logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसडीएम ने किया लहरा गंगा घाट का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा कासगंज। रविवार देर रात एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने लहरा गंगा घाट का औचक स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक इंतजामों को परखा। एसडीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए स्वास्थ्य कैंप का भी निरीक्षण किया तथा महिला श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि घाट पर सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने घाट की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करते हुए कमियों को तत्काल दूर कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान पंकज भार्गव, जय प्रकाश दुबे, प्रशांत सहित नगर पालिका से संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

23 hrs ago
user_Journalist Anoop Mahere
Journalist Anoop Mahere
कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
419f3e23-4b40-4e8c-80ed-02634e09fbc1

एसडीएम ने किया लहरा गंगा घाट का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा कासगंज। रविवार देर रात एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने लहरा गंगा घाट का औचक स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक इंतजामों को परखा। एसडीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए स्वास्थ्य कैंप का भी निरीक्षण किया तथा महिला श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि घाट पर सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने घाट की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करते हुए कमियों को तत्काल दूर कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान पंकज भार्गव, जय प्रकाश दुबे, प्रशांत सहित नगर पालिका से संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विश्व गुरु बनने का प्रथम चरण गांव और ग्राम पंचायत से होकर गुजरता है। जब तक हमारी ग्राम पंचायतें साफ-सुथरी, स्वच्छ और विकसित नहीं होंगी, तब तक हमारा देश विश्व गुरु बनने की दिशा में मजबूती से कैसे आगे बढ़ेगा? आखिर जिस देश की नींव गांवों में बसती है, उस देश की पहचान भी गांवों की स्थिति से होती है। आज ग्राम शीतलवाड़ा और ग्राम पंचायत धुबई में यदि रास्तों की स्थिति खराब है और स्वच्छता की समस्याएं बनी हुई हैं, तो यह हम सभी के लिए सोचने का विषय है। हमारा सवाल किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि व्यवस्था से है—क्या स्वच्छ, सुंदर और विकसित गांवों के बिना एक विकसित और विश्व गुरु भारत का सपना पूरा हो सकता है?” ग्राम शीतलवाड़ा | ग्राम पंचायत धुबई ब्लॉक हसायन | तहसील सिकंदराराव | जनपद हाथरस “स्वच्छ गांव, सशक्त पंचायत — तभी बनेगा भारत विश्व गुरु।”
    1
    विश्व गुरु बनने का प्रथम चरण गांव और ग्राम पंचायत से होकर गुजरता है। जब तक हमारी ग्राम पंचायतें साफ-सुथरी, स्वच्छ और विकसित नहीं होंगी, तब तक हमारा देश विश्व गुरु बनने की दिशा में मजबूती से कैसे आगे बढ़ेगा? आखिर जिस देश की नींव गांवों में बसती है, उस देश की पहचान भी गांवों की स्थिति से होती है।
आज ग्राम शीतलवाड़ा और ग्राम पंचायत धुबई में यदि रास्तों की स्थिति खराब है और स्वच्छता की समस्याएं बनी हुई हैं, तो यह हम सभी के लिए सोचने का विषय है। हमारा सवाल किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि व्यवस्था से है—क्या स्वच्छ, सुंदर और विकसित गांवों के बिना एक विकसित और विश्व गुरु भारत का सपना पूरा हो सकता है?”
ग्राम शीतलवाड़ा | ग्राम पंचायत धुबई
ब्लॉक हसायन | तहसील सिकंदराराव | जनपद हाथरस
“स्वच्छ गांव, सशक्त पंचायत — तभी बनेगा भारत विश्व गुरु।”
    user_Vishnu kumar
    Vishnu kumar
    Voice of people सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • एटा: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के अवागढ़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा अवागढ़। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर अवागढ़ नगर में धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। शोभायात्रा का शुभारंभ जलेसर रोड स्थित प्रेमा देवी पब्लिक स्कूल से हुआ। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एटा रोड स्थित पचौरी फार्म हाउस पहुंची। यहां केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि तथा एटा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री, विधायक सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायक सिंह फौजी ने की, जबकि मंच का संचालन डॉ. राजपाल सिंह ने किया। मंच से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के साहस और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को क्षेत्र एवं समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और उनके समाधान की मांग की। वहीं मंच पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी के स्वरूप में मौजूद बालिका को तलवार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजक रघुवीर सिंह लोधी, संयोजक एडवोकेट हरिशंकर वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश लोधी, महामंत्री मुनेश लोधी, संरक्षक रोहन सिंह वर्मा नेताजी,किसान नेता लोधी तेज सिंह वर्मा, मानवेन्द्र सिंह लोधी (समाज सेवी),शिशुपाल लोधीकुंवर पाल लोधी, अमर पाल सिंह लोधी, सतीश लोधी, योगेश राजपूत आनंदपुर, राहुल राजपूत, कमलेश राजपूत, पंकज लोधी, रविकांत लोधी, रोहित राजपूत, सोनू अध्यापक, एड. निर्देश लोधी, पंकज लोधी,बलदेव लोधी, डॉ. राजवीर सिंह आनंदपुर और अतर सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं मानवेंद्र सिंह लोधी ‘मानू भईया’, समाज सेवी की ओर से शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों एवं यात्रियों के लिए जल वितरण की व्यवस्था की गई। जल वितरण के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाई गई। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    1
    एटा: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के अवागढ़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा

