तारापुर में तेज बारिश से बाजार में अफरातफरी, जलजमाव से राहगीर परेशान दोपहर बाद तारापुर में कड़कती बिजली के साथ अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक बारिश शुरू होने से लोग बचने के लिए दुकानों और अन्य जगहों पर भागते नजर आए। बारिश के कारण बाजार की रफ्तार भी प्रभावित रही। वहीं शहीद चौक के समीप जलजमाव होने से लोगों को कीचड़ और पानी के बीच से गुजरना पड़ा। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि जलजमाव की समस्या को देखते हुए जगह-जगह नाले की सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया है। दूसरी ओर, बारिश से किसानों को राहत मिली है। नहर में पानी नहीं आने के कारण किसान मोटर और बारिश के भरोसे धान की खेती कर रहे हैं। अच्छी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आई है, जिससे धान की फसल को फायदा होगा और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा।

- समस्तीपुर में जमुई जैसा कांड, बीच सड़क लड़की से छेड़खानी:1
- हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय में खुले कुएं से हादसे का खतरा, खंडहर बने सरकारी आवास और बदहाल सड़कें बनी परेशानी हवेली खड़गपुर, मुंगेर। हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर इन दिनों कई समस्याओं से जूझ रहा है। परिसर में पड़ा खुला कुआं किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। कुएं के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से यहां आने-जाने वाले लोगों के बीच दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वहीं, प्रखंड कार्यालय परिसर में बने कई सरकारी आवास लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं। देखरेख के अभाव में ये आवास अब खंडहर में तब्दील होते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कार्यालय परिसर की सड़कें भी बदहाल स्थिति में हैं, जिससे आम लोगों और कर्मचारियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन तमाम समस्याओं को लेकर जब हवेली खड़गपुर के BDO संजय कुमार से सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी-अभी पदभार ग्रहण किया है। BDO संजय कुमार ने कहा कि वे पूरी स्थिति को देखेंगे और बहुत जल्द इन सभी समस्याओं को दूर कराने की पूरी कोशिश करेंगे। अब देखना होगा कि प्रशासनिक स्तर पर इन समस्याओं के समाधान के लिए कब तक ठोस कदम उठाए जाते हैं। खुले कुएं, जर्जर सरकारी आवास और बदहाल सड़क जैसी समस्याएं लंबे समय तक अनदेखी किए जाने पर गंभीर रूप ले सकती हैं।1
- स्लग: NH-319 जाम, स्कूल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मंत्री जमा खान के खिलाफ नारेबाजी* डेस्क: बिहार कैमूर रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *स्लग: NH-319 जाम, स्कूल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मंत्री जमा खान के खिलाफ नारेबाजी* *एंकर:* बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश को बिहार से जोड़ने वाली NH-319 को बसावनपुर के ग्रामीणों ने जाम कर दिया है। पिछले 3 घंटे से अधिक समय से सड़क जाम है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। मौके पर पहुंचे अधिकारी ग्रामीणों को मनाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के बसावनपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीण आज सुबह NH-319 पर उतर गए। पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद और बिहार सरकार के मंत्री जमा खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कई साल पहले मंत्री जमा खान ने स्कूल बनवाने का आश्वासन दिया था। पिछले चुनाव में भी उन्होंने 6 महीने में स्कूल बनने की बात कही थी, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ। स्कूल नहीं होने से बच्चे पढ़ने नहीं जा पा रहे हैं। साथ ही गांव में सड़क, नाली और गली की स्थिति भी बेहद खराब है। वहीं बच्चों ने बताया कि गांव में स्कूल नहीं होने से उन्हें पढ़ाई में काफी दिक्कत हो रही है, इसी कारण आज सड़क जाम किया गया है। इस मामले पर चैनपुर सीओ आमिर आजमी ने बताया कि ग्रामीणों से बातचीत हो गई है और आवेदन प्राप्त कर लिया गया है। विभागीय कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी और जाम की समस्या से राहगीरों को जल्द निजात दिलाई जाएगी। *बाइट -* 1. आमिर आजमी, CO चैनपुर प्रखंड 2. अरविंद कुमार, स्कूल नहीं जाने वाला बच्चा 3. आरती कुंवर, ग्रामीण 4. कुंती देवी, ग्रामीण 5. आशा देवी, ग्रामीण4
