logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

17 सितम्बर से चलेगा विकसित भारत–जन सेवा अभियान । विभिन्न चरणों में सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सुशासन संवाद के होंगे कार्यक्रम : जिला कलक्टर विकसित भारत–जन सेवा अभियान के संचालन की कार्ययोजना एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा के संबंध में जिला कलक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट वीसी हॉल में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने अभियान के सफल संचालन के लिए विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा अभियान के माध्यम से अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बताया कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्यों को पूरा करने एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान’ संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार, सुशासन एवं प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाना है। अभियान के तहत जिले में जनसेवा, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत राज्य, जिला एवं स्थानीय स्तर पर निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान की कार्ययोजना में प्रमुख सेवा गतिविधियों के साथ इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तीन-स्तरीय उत्तरदायित्व व्यवस्था निर्धारित की गई है। बैठक में विभागीय अधिकारियों को गतिविधियों का नियमानुसार सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगेंगे शिविर *‘सेवा सेतु अभियान’* के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर 19 से 25 सितम्बर तथा शहरी क्षेत्र में 8 से 16 अक्टूबर तक जनसमस्याओं के निराकरण एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके पश्चात ग्रामीण क्षेत्र में 24 सितम्बर एवं शहरी क्षेत्र में 11 अक्टूबर को सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम तथा कला प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में *‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’* के तहत 1 से 15 अक्टूबर तक सामाजिक नवाचार एवं युवा समाधान को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। ‘सुशासन–सेवा संवाद’ के माध्यम से नागरिकों एवं प्रशासन के मध्य सुशासन विषय पर प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया जाएगा। *सेवा गतिविधियों में जनभागीदारी पर जोर* अभियान के प्रथम चरण में ‘अनकही कहानियां’ के तहत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रेरणादायक सेवा कार्यों एवं समाजसेवा से जुड़ी कहानियों का संकलन एवं जन-प्रसार किया जाएगा। अभियान के दौरान 17 सितम्बर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीप’ तथा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं ‘मेरे सपनों का *भारत–स्वच्छसेवा’* गतिविधि 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। ‘मेरी सेवा–अनकही कहानियां’ के तहत प्रेरणादायक सेवा कार्यों एवं समाजसेवा से जुड़ी कहानियों का संकलन किया जाएगा। अभियान के आगामी चरण में 25 से 27 सितम्बर तक ‘मिलन ऑफ सेवा’ के तहत स्थानीय आंगनबाड़ी एवं बाल कल्याण केन्द्रों से संपर्क कर सेवा कार्य किए जाएंगे। *सांस्कृतिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ेंगे कार्यक्रम* जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सरोकार, राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना एवं सुशासन से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक जन-भागीदारी के साथ आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना ही नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करना भी है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अभियान की गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय गहलोत, नगर परिषद आयुक्त कीर्ति कुमावत, समाज कल्याण अधिकारी विशाल सिंह सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी शंकर लाल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक अनिल शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

1 day ago
user_धर्मवीर क़ीर
धर्मवीर क़ीर
Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
1 day ago
65e8f14a-e81b-4189-b460-2c1752fadae8

17 सितम्बर से चलेगा विकसित भारत–जन सेवा अभियान । विभिन्न चरणों में सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सुशासन संवाद के होंगे कार्यक्रम : जिला कलक्टर विकसित भारत–जन सेवा अभियान के संचालन की कार्ययोजना एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा के संबंध में जिला कलक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट वीसी हॉल में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने अभियान के सफल संचालन के लिए विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा अभियान के माध्यम से अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बताया कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्यों को पूरा करने एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान’ संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार, सुशासन एवं प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाना है। अभियान के तहत जिले में जनसेवा, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत राज्य, जिला एवं स्थानीय स्तर पर निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान की कार्ययोजना में प्रमुख सेवा गतिविधियों के साथ इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तीन-स्तरीय उत्तरदायित्व व्यवस्था निर्धारित की गई है। बैठक में विभागीय अधिकारियों को गतिविधियों का नियमानुसार सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगेंगे शिविर *‘सेवा सेतु अभियान’* के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर 19 से 25 सितम्बर तथा शहरी क्षेत्र में 8 से 16 अक्टूबर तक जनसमस्याओं के निराकरण एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके पश्चात ग्रामीण क्षेत्र में 24 सितम्बर एवं शहरी क्षेत्र में 11 अक्टूबर को सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम तथा कला प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में *‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’* के तहत 1 से 15 अक्टूबर