अवागढ़। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर अवागढ़ नगर में धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।
शोभायात्रा का शुभारंभ जलेसर रोड स्थित प्रेमा देवी पब्लिक स्कूल से हुआ। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एटा रोड स्थित पचौरी फार्म हाउस पहुंची। यहां केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि तथा एटा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री, विधायक सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लायक सिंह फौजी ने की, जबकि मंच का संचालन डॉ. राजपाल सिंह ने किया। मंच से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के साहस और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को क्षेत्र एवं समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और उनके समाधान की मांग की। वहीं मंच पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी के स्वरूप में मौजूद बालिका को तलवार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आयोजक रघुवीर सिंह लोधी, संयोजक एडवोकेट हरिशंकर वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश लोधी, महामंत्री मुनेश लोधी, संरक्षक रोहन सिंह वर्मा नेताजी,किसान नेता लोधी  तेज सिंह वर्मा, मानवेन्द्र सिंह लोधी (समाज सेवी),शिशुपाल लोधीकुंवर पाल लोधी, अमर पाल सिंह लोधी, सतीश लोधी, योगेश राजपूत आनंदपुर, राहुल राजपूत, कमलेश राजपूत, पंकज लोधी, रविकांत लोधी, रोहित राजपूत, सोनू अध्यापक, एड. निर्देश लोधी, पंकज लोधी,बलदेव लोधी,  डॉ. राजवीर सिंह आनंदपुर और अतर सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं मानवेंद्र सिंह लोधी ‘मानू भईया’, समाज सेवी की ओर से शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों एवं यात्रियों के लिए जल वितरण की व्यवस्था की गई। जल वितरण के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाई गई।
शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    user_आदित्य कुमार  पत्रकार
    आदित्य कुमार पत्रकार
    Court reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • बदायूं में सरकारी जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना रोकने पर बवाल। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस, PAC, एंबुलेंस सहित कई वाहनों के शीशे टूटे। कई पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की सूचना है।
    1
    बदायूं में सरकारी जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना रोकने पर बवाल। 

ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस, PAC, एंबुलेंस सहित कई वाहनों के शीशे टूटे। 

