logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोकामा में मौन सत्याग्रह, गौशाला–ठाकुरबाड़ी की जमीन बचाने और अतिक्रमण हटाने की म मोकामा (पटना): प्रखंड सह अंचल कार्यालय मोकामा परिसर में सोमवार, 23 फरवरी 2026 को एक दिवसीय मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया। सत्याग्रह का उद्देश्य प्रशासन के उच्च पदाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों को जमीनी स्तर पर लागू कराने की मांग को लेकर समर्थन जताना था। आंदोलनकारियों ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-18 स्थित श्री कृष्ण गौशाला, मोकामा (स्थापना वर्ष 1913, राज्य सरकार से 1952 में निबंधित) की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इसके साथ ही वार्ड संख्या-15 में स्थित पुश्तैनी धरोहर श्री नरसिंह भगवान ठाकुरबाड़ी, मोकामा को भूमाफियाओं से सुरक्षित रखने की भी मांग की गई। सत्याग्रह में वार्ड संख्या-13, 14 एवं 15 की गैर मजरूआ आम भूमि की मापी कर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग प्रमुख रही। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देश के बावजूद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई में शिथिलता बरती जा रही है। मौन सत्याग्रह के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।

4 hrs ago
user_Vikrant kumar
Vikrant kumar
मोकामा, पटना, बिहार•
4 hrs ago

मोकामा में मौन सत्याग्रह, गौशाला–ठाकुरबाड़ी की जमीन बचाने और अतिक्रमण हटाने की म मोकामा (पटना): प्रखंड सह अंचल कार्यालय मोकामा परिसर में सोमवार, 23 फरवरी 2026 को एक दिवसीय मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया। सत्याग्रह का उद्देश्य प्रशासन के उच्च पदाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों को जमीनी स्तर पर लागू कराने की मांग को लेकर समर्थन जताना था। आंदोलनकारियों ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-18 स्थित श्री कृष्ण गौशाला, मोकामा (स्थापना वर्ष 1913, राज्य सरकार से 1952 में निबंधित) की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इसके साथ ही वार्ड संख्या-15 में स्थित पुश्तैनी धरोहर श्री नरसिंह भगवान ठाकुरबाड़ी, मोकामा को भूमाफियाओं से सुरक्षित रखने की भी मांग की गई। सत्याग्रह में वार्ड संख्या-13, 14 एवं 15 की गैर मजरूआ आम भूमि की मापी कर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग प्रमुख रही। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देश के बावजूद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई में शिथिलता बरती जा रही है। मौन सत्याग्रह के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।

More news from बिहार and nearby areas
  • रविवार की सुबह मोकामा–पटना फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। फतुहा के पास हुए इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वॉइस ओवर: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फोरलेन के किनारे रोजाना भारी वाहनों की अवैध पार्किंग की जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे में एक राहगीर मजदूर चपेट में आ गया, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार पर बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग का बोर्ड लगा था। कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई
    1
    रविवार की सुबह मोकामा–पटना फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। फतुहा के पास हुए इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
वॉइस ओवर:
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फोरलेन के किनारे रोजाना भारी वाहनों की अवैध पार्किंग की जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे में एक राहगीर मजदूर चपेट में आ गया, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार पर बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग का बोर्ड लगा था। कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • अभी-अभी शेखपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग 12 छात्र घायल हुए हैं। साथ ही एक छात्र की मौत भी हुआ है। बता दे की बरबीघा केंद्र से परीक्षा देकर लौट रहे स्कॉर्पियो चकन्दरा मोड़ के समीप एक बाइक को बचाने में स्कॉर्पियो आनियंत्रित हो गया और कीचड़ में जा गिरा। जिससे एक छात्र की मौत हुई। जिसकी पहचान सुमित कुमार के रूप में किया गया है। घायलों में दिलखुश कुमार, सूरज कुमार, जवाहर कुमार, शिवम कुमार, अंकित कुमार है। यह सब गगरी गांव निवासी बताया जा रहा है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है..... Sheikhpura Collectorate Sunil Kumar Kushwaha Sheikhpura Police बात मनकौल गांव की सनैया पंचयात हमारा अखंड भारत मनीष कुशवाहा Randhir Kumar Soni #Eksident #bihar #Sheikhpura
    1
    अभी-अभी शेखपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग 12 छात्र घायल हुए हैं। साथ ही एक छात्र की मौत भी हुआ है। बता दे की बरबीघा केंद्र से परीक्षा देकर लौट रहे स्कॉर्पियो चकन्दरा मोड़ के समीप एक बाइक को बचाने में स्कॉर्पियो आनियंत्रित हो गया और कीचड़ में जा गिरा। जिससे एक छात्र की मौत हुई। जिसकी पहचान सुमित कुमार के रूप में किया गया है। घायलों में दिलखुश कुमार, सूरज कुमार, जवाहर कुमार, शिवम कुमार, अंकित कुमार है। यह सब गगरी गांव निवासी बताया जा रहा है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.....
