logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 80 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार 🚨 रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 80 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार रीवा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2.0 के तहत चोरहटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 किलो गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में त्रिवेणी जायसवाल पिता रामभान जायसवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी महसांव, थाना गुढ़, जिला रीवा का नाम सामने आया है। पुलिस द्वारा जारी आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार, त्रिवेणी जायसवाल के खिलाफ रीवा, सतना और सिंगरौली जिले के अलग-अलग थानों में कुल 17 प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, आयुध अधिनियम, मोटरयान अधिनियम और NDPS Act से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है। चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया जा रहा है। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि 80 किलो गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पत्रकार पंडित विकास

6 hrs ago
user_सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *सवर्ण समाज के मुद्दों पर आवाज न उठाने वाले नेताओं का होगा पिंडदान, निकलेगी अंतिम यात्रा* रीवा। सवर्ण समाज के मुद्दों को लेकर रीवा में एक अनोखे विरोध कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव पंडित सतीश चौबे ने कहा है कि सवर्ण समाज के जिन नेताओं ने अब तक समाज से जुड़े मुद्दों पर आवाज नहीं उठाई,उनका प्रतीकात्मक पिंडदान किया जाएगा और अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। सतीश चौबे के अनुसार यूजीसी,एससी-एसटी एक्ट, आरक्षण सहित सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कई बार आवाज उठाने की जरूरत महसूस हुई,लेकिन समाज के राजनीतिक प्रतिनिधियों की ओर से अपेक्षित स्तर पर आवाज नहीं उठाई गई। इसी के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सवर्ण समाज के लोगों से बड़ी संख्या में विवेकानंद पार्क पहुंचने की अपील की है, जहां से प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और पिंडदान कार्यक्रम किया जाएगा। सतीश चौबे ने कहा कि जिस तरह विभिन्न समाजों के नेता अपने-अपने समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं, उसी तरह सवर्ण समाज के नेताओं को भी समाज की समस्याओं और मांगों को राजनीतिक एवं सार्वजनिक मंचों पर मजबूती से उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सवर्ण समाज के नेताओं को उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
    1
    *सवर्ण समाज के मुद्दों पर आवाज न उठाने वाले नेताओं का होगा पिंडदान, निकलेगी अंतिम यात्रा*

रीवा। सवर्ण समाज के मुद्दों को लेकर रीवा में एक अनोखे विरोध कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव पंडित सतीश चौबे ने कहा है कि सवर्ण समाज के जिन नेताओं ने अब तक समाज से जुड़े मुद्दों पर आवाज नहीं उठाई,उनका प्रतीकात्मक पिंडदान किया जाएगा और अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
सतीश चौबे के अनुसार यूजीसी,एससी-एसटी एक्ट, आरक्षण सहित सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कई बार आवाज उठाने की जरूरत महसूस हुई,लेकिन समाज के राजनीतिक प्रतिनिधियों की ओर से अपेक्षित स्तर पर आवाज नहीं उठाई गई। इसी के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने सवर्ण समाज के लोगों से बड़ी संख्या में विवेकानंद पार्क पहुंचने की अपील की है, जहां से प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और पिंडदान कार्यक्रम किया जाएगा।
सतीश चौबे ने कहा कि जिस तरह विभिन्न समाजों के नेता अपने-अपने समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं, उसी तरह सवर्ण समाज के नेताओं को भी समाज की समस्याओं और मांगों को राजनीतिक एवं सार्वजनिक मंचों पर मजबूती से उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सवर्ण समाज के नेताओं को उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Artist हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • संकुल केंद्र में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया 🌈 शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय महसाव रीवा संकुल स्तर पर मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण आयोजि 💥 संकुल केंद्र में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया 🌈 शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय महसाव रीवा संकुल स्तर पर मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण आयोजित गई संकुल अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय में रंग भर दिया रीवा के नौनिहाल ने विद्यार्थियों ने उत्साह एवं प्रसन्नता पूर्वक सहभागिता किया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। रीवा - विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मक सोच और विकसित भारत की कल्पना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में *'25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत'* विषय पर राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। शासकीय कन्या विद्यालय महसाव रीवा में संकुल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में और जन शिक्षक रामकृष्ण द्विवेदी, एवं विशाल शुक्ला के निर्देशन में संकुल स्तर प्रतियोगिता में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रतिभागियों