logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान शुरू, रामागामा विक्कू को आदर्श ग्राम बनाने का प्रस्ताव विशेष ग्राम सभा में 10 योजनाओं का चयन सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान शुरू, रामागामा विक्कू को आदर्श ग्राम बनाने का प्रस्ताव मोहिउद्दीननगर। पंचायती राज विभाग के निर्देश पर गुरुवार को कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में हुआ। ग्राम सभा में पंचायत के विकास और सार्वजनिक संपत्तियों के सुदृढ़ीकरण को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। मुखिया ने बताया कि सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की शुरुआत की गई है, जो 31 मार्च 2027 तक चलेगा। अभियान के तहत प्राथमिकता के आधार पर 10 योजनाओं का चयन किया गया। इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों का उन्नयन व रंग-रोगन, छठ घाट एवं सामुदायिक भवन का विकास, पुस्तकालय की व्यवस्था, नए आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, अधूरी नाली-गली को पूरा कराने तथा जलजमाव से निजात दिलाने संबंधी योजनाएं शामिल हैं। ग्राम सभा में पंचायत के रामागामा विक्कू गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युतीकरण, पेयजल और स्वच्छता से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। किसान सभा समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद ‘सुनील’ ने कहा कि पंचायत में शेष आधारभूत संरचनाओं को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को समय पर पर्याप्त राशि उपलब्ध करानी चाहिए। ग्राम सभा के निर्णयों को धरातल पर उतारने के लिए पंचायतों को पर्याप्त अधिकार और संसाधन मिलना जरूरी है। मौके पर सरपंच राम बाबू पासवान, उपमुखिया राज कुमार पासवान, वार्ड सदस्य राजीव कुंवर, अंजनी कुमारी, अमित कुमार, नीलम देवी, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार सिंह, विकास मित्र सुनील राम, कार्यपालक सहायक ब्रजनन्दन सिंह, किसान सलाहकार संदीप कुंवर, आवास सहायक जावेद इकबाल, स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार राय सहित ग्रामीण मौजूद थे।

1 hr ago
user_RAMRUP RAY
RAMRUP RAY
पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
1 hr ago
33ed1139-9c04-4182-8cda-d1110414d2d0

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान शुरू, रामागामा विक्कू को आदर्श ग्राम बनाने का प्रस्ताव विशेष ग्राम सभा में 10 योजनाओं का चयन सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान शुरू, रामागामा विक्कू को आदर्श ग्राम बनाने का प्रस्ताव मोहिउद्दीननगर। पंचायती राज विभाग के निर्देश पर गुरुवार को कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में हुआ। ग्राम सभा में पंचायत के विकास और सार्वजनिक

0aba87fa-e820-4def-8c8a-679225be718e

संपत्तियों के सुदृढ़ीकरण को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। मुखिया ने बताया कि सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की शुरुआत की गई है, जो 31 मार्च 2027 तक चलेगा। अभियान के तहत प्राथमिकता के आधार पर 10 योजनाओं का चयन किया गया। इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों का उन्नयन व रंग-रोगन, छठ घाट एवं सामुदायिक भवन का विकास, पुस्तकालय की व्यवस्था, नए आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, अधूरी नाली-गली को पूरा कराने तथा जलजमाव से निजात दिलाने संबंधी

e5ed5ffd-4f2b-4317-a155-3c3c67c86f36

योजनाएं शामिल हैं। ग्राम सभा में पंचायत के रामागामा विक्कू गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युतीकरण, पेयजल और स्वच्छता से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। किसान सभा समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद ‘सुनील’ ने कहा कि पंचायत में शेष आधारभूत संरचनाओं को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को समय

