logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंगरी बंगरा में खराब हैंडपंप से पानी के लिए परेशान ग्रामीण एक महीने से डंडा और चैन खराब, लोहे के सरिए से पानी निकालने को मजबूर राहगीर और दुकानदार टहरौली। तहसील टहरौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंगरी बंगरा तिराहे पर लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा होने के कारण ग्रामीणों, दुकानदारों, किसानों और राहगीरों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य तिराहे पर स्थित होने के कारण यहां दिनभर लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन हैंडपंप की मरम्मत नहीं होने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण गोविंदास कुशवाहा ने बताया कि हैंडपंप से पानी निकालने के लिए लोहे का सरिया लगाया गया है। इसके सहारे बड़ी मुश्किल से पानी निकल पाता है। वहीं राजेंद्र जोशी ने बताया कि हैंडपंप का डंडा और चैन करीब एक महीने से खराब है। कई बार समस्या की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तिराहे पर पेयजल की कोई अन्य उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीरों, दुकानदारों और खेतों पर जाने वाले किसानों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द हैंडपंप की मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।

8 hrs ago
user_Sanjay kushwaha
Sanjay kushwaha
Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

बंगरी बंगरा में खराब हैंडपंप से पानी के लिए परेशान ग्रामीण एक महीने से डंडा और चैन खराब, लोहे के सरिए से पानी निकालने को मजबूर राहगीर और दुकानदार टहरौली। तहसील टहरौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंगरी बंगरा तिराहे पर लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा होने के कारण ग्रामीणों, दुकानदारों, किसानों और राहगीरों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य तिराहे पर स्थित होने के कारण यहां दिनभर लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन हैंडपंप की मरम्मत नहीं होने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण गोविंदास कुशवाहा ने बताया कि हैंडपंप से पानी निकालने के लिए लोहे का सरिया लगाया गया है। इसके सहारे बड़ी मुश्किल से पानी निकल पाता है। वहीं राजेंद्र जोशी ने बताया कि हैंडपंप का डंडा और चैन करीब एक महीने से खराब है। कई बार समस्या की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तिराहे पर पेयजल की कोई अन्य उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीरों, दुकानदारों और खेतों पर जाने वाले किसानों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द हैंडपंप की मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बबीना में अतिक्रमण हटाओ अभियान… कार्रवाई या फिर कुछ देर का दिखावा? बुंदेलखंड क्षेत्र बबीना में छावनी परिषद द्वारा कल अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई हुई, लेकिन कार्रवाई के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल—क्या अतिक्रमण वास्तव में पूरी तरह हटाया जाएगा? क्या जिन जगहों से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां दोबारा अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा? क्या छावनी परिषद की ओर से नियमित निगरानी की जाएगी, या फिर कुछ दिनों बाद हालात दोबारा पहले जैसे ही नजर आएंगे? अगर अतिक्रमण लगातार वापस हो जाता है, तो आखिर जिम्मेदारी किसकी होगी? क्या अभियान सिर्फ कार्रवाई दिखाने तक सीमित रहेगा, या छावनी परिषद इसे स्थायी समाधान तक लेकर जाएगी? और सबसे अहम सवाल—बबीना की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए छावनी परिषद की आगे की क्या योजना क्या है! Abhishek Bind #hmao_babina_up93 #theuplocal #highlightsシ゚ #jhansitodaysnews #jhansibreakingnews #jhansinews #talebhat #JhansiPolice #NewsUpdate
    1
    बबीना में अतिक्रमण हटाओ अभियान… कार्रवाई या फिर कुछ देर का दिखावा?

बुंदेलखंड क्षेत्र बबीना में छावनी परिषद द्वारा कल अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई हुई, लेकिन कार्रवाई के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल—क्या अतिक्रमण वास्तव में पूरी तरह हटाया जाएगा?