ने सहभागिता की एवं eco क्लब मिशन लाइव अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा quiz प्रतियोगिता में सहभागिता की चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री प्रभाकर सिंह,भास्कर दत्त त्रिपाठी, शरद चतुर्वेदी, राजेंद्र त्रिपाठी,विकास सिंह, पुष्पा दुबे, भैया लाल सकेत, इत्यादि शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रीवा द्वारा जारी आदेश के अनुसार आज *21 सितंबर 2026, सोमवार* को जिले के विभिन्न विद्यालयों में संकुल स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिले के समस्त संकुल प्राचार्यों को कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। संकुल स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर अपनी कल्पनाओं और विचारों को चित्रकला तथा भाषण के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
    3
    संकुल केंद्र में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन एवं  विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया 🌈 शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय महसाव रीवा संकुल स्तर पर मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण आयोजि
💥 संकुल केंद्र में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन एवं  विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया 🌈 शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय महसाव रीवा संकुल स्तर पर मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण आयोजित गई  संकुल अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों ने  मेरे सपनों का भारत विषय में रंग भर दिया रीवा के नौनिहाल ने विद्यार्थियों ने उत्साह एवं प्रसन्नता पूर्वक सहभागिता किया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
रीवा - विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मक सोच और विकसित भारत की कल्पना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में *'25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत'* विषय पर राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया  गया है।
शासकीय कन्या विद्यालय महसाव रीवा  में संकुल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में और जन शिक्षक रामकृष्ण द्विवेदी, एवं विशाल शुक्ला के निर्देशन में संकुल स्तर प्रतियोगिता में शासकीय एवं  अशासकीय विद्यालयों के प्रतिभागियों ने सहभागिता की एवं eco क्लब मिशन लाइव अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा quiz प्रतियोगिता में सहभागिता की चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  श्री प्रभाकर सिंह,भास्कर दत्त त्रिपाठी, शरद चतुर्वेदी, राजेंद्र त्रिपाठी,विकास सिंह, पुष्पा दुबे, भैया लाल सकेत, इत्यादि  शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रीवा द्वारा जारी आदेश के अनुसार आज *21 सितंबर 2026, सोमवार* को जिले के विभिन्न विद्यालयों में संकुल स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई 
जिले के समस्त संकुल प्राचार्यों को कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। संकुल स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर अपनी कल्पनाओं और विचारों को चित्रकला तथा भाषण के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • विदाई की बारिश: मैहर में शाम साढ़े चार बजे छाया घना अंधेरा, जोरदार बारिश मैहर। मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है, लेकिन जाते-जाते बारिश अपना असर दिखा रही है। सोमवार को मैहर जिले में शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान में घने बादल छा गए। दिन के समय ही ऐसा अंधेरा छाया कि मानो शाम हो गई हो। इसके बाद जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे शहर और आसपास के इलाकों में मौसम सुहाना हो गया। अचानक हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। सड़कों पर पानी बहता नजर आया और मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम के इस बदलाव को मानसून की विदाई से पहले हो रही बारिश के अंतिम दौर के रूप में देखा जा रहा है। मैहर में आज हुई बारिश ने एक बार फिर मानसून की रवानगी से पहले अपना रंग दिखाया। विदाई की बारिश: मैहर में शाम साढ़े चार बजे छाया घना अंधेरा, जोरदार बारिश मैहर। मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है, लेकिन जाते-जाते बारिश अपना असर दिखा रही है। सोमवार को मैहर जिले में शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान में घने बादल छा गए। दिन के समय ही ऐसा अंधेरा छाया कि मानो शाम हो गई हो। इसके बाद जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे शहर और आसपास के इलाकों में मौसम सुहाना हो गया। अचानक हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। सड़कों पर पानी बहता नजर आया और मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम के इस बदलाव को मानसून की विदाई से पहले हो रही बारिश के अंतिम दौर के रूप में देखा जा रहा है। मैहर में आज हुई बारिश ने एक बार फिर मानसून की रवानगी से पहले अपना रंग दिखाया।
    1
    विदाई की बारिश: मैहर में शाम साढ़े चार बजे छाया घना अंधेरा, जोरदार बारिश
मैहर। मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है, लेकिन जाते-जाते बारिश अपना असर दिखा रही है। सोमवार को मैहर जिले में शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान में घने बादल छा गए। दिन के समय ही ऐसा अंधेरा छाया कि मानो शाम हो गई हो।