- ब्रेकिंग न्यूज | जमुई छात्रा से बदसलूकी के आरोपी को कोर्ट से निकलते ही थप्पड़! मुख्य आरोपी हरेराम यादव को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया। बाहर निकलते समय अधिवक्ता आकाश पांडेय ने आरोपी को थप्पड़ मारा। अधिवक्ता ने कहा—यह थप्पड़ लोगों के आक्रोश का प्रतीक है। ब्रेकिंग न्यूज | जमुई छात्रा से बदसलूकी के आरोपी को कोर्ट से निकलते ही थप्पड़! मुख्य आरोपी हरेराम यादव को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया। बाहर निकलते समय अधिवक्ता आकाश पांडेय ने आरोपी को थप्पड़ मारा। अधिवक्ता ने कहा—यह थप्पड़ लोगों के आक्रोश का प्रतीक है।1
- बड़ी दुर्गा मंदिर में सप्तमी से दशमी तक कड़ी सुरक्षा, महिला पुलिस बल की होगी तैनाती श्रद्धालुओं के प्रवेश-निकास की अलग व्यवस्था, मंदिर परिसर में बनेगा अस्थायी नियंत्रण कक्ष मुंगेर। शारदीय नवरात्र में बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई। इसमें सप्तमी से दशमी तक श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्षों में अष्टमी से दशमी के दौरान मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ के कारण श्रद्धालुओं के आवागमन में परेशानी आती रही है। इसे देखते हुए इस वर्ष विशेष और व्यवस्थित प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिर में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पूजा समिति के अधिकृत कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन की ओर से पहचान-पत्र जारी किया जाएगा। इससे ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अधिकृत कार्यकर्ताओं की पहचान करने में सुविधा होगी। वहीं, विसर्जन शोभायात्रा के दौरान होने वाली आरती के लिए संबंधित आरती समिति को जिला प्रशासन से लाइसेंस लेना होगा। निर्धारित समय-सीमा में ही आरती संपन्न करनी होगी, ताकि विसर्जन जुलूस में अनावश्यक विलंब न हो और समय पर प्रतिमा विसर्जन कराया जा सके। भीड़ और श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर निगरानी के लिए मंदिर परिसर में अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से प्रवेश-निकास व्यवस्था का पालन करने और भीड़ नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की है। बैठक में एसपी सैयद इमरान मसूद, महापौर कुमकुम देवी, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, सदर एसडीओ कुमार अभिषेक सहित पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे। बड़ी दुर्गा मंदिर में सप्तमी से दशमी तक कड़ी सुरक्षा, महिला पुलिस बल की होगी तैनाती श्रद्धालुओं के प्रवेश-निकास की अलग व्यवस्था, मंदिर परिसर में बनेगा अस्थायी नियंत्रण कक्ष मुंगेर। शारदीय नवरात्र में बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई। इसमें सप्तमी से दशमी तक श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्षों में अष्टमी से दशमी के दौरान मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ के कारण श्रद्धालुओं के आवागमन में परेशानी आती रही है। इसे देखते हुए इस वर्ष विशेष और व्यवस्थित प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिर में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पूजा समिति के अधिकृत कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन की ओर से पहचान-पत्र जारी किया जाएगा। इससे ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अधिकृत कार्यकर्ताओं की पहचान करने में सुविधा होगी। वहीं, विसर्जन शोभायात्रा के दौरान होने वाली आरती के लिए संबंधित आरती समिति को जिला प्रशासन से लाइसेंस लेना होगा। निर्धारित समय-सीमा में ही आरती संपन्न करनी होगी, ताकि विसर्जन जुलूस में अनावश्यक विलंब न हो और समय पर प्रतिमा विसर्जन कराया जा सके। भीड़ और श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर निगरानी के लिए मंदिर परिसर में अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से प्रवेश-निकास व्यवस्था का पालन करने और भीड़ नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की है। बैठक में एसपी सैयद इमरान मसूद, महापौर कुमकुम देवी, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, सदर एसडीओ कुमार अभिषेक सहित पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप बिना इलाज के लोटे मरीज़। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को चिकित्सकों के विरोध के कारण ओपीडी सेवा बाधित रही। ओपीडी सेवा ठप रहने से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे तक ओपीडी सेवा प्रभावित रही, जिसके कारण कई मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, सहरसा सदर अस्पताल के एक चिकित्सक के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग को लेकर चिकित्सकों में नाराजगी है। इसी मामले के विरोध में चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सेवा बाधित किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, अस्पताल में आपातकालीन सेवा चालू रही, ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। ओपीडी बंद रहने के कारण अस्पताल परिसर में इलाज के लिए पहुंचे मरीज काफी देर तक चिकित्सकों के आने का इंतजार करते रहे। कई मरीजों ने बताया कि दूर-दराज के क्षेत्रों से वे इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन ओपीडी सेवा बंद होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। कुछ मरीज बिना जांच और इलाज के ही वापस लौट गए। वहीं, इमरजेंसी सेवा के चालू रहने से गंभीर मरीजों को आवश्यक उपचार दिया जाता रहा। ओपीडी सेवा बाधित रहने की सूचना के बाद अस्पताल में पहुंचे मरीजों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही। दोपहर करीब दो बजे के बाद ओपीडी सेवा बहाल होने की जानकारी मिली, जिसके बाद मरीजों को इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हुई।1
- दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, फल की टोकरी व दर्जनों ई-रिक्शा जब्त तारापुर। शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नगर पंचायत तारापुर की ओर से बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसडीओ आईएएस महेश कुमार अपने वाहन से बाजार क्षेत्र में पहुंचकर कार्रवाई और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते रहे। नगर पंचायत के सिटी मैनेजर रोहित कुमार और थानाध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकान लगाने वाले कई फल विक्रेताओं की फल से भरी टोकरी जब्त की गई। वहीं, मुख्य बाजार और चौक पर बेतरतीब तरीके से खड़े दर्जनों ई-रिक्शा को भी जब्त किया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों और ई-रिक्शा चालकों को सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। नगर पंचायत की ओर से पहले ही माइकिंग कराकर अतिक्रमण नहीं करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण जारी रहने पर कार्रवाई की गई। प्रशासन ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- स्लग: NH-319 जाम, स्कूल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मंत्री जमा खान के खिलाफ नारेबाजी* डेस्क: बिहार कैमूर रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *स्लग: NH-319 जाम, स्कूल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मंत्री जमा खान के खिलाफ नारेबाजी* *एंकर:* बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश को बिहार से जोड़ने वाली NH-319 को बसावनपुर के ग्रामीणों ने जाम कर दिया है। पिछले 3 घंटे से अधिक समय से सड़क जाम है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। मौके पर पहुंचे अधिकारी ग्रामीणों को मनाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के बसावनपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीण आज सुबह NH-319 पर उतर गए। पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद और बिहार सरकार के मंत्री जमा खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कई साल पहले मंत्री जमा खान ने स्कूल बनवाने का आश्वासन दिया था। पिछले चुनाव में भी उन्होंने 6 महीने में स्कूल बनने की बात कही थी, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ। स्कूल नहीं होने से बच्चे पढ़ने नहीं जा पा रहे हैं। साथ ही गांव में सड़क, नाली और गली की स्थिति भी बेहद खराब है। वहीं बच्चों ने बताया कि गांव में स्कूल नहीं होने से उन्हें पढ़ाई में काफी दिक्कत हो रही है, इसी कारण आज सड़क जाम किया गया है। इस मामले पर चैनपुर सीओ आमिर आजमी ने बताया कि ग्रामीणों से बातचीत हो गई है और आवेदन प्राप्त कर लिया गया है। विभागीय कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी और जाम की समस्या से राहगीरों को जल्द निजात दिलाई जाएगी। *बाइट -* 1. आमिर आजमी, CO चैनपुर प्रखंड 2. अरविंद कुमार, स्कूल नहीं जाने वाला बच्चा 3. आरती कुंवर, ग्रामीण 4. कुंती देवी, ग्रामीण 5. आशा देवी, ग्रामीण4
- ADEO परीक्षा फर्जीवाड़े का मुख्य सरगना पटना से गिरफ्तार, मुंगेर कोर्ट में पेशी 15 से 20 लाख रुपये में अभ्यर्थियों को पास कराने का आरोप, 22 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी ADEO परीक्षा फर्जीवाड़े का मुख्य सरगना पटना से गिरफ्तार, मुंगेर कोर्ट में पेशी 15 से 20 लाख रुपये में अभ्यर्थियों को पास कराने का आरोप, 22 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी1