Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय में किया भूमिपूजन, किया पौधरोपण सिवनी। महावीर वार्ड स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भूमिपूजन कर नए निर्माण कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक मुनमुन ने कहा कि शिक्षा का विकास और पर्यावरण संरक्षण, दोनों ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।
Devendra thakur
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय में किया भूमिपूजन, किया पौधरोपण सिवनी। महावीर वार्ड स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भूमिपूजन कर नए निर्माण कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक मुनमुन ने कहा कि शिक्षा का विकास और पर्यावरण संरक्षण, दोनों ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से नष्ट सिवनी। तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने सिवनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विगत 3 माह में जब्त किए गए 65 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर चलाकर नष्ट किया। इनमें यातायात थाना के 50 और कोतवाली थाना के 15 साइलेंसर शामिल हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से मानक साइलेंसर का उपयोग करने की अपील करते हुए नियम विरुद्ध साइलेंसर लगाने वालों पर आगे भी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।1
- Seoni News: मानव तस्करी के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए बचाव के अहम उपाय1
- खवासा टोल प्लाजा विवाद: एफआईआर से भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, सैकड़ों लोग पहुंचे एसपी कार्यालय नेशनल हाईवे-44 स्थित खवासा टोल प्लाजा पर स्थानीय ग्रामीणों और टोल प्रबंधन के बीच चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। टोल प्रबंधन की शिकायत पर कुरई थाना पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ हंगामा, मारपीट, तोड़फोड़ और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय लोगों और महाराष्ट्र से आने वाले व्यापारियों से बार-बार टोल वसूला जा रहा है। एसपी से मुलाकात नहीं होने पर ग्रामीणों ने बरघाट विधायक कमल मर्सकोले से मुलाकात की, जिन्होंने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- अमरवाड़ा की जैन मंदिर में भक्तांबर जी के पाठ का किया गया आयोजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे समाजबंधु अमरवाड़ा नगर की जैन मंदिर में भक्तांबर जी के पाठ का आयोजन किया गया जिस खिलाड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूदरहे1
- ग्राम पंचायत सुनवारा में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा पिछले वर्ष दिल्ली में सम्मानित ग्राम पंचायत सुनवारा के सरपंच सचिव पर फर्जी बिल लगाकर राशि गवन करने के लगे गंभीर रोग1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से कांग्रेसियों में हर्ष मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6,016 मतों से जीत दर्ज कर इस सीट पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत की खुशी में वारासिवनी कांग्रेस ने भी उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यालय से विधायक विवेक पटेल अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा एवं नारेबाजी करते हुए जयस्तंभ चौक पहुंचे। जहां आतिशबाजी व फटाके फोड़ कर जीत का उत्सव मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विधायक विवेक पटेल ने कहा कि दतिया की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और प्रदेश में बढ़ते अत्याचार जैसे मुद्दों पर अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। आइए हम आपको सुनाते हैं कि विधायक विवेक विक्की पटेल ने क्या कहा।1
- सिवनी में 'एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ' पहल की शुरुआत: आशा कार्यकर्ता चित्रा परते और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बबीता कुशवाहा बनीं जिले की पहली सम्मानित कर्मचारी सिवनी कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अभिनव पहल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए 'एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ' योजना शुरू की गई है, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता चित्रा परते को दस्तक अभियान व एबीएचए आईडी निर्माण में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने और महिला व बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बबीता कुशवाहा को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व विभिन्न सरकारी आईडी निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने पर जुलाई-2026 के प्रथम सम्मान से नवाजा गया।1
- खेत में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में1