इसके बाद जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे शहर और आसपास के इलाकों में मौसम सुहाना हो गया। अचानक हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। सड़कों पर पानी बहता नजर आया और मौसम में ठंडक घुल गई।
मौसम के इस बदलाव को मानसून की विदाई से पहले हो रही बारिश के अंतिम दौर के रूप में देखा जा रहा है। मैहर में आज हुई बारिश ने एक बार फिर मानसून की रवानगी से पहले अपना रंग दिखाया।

    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सतना ककलपुर में कथित गांजा और शराब बिक्री को लेकर सवाल, पुलिस की कार्रवाई पर उठी उंगली 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सतना ककलपुर में कथित गांजा और शराब बिक्री को लेकर सवाल, पुलिस की कार्रवाई पर उठी उंगली रामपुर बघेलान। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककलपुर में कथित रूप से गांजा, नशीले कफ सिरप और शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों के आरोप के अनुसार, दिनेश केवट उर्फ रंगीलाल द्वारा लंबे समय से कथित रूप से गांजा बेचे जाने की बात कही जा रही है। एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें एक व्यक्ति गांजे जैसी सामग्री से भरी थैली लिए और पुड़िया देते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसमें दिखाई दे रही सामग्री की वास्तविक पहचान संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। कफ सिरप की कथित बिक्री का भी आरोप स्थानीय स्तर पर ककलपुर क्षेत्र में नशीले कफ सिरप की कथित बिक्री को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत क्षेत्र के कुछ स्थानों पर नशीली सामग्री की कथित बिक्री होती है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। ककलपुर तिराहे पर कथित शराब बिक्री का आरोप ककलपुर तिराहे पर दोनों ओर क्लीनिक होने के बीच कथित शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। आरोप दुकौढ़ी रजक से जुड़े बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बैठकर शराब सेवन किए जाने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी होती है। पुलिस की भूमिका पर सवाल इन आरोपों के बीच रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी और बेला चौकी पुलिस की जानकारी एवं कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत अथवा अवैध वसूली के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे आरोपों की पुष्टि केवल आधिकारिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही की जा सकती है। उठता सवाल यदि क्षेत्र में लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियां संचालित होने के आरोप हैं, तो पुलिस द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई? क्या पूर्व में कोई शिकायत प्राप्त हुई थी? यदि हुई थी तो उस पर क्या कार्रवाई की गई? मामले में सामने आए वीडियो, स्थानीय शिकायतों और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाना आवश्यक है। आरोप लगाए गए व्यक्तियों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद खबर को और स्पष्ट किया जा सकता है। #RampurBaghelan #Satna #Kakalpur #BreakingNews #PoliceAction
    4
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सतना
ककलपुर में कथित गांजा और शराब बिक्री को लेकर सवाल, पुलिस की कार्रवाई पर उठी उंगली
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सतना
ककलपुर में कथित गांजा और शराब बिक्री को लेकर सवाल, पुलिस की कार्रवाई पर उठी उंगली
रामपुर बघेलान। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककलपुर में कथित रूप से गांजा, नशीले कफ सिरप और शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर आरोप सामने आए हैं।
स्थानीय लोगों के आरोप के अनुसार, दिनेश केवट उर्फ रंगीलाल द्वारा लंबे समय से कथित रूप से गांजा बेचे जाने की बात कही जा रही है। एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें एक व्यक्ति गांजे जैसी सामग्री से भरी थैली लिए और पुड़िया देते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसमें दिखाई दे रही सामग्री की वास्तविक पहचान संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
कफ सिरप की कथित बिक्री का भी आरोप
स्थानीय स्तर पर ककलपुर क्षेत्र में नशीले कफ सिरप की कथित बिक्री को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत क्षेत्र के कुछ स्थानों पर नशीली सामग्री की कथित बिक्री होती है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
ककलपुर तिराहे पर कथित शराब बिक्री का आरोप
ककलपुर तिराहे पर दोनों ओर क्लीनिक होने के बीच कथित शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। आरोप दुकौढ़ी रजक से जुड़े बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बैठकर शराब सेवन किए जाने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी होती है।
पुलिस की भूमिका पर सवाल
इन आरोपों के बीच रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी और बेला चौकी पुलिस की जानकारी एवं कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, पुलिस की किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत अथवा अवैध वसूली के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे आरोपों की पुष्टि केवल आधिकारिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही की जा सकती है।
उठता सवाल
यदि क्षेत्र में लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियां संचालित होने के आरोप हैं, तो पुलिस द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई? क्या पूर्व में कोई शिकायत प्राप्त हुई थी? यदि हुई थी तो उस पर क्या कार्रवाई की गई?
