logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरु पूर्णिमा पर साहेब बाबा धाम और देशभर के जुड़े आश्रमों में गुरु पूजन हुआ। सिसवन। गुरु पूर्णिमा पर साहेब बाबा धाम और देशभर के जुड़े आश्रमों में गुरु पूजन हुआ। महामंडलेश्वर देवेंद्र दास जी के सानिध्य में पादुका पूजन, भजन-कीर्तन, सुंदरकांड और हवन हुआ। श्री 108 महंत प्रेम दास जी सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। विशेष सेवा-दान भी किया गया।

16 hrs ago
user_Sachita nand pandey
Sachita nand pandey
सिसवन, सीवान, बिहार•
16 hrs ago

गुरु पूर्णिमा पर साहेब बाबा धाम और देशभर के जुड़े आश्रमों में गुरु पूजन हुआ। सिसवन। गुरु पूर्णिमा पर साहेब बाबा धाम और देशभर के जुड़े आश्रमों में गुरु पूजन हुआ। महामंडलेश्वर देवेंद्र दास जी के सानिध्य में पादुका पूजन, भजन-कीर्तन, सुंदरकांड और हवन हुआ। श्री 108 महंत प्रेम दास जी सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। विशेष सेवा-दान भी किया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • डिप्टी ईओ जावेद इकबाल ने छात्रों को लोकतंत्र और मतदान का पढ़ाया पाठ छपरा।छपरा सेंट्रल स्कूल में निर्वाचक साक्षरता कार्यशाला हुई। डिप्टी ईओ जावेद इकबाल ने छात्रों को लोकतंत्र, ईसीआई, वोटर लिस्ट और वोटर्स हेल्पलाइन ऐप की जानकारी दी। 17+ छात्रों से रजिस्ट्रेशन की अपील की। आर्यन, रौनक, आयुषी, श्रीयशा को नया ईएलसी एम्बेसडर चुना गया।
    1
    डिप्टी ईओ जावेद इकबाल ने छात्रों को लोकतंत्र और मतदान का पढ़ाया पाठ
छपरा।छपरा सेंट्रल स्कूल में निर्वाचक साक्षरता कार्यशाला हुई। डिप्टी ईओ जावेद इकबाल ने छात्रों को लोकतंत्र, ईसीआई, वोटर लिस्ट और वोटर्स हेल्पलाइन ऐप की जानकारी दी। 17+ छात्रों से रजिस्ट्रेशन की अपील की। आर्यन, रौनक, आयुषी, श्रीयशा को नया ईएलसी एम्बेसडर चुना गया।
    user_Sudhir Kumar Pandey
    Sudhir Kumar Pandey
    हसनपुरा, सीवान, बिहार•
    15 hrs ago
  • सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम का श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर डीएम ने लिया जायजा गुठनी प्रखंड के सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम का गुरुवार की संध्या 5 बजे श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम विवेक रंजन मैत्रेय जायजा लिया।वहीं डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था समेत आदि का निर्देश दिए है।इस दौरान मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी,थानाध्यक्ष सुनील कुमार,सीओ विकास कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    1
    सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम का श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर डीएम ने लिया जायजा
गुठनी प्रखंड के सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम का गुरुवार की संध्या 5 बजे श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम विवेक रंजन मैत्रेय जायजा लिया।वहीं डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था समेत आदि का निर्देश दिए है।इस दौरान मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी,थानाध्यक्ष सुनील कुमार,सीओ विकास कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    user_Sujit kumar bharti
    Sujit kumar bharti
    Local News Reporter Andar, Siwan•
    6 hrs ago
  • सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम का श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर डीएम ने लिया जायजा गुठनी प्रखंड के सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम का गुरुवार की संध्या 5 बजे श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम विवेक रंजन मैत्रेय जायजा लिया।वहीं डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था समेत आदि का निर्देश दिए है।इस दौरान मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी,थानाध्यक्ष सुनील कुमार,सीओ विकास कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    1
    सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम का श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर डीएम ने लिया जायजा
गुठनी प्रखंड के सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम का गुरुवार की संध्या 5 बजे श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम विवेक रंजन मैत्रेय जायजा लिया।वहीं डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था समेत आदि का निर्देश दिए है।इस दौरान मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी,थानाध्यक्ष सुनील कुमार,सीओ विकास कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    user_Sujit kumar
    Sujit kumar
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    6 hrs ago
