logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक कार्यालय पर मची रंगतेरस की धूम विधायक के गीतों पर जमकर थिरके कार्यकर्ता मनासा। मंगलवार को मालवा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक रंग तेरस का पर्व मनासा विधायक कार्यालय पर हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा कार्यालय परिसर सतरंगी रंगों और गुलाल से सराबोर नजर आया।महोत्सव में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, निष्ठावान कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक- दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और समाज में प्रेम व सद्भाव का संदेश प्रसारित किया। रंग तेरस महोत्सव का मुख्य आकर्षण विधायक अनिरुद्ध माधव मारू का उत्साहजनक अंदाज रहा।कार्यक्रम के दौरान विधायक मारू ने प्रसिद्ध होली गीत रंग बरसे भीगे चुनर वाली की शानदार प्रस्तुति दी। उनके गायन ने उपस्थित जनसमूह में ऐसा जोश भरा कि कार्यकर्ता स्वयं को रोक नहीं पाए और ढोल की थाप पर जमकर नाचते-झूमते नजर आए।

1 day ago
user_Rakeshsharma Rakeshsharma
Rakeshsharma Rakeshsharma
मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
1 day ago

विधायक कार्यालय पर मची रंगतेरस की धूम विधायक के गीतों पर जमकर थिरके कार्यकर्ता मनासा। मंगलवार को मालवा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक रंग तेरस का पर्व मनासा विधायक कार्यालय पर हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा कार्यालय परिसर सतरंगी रंगों और गुलाल से सराबोर नजर आया।महोत्सव में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, निष्ठावान कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक- दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और समाज में प्रेम व सद्भाव का संदेश प्रसारित किया। रंग तेरस महोत्सव का मुख्य आकर्षण विधायक अनिरुद्ध माधव मारू का उत्साहजनक अंदाज रहा।कार्यक्रम के दौरान विधायक मारू ने प्रसिद्ध होली गीत रंग बरसे भीगे चुनर वाली की शानदार प्रस्तुति दी। उनके गायन ने उपस्थित जनसमूह में ऐसा जोश भरा कि कार्यकर्ता स्वयं को रोक नहीं पाए और ढोल की थाप पर जमकर नाचते-झूमते नजर आए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के नीमच जिला के रामपुरा स्थित घन गौर जंगलों के बीच गुप्त स्थान प्राचीन केदारेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार शाम पूजा-अर्चना के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला इतना अचानक हुआ कि मंदिर परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि उस समय श्रद्धालु महादेव का अभिषेक कर रहे थे, तभी मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं। घायलों में मंदिर के सेवादार भारत भूषण पंजाबी, सीमांत व्यास, गोवर्धन शर्मा और कुकड़ेश्वर निवासी अशोक जोशी शामिल हैं। सभी को मधुमक्खियों के दंश लगे हैं। घायलों को रामपुरा निवासी कमलाशंकर भोई ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से रामपुरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर अभिषेक चौहान ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायल गोवर्धन शर्मा एवं अशोक जोशी को छुट्टी दे दी गई, जबकि भारत भूषण पंजाबी और सीमांत व्यास का इलाज अभी जारी है।
    3
    मध्य प्रदेश के नीमच जिला के रामपुरा स्थित  घन गौर जंगलों के बीच   गुप्त स्थान प्राचीन केदारेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार शाम पूजा-अर्चना के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हमला इतना अचानक हुआ कि मंदिर परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि उस समय श्रद्धालु महादेव का अभिषेक कर रहे थे, तभी मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं।
