Shuru
Apke Nagar Ki App…
जब से देश आजाद हुआ आरक्षण का लाभ गरीब को नहीं क्रीम को मिला। मास्टर श्यौराज
Bku lokshakti master sheoraj singh
जब से देश आजाद हुआ आरक्षण का लाभ गरीब को नहीं क्रीम को मिला। मास्टर श्यौराज
More news from हरियाणा and nearby areas
- विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार उठा रही सराहनीय कदम : उपायुक्त राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय हथीन में डेस्क वितरण कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार उठा रही सराहनीय कदम : उपायुक्त राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय हथीन में डेस्क वितरण कार्यक्रम आयोजित उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने विद्यालयों को वितरित किए कुल 982 डेस्क पलवल, विद्यार्थियों की सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय हथीन में डेस्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए हथीन खंड के लिए कुल 982 डेस्क वितरित किए। उपायुक्त डा. छिल्लर ने राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय हथीन को 280, राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय गुराकसर को 330 डेस्क, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अंधरौला को 200 और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलोखड़ा के लिए 172 डेस्क वितरित किए, जिससे छात्राओं को कक्षाओं में बैठकर अध्ययन करने के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से बच्चों का पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि *विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार उठा रही सराहनीय कदम : उपायुक्त* उपायुक्त डा. छिल्लर और विद्यालय प्रबंधन समिति ने डेस्क उपलब्ध कराने वाले सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से विद्यार्थी और अधिक एकाग्रता के साथ अध्ययन कर सकेंगे। साथ ही विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण भी पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से इन डेस्कों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा विद्यालय की संपत्ति को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। छात्राओं ने नई डेस्क मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अधिक आरामदायक वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उनके पाठ्यक्रम की जानकारी हासिल की। विद्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण : उपायुक्त उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और वन महोत्सव के तहत पौधारोपण करते हुए कहा कि पौधारोपण अभियान सुरक्षित और हरित भविष्य का संकल्प है। वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के लिए भी सबसे बड़ी धरोहर हैं। उन्होंने छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को वृक्षों के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा मानव जीवन को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके आह्वान पर सभी छात्राओं ने भविष्य में निरंतर पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। उपायुक्त ने इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, एसडीएम हथीन हरिराम, एसडीएम नूंह अप्रतिम सिंह, ओटीसी इंजीनियरिंग प्रा. लि. के मैनेजर धु्रव झा, विद्यालयों के शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।1
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा 100 मीटर T47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दिलीप गावित जी और रजत पदक जीतने पर मोहम्मद बासिल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आप दोनों खिलाड़ियों का एक ही स्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर जीतना पूरे देश के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है। मैं ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करता हूँ। #CWG2026 #Glasgow2026 #Cheer4Bharat1
- कावड़ मेला को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक,,,,,,,,,,,,, अनूपशहर,कांवड़ मेला को लेकर डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने एलडीएवी कालेज में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मेला संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। बिना लापरवाही किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे। गुरुवार को एलडीएवी कालेज सभागार में कांवड़ मेला की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मेला की तैयारियों की बिंदुबार जानकारी ली। डीएम कुमार हर्ष ने नगर के जाह्नवी द्वार, परशुराम घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट, मस्तराम घाटों पर कांवड़ियों के लिए सुरक्षित स्नान, नावों में गोताखोरों की तैनाती, महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के लिए अस्थाई रूम, घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल शौचालय, सफाई के लिए कर्मचारी तैनात, पेयजल, प्रकाश, स्वास्थ्य शिविर, खाद्य पदार्थ, खोया-पाया केंद्र आदि व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए। कांवड़ मार्गों को गड्ढा मुक्त कराने, मार्ग में झाड़ियों की साफ-सफाई कराने, गूलर के पेड़ों की छटाई करने, मार्ग में खराब पड़े हैंडपंपों को सही कराने, अतिरिक्त रोडवेज बसों को लगाने, पूरे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, अतिरिक्त डस्टबिन, घाटों व मंदिरों के आसपास चूने का छिड़काव, मांस, मदिरा की दुकानें बंद कराने, भारी वाहनों का रूट डायवर्जन आदि व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कांवड़ व डीजे की ऊंचाई 10 फुट से ज्यादा न हो। जनपद में कांवड़ मेला को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सभी विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कांवड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस के जवान तैनात करने, कांवड़ मार्गों पर मोबाइल पुलिस व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एसपी क्राइम नरेश कुमार, एसडीएम अरुण कुमार, सीओ भरत सोनकर, ईओ गार्गी त्यागी आदि जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- गोल्ड गोल्डन सिटी नोएडा शहर कहां जाने वाला शहर है शौचालय की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है संगठन नेताओं ने भी अनेक बर प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत कर दिया है पिछले 11 महीने से शौचालय बंद पड़े हुए हैं ना कोई ठेकेदार है और कर्मचारियों को भी कार्य पर नहीं रख रहा है 90% शौचालय नोएडा शहर के बंद पड़े हुए हैं पानी की नल टूटी हुई है प्राधिकरण के अधिकारियों ने आंखों पर पट्टियां बांध रखी है आखिर क्यों नहीं हो रही शौचालय की सफाई आम जनता है परेशान खुले में शौच करने पर है मजबूर दिल्ली से सटे नोएडा हाईटेक शहर में चारों तरफ गंदगी का माहौल कौन है जिम्मेदार उत्तर प्रदेश सरकर द्वारा बनाए गए हैं शौचालय पर नहीं हो रही है शौचालय की सफाई आखिर कब होगा समाधान क्या सरकार इस बात पर एक्शन2
- Kasna main Bhari barish ke Karan sadkon per hua jal hi jal kasana mein 2 ghante ki barish se sadkon per hua Bura HAL CNG tempo hue band pani ke Karan pareshan public1
- खेल मंत्री गौरव गौतम ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय मे वन महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की1
- भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर जी को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपकी यह उपलब्धि निरंतरता, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का शानदार परिचय है। आपके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता के लिए मेरी मंगलकामनाएँ। #CWG2026 #Glasgow2026 #Cheer4Bharat1
- कोटवन कट पर बड़ा सड़क हादसा: प्राइवेट बस ने रोडवेज बस में मारी जोरदार टक्कर, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल मथुरा जनपद के कोसीकलां। थाना कोसीकलां की कोटबन चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कोटवन कट के समीप गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सरकारी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय लोग और नेशनल हाईवे की टीम मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, सरकारी रोडवेज बस अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक प्राइवेट बस ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। कुछ यात्रियों का कहना है कि प्राइवेट बस चालक सवारी बैठाने की होड़ में तेज रफ्तार से बस चला रहा था, जिसके चलते वह नियंत्रण खो बैठा और सरकारी बस से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क किनारे गड्ढे में उतर गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हाईवे टीम और क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त बसों को सड़क किनारे हटवाया गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु बना रहा और लंबा जाम नहीं लगने दिया गया। घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, जिन यात्रियों की हालत गंभीर है उन्हें बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल रेफर किया जा रहा है।3