  • वायरल वीडियो पर भाजपा नेता अनिल कुमार चौबे का पलटवार, बोले— 'दयाशंकर सिंह की छवि धूमिल करने की हो रही साजिश' बलिया: सोशल मीडिया पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के एक कार्यक्रम से जुड़ा वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को लेकर उठ रहे सवालों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार चौबे ने मंगलवार को मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा। अनिल कुमार चौबे ने दावा किया कि वायरल वीडियो को तथ्यों से अलग तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है और यह एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है। उनका कहना है कि कुछ लोग बलिया में हो रहे विकास कार्यों से परेशान होकर परिवहन मंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दयाशंकर सिंह को जनमानस का व्यापक समर्थन और सम्मान प्राप्त है तथा उनके प्रयासों से जिले में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। भाजपा नेता ने लोगों से अपील की कि किसी भी वायरल वीडियो पर निष्कर्ष निकालने से पहले उसके तथ्यों की जांच अवश्य करें। बलिया की राजनीति और ताजा घटनाक्रम से जुड़ी निष्पक्ष खबरों के लिए Digital E Page को फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।
    1
    वायरल वीडियो पर भाजपा नेता अनिल कुमार चौबे का पलटवार, बोले— 'दयाशंकर सिंह की छवि धूमिल करने की हो रही साजिश'
बलिया: सोशल मीडिया पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के एक कार्यक्रम से जुड़ा वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को लेकर उठ रहे सवालों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार चौबे ने मंगलवार को मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा।
अनिल कुमार चौबे ने दावा किया कि वायरल वीडियो को तथ्यों से अलग तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है और यह एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है। उनका कहना है कि कुछ लोग बलिया में हो रहे विकास कार्यों से परेशान होकर परिवहन मंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दयाशंकर सिंह को जनमानस का व्यापक समर्थन और सम्मान प्राप्त है तथा उनके प्रयासों से जिले में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। भाजपा नेता ने लोगों से अपील की कि किसी भी वायरल वीडियो पर निष्कर्ष निकालने से पहले उसके तथ्यों की जांच अवश्य करें।
बलिया की राजनीति और ताजा घटनाक्रम से जुड़ी निष्पक्ष खबरों के लिए Digital E Page को फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।
    user_MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पटना इस्कॉन मंदिर में आतंकी हमले , ATS ने 1 आतंकवादी को मारा गोली, दो सुरक्षाकर्मी भी हुए घायल ।पूरा वीडियो देखे। पटना के इस्कॉन मंदिर परिसर में बुधवार को आतंकी हमले की स्थिति से निपटने के लिए हाई-लेवल मॉकड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान तीन संदिग्ध आतंकियों के मंदिर में घुसने, बम धमाका करने और पुजारियों को बंधक बनाने का काल्पनिक दृश्य तैयार किया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, ATS, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, मेडिकल टीम, अग्निशमन विभाग और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पूरे परिसर की घेराबंदी कर विशेष अभियान चलाया गया। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को "मार गिराने" और दूसरे के सरेंडर करने का प्रदर्शन किया गया, जबकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया भी दिखाई गई। ATS के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी हमले या आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव व्यवस्था की तैयारियों को परखना था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह केवल सुरक्षा अभ्यास (मॉकड्रिल) था और वास्तविक आतंकी हमला नहीं हुआ। #पटना #ISKCON #ATS #MockDrill #BiharPolice #Security #BreakingNews #BBNMediaLive
    1
    पटना इस्कॉन मंदिर में आतंकी हमले , ATS ने 1 आतंकवादी को मारा गोली, दो सुरक्षाकर्मी भी हुए घायल ।पूरा वीडियो देखे।

पटना के इस्कॉन मंदिर परिसर में बुधवार को आतंकी हमले की स्थिति से निपटने के लिए हाई-लेवल मॉकड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान तीन संदिग्ध आतंकियों के मंदिर में घुसने, बम धमाका करने और पुजारियों को बंधक बनाने का काल्पनिक दृश्य तैयार किया गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, ATS, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, मेडिकल टीम, अग्निशमन विभाग और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पूरे परिसर की घेराबंदी कर विशेष अभियान चलाया गया। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को "मार गिराने" और दूसरे के सरेंडर करने का प्रदर्शन किया गया, जबकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया भी दिखाई गई।
