खेत पर चारा लेने गई महिला से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज टप्पल। थाना क्षेत्र के ग्राम मोर में खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मोर निवासी पूजा देवी पत्नी चंद्रपाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 13 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग एक बजे खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही शिवनारायण उर्फ लाल पुत्र मोहनलाल शर्मा ने उन्हें अकेला पाकर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर दी। महिला ने बताया कि शोर-शराबा सुनकर उसके ससुर वीरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। घटना के दौरान महिला के कानों के कुंडल भी गिर गए। पीड़िता के अनुसार, आरोपित ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना पीड़िता ने डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोटें बताई गई हैं, जिनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारीशिव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है तथा दोषी पाए जाने पर आरोपित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- अलीगढ़ में जादू , रामघाट रोड पर बड़ी लापरवाही, मुख्य मार्ग पर छाया अंधेरा Aligarh News1
- नेपाल की स्टेडियम और यहां की सोसाइटी1
- प्राचीन शिव हनुमान मंदिर ढ़ोंडा पर रामायण का पाठ हुआ जिला अलीगढ के ब्लाक गोंडा के ग्राम ढ़ोंडा में प्राचीन शिव हनुमान मंदिर पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामायण का पाठ श्री श्री १०८ महंत वैधनाथ जी महाराज द्वारा कराया गया इस मौके पर बहुत से संत जन और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही .1
- आज दिनांक 17/02/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर माननीय चेयरमैन नगर पंचायत सासनी श्री राजीव कुमार वार्ष्णेय जी द्वारा आयरन सुक्रोज सप्ताह का फीता काट कर शुभारम्भ किया. माननीय चेयरमैन जी द्वारा 8 ग्राम से कम वाली गर्भवती महिला श्रीमती रुबी पत्नी श्री दिलीप गाँव जरैया, श्रीमती आरती पत्नी श्री अजय कुमार गाँव ममोता कला, श्रीमती हर्षिता पत्नी श्री सौरभ गाँव महमुदपुर, श्रीमती सावित्री पत्नी श्री नन्हूमल गाँव बिजाहरी, श्रीमती कोमल पत्नी श्री रिंकू गाँव हड़ोली को लोहे की कढ़ाई, फल एवं सब्जियों की टोकरी वितरत की. डॉ पंकज कुमार चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आज गर्भवती महिलाओ को टोकरी मे चुकंदर, गाजर, अनार, संतरा, पालक दिया गया साथ ही सन्देश दिया कि सभी लोहे की बनी कढ़ाई का बना भोजन खाये. पालक, मैथि, बथुआ अवश्य खाये और आयरन सुक्रोज की डोज़ भी समय से लगवाये. इस अवसर पर चतुर सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, स्टाफ नर्स उमा, सीमा सिंह, खुसबू, बी पी एम प्रशांत यादव, एवं समस्त स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थिति रहा.1
- ग्राम सभा सुल्तान पट्टी के गांव में बच्चों के लिए, उड़ान योजना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, उड़ान नाम की इस योजना से छात्र, छात्राओं बहिन बेटी को, सभी गांव के युवाओं को नहीं दिशा मिलेगी, इससे बच्चों के जीवन में नया मोड़ आएगा, युवा वर्ग में इस योजना से खुशी की लहर आ गई है, बच्चों के अभिभावकों की माने तो वह लोग बहुत खुश है, अभी तक बच्चों के लिए कोई काम नहीं हुआ ,ये कार्य बच्चों के भविष्य को बदल देगा,गांव घर में उड़ान की चर्चा का विषय बना हुआ है ,ऐसे 5,6 किलोमीटर के लोग लाभ उठा सकेंगे, सभी गांवों में जल्द इस मुहीम से लाभ मिलेगा, लोगों में बहुत बड़ा उत्साह देखने मिल रहा है अभी उद्घाटन की तारीख तय नहीं की गई है, जानकारी के अनुसार नवरात्रो में शुभारंभ होने की संभावना है, श्री रवि बाबा नौहवार से बात हुई तो उन्होंने इस उड़ान योजना को बेहतर से बेहतर करने की बात की, और लोगो से एवं युवाओं से आग्रह किया है, ज्यादा से ज्यादा इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लें, ये हमारी नई उमंग के साथ युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जिससे वह अपना भाग्य बदल सकते है2
- रात की शिफ्ट हटाकर जैसिंह यादव जी की ड्यूटी लगाई गई हमको आज शाम तक के लिए पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा ताकि हम हम लखनऊ महापंचायत में न जा सकें यह उत्तर प्रदेश सरकार की किसानों की आवाज को दवाने के लिए तानाशाही रवैया है आठ माह से गांव रौनीजा पर धरना चल रहा है यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन सुन नहीं रहा तो लखनऊ सरकार को बताने के लिए पंचायत का आयोजन किया गया था तो कल 12बजे से पुलिस प्रशासन ने हमको हमारे ही घर में कस्टडी में रखा गया है। मास्टर श्यौराज4
- my son birthday birthday1
- अलीगढ़ गांधी पार्क बाबा कॉलोनी में महिला के साथ दबंगो ने की लाठी डंडों से मारपीट1
- सासनी क्षेत्र में श्री हनुमान चौकी के पास बाइक टकराने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। गांव सिकुर निवासी मनोज और सोनू अलीगढ़ से लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हनुमान चौकी के पास उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को सीएचसी सासनी भर्ती कराया, जहाँ से उनकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।3