कतरास क्षेत्र के पचमढ़ी बाजार में माहवारी वैश्य समाज की भव्य शोभा यात्रा में उमरा जन सैलाब कुलदेवी मां मथुरा सैनी के जयकारों से गूंज कतरास धनबाद । माँ मथुरासिनी पूजनोत्सव के उपलक्ष्य में माहुरी समाज द्वारा कतरास में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, समाज के गणमान्य लोग, महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय माँ मथुरासिनी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण घोड़े की बग्गी में विराजित माँ मथुरासिनी की भव्य प्रतिमा के साथ सजा दिव्य दरबार रहा। वहीं रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में बालिकाओं द्वारा नारी शक्ति का प्रदर्शन तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। झांकी, सांस्कृतिक प्रदर्शन, आतिशबाजी और युवाओं के नृत्य ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य माहुरी समाज में एकता, एकजुटता और सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन करना तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों से जोड़ना है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, वार्ड 3 पार्षद रागिनी विनायक गुप्ता एवं वार्ड नंबर 1 के डॉ मधुबाला मुख्य रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभायात्रा प्रबंधन समिति के बसंत गुप्ता एवं प्रिंस गुप्ता सेठ, माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव आतिश गुप्ता, उपाध्यक्ष शालिनी सेठ, संगठन मंत्री संजय गुप्ता बबलू, कोषाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, माहुरी वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष शिखा गुप्ता, सचिव रेणु सेठ, उपाध्यक्ष कविता गुप्ता, संगठन मंत्री डबली गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव रोहित गुप्ता, संगठन मंत्री दीपांशु कंधवे, उपसचिव प्रवीण गुप्ता, तथा माँ मथुरासिनी ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश सेठ, सचिव संदीप गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सौरभ भदानी सहित सभी पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर अवधेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी समाज बंधुओं, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और सहभागिता से यह भव्य शोभायात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रही।

- Post by Niraj Kumar1
- धनबाद,मरीज की जगह एंबुलेंस में भरी थी नकली शराब, टुंडी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा।1
- Post by DWIPAKSHA DARPAN1
- Post by ARBIND KUMAR1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- Post by SHASHVAT NEWS1
- Post by Niraj Kumar1
- हीरापुर में शॉर्ट सर्किट से आग, चिंगारियों ने दो बाइकों को किया राख।1
- Post by ARBIND KUMAR1