देवरानी के स्थान पर सीटीईटी परीक्षा एफआईआर दर्ज CTET परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ी गई, दूसरे के स्थान पर दे रही थी परीक्षा — FIR दर्ज वाराणसी। थाना सिन्धोरा क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चन्द्र महाविद्यालय, चकरमा स्थित परीक्षा केंद्र पर आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक सत्यापन में गड़बड़ी पाए जाने पर एक महिला अभ्यर्थी को पकड़ा गया, जो अपनी देवरानी के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार 08 फरवरी 2026 की है। परीक्षा केंद्र संख्या 234008 पर प्रथम पाली में सुबह 09:30 से 12:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान अनुक्रमांक 234205688 की अभ्यर्थी का बायोमैट्रिक सत्यापन नहीं हो पाया। प्रवेश पत्र के होलोग्राम के आधार पर प्रारंभ में उसे परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया था। बाद में CBSE मुख्यालय से फोन आने पर बताया गया कि उक्त अनुक्रमांक का बायोमैट्रिक डेटा सत्यापित नहीं हो रहा है तथा गलत अभ्यर्थी के परीक्षा देने की आशंका है। इसके बाद केंद्र अधीक्षक के निर्देश पर बायोमैट्रिक टीम और महिला स्टाफ की मौजूदगी में कक्ष संख्या-05 में पुनः बायोमैट्रिक सत्यापन कराया गया, जो दोबारा भी असफल रहा। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने स्वीकार किया कि उसका वास्तविक नाम अंजू यादव पत्नी हवलदार यादव, निवासी ग्राम पहलवानपुर, पोस्ट बांसगांव, जनपद आजमगढ़ है और वह अपनी देवरानी अर्चना यादव पत्नी परमानंद यादव के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। महिला के पास से एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ, जिस पर फोटो तो उसी का था, लेकिन बारकोड सत्यापित नहीं हो सका। इसके बाद महिला को महाविद्यालय के महिला स्टाफ की निगरानी में बैठाया गया तथा तत्काल थाना सिन्धोरा को सूचना दी गई। केंद्र अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4), 319, 336(2), 336(3) एवं उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम 1998 की धारा 8 व 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, तथा इसमें संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- बीती रात रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के हिंदुआरी तिराहे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगो को मारी टक्कर बाइक सवार तीनो लोगो की मौके पर ही दर्दनाक मौत1
- भदोही जिले के जंगीगंज कलनूआ में उमाशंकर पांडेय ने बताया कि मेरा आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाने से से हमारे पत्नी का सर्जरी दवा नहीं हो पा रहा है जिम्मेदार दार है बेखबर1
- सूरज के अंदर बड़ी हलचल, धरती से टकरा रही महाशक्तिशाली सोलर फ्लेयर्स, ISRO से NASA तक अलर्ट नासा से लेकर इसरो तक, दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां इस समय सूरज के अंदर हो रही एक घटना पर नजर बनाए हुए हैं। सूरज लगातार शक्तिशाली सोलर फ्लेयर्स छोड़ रहा है, जो सीधे धरती से टकरा रही हैं।1
- Aaj Baba Bangali Mahadev Mandir Sadhna karni pahunche1
- AIMIM का कार्यालय का जंगीगंज हाईवे पर शुभारंभ1
- वाराणसी | दालमंडी वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में मकान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने टीन शेड के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। बताया जा रहा है कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान उत्पन्न तनाव के बीच यह घटना हुई। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही है।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- गोली लगने से युवक घायल, इलाके में दहशत जौनपुर में नवागत पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को चार्ज लिए अभी दो दिन ही हुए थे कि दबंगों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। दबंगों द्वारा की गई फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे घर वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी कि इतने में उक्त लोग आए और कई राउंड गोली चला दी जिसमें से एक गोली दीपक सोनकर के पैर में जा लगी। दूसरे युवक की दबंगों ने मारकर पैर तोड़ दिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का पूरा मामला1