Sheikhpura Collectorate Sunil Kumar Kushwaha Sheikhpura Police बात मनकौल गांव की सनैया पंचयात हमारा अखंड भारत मनीष कुशवाहा Randhir Kumar Soni #Eksident #bihar #Sheikhpura
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)
    1
    Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)
    user_सतरंगी जहानाबादी (public news)
    सतरंगी जहानाबादी (public news)
    Barh, Patna•
    4 hrs ago
  • सोमवार शाम शेखपुरा–चेवाड़ा मुख्य मार्ग पर चकन्द्रा मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो बरबीघा से मैट्रिक परीक्षा की दूसरी पाली समाप्त होने के बाद छात्रों को लेकर वापस गगरी गांव लौट रही थी। इसी दौरान चकन्द्रा मोड़ के पास वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार सभी छात्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना में एक छात्र की मौत होने की भी सूचना मिल रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    सोमवार शाम शेखपुरा–चेवाड़ा मुख्य मार्ग पर चकन्द्रा मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो बरबीघा से मैट्रिक परीक्षा की दूसरी पाली समाप्त होने के बाद  छात्रों को लेकर वापस गगरी गांव लौट रही थी। इसी दौरान चकन्द्रा मोड़ के पास वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार सभी छात्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना में एक छात्र की मौत होने की भी सूचना मिल रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • बाढ़ (अथमलगोला)। बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। ऑब्जर्वर बांके सिंह एवं रिटर्निंग अफसर संजय कुमार की मौजूदगी में हजारों जदयू कार्यकर्ताओं के बीच सर्वसम्मति से अनंत कुमार सिंह को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जदयू के प्रवक्ता शिव शंकर प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राणा कुमार उदय सिंह (मुन्ना), पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह तथा पूर्व सांसद प्रतिनिधि संजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनंत कुमार सिंह को बधाई दी और संगठन को और मजबूती प्रदान करने की उम्मीद जताई। नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
    1
    बाढ़ (अथमलगोला)। बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। ऑब्जर्वर बांके सिंह एवं रिटर्निंग अफसर संजय कुमार की मौजूदगी में हजारों जदयू कार्यकर्ताओं के बीच सर्वसम्मति से अनंत कुमार सिंह को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया।
घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जदयू के प्रवक्ता शिव शंकर प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राणा कुमार उदय सिंह (मुन्ना), पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह तथा पूर्व सांसद प्रतिनिधि संजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनंत कुमार सिंह को बधाई दी और संगठन को और मजबूती प्रदान करने की उम्मीद जताई।
नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ’’सबका सम्मान-जीवन आसान ’’ अंतर्गत जनशिकायत की सुनवाई में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस जनता दरबार में कुल 06 आवेदक एवं अनुमंडल पदाधिकारी महोदया के पास 04 आवेदन प्राप्त हुए। कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें तारा देवी पति प्रहलाद लाला मुहल्ला नसीबचक, थाना मिशन चैक बरबीघा जिला शेखपुरा का गलत तथ्य एवं जाली कागजात के आधार पर आवास का लाभ दिया गया था, जिसको पुनः कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् बरबीघा वापस ले लिया गया है जिसको फिर से दिलाने हेतु जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है। पेयजल की आपूर्ति कराने, बिजली बिल में सुधार कराने, जयमंगला शेखपुरा निवासी गौरव कुमार द्वारा परिमार्जन प्लस पोर्टल में सुधार कराने, जमीन नापी कराने, मालदह निवासी कलिन्द्र रविदास द्वारा बताया गया कि दिनांक 16.10.2020 को मेरे पुत्र का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी जिसका मुआवजा दिलाने हेतु अनुरोध किया, सरकारी जमीन को दबंगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिसको मुक्त कराने, ई-पोर्टल के माध्यम से पुष्पा कुमारी शिक्षक का सम्पूर्ण डाटा अपलोड करवाने आदि से संबंधित मामलें आज के प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन प्राप्त हुए। इसी क्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा में कुल 04 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें जमीन अतिक्रमण, माता-पिता का भरण-पोषण कराने, भाई-भाई का बॅटवारा कराने, ग्राम चक अवगिल निवासी शिवालक शर्मा द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि गाॅव के आदित्य शर्मा वगैरह के द्वारा मेरे भूमि पर शौचालक का निर्माण कराया जा रहा है जिसको रोक लगाने हेतु अनुरोध किया है। अनुमंडल पदाधिकारी महोदया द्वारा सभी आवेदकों आवश्वासन दिया गया है कि यथाशीघ्र उनकी समस्याओं का निष्पादन करा दिया जाएगा। जिला पदाधिकारी महोदय, द्वारा सभी परिवादियों की परिवाद सूनी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों को जाँचकर ससमय उचित आवेदनों पर कार्रवाई कर यथाषीघ्र निष्पादन कराने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का भी निदेश दिया। प्रायः यह देखा जा रहा है कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में बुढ़े-बुजूर्ग अपनी समस्या लेकर पहुँच रहें है साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूरी संवेदना के साथ उनकी समस्याएं को सुनकर समस्या के ससमय निष्पादन भी कराया जा रहा है। इस अवसर पर भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जनशिकायत के प्रभारी पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