मामले में सामने आए वीडियो, स्थानीय शिकायतों और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाना आवश्यक है। आरोप लगाए गए व्यक्तियों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद खबर को और स्पष्ट किया जा सकता है।
#RampurBaghelan #Satna #Kakalpur #BreakingNews #PoliceAction
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सतना ककलपुर में कथित गांजा और शराब बिक्री को लेकर सवाल, पुलिस की कार्रवाई पर उठी उंगली रामपुर बघेलान। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककलपुर में कथित रूप से गांजा, नशीले कफ सिरप और शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों के आरोप के अनुसार, दिनेश केवट उर्फ रंगीलाल द्वारा लंबे समय से कथित रूप से गांजा बेचे जाने की बात कही जा रही है। एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें एक व्यक्ति गांजे जैसी सामग्री से भरी थैली लिए और पुड़िया देते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसमें दिखाई दे रही सामग्री की वास्तविक पहचान संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। कफ सिरप की कथित बिक्री का भी आरोप स्थानीय स्तर पर ककलपुर क्षेत्र में नशीले कफ सिरप की कथित बिक्री को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत क्षेत्र के कुछ स्थानों पर नशीली सामग्री की कथित बिक्री होती है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। ककलपुर तिराहे पर कथित शराब बिक्री का आरोप ककलपुर तिराहे पर दोनों ओर क्लीनिक होने के बीच कथित शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। आरोप दुकौढ़ी रजक से जुड़े बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बैठकर शराब सेवन किए जाने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी होती है। पुलिस की भूमिका पर सवाल इन आरोपों के बीच रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी और बेला चौकी पुलिस की जानकारी एवं कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत अथवा अवैध वसूली के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे आरोपों की पुष्टि केवल आधिकारिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही की जा सकती है। उठता सवाल यदि क्षेत्र में लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियां संचालित होने के आरोप हैं, तो पुलिस द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई? क्या पूर्व में कोई शिकायत प्राप्त हुई थी? यदि हुई थी तो उस पर क्या कार्रवाई की गई? मामले में सामने आए वीडियो, स्थानीय शिकायतों और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाना आवश्यक है। आरोप लगाए गए व्यक्तियों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद खबर को और स्पष्ट किया जा सकता है। #RampurBaghelan #Satna #Kakalpur #BreakingNews #PoliceAction 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सतना ककलपुर में कथित गांजा और शराब बिक्री को लेकर सवाल, पुलिस की कार्रवाई पर उठी उंगली रामपुर बघेलान। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककलपुर में कथित रूप से गांजा, नशीले कफ सिरप और शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों के आरोप के अनुसार, दिनेश केवट उर्फ रंगीलाल द्वारा लंबे समय से कथित रूप से गांजा बेचे जाने की बात कही जा रही है। एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें एक व्यक्ति गांजे जैसी सामग्री से भरी थैली लिए और पुड़िया देते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसमें दिखाई दे रही सामग्री की वास्तविक पहचान संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। कफ सिरप की कथित बिक्री का भी आरोप स्थानीय स्तर पर ककलपुर क्षेत्र में नशीले कफ सिरप की कथित बिक्री को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत क्षेत्र के कुछ स्थानों पर नशीली सामग्री की कथित बिक्री होती है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। ककलपुर तिराहे पर कथित शराब बिक्री का आरोप ककलपुर तिराहे पर दोनों ओर क्लीनिक होने के बीच कथित शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। आरोप दुकौढ़ी रजक से जुड़े बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बैठकर शराब सेवन किए जाने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी होती है। पुलिस की भूमिका पर सवाल इन आरोपों के बीच रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी और बेला चौकी पुलिस की जानकारी एवं कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत अथवा अवैध वसूली के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे आरोपों की पुष्टि केवल आधिकारिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही की जा सकती है। उठता सवाल यदि क्षेत्र में लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियां संचालित होने के आरोप हैं, तो पुलिस द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई? क्या पूर्व में कोई शिकायत प्राप्त हुई थी? यदि हुई थी तो उस पर क्या कार्रवाई की गई? मामले में सामने आए वीडियो, स्थानीय शिकायतों और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाना आवश्यक है। आरोप लगाए गए व्यक्तियों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद खबर को और स्पष्ट किया जा सकता है। #RampurBaghelan #Satna #Kakalpur #BreakingNews #PoliceAction