288ee01a-4387-4816-9f43-09de6f39878a

तक सामाजिक नवाचार एवं युवा समाधान को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। ‘सुशासन–सेवा संवाद’ के माध्यम से नागरिकों एवं प्रशासन के मध्य सुशासन विषय पर प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया जाएगा। *सेवा गतिविधियों में जनभागीदारी पर जोर* अभियान के प्रथम चरण में ‘अनकही कहानियां’ के तहत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रेरणादायक सेवा कार्यों एवं समाजसेवा से जुड़ी कहानियों का संकलन एवं जन-प्रसार किया जाएगा। अभियान के दौरान 17 सितम्बर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीप’ तथा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं ‘मेरे सपनों का *भारत–स्वच्छसेवा’* गतिविधि 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। ‘मेरी सेवा–अनकही कहानियां’ के तहत प्रेरणादायक सेवा कार्यों एवं समाजसेवा से जुड़ी कहानियों का संकलन किया जाएगा। अभियान के आगामी चरण में 25 से 27 सितम्बर तक ‘मिलन ऑफ सेवा’ के तहत स्थानीय आंगनबाड़ी एवं बाल कल्याण केन्द्रों से संपर्क कर सेवा कार्य किए जाएंगे। *सांस्कृतिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ेंगे कार्यक्रम* जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सरोकार, राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना एवं सुशासन से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक जन-भागीदारी के साथ आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना ही नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करना भी है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अभियान की गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय गहलोत, नगर परिषद आयुक्त कीर्ति कुमावत, समाज कल्याण अधिकारी विशाल सिंह सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी शंकर लाल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक अनिल शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ब्यावर में मूसलाधार वर्षा मौसम हुआ ठंडा अजगर बाबा का मेला हुआ प्रभावित जैतारण से राधेश्याम दाधीच वरिष्ठ पत्रकार की सूचना
    1
    ब्यावर में मूसलाधार वर्षा मौसम हुआ ठंडा अजगर बाबा का मेला हुआ प्रभावित
जैतारण से राधेश्याम दाधीच वरिष्ठ पत्रकार की सूचना
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    25 min ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया, निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी ने ग्रामीणों को वितरित किए फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया, निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी ने ग्रामीणों को वितरित किए फल बर ग्राम में पाली रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ग्रामीणों की मौजूदगी में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेगड़दा ग्राम पंचायत के निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी में उपस्थित ग्रामीणों को फल वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पुरणसिंह रावत, बाबूसिंह रावत, मीठालाल नायक, गणपत प्रजापत, कैलाश सिंह रावत, उम्मेदसिंह रावत, राजू भाटी, अशोक, महेंद्र सिंह रावत, रमेश माली, ललित,मीठालाल गढ़वानी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया, निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी ने ग्रामीणों को वितरित किए फल


