logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विविध गतिविधियों का आयोजन पांढुर्णा:-वैज्ञानिक ज्ञान के व्यावहारिक एवं रचनात्मक उपयोग से विद्यार्थियों को किया गया अवगत। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में विभिन्न शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्राचार्या डॉ. शहनाज खान के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रो. रविंद्र बंसोड के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वैज्ञानिक ज्ञान के व्यावहारिक एवं रचनात्मक उपयोग से अवगत कराया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिक गतिविधियाँ, तकनीकी क्वीज प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. ए. मंसूरी द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व पर व्याख्यान दिया गया, वहीं डॉ. डी.एस. बिसेन सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और नवाचार के प्रति प्रेरित किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना एवं तकनीक के सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही।

1 hr ago
user_Roshan Kapse
Roshan Kapse
पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
69ddc87a-6c2a-485f-91c6-96dd9516e171

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विविध गतिविधियों का आयोजन पांढुर्णा:-वैज्ञानिक ज्ञान के व्यावहारिक एवं रचनात्मक उपयोग से विद्यार्थियों को किया गया अवगत। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में विभिन्न शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्राचार्या डॉ. शहनाज खान के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रो. रविंद्र बंसोड के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वैज्ञानिक ज्ञान के व्यावहारिक एवं

d7ab6d2f-cfbc-4d00-8f25-2fff754b01ac

रचनात्मक उपयोग से अवगत कराया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिक गतिविधियाँ, तकनीकी क्वीज प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. ए. मंसूरी द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व पर व्याख्यान दिया गया, वहीं डॉ. डी.एस. बिसेन सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और नवाचार के प्रति प्रेरित किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना एवं तकनीक के सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • टायर फटते ही पुलिस वाहन से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में TI समेत चार पुलिसकर्मी घायल जिला अस्पताल में भर्ती टायर फटते ही पुलिस वाहन से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में TI समेत चार पुलिसकर्मी घायल जिला अस्पताल में भर्ती छिंदवाड़ा जिले के सिहोरामाल के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चौरई थाना पुलिस एक आरोपी को लेकर चौरई से छिंदवाड़ा आ रही थी, तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सीधे पुलिस वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे में चौरई थाना प्रभारी मोहन मस्कोले समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।जानकारी के अनुसार आरक्षक राजकुमारी बघेल के सिर में चोट आई है, जबकि एक सब इंस्पेक्टर के कंधे और पसली में चोट बताई जा रही है। थाना प्रभारी मोहन मस्कोले के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंच गया। वहीं पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
    1
    टायर फटते ही पुलिस वाहन से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में TI समेत चार पुलिसकर्मी घायल जिला अस्पताल में भर्ती 
टायर फटते ही पुलिस वाहन से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में TI समेत चार पुलिसकर्मी घायल जिला अस्पताल में भर्ती 
छिंदवाड़ा जिले के सिहोरामाल के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चौरई थाना पुलिस एक आरोपी को लेकर चौरई से छिंदवाड़ा आ रही थी, तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सीधे पुलिस वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे में चौरई थाना प्रभारी मोहन मस्कोले समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।जानकारी के अनुसार आरक्षक राजकुमारी बघेल के सिर में चोट आई है, जबकि एक सब इंस्पेक्टर के कंधे और पसली में चोट बताई जा रही है। थाना प्रभारी मोहन मस्कोले के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंच गया। वहीं पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। भैंसदेही में गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद देर रात प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर प्रदर्शन खत्म हुआ।
    2
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। भैंसदेही में गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद देर रात प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर प्रदर्शन खत्म हुआ।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पिछले दो महीने से गरीबों को सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है। हितग्राहियों को बार-बार 'कल आना' कहकर वापस भेजा जा रहा है, जिससे वे महंगे बाजार से अनाज खरीदने को मजबूर हैं। दुकान संचालकों का कहना है कि कम आवंटन और बढ़ती कार्डधारी संख्या के कारण यह समस्या आ रही है, जिसकी जानकारी खाद्य विभाग को दी गई है।
    1
    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पिछले दो महीने से गरीबों को सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है। हितग्राहियों को बार-बार 'कल आना' कहकर वापस भेजा जा रहा है, जिससे वे महंगे बाजार से अनाज खरीदने को मजबूर हैं। दुकान संचालकों का कहना है कि कम आवंटन और बढ़ती कार्डधारी संख्या के कारण यह समस्या आ रही है, जिसकी जानकारी खाद्य विभाग को दी गई है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बदबूदार पानी पीने को मजबूर रेल यात्री, यात्रियों के बीमार होने की भी आशंका*
