मोहगांव में शराब दुकान शुरू करने के विरोध में नागरिकों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन पांढुर्णा:-महिलाओं और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, नगर बंद और आंदोलन की चेतावनी। सौसर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को आज नगर मोहगांव के नागरिकों द्वारा एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन मोहगांव के एमपीईबी कार्यालय के सामने स्थित शासकीय मदिरा दुकान को पुनः प्रारंभ किए जाने की संभावनाओं के विरोध में दिया गया। नागरिकों ने बताया कि यह क्षेत्र मोहगांव का मुख्य और संवेदनशील हिस्सा है, जहां पेट्रोल पंप, स्कूल, उद्यान और घाट जैसे महत्वपूर्ण स्थान स्थित हैं। साथ ही, मोहगांव एक धार्मिक नगर है, जहां विश्वप्रसिद्ध अर्धनारीश्वर मंदिर सहित विभिन्न आस्था केंद्र मौजूद हैं और यहां का वातावरण शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पूर्व में जब इसी स्थान पर शराब दुकान संचालित होती थी, तब शराबियों द्वारा महिलाओं और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार तथा अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया जाता था, जिससे उन्हें मानसिक तनाव और असुरक्षा का सामना करना पड़ता था। नागरिकों ने आशंका जताई कि यदि पुनः इसी स्थान पर शराब दुकान शुरू की जाती है, तो क्षेत्र का शांतिपूर्ण माहौल बिगड़ सकता है और महिलाओं, बेटियों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। इस मार्ग से स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं और खेतों में कार्य करने जाने वाली महिलाओं को भी असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उनके दैनिक जीवन और भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अतः नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि वर्तमान में नगर के बाहर संचालित हो रही शासकीय मदिरा दुकान को यथावत वहीं संचालित किया जाए। अन्यथा, नगरवासी आंदोलन, सड़क जाम और एक दिन के लिए मोहगांव बंद करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपते समय सैय्यद जुबेर अली, जया बनवाकर, राधिका, अंकुश ऊईके, संतोष, सैफ अली सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
मोहगांव में शराब दुकान शुरू करने के विरोध में नागरिकों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन पांढुर्णा:-महिलाओं और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, नगर बंद और आंदोलन की चेतावनी। सौसर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को आज नगर मोहगांव के नागरिकों द्वारा एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन मोहगांव के एमपीईबी कार्यालय के सामने स्थित शासकीय मदिरा दुकान को पुनः प्रारंभ किए जाने की संभावनाओं के विरोध में दिया गया। नागरिकों ने बताया कि यह क्षेत्र मोहगांव का मुख्य और संवेदनशील हिस्सा है, जहां पेट्रोल पंप, स्कूल, उद्यान और घाट जैसे महत्वपूर्ण स्थान स्थित हैं। साथ ही, मोहगांव एक धार्मिक नगर है, जहां विश्वप्रसिद्ध अर्धनारीश्वर मंदिर सहित विभिन्न आस्था केंद्र मौजूद हैं और यहां का वातावरण शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पूर्व में जब इसी स्थान पर शराब दुकान संचालित होती थी, तब शराबियों द्वारा महिलाओं और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार तथा अशोभनीय भाषा का
प्रयोग किया जाता था, जिससे उन्हें मानसिक तनाव और असुरक्षा का सामना करना पड़ता था। नागरिकों ने आशंका जताई कि यदि पुनः इसी स्थान पर शराब दुकान शुरू की जाती है, तो क्षेत्र का शांतिपूर्ण माहौल बिगड़ सकता है और महिलाओं, बेटियों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। इस मार्ग से स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं और खेतों में कार्य करने जाने वाली महिलाओं को भी असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उनके दैनिक जीवन और भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अतः नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि वर्तमान में नगर के बाहर संचालित हो रही शासकीय मदिरा दुकान को यथावत वहीं संचालित किया जाए। अन्यथा, नगरवासी आंदोलन, सड़क जाम और एक दिन के लिए मोहगांव बंद करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपते समय सैय्यद जुबेर अली, जया बनवाकर, राधिका, अंकुश ऊईके, संतोष, सैफ अली सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
- छिंदवाड़ा में नगर निगम के टैक्स जमा का आखिरी मौका शाम तक खुले रहेंगे काउंटर छिंदवाड़ा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का आज अंतिम दिन है। नगर निगम ने करदाताओं को राहत देते हुए संपत्तिकर और जलकर जमा के काउंटर शाम तक खुले रखने का फैसला किया है। आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के निर्देश पर आज मंगलवार सुबह 10 बजे मुख्य कार्यालय और विभिन्न जोन ऑफिसों में वसूली जारी रहेगी।कुकड़ा जगत जोन, वार्ड नंबर 5 सेवा सदन, जगन्नाथ स्कूल, चंदनगांव और लोनिया करबल जोन में भी काउंटर देर शाम तक चालू रहेंगे। निगम के 48 वार्डों में सहायक राजस्व निरीक्षक और जलकर वसूलिकर्ता घर-घर पहुंचकर टैक्स वसूलेंगे।1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया खिरसाडोह रेलवे स्टेशन के स्टेशनों पर चल रहे रैक पॉइंट निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं। आवश्यक है कि संबंधित विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्माण मजबूत और सुरक्षित रह सके तथा भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।1