1e47023f-e91b-42d9-a751-5caf38ac6909

पर पर्याप्त राशि उपलब्ध करानी चाहिए। ग्राम सभा के निर्णयों को धरातल पर उतारने के लिए पंचायतों को पर्याप्त अधिकार और संसाधन मिलना जरूरी है। मौके पर सरपंच राम बाबू पासवान, उपमुखिया राज कुमार पासवान, वार्ड सदस्य राजीव कुंवर, अंजनी कुमारी, अमित कुमार, नीलम देवी, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार सिंह, विकास मित्र सुनील राम, कार्यपालक सहायक ब्रजनन्दन सिंह, किसान सलाहकार संदीप कुंवर, आवास सहायक जावेद इकबाल, स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार राय सहित ग्रामीण मौजूद थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • मोहिउद्दीन नगर के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में मुखिया संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा का आयोजन। समस्तीपुर पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 क़ो ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में मुखिया संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में बिशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया l उस दौरान लोगों को संबोधित करते हुई प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष सह मुखिया कल्याणपुर बस्ती पश्चिम संजू कुमारी राय ने कही की बिहार सरकार द्वारा पंचायतो की सार्वजनिक सम्पत्तियों के सुदृढीकरण, अनुरक्षण एवं जनसुविधाओ के लिये बिशेष अभियान आज से सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की शुरुआत बिशेष ग्राम सभा के माध्यम से शुरू किया जा रहा है l जो अभियान 31 मार्च 2027 तक चलेगी l इस सेवा अभियान के द्वारा 10योजनाओं क़ो प्राथमिकता के आधार पर चयन किया जिसमें प्रमुख रूप से आँगनवाड़ी केंद्रों, छठ घाट,सामुदायिक भवन का उन्यन एवं रंगरोगन सहित पुस्तकलय एवं नये आँगनवाड़ी केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया l अधूरे छूटे हुए नली गली क़ो पूर्ण करने सहित जल जमाब से निजात पाने के लिये भी प्रस्ताव लिया गया l मुखिया ने बताई की पुरे प्रखंड में 05 ग्रामों क़ो आदर्श ग्राम बनाने की केंद्र सरकार के निर्देशनुसार लिया गया है l जिसमें कल्याणपुर बस्ती पश्चिम के रामागामा विक्कू का चयन किया गया है l प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभूदय के तहत आदर्श ग्राम रामागामा विक्कू क़ो बनाने हेतु के प्रस्ताव अनुसार शिक्षा, स्वास्थ, विधुतीकरण, पेयजल और स्वच्छता से सम्बंधित कई योजनाओ का स्वीकृति ग्राम सभा ने आज दिया l बिशेष ग्राम सभा में किसान सभा समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील ने कहा की PM -- AJAY के तहत आदर्श ग्राम के रूप में रामगामा क़ो आदर्श ग्राम बनाने के साथ साथ सभी वार्डों में विकास की प्राथमिकता के आधार पर विकास मुखिया के नेतृत्व में हुआ है l छूटे हुए आधारभुत संरचना के लिये समय से केंद्र और राज्य सरकार क़ो वित्तीय राशि पंचायत क़ो दिया जाना चाहिए l ग्राम सभा के निर्णयों क़ो अमलीजामा पहनाने के लिये पंचायतो के मिले अधिकारों में कटौती नहीं करना होगा l इस अवसर पर सरपंच राम बाबू पासवान, उपमुखिया राज कुमार पासवान, वार्ड सदस्य राजीव कुंवर, अंजनी कुमारी, अमित कुमार, नीलम देवी, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार सिंह, विकास मित्र सुनील राम, कार्यपालक सहायक ब्रजनन्दन सिंह, किसान सलहकार संदीप कुंवर, आवास सहायक जावेद इकवाल, स्वचछाता प्रवेक्षक प्रमोद कुमार राय सहित पंचायत वासी बिशेष ग्राम सभा में शामिल होकर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए योजनाओ का चयन में अपनी भूमिका निभाएं l
    1
    मोहिउद्दीन नगर के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में मुखिया संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा का आयोजन।
समस्तीपुर 
पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 क़ो ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में मुखिया संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में बिशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया l 