कई पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की सूचना है।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • एटा/सकीट। आगामी बारावफात एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना सकीट क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। एटा/सकीट। आगामी बारावफात एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना सकीट क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और सार्वजनिक क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी सकीट ने मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहते हुए निरंतर गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
    3
    एटा/सकीट। आगामी बारावफात एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना सकीट क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।
एटा/सकीट। आगामी बारावफात एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना सकीट क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और सार्वजनिक क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
क्षेत्राधिकारी सकीट ने मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहते हुए निरंतर गश्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
    user_Sunil Kumar Shakya
    Sunil Kumar Shakya
    Local News Reporter सकित•
    12 hrs ago
  • एटा में रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर एटा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जीटी रोड़ पर उत्साह का जनसैलाब उमड़ पड़ा ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर युवा और बुजुर्ग नाचते-झूमते नजर आए। लोग वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ पैदल आगे बढ़े। भव्य आकर्षित झांकियां और भारी भीड़ शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। वीरांगना अवंतीबाई जयंती के अवसर पर पूरे शहर में गौरव और उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बड़ा दावा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह 2017 में बीजेपी ने 300 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाई थी, उसी तरह इस बार भी सरकार बनाएगी 2027 के चुनाव को लेकर पार्टी पूरी ताकत के साथ काम कर रही है।
    1
    एटा में रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर एटा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जीटी रोड़ पर उत्साह का जनसैलाब उमड़ पड़ा ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर युवा और बुजुर्ग नाचते-झूमते नजर आए। लोग वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ पैदल आगे बढ़े। भव्य आकर्षित झांकियां और भारी भीड़ शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
वीरांगना अवंतीबाई जयंती के अवसर पर पूरे शहर में गौरव और उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बड़ा दावा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह 2017 में बीजेपी ने 300 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाई थी, उसी तरह इस बार भी सरकार बनाएगी 2027 के चुनाव को लेकर पार्टी पूरी ताकत के साथ काम कर रही है।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Pan Pdf Download Service Available 🚨🛜🔥 #viralreels #virel #popularpic #reelviral #instalike
    1
    Pan Pdf Download Service Available 🚨🛜🔥 #viralreels #virel #popularpic #reelviral #instalike
    user_ProPan Gateway
    ProPan Gateway
    Atrauli, Aligarh•
    15 hrs ago
  • स्काउट दल-कंपनियों का समय से करें शुल्क जमा : संयुक्त शिक्षा निदेशक-रामाज्ञा कुमार * प्रदेश को भेजा जाने वाला 15 प्रतिशत शुल्क और रैली शुल्क भी करें जमा / बदायूं : भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश संस्था के तत्वावधान में प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार के निर्देशानुसार मंडलीय स्काउट गाइड संगोष्ठी पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज बरेली में हुई। स्काउटिंग गाइडिंग की गतविधियों को सुचारू से चलाने के लिए स्काउट दलों, गाइड कंपनियों के पंजीकरण, नवीनीकरण, प्रदेश कार्यालय को भेजे जाने वाला 15 प्रतिशत शुल्क और कक्षा 9 से 12 तक 10 रुपये प्रति छात्र-छात्राओं के हिसाब से दिया जाने वाला शुल्क शीघ्र जमा करने को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर होने वाले एडवेंचर, नेचर स्टडी कैंप, जिला और प्रदेश स्तरीय रैलियां, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जंबूरियां इसके अलावा अन्य तृतीय सोपान, राज्यपुरस्कार, राष्ट्रपति पुरस्कार, महाविद्यालयों में होने वाले रोवर-रेंजर, डीएलएड, बीएड कैंपों पर गहनता से विचार विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार ने कहा कि समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश संस्था द्वारा स्काउट दलों और गाइड कंपनियों का पंजीकरण अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि बरेली मंडल के चारों जनपद बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत एवं बरेली में दल-कंपनियों के पंजीकरण, नवीनीकरण, प्रदेश कार्यालय को 10 प्रतिशत अंशदान, कक्षा 9 से 12 तक प्रति छात्र-छात्राओं का रैली शुल्क समय से जमा करें। चारों जिलों के जिला संगठन आयुक्तों ने अपनी समस्याओं को भी संयुक्त शिक्षा निदेशक के समक्ष रखा l बदायूं जिले में होने वाली मंडलीय रैली पर भी विशेष चर्चा की गई l बैठक में डीआईओएस पीलीभीत अनुपम शर्मा, कुसुम लता राजपूत, संयोजक डा.ओपी राय, बरेली के मुख्यायुक्त हरिओम मिश्रा, डीओसी मुहम्मद असरार, गौरव पाठक, शालिनी पांडेय, सुशील सक्सेना, जिला स्काउट मास्टर सुदेश चंद्र, जिला गाइड कैप्टन ज्योति सक्सेना, डीटीसी सत्यपाल गुप्ता, जिला सचिव आलोक पाठक, पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा, दपिंदर कौर, निकहत परवीन, करुण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त गाइड बरेली मंडल कुमारी प्रीति और डीटीसी डा.पुष्पकांत शर्मा ने किया।
    1
    स्काउट दल-कंपनियों का समय से करें शुल्क जमा : संयुक्त शिक्षा निदेशक-रामाज्ञा कुमार
* प्रदेश को भेजा जाने वाला 15 प्रतिशत शुल्क और रैली  शुल्क भी करें जमा /

