महिला से होटल का पता पूछा फिर 6 लाख के गहने लेकर हुए फरार / सीसीटीवी में कैद हुई ठगों की तस्वीर शहर के पुराने बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े ठगी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दो शातिर युवकों ने पहले महिला से होटल का पता पूछा, फिर उसे अपनी बातों में ऐसा उलझाया कि महिला उनके साथ गली की ओर चली गई। इसके बाद जो हुआ, उसने महिला को भी हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने खुद अपने हाथों से सोने की चेन और चार अंगूठियां उतारकर युवकों को सौंप दीं। ठगों ने गहनों को रुमाल में बांधा और मौके से फरार हो गए। महिला को कुछ देर बाद जब घटना का अहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए। राताखार निवासी महिला खरीदारी के लिए निकली थी। पुराने बस स्टैंड के पास दो युवकों ने उससे एक होटल का पता पूछा। बातचीत के दौरान दोनों युवकों ने महिला को अपने प्रभाव में लिया और होटल दिखाने के बहाने मेन रोड से अंदर गली की ओर ले गए। महिला के अनुसार, इसी दौरान वह सम्मोहन जैसी स्थिति में आ गई और उसने अपनी सोने की चेन तथा चार अंगूठियां उतारकर युवकों को दे दीं। दोनों ने गहनों को रुमाल में बांधा और वहां से निकल गए। कुछ देर बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। उसने अपने पति को बुलाया और दोनों सिटी कोतवाली पहुंचे। शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों संदिग्ध महिला से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने आसपास के होटल और लॉज में भी संदिग्धों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। महिला के अनुसार, चेन और चारों अंगूठियों का कुल वजन करीब 40 से 50 ग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है।पुलिस ने संदिग्धों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

- न DJ, न आतिशबाजी...फिर भी गणपति बप्पा के स्वागत ने मचा दी घूम! आखिर पाली के बच्चों ने ऐसा क्या किया?1
- हाईवे पर बैठे मवेशी से टकराई स्कूटी सवार, तीन युवक घायल1
- पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विद्युत कर्मी ने भरी हुंकार1
- gaay ko bachane me kadi takra gai aour vishal ganesh ji ki murti gaay ko bachane me kadi takra gai aour vishal ganesh ji ki murti track se niche giri kisi ko koi nuksan nahi hua1
- मालखरौदा के मोना वस्त्रालय में भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक। मिशन चौक से सीपत रोड की ओर स्थित दुकान में देर रात आगजनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी। मालखरौदा के मोना वस्त्रालय में भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक। मिशन चौक से सीपत रोड की ओर स्थित दुकान में देर रात आगजनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी।1
- सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कटौद के भाटापारा में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव में गौधाम सेवा समिति गठित है, जिसके तहत 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने का कार्य करते हैं। मंगलवार को इसी क्रम में रोहित कुमार बरेठ अपने दो साथियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चन्द्रा के साथ गायों को चराने के लिए गए थे। इसी दौरान कुछ गायें फसल की ओर जाने लगीं। गायों को फसल में जाने से रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ उन्हें भगाने के लिए आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा है। जैसे ही उन्होंने गाय को रोकने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही उनके दोनों साथी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें करंट से अलग किया। इसके बाद परिजन रोहित कुमार बरेठ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक किसान के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने घटना को लेकर दुख जताते हुए उचित कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।1
- बिलासपुर में जरूरतमंदों की सहायता जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान मानवीय सेवा में सहभागिता राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर ने जरूरतमंदों की सहायता एवं। मानवीय सेवा के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान की। मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस जनहितकारी पहल के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।1
- शिव मंदिर परिसर में बजरंग दल की बैठक, एकजुट होकर समाजहित में काम करने का लिया संकल्प1