logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपराधियों पर करें सख्त कार्रवाई आम जनता से करें मधुर व्यवहार हेलमेट पहनने का सख्त हिदायत

4 hrs ago
user_P7tv
P7tv
शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

अपराधियों पर करें सख्त कार्रवाई आम जनता से करें मधुर व्यवहार हेलमेट पहनने का सख्त हिदायत

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Khulasha news
    1
    Post by Khulasha news
    user_Khulasha news
    Khulasha news
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सूत्रों के हवाले से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह स्टाइल बढ़िया लगा जो शिकायतें आई, उन्हें डायरेक्ट फोन लगाया। अधिकारी सामने थे, तुरंत जिम्मेदारी तय कर दी
    1
    सूत्रों के हवाले से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह स्टाइल बढ़िया लगा
जो शिकायतें आई, उन्हें डायरेक्ट फोन लगाया। अधिकारी सामने थे, तुरंत जिम्मेदारी तय कर दी
    user_Anand News
    Anand News
    Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर। जनपद के लिए गर्व का विषय है कि एसपी ऑफिस में तैनात बाबू मौ. यासीन के पुत्र मौ. फहाद ने अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित 29वीं 10 मीटर पिस्टल (पैरा) यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। मौ. फहाद की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है। परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि फहाद चरथावल निवासी हैं और नगर पंचायत में तैनात कार्यवाहक टैक्स लिपिक नावेद के भतीजे भी हैं। उनकी इस सफलता से मुजफ्फरनगर का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। हैश टैग
    1
    मुजफ्फरनगर। जनपद के लिए गर्व का विषय है कि एसपी ऑफिस में तैनात बाबू मौ. यासीन के पुत्र मौ. फहाद ने अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित 29वीं 10 मीटर पिस्टल (पैरा) यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
मौ. फहाद की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है। परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि फहाद चरथावल निवासी हैं और नगर पंचायत में तैनात कार्यवाहक टैक्स लिपिक नावेद के भतीजे भी हैं। उनकी इस सफलता से मुजफ्फरनगर का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
हैश टैग
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पी एच सी परिसर में खड़ी पुरानी एम्बुलेंस में आग, मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर - मोरना क्षेत्र स्थित शुकताल मार्ग पर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक बड़ी घटना सामने आई, जब वहां खड़ी एक पुरानी एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख अस्पताल के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दिलशाद, जरीफ, अंकुर, नरेंद्र कुमार, अंकुल, संजीव और इंद्रपाल सहित अन्य कर्मचारियों ने टंकी के पाइप की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते पास में खड़ी दूसरी पुरानी एम्बुलेंस आग की चपेट में आने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि परिसर में कई पुरानी और कंडम एम्बुलेंस लंबे समय से खड़ी हैं, जिनमें से एक में आग लगने की घटना हुई। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की तत्परता से समय रहते आग बुझा ली गई। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इन अनुपयोगी एम्बुलेंसों को हटाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
    1
    पी एच सी परिसर में खड़ी पुरानी एम्बुलेंस में आग, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर - मोरना क्षेत्र स्थित शुकताल मार्ग पर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक बड़ी घटना सामने आई, जब वहां खड़ी एक पुरानी एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई।
आग की लपटें उठती देख अस्पताल के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दिलशाद, जरीफ, अंकुर, नरेंद्र कुमार, अंकुल, संजीव और इंद्रपाल सहित अन्य कर्मचारियों ने टंकी के पाइप की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते पास में खड़ी दूसरी पुरानी एम्बुलेंस आग की चपेट में आने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि परिसर में कई पुरानी और कंडम एम्बुलेंस लंबे समय से खड़ी हैं, जिनमें से एक में आग लगने की घटना हुई। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की तत्परता से समय रहते आग बुझा ली गई। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इन अनुपयोगी एम्बुलेंसों को हटाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर: रतनपुरी में अवैध पटाखा गोदाम में आग, दो नाबालिग झुलसे रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर माफी में किराये के मकान में चल रहे अवैध पटाखा गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में 15 वर्षीय कासिम और 15 वर्षीय हुजैफा घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में गोदाम बिना लाइसेंस संचालित होना सामने आया है, जबकि संचालक मौके से फरार बताया गया। गोदाम गाजियाबाद के कुछ लोगों द्वारा किराये पर लेकर चलाया जा रहा था। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर जांच कमेटी गठित की है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    मुजफ्फरनगर: रतनपुरी में अवैध पटाखा गोदाम में आग, दो नाबालिग झुलसे
रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर माफी में किराये के मकान में चल रहे अवैध पटाखा गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में 15 वर्षीय कासिम और 15 वर्षीय हुजैफा घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राथमिक जांच में गोदाम बिना लाइसेंस संचालित होना सामने आया है, जबकि संचालक मौके से फरार बताया गया। गोदाम गाजियाबाद के कुछ लोगों द्वारा किराये पर लेकर चलाया जा रहा था। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर जांच कमेटी गठित की है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देश की संसद मे गिरा नहीं पास हुआ महिला आरक्षण बिल! चाहिए दो तिहाई बहुमत
    1
    देश की संसद मे गिरा नहीं पास हुआ महिला आरक्षण बिल! चाहिए दो तिहाई बहुमत
    user_VIRENDRASINGH दैनिक s बुलेटिन
    VIRENDRASINGH दैनिक s बुलेटिन
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। गली में लंबे समय से लटक रहे एलटी लाइन के तार अचानक टूटकर नीचे गिर गए, जिससे एक गरीब परिवार की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरा छप्पर जलकर राख हो गया। इस हादसे में झोपड़ी के नीचे बंधी एक कटिया जिंदा जल गई, जबकि एक अन्य पशु गंभीर रूप से झुलस गया। इसके अलावा करीब 20 से 25 मुर्गियां भी आग की चपेट में आकर मर गईं। झोपड़ी में रखा कपड़ा, राशन और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित शकील और ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली के तार लंबे समय से नीचे लटक रहे थे और इसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद भी संबंधित अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    1
    मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। गली में लंबे समय से लटक रहे एलटी लाइन के तार अचानक टूटकर नीचे गिर गए, जिससे एक गरीब परिवार की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरा छप्पर जलकर राख हो गया। इस हादसे में झोपड़ी के नीचे बंधी एक कटिया जिंदा जल गई, जबकि एक अन्य पशु गंभीर रूप से झुलस गया। इसके अलावा करीब 20 से 25 मुर्गियां भी आग की चपेट में आकर मर गईं।
झोपड़ी में रखा कपड़ा, राशन और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
पीड़ित शकील और ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली के तार लंबे समय से नीचे लटक रहे थे और इसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद भी संबंधित अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी रोष है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रामराज अपहरण कांड में हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र में अपहरण के मामले में हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी विकल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सुरेश का शव फिरोजपुर-सैदपुर नहर से बरामद किया। मामले में हत्या समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पूरे मामले की जानकारी एसएसपी Sanjay Kumar Verma ने दी।
    1
    रामराज अपहरण कांड में हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र में अपहरण के मामले में हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी विकल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सुरेश का शव फिरोजपुर-सैदपुर नहर से बरामद किया। मामले में हत्या समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पूरे मामले की जानकारी एसएसपी Sanjay Kumar Verma ने दी।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दिनांक 16.04.2026 को वादिया सुनीता निवासी इब्राहिमपुर पुठ्ठी थाना रामराज द्वारा थाना रामराज पुलिस को लिखित तहरीर अवगत कराया गया कि अभियुक्त विकल, कार्तिक व आदेश निवासीगण ग्राम सेफपुर थाना बहसूमा, मेरठ उनके पति सुरेश पुत्र बाबूराम का अपहरण कर ले गये हैं। उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना रामराज पर मु0अ0सं0- 25/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त विकल को गिरफ्तार किया गया बाद पूछताछ अभियुक्त की निशांदेही से मृतक सुरेश उपरोक्त का शव थानाक्षेत्र रामराज के अन्तर्गत फिरोजपुर-सैदपुर नहर से बरामद किया गया। थाना रामराज पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा पंजीकृत अभियोग में धारा 103(1),238 बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथाअन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। *
    1
    दिनांक 16.04.2026 को वादिया सुनीता निवासी इब्राहिमपुर पुठ्ठी थाना रामराज द्वारा थाना रामराज पुलिस को लिखित तहरीर अवगत कराया गया कि अभियुक्त विकल, कार्तिक व आदेश निवासीगण ग्राम सेफपुर थाना बहसूमा, मेरठ उनके पति सुरेश पुत्र बाबूराम का अपहरण कर ले गये हैं। उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना रामराज पर मु0अ0सं0- 25/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त विकल को गिरफ्तार किया गया बाद पूछताछ अभियुक्त की निशांदेही से मृतक सुरेश उपरोक्त का शव थानाक्षेत्र रामराज के अन्तर्गत फिरोजपुर-सैदपुर नहर से बरामद किया गया। थाना रामराज पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा पंजीकृत अभियोग में धारा 103(1),238 बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथाअन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
*
    user_Sachin Kumar
    Sachin Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.