    3
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सतना
ककलपुर में कथित गांजा और शराब बिक्री को लेकर सवाल, पुलिस की कार्रवाई पर उठी उंगली
रामपुर बघेलान। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककलपुर में कथित रूप से गांजा, नशीले कफ सिरप और शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर आरोप सामने आए हैं।
स्थानीय लोगों के आरोप के अनुसार, दिनेश केवट उर्फ रंगीलाल द्वारा लंबे समय से कथित रूप से गांजा बेचे जाने की बात कही जा रही है। एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें एक व्यक्ति गांजे जैसी सामग्री से भरी थैली लिए और पुड़िया देते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसमें दिखाई दे रही सामग्री की वास्तविक पहचान संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
कफ सिरप की कथित बिक्री का भी आरोप
स्थानीय स्तर पर ककलपुर क्षेत्र में नशीले कफ सिरप की कथित बिक्री को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत क्षेत्र के कुछ स्थानों पर नशीली सामग्री की कथित बिक्री होती है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
ककलपुर तिराहे पर कथित शराब बिक्री का आरोप
ककलपुर तिराहे पर दोनों ओर क्लीनिक होने के बीच कथित शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। आरोप दुकौढ़ी रजक से जुड़े बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बैठकर शराब सेवन किए जाने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी होती है।
पुलिस की भूमिका पर सवाल
इन आरोपों के बीच रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी और बेला चौकी पुलिस की जानकारी एवं कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, पुलिस की किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत अथवा अवैध वसूली के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे आरोपों की पुष्टि केवल आधिकारिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही की जा सकती है।
उठता सवाल
यदि क्षेत्र में लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियां संचालित होने के आरोप हैं, तो पुलिस द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई? क्या पूर्व में कोई शिकायत प्राप्त हुई थी? यदि हुई थी तो उस पर क्या कार्रवाई की गई?
मामले में सामने आए वीडियो, स्थानीय शिकायतों और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाना आवश्यक है। आरोप लगाए गए व्यक्तियों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद खबर को और स्पष्ट किया जा सकता है।
#RampurBaghelan #Satna #Kakalpur #BreakingNews #PoliceAction
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सतना
ककलपुर में कथित गांजा और शराब बिक्री को लेकर सवाल, पुलिस की कार्रवाई पर उठी उंगली
रामपुर बघेलान। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककलपुर में कथित रूप से गांजा, नशीले कफ सिरप और शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर आरोप सामने आए हैं।
स्थानीय लोगों के आरोप के अनुसार, दिनेश केवट उर्फ रंगीलाल द्वारा लंबे समय से कथित रूप से गांजा बेचे जाने की बात कही जा रही है। एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें एक व्यक्ति गांजे जैसी सामग्री से भरी थैली लिए और पुड़िया देते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसमें दिखाई दे रही सामग्री की वास्तविक पहचान संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
कफ सिरप की कथित बिक्री का भी आरोप
स्थानीय स्तर पर ककलपुर क्षेत्र में नशीले कफ सिरप की कथित बिक्री को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत क्षेत्र के कुछ स्थानों पर नशीली सामग्री की कथित बिक्री होती है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
ककलपुर तिराहे पर कथित शराब बिक्री का आरोप
ककलपुर तिराहे पर दोनों ओर क्लीनिक होने के बीच कथित शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। आरोप दुकौढ़ी रजक से जुड़े बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बैठकर शराब सेवन किए जाने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी होती है।
पुलिस की भूमिका पर सवाल
इन आरोपों के बीच रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी और बेला चौकी पुलिस की जानकारी एवं कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, पुलिस की किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत अथवा अवैध वसूली के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे आरोपों की पुष्टि केवल आधिकारिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही की जा सकती है।
उठता सवाल
यदि क्षेत्र में लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियां संचालित होने के आरोप हैं, तो पुलिस द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई? क्या पूर्व में कोई शिकायत प्राप्त हुई थी? यदि हुई थी तो उस पर क्या कार्रवाई की गई?