    2
    बदबूदार पानी पीने को मजबूर रेल यात्री, यात्रियों के बीमार होने की भी आशंका*
    user_Rakesh Sharma
    Rakesh Sharma
    Insurance Agent बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट 25 करोड़ का दो मुंहा सांप बना कोतुहल सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने किया रेस्क्यू कहा ऐसे अफवाहों पर हम ध्यान नहीं देते उन्होंने जंगल में ले जाकर छोड़ा
    1
    मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट
     25 करोड़ का दो मुंहा सांप
बना कोतुहल सर्पमित्र विशाल
विश्वकर्मा ने किया रेस्क्यू 
कहा ऐसे अफवाहों पर हम
ध्यान नहीं देते उन्होंने 
जंगल में ले जाकर छोड़ा
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चौरई में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर | बीपी, शुगर और स्वस्थ जीवन पर डॉक्टर सेन की बड़ी सलाह चौरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में नागरिकों को बीपी, शुगर, थायराइड और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बीएमओ डॉ. ए.के. सेन ने बताया कि सही आहार, सकारात्मक सोच और नियमित दिनचर्या अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इस वीडियो में देखें — ✔️ स्वास्थ्य जागरूकता शिविर की खास झलक ✔️ डॉक्टरों की महत्वपूर्ण सलाह ✔️ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के आसान उपाय ✔️ बीपी और शुगर से बचाव की जानकारी
    1
    चौरई में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर | बीपी, शुगर और स्वस्थ जीवन पर डॉक्टर सेन की बड़ी सलाह
चौरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में नागरिकों को बीपी, शुगर, थायराइड और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
बीएमओ डॉ. ए.के. सेन ने बताया कि सही आहार, सकारात्मक सोच और नियमित दिनचर्या अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस वीडियो में देखें —
✔️ स्वास्थ्य जागरूकता शिविर की खास झलक
✔️ डॉक्टरों की महत्वपूर्ण सलाह
✔️ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के आसान उपाय
✔️ बीपी और शुगर से बचाव की जानकारी
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • साईंखेड़ा में झोपड़ी में लगी आग, स्कॉर्पियो भी चपेट में आई साईंखेड़ा में झोपड़ी में लगी आग, स्कॉर्पियो भी चपेट में आई मुलताई। आज दोपहर लगभग 2:50 बजे ग्राम साईंखेड़ा के बाजार चौक के पास एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे झोपड़ी में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटों की चपेट में पास में खड़ी एक स्कॉर्पियो कार भी आ गई, जिससे वाहन को भी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। फायर टीम में कर्मचारी धनराज पवार, विजय बडघरे एवं सुमित पुरी मौजूद रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
    3
    साईंखेड़ा में झोपड़ी में लगी आग, स्कॉर्पियो भी चपेट में आई
साईंखेड़ा में झोपड़ी में लगी आग, स्कॉर्पियो भी चपेट में आई
मुलताई। आज दोपहर लगभग 2:50 बजे ग्राम साईंखेड़ा के बाजार चौक के पास एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे झोपड़ी में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटों की चपेट में पास में खड़ी एक स्कॉर्पियो कार भी आ गई, जिससे वाहन को भी नुकसान पहुंचा।
घटना की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया।
फायर टीम में कर्मचारी धनराज पवार, विजय बडघरे एवं सुमित पुरी मौजूद रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    3 hrs ago
  • छिंदवाड़ा कलेक्टर ने ली फसल उपार्जन की समीक्षा बैठक अधिकारियों को सख्त निर्देश छिंदवाड़ा कलेक्टर ने ली फसल उपार्जन की समीक्षा बैठक अधिकारियों को सख्त निर्देश छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने आज सोमवार शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में गेहूं, चना, मसूर उपार्जन और सरसों भावांतर योजना की समीक्षा बैठक ली।उन्होंने खरीदी कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने फसल खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की कमी न रहने पर जोर दिया, ताकि किसानों को समय पर लाभ मिले। यह बैठक जिले में चल रही फसल खरीदी को गति देने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।
    1
    छिंदवाड़ा कलेक्टर ने ली फसल उपार्जन की समीक्षा बैठक अधिकारियों को सख्त निर्देश
छिंदवाड़ा कलेक्टर ने ली फसल उपार्जन की समीक्षा बैठक अधिकारियों को सख्त निर्देश
छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने आज सोमवार शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में गेहूं, चना, मसूर उपार्जन और सरसों भावांतर योजना की समीक्षा बैठक ली।उन्होंने खरीदी कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने फसल खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की कमी न रहने पर जोर दिया, ताकि किसानों को समय पर लाभ मिले। यह बैठक जिले में चल रही फसल खरीदी को गति देने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे गरीब परिवारों को पिछले दो महीने से राशन नहीं मिल पा रहा है। सरकारी दावों के बावजूद, उन्हें 'कल आना' कहकर लौटाया जा रहा है और बाजार से महंगा राशन खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दुकान संचालक कम आवंटन को इसकी वजह बता रहे हैं, जबकि 'वन नेशन वन कार्ड' योजना से हितग्राहियों की संख्या बढ़ रही है।
    1
    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे गरीब परिवारों को पिछले दो महीने से राशन नहीं मिल पा रहा है। सरकारी दावों के बावजूद, उन्हें 'कल आना' कहकर लौटाया जा रहा है और बाजार से महंगा राशन खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दुकान संचालक कम आवंटन को इसकी वजह बता रहे हैं, जबकि 'वन नेशन वन कार्ड' योजना से हितग्राहियों की संख्या बढ़ रही है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.