- मुलताई पुलिस ने रंगे हाथों को तस्करों को क्या गिरफ्तार1
- बैतूल चोरी के मोबाइल का सौदागर गिरफ्तार! कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल के बाद भेजा गया जेल” बैतूल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोतवाली पुलिस ने चोरी के मोबाइल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम दयाराम है, जो तीगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लगातार चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त की सूचना मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद सोमवार दोपहर करीब 3 बजे आरोपी का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है, और पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने खेड़ी रामोसी मामले में निष्पक्ष जांच का दिया ज्ञापन2
- विकास खंड भैंसदेही की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में पंचायत पर ताला, ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी दे रहे भैंसदेही विकास खंड भैंसदेही की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत झल्लार में पानी की समस्या अब असहनीय हो चुकी है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी नल-जल योजना जमीनी स्तर पर पूरी तरह फेल साबित हो रही है। ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है, जबकि ठेकेदार की मनमानी और प्रशासन की चुप्पी से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पंचायत कार्यालय पर आए दिन ताला लगा रहता है, जिससे अन्य सेवाएं भी प्रभावित हैं। नल-जल योजना का जमीनी सच: पाइपलाइन न पहुंची, प्रेशर न के बराबर झल्लार गांव के कई मोहल्लों में आज तक नल-जल योजना की पाइपलाइन नहीं पहुंची है। जहां पाइप बिछाए गए हैं, वहां पानी का प्रेशर इतना कम है कि उपयोग लायक नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह-शाम घंटों इंतजार के बाद भी मात्र रिसाव भर निकलता है। इसकी वजह से महिलाएं और बच्चे दूर के कुओं या नदियों पर निर्भर हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है। ठेकेदार पर भारी आरोप: घटिया सामग्री, मनमानी से काम ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण में भारी लापरवाही बरती। घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और काम मनमाने ढंग से पूरा किया। "पैसे तो करोड़ों खर्च हुए, लेकिन योजना कागजों पर ही सही है," एक ग्रामीण ने रोष जताते हुए कहा। ठेकेदार के खिलाफ कोई निगरानी नहीं की गई, जिससे योजना विफल हो गई। प्रशासन चुप, पंचायत पर ताला: सचिव-रोजगार सहायक गायब सबसे बड़ी लापरवाही सरपंच, सचिव और अधिकारियों की है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पंचायत सचिव की अनुपस्थिति के कारण कार्यालय पर रोज ताला लटकता है। रोजगार सहायक भी मौजूद नहीं रहते, जिससे समग्र आईडी अपडेट, मजदूरी भुगतान जैसे काम रुक जाते हैं। ग्रामीण बार-बार परेशान हो रहे हैं। जिम्मेदार अफसर इस पूरे मामले में खामोश हैं। शिकायतों की भरमार, लेकिन कोई असर नहीं ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत की। सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी दर्ज कराई गईं, लेकिन ठोस कार्रवाई का इंतजार। "हमें न्याय चाहिए, वरना सड़क पर उतरेंगे," ग्रामीणों ने चेतावनी दी। समस्या से तंग आकर अब आंदोलन की तैयारी चल रही है। ग्रामीणों की मांग: निष्पक्ष जांच और नियमित पानी ग्रामीणों ने मांग की है कि नल-जल योजना की निष्पक्ष जांच हो। दोषी ठेकेदार, सरपंच और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। हर घर तक नियमित पानी पहुंचे और पंचायत कार्यालय सुचारू चले। जनपद पंचायत भैंसदेही और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की गई है।4
- बोरदही पुलिस को मिली बड़ी सफलता सुनने मकान में 20000 की चोरी करने वाले आरोपी अमन उर्फ चमन खंडाग्रे को किया गिरफ्तारको बैतूल से क्या गिरफ्तार1
- बैतूल सड़क पर अचानक आया कुत्ता बना हादसे की वजह! बाइक सवार गिरा, टांग टूटी — हालत गंभीर”जिला चिकित्सालय में भर्ती मुलताई थाना क्षेत्र के के दुनावा रोड से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे संदीप नागवंशी अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई और संदीप सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना गंभीर था कि गिरने से उनकी एक टांग टूट गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चोटें गंभीर हैं। यह हादसा एक बार फिर सड़क पर सावधानी बरतने की जरूरत को दर्शाता है, खासकर तब जब अचानक कोई जानवर सामने आ जाए।1
- Post by पवन जीत मनवर PRESS1