मामले में सामने आए वीडियो, स्थानीय शिकायतों और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाना आवश्यक है। आरोप लगाए गए व्यक्तियों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद खबर को और स्पष्ट किया जा सकता है।
#RampurBaghelan #Satna #Kakalpur #BreakingNews #PoliceAction
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    3 hrs ago
  • हाथी का रेस्क्यू या वन विभाग की कार्य व्यवस्था प्रणाली पर अति गंभीर प्रश्न चिन्ह। हाथी बन गया सब के रातो की नींद उड़ानें का साथी। हाथी का रेस्क्यू या वन विभाग की कार्य व्यवस्था प्रणाली पर अति गंभीर प्रश्न चिन्ह। हाथी बन गया सब के रातो की नींद उड़ानें का साथी। रामनगर मैहर-- थाना क्षेत्र रामनगर के गोरसरी पर E-5 बांधवगढ़ का जंगली हाथी ने जमाया ढेरा। 07 सिंतबर 2026 को आज से पन्द्रह दिन पूर्व शाम 07 बजे पुरैना के सिंहपुर मौहारी में दी थी दस्तक। कंछेदी को मौत के घाट उतारने तथा तीन घरों को गिराने और बकरियो को मारने के पश्चात पहोचा गोरसरी जंगल के ऊपरी हिस्से मे तब से चल रहा हाथी का रेस्क्यू। वन विभाग की कार्य प्रणाली बिजली आपूर्ति मानव जीवन का सुकून बच्चों की पढ़ाई और रातों की नींद को कर दिया अस्त नष्ट। गोरसरी रामनगर और आसपास के लगे समस्त गांव पर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर लोगों में मौखिक चर्चा और आक्रोश व्याप्त कर दिया है। रात्रि का जैसे ही द्वितीय पहर प्रारंभ होता है। वैसे ही E-5 हाथी जंगल से नीचे आने की चर्चा पर बिजली आपूर्ति सप्लाई बंद कर दी जाती बच्चों की पढ़ाई बुजुर्ग और युवाओं की नींद पर घातक प्रहार हो जाता है। जिससे उनकी नीदे हराम हो जाती है। वृद्धों का बीपी हाई हो जाता है। नींद ना पूरी होने पर घरों की महिलाओं और बच्चों को सुबह आपच के कारण उल्टी दस्त जैसी समस्या अपना रुप दिखाना शुरू कर देती है। वायरल वीडियो पर हो रही बातें तथा संबंधित उपस्थित अधिकारी से चर्चा स्थानीय लोगों का आरोप है। कि रात के समय बिजली बंद रहने के दौरान वन विभाग के कुछ कर्मचारी मौज-मस्ती और पार्टी में व्यस्त रहते हैं। एक वीडियो वायरल सामने आने की बात कही जा रही है। जिसकी वास्तविकता और वन विभाग के एसडीओ से स्थानीय निवासी हाथी के रेस्क्यू और बिजली आपूर्ति के दौरान मध्यरात्रि मुलाक़ात पर मदिरा सेवन शारीरिक हाव भाव की चर्चाए साफ उनके द्वारा सुनी जा सकती है। बड़े सवालो का घेरा है भारत भविष्य बच्चों की परीक्षाओं का उनके सिर पर डेरा जमा होना हैं। ऐसी स्थिति परिस्थिति के दौरान पूरी रात बिजली बंद रहना आखिर कहां तक जायज है। ऐसा कब तक चलेगा। हाथी रेस्क्यू के लिए बिजली सप्लाई बंद करना आवश्यक है। तो क्या इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है क्या? आमजन मानस रात का अंधेरा, बारिश का मौसम, जहरीले जीवों का वितरण, नींद का कोसों दूर होने पर अमावस की काली रात के सामन पैदल घूमने पर अंधेरे पर संपर्क दौरान यम के चौखट पर जाने का निमंत्रण होंगा। अगर हाथी की समस्या है तो क्या समाधान नहीं। क्षेत्र की जनता, छात्र छात्राओं की चल परीक्षाए, वृद्धों की नींद पूरी ना होने से बड़ी हुई बीपी शुगर की समस्याएं, सुबह से बच्चों और परिवार जन के सदस्यों को भोजन की व्यवस्था करती नींद ना पुरी होने पर अभिभावकी, तथा बिजली आपूर्ति बंद दौरान अत्यधिक क्रोधित लम्बाई जुबान भारया के तीखे वचन कलेजे और अंतर्मन को घटना चक्र के किस परिस्थिति पर खड़ा कर देता। जिसकी व्याख्यान करना बड़ा ही मुश्किल है। एक हाथी बन गया सबसे के रातों की नींद उड़ानें का साथी। जय हो सिस्टम तंत्र और गजराज महाराज की।
    1
    हाथी का रेस्क्यू या वन विभाग की कार्य व्यवस्था प्रणाली पर अति गंभीर प्रश्न चिन्ह।