घायलों में मंदिर के सेवादार भारत भूषण पंजाबी, सीमांत व्यास, गोवर्धन शर्मा और कुकड़ेश्वर निवासी अशोक जोशी शामिल हैं। सभी को मधुमक्खियों के दंश लगे हैं।
घायलों को रामपुरा निवासी कमलाशंकर भोई ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से रामपुरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर अभिषेक चौहान ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायल गोवर्धन शर्मा एवं अशोक जोशी को छुट्टी दे दी गई, जबकि भारत भूषण पंजाबी और सीमांत व्यास का इलाज अभी जारी है।
    user_मुकेश राठौर (पत्रकार )
    मुकेश राठौर (पत्रकार )
    रामपुरा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Mangal Dev rathore
    1
    Post by Mangal Dev rathore
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गांव अचारी,पोस्ट सुबी,तहसील छोटीसादड़ी, 312604 जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    4
    गांव अचारी,पोस्ट सुबी,तहसील छोटीसादड़ी, 312604 जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 
9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सुवासरा शामगढ़ सहित अन्य कहीं जगह पर मनाई गई राजा टोडरमल की जयंती। ‌ ‌ सुवासरा शामगढ़ सहित कई जगहों पर आज पोरवाल समाज के आराध्य देव राजा टोडरमल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुवासरा क्षेत्र में राजा टोडरमल की मूर्ति का अनावरण भी किया गया।सुबह से ही कई प्रकार के आयोजन देखने को मिले, नगर में निकाली गई शोभा यात्रा में समाज जनों की काफी संख्या में उपस्थिति देखी गई ।राजा टोडरमल की जयंती के अवसर पर विधायक हरदीप सिंह डंग, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, शामगढ़ मंडल अध्यक्ष नीलकमल मेहता, सहित अन्य जनप्रतिनिधि इस आयोजन में पहुंचे और कार्यक्रम में शिरकत की हुए कई प्रकार के आयोजन । शामगढ़ में राजा टोडरमल की प्रतिमा पर जाकर समाज जनों द्वारा माला पहनाकर उनके बलिदान को याद किया गया।
    1
    सुवासरा शामगढ़ सहित अन्य कहीं जगह पर मनाई गई राजा टोडरमल की जयंती।                         ‌                                ‌ सुवासरा शामगढ़ सहित कई जगहों पर आज पोरवाल समाज के आराध्य देव राजा टोडरमल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुवासरा क्षेत्र में राजा टोडरमल की मूर्ति का अनावरण भी किया गया।सुबह से ही कई प्रकार के आयोजन देखने को मिले, नगर में निकाली गई शोभा यात्रा में समाज जनों की काफी संख्या में उपस्थिति देखी गई ।राजा टोडरमल की जयंती के अवसर पर विधायक हरदीप सिंह डंग, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, शामगढ़ मंडल अध्यक्ष नीलकमल मेहता, सहित अन्य जनप्रतिनिधि इस आयोजन में पहुंचे और कार्यक्रम में शिरकत की हुए कई प्रकार के आयोजन । शामगढ़ में राजा टोडरमल की प्रतिमा पर जाकर समाज जनों द्वारा माला पहनाकर उनके बलिदान को याद किया गया।
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गरोठ में बुधवार को ईदगाह की तरफ जाने वाले रास्ते को लेकर पुराने विवाद में पुलिस थाना एवं एसडीएम को ज्ञापन दिया गया
    1
    गरोठ में बुधवार को ईदगाह की तरफ जाने वाले रास्ते को लेकर पुराने विवाद में पुलिस थाना एवं एसडीएम को ज्ञापन दिया गया
    user_यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    पत्रकार शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट भारत में आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए 5 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक को एनआईए ने पकड़ा, लेकिन मीडिया की चुप्पी छाई रही। 0 बहस 0 प्राइम टाइम शो ANI गिरफ्तार लोगों की राष्ट्रीयता लिखने से भी डर रहा है। यह एक गंभीर और चिंताजनक मामला है
    1
    रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट 