बदायूं : भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश संस्था के तत्वावधान में प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार के निर्देशानुसार मंडलीय स्काउट गाइड संगोष्ठी पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज बरेली में हुई। स्काउटिंग गाइडिंग की गतविधियों को सुचारू से चलाने के लिए स्काउट दलों, गाइड कंपनियों के पंजीकरण, नवीनीकरण, प्रदेश कार्यालय को भेजे जाने वाला 15 प्रतिशत शुल्क और कक्षा 9 से 12 तक 10 रुपये प्रति छात्र-छात्राओं के हिसाब से दिया जाने वाला शुल्क शीघ्र जमा करने को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर होने वाले एडवेंचर, नेचर स्टडी कैंप, जिला और प्रदेश स्तरीय रैलियां, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जंबूरियां  इसके अलावा अन्य तृतीय सोपान, राज्यपुरस्कार, राष्ट्रपति पुरस्कार, महाविद्यालयों में होने वाले रोवर-रेंजर, डीएलएड, बीएड कैंपों पर गहनता से विचार विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार ने कहा कि समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश संस्था द्वारा स्काउट दलों और गाइड कंपनियों का पंजीकरण अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि बरेली मंडल के चारों जनपद बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत एवं बरेली में दल-कंपनियों के पंजीकरण, नवीनीकरण, प्रदेश कार्यालय को 10 प्रतिशत अंशदान, कक्षा 9 से 12 तक प्रति छात्र-छात्राओं का रैली शुल्क समय से जमा करें। चारों जिलों के जिला संगठन आयुक्तों ने अपनी समस्याओं को भी संयुक्त शिक्षा निदेशक के समक्ष रखा l बदायूं जिले में होने वाली मंडलीय रैली पर भी विशेष चर्चा की गई l
बैठक में डीआईओएस पीलीभीत अनुपम शर्मा,  कुसुम लता राजपूत, संयोजक डा.ओपी राय, बरेली के मुख्यायुक्त हरिओम मिश्रा, डीओसी मुहम्मद असरार, गौरव पाठक, शालिनी पांडेय, सुशील सक्सेना,  जिला स्काउट मास्टर सुदेश चंद्र, जिला गाइड कैप्टन ज्योति सक्सेना, डीटीसी सत्यपाल गुप्ता, जिला सचिव आलोक पाठक, पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा, दपिंदर कौर, निकहत परवीन, करुण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।  संचालन सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त गाइड बरेली मंडल कुमारी प्रीति और डीटीसी डा.पुष्पकांत शर्मा ने किया।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • शाहजहांपुर - नगर निगम पार्षद है. हाथों में गंगाजल लेकर कसम खा रहे हैं कि भ्रष्टाचार की कमाई में ईमानदारी से बंटवारा होगा. नगर निगम से होने वाली आमदनी 60 हिस्सों में बराबर बंटेंगी.
    1
    शाहजहांपुर - नगर निगम पार्षद है. हाथों में गंगाजल लेकर कसम खा रहे हैं कि भ्रष्टाचार की कमाई में ईमानदारी से बंटवारा होगा. 

नगर निगम से होने वाली आमदनी 60 हिस्सों में बराबर बंटेंगी.
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.