                  हाथी बन गया सब के रातो की नींद उड़ानें का साथी।

हाथी का रेस्क्यू या वन विभाग की कार्य व्यवस्था प्रणाली पर अति गंभीर प्रश्न चिन्ह।
हाथी बन गया सब के रातो की नींद उड़ानें का साथी।
रामनगर मैहर-- थाना क्षेत्र रामनगर के गोरसरी पर E-5 बांधवगढ़ का जंगली हाथी ने जमाया ढेरा। 07 सिंतबर 2026 को आज से पन्द्रह दिन पूर्व शाम 07 बजे पुरैना के सिंहपुर मौहारी में दी थी दस्तक। कंछेदी को मौत के घाट उतारने तथा तीन घरों को गिराने और बकरियो को मारने के पश्चात पहोचा गोरसरी जंगल के ऊपरी हिस्से मे तब से चल रहा हाथी का रेस्क्यू।
वन विभाग की कार्य प्रणाली बिजली आपूर्ति मानव जीवन का सुकून बच्चों की पढ़ाई और रातों की नींद को कर दिया अस्त नष्ट।
गोरसरी रामनगर और आसपास के लगे समस्त गांव पर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर लोगों में मौखिक चर्चा और आक्रोश व्याप्त कर दिया है। रात्रि का जैसे ही द्वितीय पहर प्रारंभ होता है। वैसे ही E-5 हाथी जंगल से नीचे आने की चर्चा पर बिजली आपूर्ति सप्लाई बंद कर दी जाती बच्चों की पढ़ाई बुजुर्ग और युवाओं की नींद पर घातक प्रहार हो जाता है। जिससे उनकी नीदे हराम हो जाती है। वृद्धों का बीपी हाई हो जाता है। नींद ना पूरी होने पर घरों की महिलाओं और बच्चों को सुबह आपच के कारण उल्टी दस्त जैसी समस्या अपना रुप दिखाना शुरू कर देती है।
वायरल वीडियो पर हो रही बातें तथा संबंधित उपस्थित अधिकारी से चर्चा स्थानीय लोगों का आरोप है। कि रात के समय बिजली बंद रहने के दौरान वन विभाग के कुछ कर्मचारी मौज-मस्ती और पार्टी में व्यस्त रहते हैं। एक वीडियो वायरल  सामने आने की बात कही जा रही है। जिसकी वास्तविकता और वन विभाग के एसडीओ से स्थानीय निवासी हाथी के रेस्क्यू और बिजली आपूर्ति के दौरान मध्यरात्रि मुलाक़ात पर मदिरा सेवन शारीरिक हाव भाव की चर्चाए साफ उनके द्वारा सुनी जा सकती है।
बड़े सवालो का घेरा है भारत भविष्य बच्चों की परीक्षाओं का उनके सिर पर डेरा जमा होना हैं। ऐसी स्थिति परिस्थिति के दौरान पूरी रात बिजली बंद रहना आखिर कहां तक जायज है। ऐसा कब तक चलेगा। हाथी रेस्क्यू के लिए बिजली सप्लाई बंद करना आवश्यक है। तो क्या इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है क्या? आमजन मानस रात का अंधेरा, बारिश का मौसम, जहरीले जीवों का वितरण, नींद का कोसों दूर होने पर अमावस की काली रात के सामन पैदल घूमने पर अंधेरे पर संपर्क दौरान यम के चौखट पर जाने का निमंत्रण होंगा। अगर हाथी की समस्या है तो क्या समाधान नहीं।
क्षेत्र की जनता, छात्र छात्राओं की चल परीक्षाए, वृद्धों की नींद पूरी ना होने से बड़ी हुई बीपी शुगर की समस्याएं, सुबह से बच्चों और परिवार जन के सदस्यों को भोजन की व्यवस्था करती नींद ना पुरी होने पर अभिभावकी, तथा बिजली आपूर्ति बंद दौरान अत्यधिक क्रोधित लम्बाई जुबान भारया के तीखे वचन कलेजे और अंतर्मन को घटना चक्र के किस परिस्थिति पर खड़ा कर देता। जिसकी व्याख्यान करना बड़ा ही मुश्किल है। एक हाथी बन गया सबसे के रातों की नींद उड़ानें का साथी। जय हो सिस्टम तंत्र और गजराज महाराज की।
    user_Rajkumar Mishra
    Rajkumar Mishra
    TV News Anchor अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🚨 झांसी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, टेंपो में मारी जोरदार टक्कर 🚨 झांसी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, टेंपो में मारी जोरदार टक्कर झांसी से सड़क हादसे का एक हैरान कर देने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार ट्रैक्टर सवारी बैठा रहे एक टेंपो में जोरदार टक्कर मारता नजर आ रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के पास खड़ा एक युवक ट्रैक्टर की चपेट में आने के बाद सड़क पर घसीटता चला गया। हादसे में राज खान नाम के युवक के दोनों पैर टूट गए, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि राज खान पंचर की दुकान चलाता है और पंचर का सामान लेने बाजार जा रहा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। हैरानी की बात यह है कि घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है, लेकिन अब हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर दिया। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मारी और देखते ही देखते युवक इसकी चपेट में आ गया। फिलहाल हादसे के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ क्या कदम उठाए गए, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है। पत्रकार पंडित विकास
    1
    🚨 झांसी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, टेंपो में मारी जोरदार टक्कर
🚨 झांसी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, टेंपो में मारी जोरदार टक्कर
झांसी से सड़क हादसे का एक हैरान कर देने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार ट्रैक्टर सवारी बैठा रहे एक टेंपो में जोरदार टक्कर मारता नजर आ रहा है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के पास खड़ा एक युवक ट्रैक्टर की चपेट में आने के बाद सड़क पर घसीटता चला गया। हादसे में राज खान नाम के युवक के दोनों पैर टूट गए, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि राज खान पंचर की दुकान चलाता है और पंचर का सामान लेने बाजार जा रहा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
हैरानी की बात यह है कि घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है, लेकिन अब हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर दिया।
CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मारी और देखते ही देखते युवक इसकी चपेट में आ गया।
फिलहाल हादसे के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ क्या कदम उठाए गए, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है।
पत्रकार पंडित विकास
    user_सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चित्रकूट धाम बदनाम : गुप्त गोदावरी में भक्तों द्वारा भगवान को चढ़ाई गई रकम समेटता साधु वेशधारी पवन पटेल CCTV में कैद, एक माह पुराना एक और वीडियो हुआ वायरल इस विडियो की पुष्टि चैनल नहीं करता 💥*बड़ी खबर*💥 *चित्रकूट धाम बदनाम : गुप्त गोदावरी में भक्तों द्वारा भगवान को चढ़ाई गई रकम समेटता साधु वेशधारी पवन पटेल CCTV में कैद, एक माह पुराना एक और वीडियो हुआ वायरल, भक्तों का चढ़ावा लूट ले जाने वाले पर आजतक नहीं हुई कानूनी कार्यवाही, भक्तों में आक्रोश।*
    1
    चित्रकूट धाम बदनाम : गुप्त गोदावरी में भक्तों द्वारा भगवान को चढ़ाई गई रकम समेटता साधु वेशधारी पवन पटेल CCTV में कैद, एक माह पुराना एक और  वीडियो हुआ वायरल इस विडियो की पुष्टि चैनल नहीं करता 
💥*बड़ी खबर*💥
*चित्रकूट धाम बदनाम : गुप्त गोदावरी में भक्तों द्वारा भगवान को चढ़ाई गई रकम समेटता साधु वेशधारी पवन पटेल CCTV में कैद, एक माह पुराना एक और  वीडियो हुआ वायरल, भक्तों का चढ़ावा लूट ले जाने वाले पर आजतक नहीं हुई कानूनी कार्यवाही, भक्तों में आक्रोश।*
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिग्नहट नदी में एक महिला के डूबने की खबर। पुलिस बल तैनात। जिग्नहट नदी में एक महिला के डूबने की खबर। पुलिस बल तैनात।
    1
    जिग्नहट नदी में एक महिला के डूबने की खबर। पुलिस बल तैनात।
जिग्नहट नदी में एक महिला के डूबने की खबर। पुलिस बल तैनात।
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.