भारत में आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए 5 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक को एनआईए ने पकड़ा, लेकिन मीडिया की चुप्पी छाई रही।
0 बहस
0 प्राइम टाइम शो
ANI गिरफ्तार लोगों की राष्ट्रीयता लिखने से भी डर रहा है।
यह एक गंभीर और चिंताजनक मामला है
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ 19 मार्च। गत 10 मार्च को जिंक के प्रस्तावित फर्टिलाईजर प्लांट की हुई जनसुनवाई में स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं व मांगों को अनसुना करते हुए ग्रामीणों के अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिये जाने सहित विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीणों के रोष के चलते भी जनसुनवाई पूर्ण किये जाने का ग्रामवासियों ने विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया और केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जानकारी देते हुए एमपीपीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष हरीश बैरवा, स्थानीय ग्रामीण रामेश्वर जाट, उपसरपंच पुठोली चन्द्रभानसिंह ने बताया कि गत 10 मार्च को हुई प्रस्तावित प्लांट की जनसुनवाई मात्र औपचारिता बनने, प्रशासन की छत्रछाया में ग्रामीणों की समस्याओं को अनदेखा कर पक्षपातपूर्ण होने के चलते स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। लोगों की आवाज को जबरन दबाया गया, लोगों में प्लांट को लेकर भारी विरोध था क्योंकि हिन्दुस्तान जिंक की वजह से पहले से ही पानी, जमीन आदि बर्बाद हो चुके हैं। 500 बीघा के लगभग जमीन बंजर हो चुकी है और उसके अलावा अन्य जमीनों की उपजाऊता खत्म होने के कगार पर है। बुधवार 18 मार्च को रोषित ग्रामवासियों, युवाओं ने प्रातः 9 बजे जिंक के बाहर भारी संख्या में मौजूद रह कर प्रदर्शन किया, नारेबाजी की और अपना रोष जताया। इसके पश्चात् सभी एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट चौराहा पहुँचे जहाँ मानव श्रृंखला बना कर अनिल अग्रवाल का पुतला जलाया और अपना गुस्सा जाहिर किया। अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जिसमें बताया गया कि पूर्व से ही हिस्दुस्तान जिंक प्लांट के कारण प्रदूषण का स्तर खतरनाक है वहीं नये फर्टिलाईजर प्लांट स्थापित होने से जल, वायु, भूमि प्रदूषण में भारी वृद्धि होगी। मानव और पशु जीवन का अस्तित्व खतरे में पड़ेगा। उचित जनसुनवाई नहीं होना जीने के अधिकार अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है। जिंक द्वारा आबादी की जानकारी वाली ईआईए रिपोर्ट गलत बताई, आस पास के गांवों और वास्तविक जनसंख्या का सही उल्लेख नहीं किया गया। घनी आबादी को दरकिनार किया। सम्पूर्ण जनुनवाई की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाकर इसे निरस्त मानते हुए नये प्लांट की स्वीकृति निरस्त करने की मांग की गई। श्यामलाल मेनारिया ने बताया कि 10 दिन में जनसुनवाई निरस्त नहीं की जाती है तो कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होगा। इस दौरान रामेश्वर जाट, हरीश बैरवा, श्यामलाल मेनारिया, मनोहर जाट, चन्द्रभानसिंह, कमलेश जाट, गोरर्धन तेली, पन्नालाल जाट, बंटी सुवालका, राजेन्द्र सिंह नगरी, युवराज सिंह, मदन बैरवा, नारायण बैरवा, धीरज बैरवा, आशीष जाट, दीपक सिंह, देवीलाल जाट, जीतु जाट, पवन सेन, कालु सुथार, अजय सहित सैंकड़ों की संख्या में आयोलिया गा खेड़ा, पुठोली, मूंगा का खेड़ा, सालेरा, बिलिया, नगरी आदि गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। (हरीश बैरवा) मो. : 9928566823
    2
    चित्तौड़गढ़ 19 मार्च। गत 10 मार्च को जिंक के प्रस्तावित फर्टिलाईजर प्लांट की हुई जनसुनवाई में स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं व मांगों को अनसुना करते हुए ग्रामीणों के अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिये जाने सहित विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीणों के रोष के चलते भी जनसुनवाई पूर्ण किये जाने का ग्रामवासियों ने विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया और केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी देते हुए एमपीपीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष हरीश बैरवा, स्थानीय ग्रामीण रामेश्वर जाट, उपसरपंच पुठोली चन्द्रभानसिंह ने बताया कि गत 10 मार्च को हुई प्रस्तावित प्लांट की जनसुनवाई मात्र औपचारिता बनने, प्रशासन की छत्रछाया में ग्रामीणों की समस्याओं को अनदेखा कर पक्षपातपूर्ण होने के चलते स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। लोगों की आवाज को जबरन दबाया गया, लोगों में प्लांट को लेकर भारी विरोध था क्योंकि हिन्दुस्तान जिंक की वजह से पहले से ही पानी, जमीन आदि बर्बाद हो चुके हैं। 500 बीघा के लगभग जमीन बंजर हो चुकी है और उसके अलावा अन्य जमीनों की उपजाऊता खत्म होने के कगार पर है।
बुधवार 18 मार्च को रोषित ग्रामवासियों, युवाओं ने प्रातः 9 बजे जिंक के बाहर भारी संख्या में मौजूद रह कर प्रदर्शन किया, नारेबाजी की और अपना रोष जताया। इसके पश्चात् सभी एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट चौराहा पहुँचे जहाँ मानव श्रृंखला बना कर अनिल अग्रवाल का पुतला जलाया और अपना गुस्सा जाहिर किया। अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जिसमें बताया गया कि पूर्व से ही हिस्दुस्तान जिंक प्लांट के कारण प्रदूषण का स्तर खतरनाक है वहीं नये फर्टिलाईजर प्लांट स्थापित होने से जल, वायु, भूमि प्रदूषण में भारी वृद्धि होगी। मानव और पशु जीवन का अस्तित्व खतरे में पड़ेगा। उचित जनसुनवाई नहीं होना जीने के अधिकार अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है। जिंक द्वारा आबादी की जानकारी वाली ईआईए रिपोर्ट गलत बताई,  आस पास के गांवों और वास्तविक जनसंख्या का सही उल्लेख नहीं किया गया। घनी आबादी को दरकिनार किया। सम्पूर्ण जनुनवाई की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाकर इसे निरस्त मानते हुए नये प्लांट की स्वीकृति निरस्त करने की मांग की गई।
श्यामलाल मेनारिया ने बताया कि 10 दिन में जनसुनवाई निरस्त नहीं की जाती है तो कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होगा।
इस दौरान रामेश्वर जाट, हरीश बैरवा, श्यामलाल मेनारिया, मनोहर जाट, चन्द्रभानसिंह, कमलेश जाट, गोरर्धन तेली, पन्नालाल जाट, बंटी सुवालका, राजेन्द्र सिंह नगरी, युवराज सिंह, मदन बैरवा, नारायण बैरवा, धीरज बैरवा, आशीष जाट, दीपक सिंह, देवीलाल जाट, जीतु जाट, पवन सेन, कालु सुथार, अजय सहित सैंकड़ों की संख्या में आयोलिया गा खेड़ा, पुठोली, मूंगा का खेड़ा, सालेरा, बिलिया, नगरी आदि गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
(हरीश बैरवा)
मो. : 9928566823
    user_(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    50 min ago
  • शामगढ़ सकल ब्राह्मण समाज की हुई बैठक नवीन कार्यकारिणी सहित लिए गए कई फैसले-शामगढ़ में सकल ब्राह्मण समाज द्वारा अलौकिक गार्डन में रखी गई बैठक में समाज जनों द्वारा होली मिलन समारोह के साथ-साथ ही नवीन कार्यकारिणी की गई घोषणा बनाए गए अध्यक्ष के साथ ही सचिव कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी की हुई घोषणा सभी का माला पहनाकर समाज जानूनी किया स्वागत
    1
    शामगढ़ सकल ब्राह्मण समाज की हुई बैठक नवीन कार्यकारिणी सहित लिए गए कई फैसले-शामगढ़ में सकल ब्राह्मण समाज द्वारा अलौकिक गार्डन में रखी गई बैठक में समाज जनों द्वारा होली मिलन समारोह के साथ-साथ ही नवीन कार्यकारिणी की गई घोषणा बनाए गए अध्यक्ष के साथ ही सचिव कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी की हुई घोषणा सभी का माला पहनाकर समाज जानूनी किया स्वागत
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.