ATS के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी हमले या आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव व्यवस्था की तैयारियों को परखना था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह केवल सुरक्षा अभ्यास (मॉकड्रिल) था और वास्तविक आतंकी हमला नहीं हुआ।
#पटना #ISKCON #ATS #MockDrill #BiharPolice #Security #BreakingNews #BBNMediaLive
    user_BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    News Anchor छपरा, सारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • बोल बम सेवा समिति के तरफ से विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, विधिवत पूजन अर्चन कर पूर्व विधायक संजय यादव ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, सावन माह की शुरुआत के अवसर पर बोल बम सेवा समिति की तरफ से क्षेत्र के मिर्जापुर करमौता स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव तथा विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने भगवान शिव एवं बजरंगबली का विधिवत पूजन-अर्चन कर किया। इसके बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, समरसता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को सफल बनाने में विकेश दुबे, पिंटू पाठक, राहुल राय, धर्मेंद्र यादव, अशोक वर्मा, पुष्कर राय, नवीन तिवारी, प्रदीप तिवारी, नीरज मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, राजेश पांडे सहित समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। अंत में आयोजक प्रमोद कुमार ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करती रहेंगी।
    1
    बोल बम सेवा समिति के तरफ से विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, विधिवत पूजन अर्चन कर पूर्व विधायक संजय यादव ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ
खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, सावन माह की शुरुआत के अवसर पर बोल बम सेवा समिति की तरफ से क्षेत्र के मिर्जापुर करमौता स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव तथा विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने भगवान शिव एवं बजरंगबली का विधिवत पूजन-अर्चन कर किया। इसके बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, समरसता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजन को सफल बनाने में विकेश दुबे, पिंटू पाठक, राहुल राय, धर्मेंद्र यादव, अशोक वर्मा, पुष्कर राय, नवीन तिवारी, प्रदीप तिवारी, नीरज मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, राजेश पांडे सहित समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। अंत में आयोजक प्रमोद कुमार ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करती रहेंगी।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • छपरा में विधवा परिवार ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का दावा छपरा (सारण): नगर थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने कुछ लोगों पर जमीन विवाद की आड़ में लगातार प्रताड़ित करने, मारपीट, धमकी देने और जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का भी दावा किया है। पीड़िता वीणा देवी, पत्नी स्वर्गीय अवधेश प्रसाद राय, का कहना है कि सक्षम सिविल कोर्ट के बंटवारे (डिक्री) के बाद से उनका अपनी पैतृक भूमि पर वैध कब्जा है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने 16 और 17 जुलाई 2026 को कथित तौर पर जबरन उनकी जमीन पर पिलर गाड़ दिया तथा विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि दूसरी भूमि की सरकारी मापी को भी कई बार बाधित किया गया। उन्होंने वकील राय, ओमप्रकाश राय, वीरेंद्र कुमार यादव, देवेंद्र राय, रमेश प्रसाद यादव समेत 19 नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि इनमें से कुछ लोगों के खिलाफ पहले से भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। परिवार के अनुसार, लगातार मिल रही धमकियों और तनाव के कारण उनकी छोटी पुत्री कृति राज, जो एक छात्रा है, मानसिक रूप से गहरे सदमे में चली गई है और उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नगर थाना पुलिस ने पूरे मामले को केवल "जमीन विवाद" बताते हुए उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिवार ने न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) सारण, राज्य महिला आयोग और राज्य मानवाधिकार आयोग को ईमेल एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायत भेजी है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस या आरोपित पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। #Chapra #Saran #Bihar #CrimeNews #LandDispute #JusticeForVictim #Police #LawAndOrder #BreakingNews #BBNMediaLive #BiharNews #ChapraNews #HumanRights #WomenSafety #LatestNews
