिया गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ई-स्वराज पोर्टल के माध्यम से 33 ग्राम पंचायतों का भुगतान भी आरोपी ने अपने निजी खाते में प्राप्त कर धनराशि निकाल ली। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह पिछले दो वर्षों से भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता है। नासिर अली ने पुलिस अधीक्षक से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कराने की मांग की है। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    2
    अमरोहा में फर्जी खाते में विज्ञापन भुगतान कराने का आरोप,जिला प्रभारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,संवाददाता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमरोहा। शाह टाइम्स समाचार पत्र के जिला प्रभारी नासिर अली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति पर समाचार पत्र में प्रकाशित ग्राम पंचायतों की निविदाओं का भुगतान कथित रूप से फर्जी खातों में प्राप्त करने और धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।शिकायती पत्र के अनुसार, नासिर अली पिछले 24 वर्षों से शाह टाइम्स समाचार पत्र में जिला प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2020 में उन्होंने असलम सैफी को ढबारसी क्षेत्र का संवाददाता नियुक्त किया था। आरोप है कि वर्ष 2021, 2022 और 2023 के दौरान ग्राम पंचायतों की प्रकाशित निविदाओं का भुगतान शाह टाइम्स के अधिकृत खाते में कराने के बजाय कथित रूप से "शाह टाइम्स विज्ञापन एजेंसी" के नाम से फर्जी बैंक खाते खुलवाकर अधिकांश भुगतान प्राप्त कर लिया गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ई-स्वराज पोर्टल के माध्यम से 33 ग्राम पंचायतों का भुगतान भी आरोपी ने अपने निजी खाते में प्राप्त कर धनराशि निकाल ली। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह पिछले दो वर्षों से भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता है।
नासिर अली ने पुलिस अधीक्षक से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कराने की मांग की है। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बिजनौर राकेश हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला। अदालत ने सभी 8 आरोपियों को सुनाई सजा आठ आरोपियो को आजीवन कारावास की सज़ा और 10 लाख अस्सी हजार रुपए जुर्माने की सज़ा। 2018 में भाई की हत्या में पैरवी करने पर गोली बरसा कर की गई थी राकेश की हत्या। न्यायाधीश लोकेश नागर ने सभी आठ आरोपियों को सुनाई सजा
    1
    बिजनौर राकेश हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला।

 अदालत ने सभी 8 आरोपियों को सुनाई सजा

आठ आरोपियो को आजीवन कारावास की सज़ा और 10 लाख अस्सी हजार रुपए  जुर्माने की सज़ा।

2018 में भाई की हत्या में पैरवी करने पर गोली बरसा कर की गई थी राकेश की हत्या।

न्यायाधीश लोकेश नागर ने सभी आठ आरोपियों को सुनाई सजा
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.