साथलपुर में नाला बंद होने से सड़क बनी तालाब, पानी में उतरे तिरंगा लिए बच्चे गंगेश्वरी विकासखंड क्षेत्र के गांव साथलपुर में ग्रामीणों द्वारा नाला बंद किए जाने के कारण मुख्य रास्ते पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी बाधित होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही है। जानकारी के अनुसार यह मार्ग ढबारसी से गांव सिमथला होते हुए रहरा की ओर जाता है। मार्ग पर जलभराव होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोगों को पानी से होकर रास्ता पार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देखने को मिली। गांव के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली को भी जलभराव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकले बच्चों को पानी के बीच से गुजरते देख ग्रामीणों ने समस्या पर चिंता जताई। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था कराकर रास्ते से पानी हटवाने तथा नाला खुलवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने-जाने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
साथलपुर में नाला बंद होने से सड़क बनी तालाब, पानी में उतरे तिरंगा लिए बच्चे गंगेश्वरी विकासखंड क्षेत्र के गांव साथलपुर में ग्रामीणों द्वारा नाला बंद किए जाने के कारण मुख्य रास्ते पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी बाधित होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही है। जानकारी के अनुसार यह मार्ग ढबारसी से गांव सिमथला होते हुए रहरा की ओर जाता है। मार्ग पर जलभराव होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोगों को पानी से होकर रास्ता पार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देखने को मिली। गांव के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली को भी जलभराव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकले बच्चों को पानी के बीच से गुजरते देख ग्रामीणों ने समस्या पर चिंता जताई। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था कराकर रास्ते से पानी हटवाने तथा नाला खुलवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने-जाने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
- अमरोहा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, शहीदों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान अमरोहा। जनपद अमरोहा में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन हुआ तथा शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरदार हमीदी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीमद् कन्या गुरुकुल चोटीपुरा महाविद्यालय और दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सैनिकों को नमन किया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों का पालन करना भी जरूरी है। देश को विकसित भारत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व है कि सरकार की योजनाओं का धरातल पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे से संबंधित सर्किल रेट में वृद्धि की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 10 प्रतिशत, विकासशील ग्रामों में 15 प्रतिशत, नगरीय क्षेत्रों में 20 प्रतिशत और पिछले तीन वर्षों से वृद्धि नहीं होने वाले क्षेत्रों में 30 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। कुछ गांवों में विषमता दूर करने के लिए 48 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। इससे ढाई लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभ मिलने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति वर्दी पहनकर या सीमा पर जाकर ही देश की सेवा नहीं करता। डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, व्यापारी, अधिकारी या कर्मचारी अपने निर्धारित कर्तव्य को पूरी निष्ठा और लगन से निभाएं, यही सच्ची देशभक्ति है।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती गरिमा सिंह ने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद मिली है। हमें स्वतंत्रता और संविधान द्वारा मिले समान अधिकारों को संजोकर रखना चाहिए। अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाने और देश के विकास में भागीदार बनने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने आपदा मित्रों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।3
- मोहम्मद अशरफ ग्राम प्रधान बुढ़ानपुर ब्लॉक जोया की ओर से सभी क्षेत्रवासियों दोस्तों साथियों हम दर्दों को स्वतंत्रता दिवस पर तहे दिल से मुबारकबाद Zaid alam joya JPN 7 NEWS1
- aap sabko meri taraf se 15 August ki बहुत-बहुत mubarakbad Amroha vasiyon aur pure Desh ke liye bahut shubhkamnaen Jay Hind Jay Bharat video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara and follow Karo aap sabko meri taraf se 15 August ki बहुत-बहुत mubarakbad Amroha vasiyon aur pure Desh ke liye bahut shubhkamnaen Jay Hind Jay Bharat video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara and follow Karo2
- अमरोहा के गजरौला में दो पक्षों में मारपीट टैक्सी ड्राइवर समेत तीन हिरासत में गजरौला थाना चौराहे पर आज दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने पहले गाली-गलौज की और फिर हाथापाई शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गजरौला पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले में शामिल टैक्सी ड्राइवर सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चौराहे पर शांति व्यवस्था कायम है1
- स्वतंत्रता दिवस को लेकर अमरोहा पुलिस हाई अलर्ट, ट्रेनों में चला सघन चेकिंग अभियान अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अमरोहा पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। 15 अगस्त से एक दिन पहले पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।सीओ अंजलि कटारिया और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में पहुंचकर यात्रियों के सामान की जांच की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्त और चेकिंग कर रही है। रेलवे स्टेशन समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों और आमजन से अपील की है कि किसी भी लावारिस सामान या संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर उसे नजरअंदाज न करें और तत्काल पुलिस को सूचना दें।अमरोहा पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी गई है।1
- राजस्थान में स्कूलों की इतनी बुरी हालत है की छत का प्लास्टर झड़-झड़ कर गिर रहा है बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे हैं लेकिन प्रशासन या सरकार सुनने को तैयार नहीं1
- मोहम्मद अशरफ ग्राम प्रधान बढ़ानपुर ब्लॉक जोया की ओर से सभी क्षेत्रवासियों दोस्तों साथियों हम दर्दों को स्वतंत्रता दिवस पर तहे दिल से मुबारकबाद Zaid alam joya JPN 7 NEWS1
- अमरोहा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 37 पुलिसकर्मी सम्मानित जनपद अमरोहा में स्वतंत्रता दिवस-2026 का पर्व पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा एवं राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले कुल 37 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गयाअमरोहा पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिलाया।समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कुल 37 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सराहनीय सेवा के लिए पदक एमएसएम उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह को प्रदान किया गया। वहीं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से निरीक्षक ओमबीर सिंह, निरीक्षक संजीव मलिक, उपनिरीक्षक कुमरेश त्यागी और मुख्य आरक्षी राकेश कुमार को सम्मानित किया गया।इसके अलावा थाना आदमपुर प्रभारी महिला उपनिरीक्षक कोमल को प्रशंसा चिन्ह रजत प्रदान किया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी-112 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 पीआरवी अधिकारियों और कर्मचारियों का भी प्रशस्ति पत्र के लिए चयन किया गया। वहीं कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट विवेचना, अपराध अनावरण, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, साइबर जागरूकता और पुलिस कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 19 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी और उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।4
- बंटवारे के विवाद में देवर ने भाभी की चाकू से की हत्या बुलंदशहर.कोतवाली देहात क्षेत्र के भाईपुरा गांव में मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने शनिवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि देवर ने अपनी 50 वर्षीय भाभी बीना पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बीना की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में उनकी जीभ भी कट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बाइट : अभिषेक प्रताप अजेय, एसपी सिटी4