    1
    छपरा में विधवा परिवार ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का दावा
छपरा (सारण): नगर थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने कुछ लोगों पर जमीन विवाद की आड़ में लगातार प्रताड़ित करने, मारपीट, धमकी देने और जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का भी दावा किया है।
पीड़िता वीणा देवी, पत्नी स्वर्गीय अवधेश प्रसाद राय, का कहना है कि सक्षम सिविल कोर्ट के बंटवारे (डिक्री) के बाद से उनका अपनी पैतृक भूमि पर वैध कब्जा है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने 16 और 17 जुलाई 2026 को कथित तौर पर जबरन उनकी जमीन पर पिलर गाड़ दिया तथा विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि दूसरी भूमि की सरकारी मापी को भी कई बार बाधित किया गया। उन्होंने वकील राय, ओमप्रकाश राय, वीरेंद्र कुमार यादव, देवेंद्र राय, रमेश प्रसाद यादव समेत 19 नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि इनमें से कुछ लोगों के खिलाफ पहले से भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
परिवार के अनुसार, लगातार मिल रही धमकियों और तनाव के कारण उनकी छोटी पुत्री कृति राज, जो एक छात्रा है, मानसिक रूप से गहरे सदमे में चली गई है और उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि नगर थाना पुलिस ने पूरे मामले को केवल "जमीन विवाद" बताते हुए उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिवार ने न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) सारण, राज्य महिला आयोग और राज्य मानवाधिकार आयोग को ईमेल एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायत भेजी है।
फिलहाल, इस मामले में पुलिस या आरोपित पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
#Chapra #Saran #Bihar #CrimeNews #LandDispute #JusticeForVictim #Police #LawAndOrder #BreakingNews #BBNMediaLive #BiharNews #ChapraNews #HumanRights #WomenSafety #LatestNews
    user_BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    News Anchor छपरा, सारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • वीआईपी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय साहनी का सिकन्दरपुर में भव्य स्वागत खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, विकासशील इंसान पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बलिया अजय साहनी के जनपद में प्रथम आगमन पर गुरुवार को सिकन्दरपुर में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय साहनी ने कहा कि सिकन्दरपुर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जो उत्साह, ऊर्जा और विश्वास देखने को मिला हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले समय में विकासशील इंसान पार्टी जनपद बलिया में पूरी मजबूती और पूरे दमखम के साथ अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराएगी।उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास करते हुए जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ करेंगे।
    1
    वीआईपी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय साहनी का सिकन्दरपुर में भव्य स्वागत

खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, विकासशील इंसान पार्टी  के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बलिया अजय साहनी के जनपद में प्रथम आगमन पर गुरुवार को सिकन्दरपुर में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। 
इस अवसर पर अपने संबोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय साहनी ने कहा कि सिकन्दरपुर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जो उत्साह, ऊर्जा और विश्वास देखने को मिला हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले समय में विकासशील इंसान पार्टी जनपद बलिया में पूरी मजबूती और पूरे दमखम के साथ अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराएगी।उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास करते हुए जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ करेंगे।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • #बेटा #मेरा #पढ़ #रहा है #comedy #funny #trending #viral #funnymoment #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g
    1
    #बेटा #मेरा #पढ़ #रहा है #comedy #funny #trending #viral #funnymoment #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g
    user_Seth Ji 5G
    Seth Ji 5G
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.