    4
    शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ’’सबका सम्मान-जीवन आसान ’’ अंतर्गत जनशिकायत की सुनवाई में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस जनता दरबार में कुल 06 आवेदक एवं अनुमंडल पदाधिकारी महोदया के पास 04 आवेदन प्राप्त हुए। कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें तारा देवी पति प्रहलाद लाला मुहल्ला नसीबचक, थाना मिशन चैक बरबीघा जिला शेखपुरा का गलत तथ्य एवं जाली कागजात के आधार पर आवास का लाभ दिया गया था, जिसको पुनः कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् बरबीघा वापस ले लिया गया है जिसको फिर से दिलाने हेतु जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है। पेयजल की आपूर्ति कराने, बिजली बिल में सुधार कराने, जयमंगला शेखपुरा निवासी गौरव कुमार द्वारा परिमार्जन प्लस पोर्टल में सुधार कराने, जमीन नापी कराने, मालदह निवासी कलिन्द्र रविदास द्वारा बताया गया कि दिनांक 16.10.2020 को मेरे पुत्र का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी जिसका मुआवजा दिलाने हेतु अनुरोध किया, सरकारी जमीन को दबंगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिसको मुक्त कराने, ई-पोर्टल के माध्यम से पुष्पा कुमारी शिक्षक का सम्पूर्ण डाटा अपलोड करवाने आदि से संबंधित मामलें आज के प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन प्राप्त हुए। 
इसी क्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा में कुल 04 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें जमीन अतिक्रमण, माता-पिता का भरण-पोषण कराने, भाई-भाई का बॅटवारा कराने, ग्राम चक अवगिल निवासी शिवालक शर्मा द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि गाॅव के आदित्य शर्मा वगैरह के द्वारा मेरे भूमि पर शौचालक का निर्माण कराया जा रहा है जिसको रोक लगाने हेतु अनुरोध किया है। अनुमंडल पदाधिकारी महोदया द्वारा सभी आवेदकों आवश्वासन दिया गया है कि यथाशीघ्र उनकी समस्याओं का निष्पादन करा दिया जाएगा।
जिला पदाधिकारी महोदय, द्वारा सभी परिवादियों की परिवाद सूनी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों को जाँचकर ससमय उचित आवेदनों पर कार्रवाई कर यथाषीघ्र निष्पादन कराने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का भी निदेश दिया। प्रायः यह देखा जा रहा है कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में बुढ़े-बुजूर्ग अपनी समस्या लेकर पहुँच रहें है साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूरी संवेदना के साथ उनकी समस्याएं को सुनकर समस्या के ससमय निष्पादन भी कराया जा रहा है।
इस अवसर पर भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जनशिकायत के प्रभारी पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)
    1
    Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)
    user_सतरंगी जहानाबादी (public news)
    सतरंगी जहानाबादी (public news)
    Barh, Patna•
    4 hrs ago
  • सोमवार को पुलिस सप्ताह के अवसर पर प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, करंडे में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाना था। कार्यक्रम में करंडे थाना अध्यक्ष विनय कुमार एवं एसआई ललित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की शांति भी भंग करता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजली कुमारी ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने पुलिस विभाग के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय प्रशासन भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए तत्पर रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद थीं। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। यह कार्यक्रम सोमवार की शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ।
    1
    सोमवार को पुलिस सप्ताह के अवसर पर प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, करंडे में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाना था।
कार्यक्रम में करंडे थाना अध्यक्ष विनय कुमार एवं एसआई ललित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की शांति भी भंग करता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजली कुमारी ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने पुलिस विभाग के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय प्रशासन भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए तत्पर रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद थीं। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। यह कार्यक्रम सोमवार की शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • बेगूसराय मंडल कारा की है। मृतक की पहचान सिंधौल थाना क्षेत्र के डुमरी वार्ड नंबर 7 निवासी सदरे आलम उर्फ टूना के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में गाँव में ही दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मोहम्मद मुन्ना की हत्या कर दी गई थी... परिजन ने लगाया जेल प्रशासन पर हत्या करने. अस्पताल में कैदी को नहीं मिलने दिए परिवार से..
    1
    बेगूसराय मंडल कारा की है। मृतक की पहचान सिंधौल थाना क्षेत्र के डुमरी वार्ड नंबर 7 निवासी सदरे आलम उर्फ टूना के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार  पूर्व में गाँव में ही दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मोहम्मद मुन्ना की हत्या कर दी गई थी... परिजन ने लगाया जेल प्रशासन पर हत्या करने. अस्पताल में कैदी को नहीं मिलने दिए परिवार से..
    user_Md navi Alam
    Md navi Alam
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.