उस दौरान लोगों को संबोधित करते हुई प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष सह मुखिया कल्याणपुर बस्ती पश्चिम संजू कुमारी राय ने कही की बिहार सरकार द्वारा पंचायतो की सार्वजनिक सम्पत्तियों के सुदृढीकरण, अनुरक्षण एवं जनसुविधाओ के लिये बिशेष अभियान आज से सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की शुरुआत बिशेष ग्राम सभा के माध्यम से शुरू किया जा रहा है l जो अभियान 31 मार्च 2027 तक चलेगी l इस सेवा अभियान के द्वारा 10योजनाओं क़ो प्राथमिकता के आधार पर चयन किया जिसमें प्रमुख रूप से आँगनवाड़ी केंद्रों, छठ घाट,सामुदायिक भवन का उन्यन एवं रंगरोगन सहित पुस्तकलय एवं नये आँगनवाड़ी केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया l अधूरे छूटे हुए नली गली क़ो पूर्ण करने सहित जल जमाब से निजात पाने के लिये भी प्रस्ताव लिया गया l मुखिया ने बताई की पुरे प्रखंड में 05 ग्रामों क़ो आदर्श ग्राम बनाने की केंद्र सरकार के निर्देशनुसार लिया गया है l
जिसमें कल्याणपुर बस्ती पश्चिम के रामागामा विक्कू का चयन किया गया है l प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभूदय के तहत आदर्श ग्राम रामागामा विक्कू क़ो बनाने हेतु के प्रस्ताव अनुसार शिक्षा, स्वास्थ, विधुतीकरण, पेयजल और स्वच्छता से सम्बंधित कई योजनाओ का स्वीकृति ग्राम सभा ने आज दिया l
बिशेष ग्राम सभा में किसान सभा समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील ने कहा की PM -- AJAY के तहत आदर्श ग्राम के रूप में रामगामा क़ो आदर्श ग्राम बनाने के साथ साथ सभी वार्डों में विकास की प्राथमिकता के आधार पर विकास मुखिया के नेतृत्व में हुआ है l छूटे हुए आधारभुत संरचना के लिये समय से केंद्र और राज्य सरकार क़ो वित्तीय राशि पंचायत क़ो दिया जाना चाहिए l ग्राम सभा के निर्णयों क़ो अमलीजामा पहनाने के लिये पंचायतो के मिले अधिकारों में कटौती नहीं करना होगा l 
इस अवसर पर सरपंच राम बाबू पासवान, उपमुखिया राज कुमार पासवान, वार्ड सदस्य राजीव कुंवर, अंजनी कुमारी, अमित कुमार, नीलम देवी, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार सिंह, विकास मित्र सुनील राम, कार्यपालक सहायक ब्रजनन्दन सिंह, किसान सलहकार संदीप कुंवर, आवास सहायक जावेद इकवाल, स्वचछाता प्रवेक्षक प्रमोद कुमार राय सहित पंचायत वासी बिशेष ग्राम सभा में शामिल होकर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए योजनाओ का चयन में अपनी भूमिका निभाएं l
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • वृक्षारोपण कार्यक्रम उच्च माध्यमिक विद्यालय जितवारपुर कुम्हिरा सरायरंजन
    1
    वृक्षारोपण कार्यक्रम उच्च माध्यमिक विद्यालय जितवारपुर कुम्हिरा सरायरंजन
    user_राकेश कुमार
    राकेश कुमार
    Local Politician सराय रंजन, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • महनार के डेढ़पुरा पंचायत में सड़क के लिए तरस रहे लोग, कीचड़ में जीने को मजबूर ग्रामीण महनार के डेढ़पुरा पंचायत में सड़क के लिए तरस रहे लोग, कीचड़ में जीने को मजबूर ग्रामीण
    1
    महनार के डेढ़पुरा पंचायत में सड़क के लिए तरस रहे लोग, कीचड़ में जीने को मजबूर ग्रामीण
महनार के डेढ़पुरा पंचायत में सड़क के लिए तरस रहे लोग, कीचड़ में जीने को मजबूर ग्रामीण
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    21 hrs ago
  • विश्वकर्मा जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले—भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन की शक्ति के प्रतीक, संयोग से आज से ही शुरू हो रही SEMICON India की शुरुआत
    1
    विश्वकर्मा जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले—भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन की शक्ति के प्रतीक, संयोग से आज से ही शुरू हो रही SEMICON India की शुरुआत
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • समस्तीपुर.मोरवा प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत अंतर्गत लसकारा वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले विनोद चौधरी निषाद प्रदेश अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्षता में,पेरियार ई. वी रामास्वामी का जयंती मनाया गया।