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया, निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी ने ग्रामीणों को वितरित किए फल
बर ग्राम में पाली रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ग्रामीणों की मौजूदगी में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेगड़दा ग्राम पंचायत के निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी के सानिध्य में किया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान उप सरपंच संपतराज सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी में उपस्थित ग्रामीणों को फल वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पुरणसिंह रावत, बाबूसिंह रावत, मीठालाल नायक, गणपत प्रजापत, कैलाश सिंह रावत, उम्मेदसिंह रावत, राजू भाटी, अशोक, महेंद्र सिंह रावत, रमेश माली, ललित,मीठालाल गढ़वानी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    10 min ago
  • झूँठा में वीर तेजाजी महाराज का भव्य मेला, विभिन्न प्रकार की दुकानों से सजा तेजा चौक झूँठा में वीर तेजाजी महाराज का भव्य मेला, विभिन्न प्रकार की दुकानों से सजा तेजा चौक झूँठा। ग्राम झूँठा के तेजा चौक स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर पर आज बुधवार को भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं। मेले से पूर्व मंगलवार शाम मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया था। भजन कलाकारों ने वीर तेजाजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में सराबोर नजर आए। वहीं बुधवार को आयोजित मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में खिलौनों, खान-पान, मिठाई, चाट-पकौड़ी, घरेलू सामान, श्रृंगार सामग्री सहित अलग-अलग प्रकार की दुकानें सजी हुई हैं। बच्चों के लिए खिलौनों और मनोरंजन से जुड़ी दुकानों पर भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में खरीदारी के साथ ग्रामीण और श्रद्धालु वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पूरे तेजा चौक में चहल-पहल का माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंज रहा है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से झूँठा का तेजा चौक आस्था और उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
    1
    झूँठा में वीर तेजाजी महाराज का भव्य मेला, विभिन्न प्रकार की दुकानों से सजा तेजा चौक
झूँठा में वीर तेजाजी महाराज का भव्य मेला, विभिन्न प्रकार की दुकानों से सजा तेजा चौक
झूँठा। ग्राम झूँठा के तेजा चौक स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर पर आज बुधवार को भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं।
मेले से पूर्व मंगलवार शाम मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया था। भजन कलाकारों ने वीर तेजाजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में सराबोर नजर आए।
वहीं बुधवार को आयोजित मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में खिलौनों, खान-पान, मिठाई, चाट-पकौड़ी, घरेलू सामान, श्रृंगार सामग्री सहित अलग-अलग प्रकार की दुकानें सजी हुई हैं। बच्चों के लिए खिलौनों और मनोरंजन से जुड़ी दुकानों पर भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मेले में खरीदारी के साथ ग्रामीण और श्रद्धालु वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पूरे तेजा चौक में चहल-पहल का माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंज रहा है।
आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से झूँठा का तेजा चौक आस्था और उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    29 min ago
  • ब्यावर )रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन: भारा है रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन: भाजपा: मदनलाल माली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP): चैनाराम माली दोनों अध्यक्ष पक्ष का चुनाव में सीधा टक्कर
    1
    ब्यावर )रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन: भारा है
रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन:
भाजपा: मदनलाल माली
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP): चैनाराम माली दोनों अध्यक्ष पक्ष का चुनाव में सीधा टक्कर
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • कालेसरा सहकारी समिति के नए भवन का लोकार्पण, सीसीबी चेयरमैन और कालेसरा गांव में 5 लाख की लागत से बने नए सहकारी भवन का लोकार्पण CCB चेयरमैन मदनगोपाल चौधरी और विधायक प्रतिनिधि कैलाश लांबा ने किया। भवन सांसद भागीरथ चौधरी के सांसद कोष से बना है। इस मौके पर मदनगोपाल चौधरी ने कहा- सहकारिता का उद्देश्य अंतिम किसान को मजबूत बनाना है। कैलाश लांबा ने कहा- अब किसानों को खाद, बीज, ऋण व योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलेगा। समारोह में BDO साजिया तबस्सुम, प्रशासक सुरज्ञान जाट, हरचंद कांगवा, चेनाराम जाट, नेमीचंद परोदा, गणेश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
    3
    कालेसरा सहकारी समिति के नए भवन का लोकार्पण, सीसीबी चेयरमैन और 
कालेसरा  गांव में 5 लाख की लागत से बने नए सहकारी भवन का लोकार्पण CCB चेयरमैन मदनगोपाल चौधरी और विधायक प्रतिनिधि कैलाश लांबा ने किया। भवन सांसद भागीरथ चौधरी के सांसद कोष से बना है।
इस मौके पर मदनगोपाल चौधरी ने कहा- सहकारिता का उद्देश्य अंतिम किसान को मजबूत बनाना है। कैलाश लांबा ने कहा- अब किसानों को खाद, बीज, ऋण व योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलेगा।
समारोह में BDO साजिया तबस्सुम, प्रशासक सुरज्ञान जाट, हरचंद कांगवा, चेनाराम जाट, नेमीचंद परोदा, गणेश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Rajendra
    1
    Post by Rajendra
    user_Rajendra
    Rajendra
    Advertising Photographer Riyan Badi, Nagaur•
    10 hrs ago
  • रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी। शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले। इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी। नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा। रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी। शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले। इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी। नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा।
    1
    रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी।

शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले।

इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी।

नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा।
रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी।
शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले।
इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी।
नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • जैतारण में हुई आज दिन भर मूसलाधार वर्षा जैतारण बस स्टैंड बना तालाब पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से जैतारण राधेश्याम दाधीच
    1
    जैतारण में हुई आज दिन भर मूसलाधार वर्षा जैतारण बस स्टैंड बना तालाब पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से
जैतारण राधेश्याम दाधीच
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    28 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.