क्या जिन जगहों से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां दोबारा अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा?
क्या छावनी परिषद की ओर से नियमित निगरानी की जाएगी, या फिर कुछ दिनों बाद हालात दोबारा पहले जैसे ही नजर आएंगे?
अगर अतिक्रमण लगातार वापस हो जाता है, तो आखिर जिम्मेदारी किसकी होगी?
क्या अभियान सिर्फ कार्रवाई दिखाने तक सीमित रहेगा, या छावनी परिषद इसे स्थायी समाधान तक लेकर जाएगी?
और सबसे अहम सवाल—बबीना की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए छावनी परिषद की आगे की क्या योजना क्या है!
Abhishek Bind 
#hmao_babina_up93 #theuplocal #highlightsシ゚ #jhansitodaysnews #jhansibreakingnews #jhansinews #talebhat #JhansiPolice #NewsUpdate
    user_Hmao_babina_up93
    Hmao_babina_up93
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झाँसी पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के जन्मदिन पर जुटे शुभचिंतक, बुंदेलखंड राज्य के लिए लिया संकल्प
    3
    झाँसी पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के जन्मदिन पर जुटे शुभचिंतक, बुंदेलखंड राज्य के लिए लिया संकल्प
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • झांसी बरुआसागर थाना क्षेत्र में बेतवा नदी में दो सगे भाइयों के डूबने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है दोनों भाई मछली पकड़ने के लिए नदी पर गए थे, तभी तेज बहाव में बह गए। झाँसी - बरुआसागर बेतवा नदी में बड़ा हादसा! बरुआसागर थाना क्षेत्र में बेतवा नदी में दो सगे भाइयों के डूबने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है दोनों भाई मछली पकड़ने के लिए नदी पर गए थे, तभी तेज बहाव में बह गए। सूचना पर बरुआसागर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदी में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत आ रही है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी है।
    3
    झांसी बरुआसागर थाना क्षेत्र में बेतवा नदी में दो सगे भाइयों के डूबने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है दोनों भाई मछली पकड़ने के लिए नदी पर गए थे, तभी तेज बहाव में बह गए।
झाँसी - बरुआसागर
बेतवा नदी में बड़ा हादसा!
बरुआसागर थाना क्षेत्र में बेतवा नदी में दो सगे भाइयों के डूबने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है दोनों भाई मछली पकड़ने के लिए नदी पर गए थे, तभी तेज बहाव में बह गए।
सूचना पर बरुआसागर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
नदी में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत आ रही है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी है।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • टहरौली में बडी माता मंदिर के पास बना कच्चा घर रात्रि के समय भर-भराकर हुआ जमींदोज,
    1
    टहरौली में बडी माता मंदिर के पास बना कच्चा घर रात्रि के समय भर-भराकर हुआ जमींदोज,
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • झाँसी के बरूआसागर मे मछली पकड़ने गए दो युवक नदी मे डूबे ,, तलाश जारी
    1
    झाँसी के बरूआसागर मे मछली पकड़ने गए दो युवक नदी मे डूबे ,, तलाश जारी
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • विराट दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, विजेता पहलवानों का डॉ० संदीप ने किया सम्मान
    1
    विराट दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, विजेता पहलवानों का डॉ० संदीप ने किया सम्मान
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • फल सब्जी ठेले बालों में अपने-अपनी बिक्री को लेकर आपस में छिड़ी बहस इंदरगढ़ पुलिस द्वारा हटाए गए जाम एवं अतिक्रमण फल सब्जी ठेले बालों में दुकान चलाने को लेकर आपस में छिड़ी बहस दुकानदारों का है कहना जो लोग दुकानों में सब्जी बेच रहे हैं सड़क से फलों के ठेले हटाने से वह फल भी बेचने लगे,बाजार में फल बेचने से नगर के बाहर फल विक्रेताओं के फल कौन खरीदेगा, बाजार का आदमी फल खरीदने नगर से बाहर ठेलों पर नहीं आएगा, अपनी अपनी बिक्री को लेकर ठेले बालों में छिड़ी बहस।।
    1
    फल सब्जी ठेले बालों में अपने-अपनी बिक्री को लेकर आपस में छिड़ी बहस
इंदरगढ़ पुलिस द्वारा हटाए गए जाम एवं अतिक्रमण फल सब्जी ठेले बालों में दुकान चलाने को लेकर आपस में छिड़ी बहस दुकानदारों का है कहना जो लोग दुकानों में सब्जी बेच रहे हैं सड़क से फलों के ठेले हटाने से वह फल भी बेचने लगे,बाजार में फल बेचने से नगर के बाहर फल विक्रेताओं के फल कौन खरीदेगा, बाजार का आदमी फल खरीदने नगर से बाहर ठेलों पर नहीं आएगा, अपनी अपनी बिक्री को लेकर ठेले बालों में छिड़ी बहस।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • झांसी में रफ़्तार का कहर: कुंज वाटिका के पास स्कूली बच्चे ने एम्बुलेंस चालक की स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर
    1
    झांसी में रफ़्तार का कहर: कुंज वाटिका के पास स्कूली बच्चे ने एम्बुलेंस चालक की स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हमीरपुर में मामूली विवाद में फायरिंग का कथित वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी हमीरपुर में मामूली विवाद में फायरिंग का कथित वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
    1
    हमीरपुर में मामूली विवाद में फायरिंग का कथित वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर में मामूली विवाद में फायरिंग का कथित वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.