जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप बजरंग दल के कार्यकताओं ने रोड़ जाम कर किया प्रदर्शन बछरायूं थाना क्षेत्र के ग्राम ढयोटी के जंगलों में गौवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए धनौरा शेरपुर मार्ग जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीण जंगल की और जा रहे थे इसी दौरान उन्हें वहां गोवंश के अवशेष पड़े दिखाई दिए देखते ही देखते खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई सूचना मिलते ही विहिप जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, योगेश देवल, अखिलेश भाटी और हेमंत सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धनौरा शेरपुर मार्ग जाम कर दिया जिससे सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई सूचना मिलते ही बछरायूं थाना पुलिस और थाना प्रभारी अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया वहीं पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ताओं ने जाम खोल दिया।
जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप बजरंग दल के कार्यकताओं ने रोड़ जाम कर किया प्रदर्शन बछरायूं थाना क्षेत्र के ग्राम ढयोटी के जंगलों में गौवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए धनौरा शेरपुर मार्ग जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीण जंगल की और जा रहे थे इसी दौरान उन्हें वहां गोवंश के अवशेष पड़े दिखाई दिए देखते ही देखते खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई सूचना
मिलते ही विहिप जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, योगेश देवल, अखिलेश भाटी और हेमंत सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धनौरा शेरपुर मार्ग जाम कर दिया जिससे सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई सूचना मिलते ही बछरायूं थाना पुलिस और थाना प्रभारी अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया वहीं पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ताओं ने जाम खोल दिया।
- Post by India News1
- Post by Somit kumar1
- Post by Mohit Kumar1
- अमरोहा जनपद में योगी पुलिस और गो-तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गो-तस्कर जाकिर घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है। मौके से अवैध हथियार और वाहन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गो-तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।5
- Post by डा जगदेव सिंह प्रजापति1
- Post by Jpn7 News1
- Post by Ajay1
- अमरोहा के नौगावां सादात थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस बड़ी कामयाबी से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लगभग 170 किलो चोरी का बिजली का तार बरामद किया है, जिसकी बाजार में काफी अधिक कीमत है। इसके अलावा पुलिस को आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी मिले हैं। गिरोह द्वारा चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली महिंद्रा बोलेरो पिकअप को भी जब्त कर लिया गया है। यह गिरोह पिछले लंबे समय से क्षेत्र में तार काटकर सप्लाई ठप कर रहा था, जिससे स्थानीय किसान काफी परेशान थे। पुलिस फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। सभी अभियुक्तों को जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1