    1
    समस्तीपुर.मोरवा प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत अंतर्गत लसकारा वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले विनोद चौधरी निषाद प्रदेश अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्षता में,पेरियार ई. वी रामास्वामी का जयंती मनाया गया।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • राघोपुर में चारों ओर हाहाकार! विधायक-मंत्री दोनों फरार? बड़ा सवाल! 🔥 #Raghopur #BiharNews #BiharPolitics #TejashwiYadav #ViralNews #BreakingNews #BiharDarpan24 राघोपुर में चारों ओर हाहाकार! विधायक-मंत्री दोनों फरार? बड़ा सवाल! 🔥 #Raghopur #BiharNews #BiharPolitics #TejashwiYadav #ViralNews #BreakingNews #BiharDarpan24
    1
    राघोपुर में चारों ओर हाहाकार! विधायक-मंत्री दोनों फरार? बड़ा सवाल! 🔥
#Raghopur #BiharNews #BiharPolitics #TejashwiYadav #ViralNews #BreakingNews #BiharDarpan24
राघोपुर में चारों ओर हाहाकार! विधायक-मंत्री दोनों फरार? बड़ा सवाल! 🔥
#Raghopur #BiharNews #BiharPolitics #TejashwiYadav #ViralNews #BreakingNews #BiharDarpan24
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
    5 hrs ago
  • झपटमारों ने चलती टोटो से एक महिला की गले से सोने की चैन झपट कर हुआ फरार। समस्तीपुर मोहीउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बलुआही पेट्रोल पंप के समीप NH 122 B पर अज्ञात बाईक पर सवार झपटा मार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन खींचकर हुआ फरार लोग देखते रह गए। सड़क पर खड़ी महिलाओं की रो रो कर हुआ बुरा हाल। सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कार्यशैली पर उठी सवाल, आते जाते महिला असुरक्षित कर रही हैं महसूस । बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस।
    1
    झपटमारों ने चलती टोटो से एक महिला की गले से सोने की चैन झपट कर हुआ फरार।
समस्तीपुर 
मोहीउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बलुआही पेट्रोल पंप के समीप NH 122 B पर अज्ञात बाईक पर सवार झपटा मार बदमाशों ने  एक महिला के गले से चेन खींचकर हुआ फरार लोग देखते रह गए।
सड़क पर खड़ी महिलाओं की रो रो कर हुआ बुरा हाल। सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कार्यशैली पर उठी सवाल, आते जाते महिला असुरक्षित कर रही हैं महसूस ।
बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    19 hrs ago
  • न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को बोचहा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का पहचान बोचहा गांव जगन्नाथ चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार राय के रहने रूप में कि गई है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त वारंटी थाना कांड संख्या 250/23 के अभियुक्त जो काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थिति न होते हुए फरार चल रहा था, आज पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए वारंटी के प्रति थाना कांड संख्या 250/23 के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    1
    न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार 
न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार 
भेजा न्यायिक हिरासत में।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को बोचहा गांव से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक का पहचान बोचहा गांव जगन्नाथ चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार राय के रहने रूप में कि गई है।
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त वारंटी थाना कांड संख्या 250/23 के अभियुक्त जो काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थिति न होते हुए फरार चल रहा था, आज पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए वारंटी के प्रति थाना कांड संख्या 250/23 के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.