Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्यायालय परिसर जहां वकील अपने दलील और बहस के बाद कोर्ट से किसी को न्याय दिलाते हैं या न्यायालय और जज साहब फैसला सुनाते हैं परंतु यदि न्यायालय परिसर में ही कोई व्यक्ति कानून में हाथ में लेकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करने लगे और दूसरे दिन इस ताकत के बल पर निर्णय भी कर दे तो हम यही कहेंगे ,यह जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत है। और फिर यहां तो त्वरित न्याय भी हो रहा है
Rupesh kumar singh
न्यायालय परिसर जहां वकील अपने दलील और बहस के बाद कोर्ट से किसी को न्याय दिलाते हैं या न्यायालय और जज साहब फैसला सुनाते हैं परंतु यदि न्यायालय परिसर में ही कोई व्यक्ति कानून में हाथ में लेकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करने लगे और दूसरे दिन इस ताकत के बल पर निर्णय भी कर दे तो हम यही कहेंगे ,यह जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत है। और फिर यहां तो त्वरित न्याय भी हो रहा है
More news from बिहार and nearby areas
- अरुणमाबक पंचायत धनवे में आज बहुत ज्यादा बारिश ओर हवा के साथ बहुत ज्यादा बारिश हुवा hai अरुणमाबक पंचायत धनवे में आज बहुत ज्यादा बारिश ओर हवा के साथ बहुत ज्यादा बारिश हुवा hai1
- भंडार गांव में ठनका गिरने से भैंस की मौत, पशुपालक को हजारों रुपये का नुकसान। लखीसराय जिले के चानन प्रखंड क्षेत्रअंतर्गत संग्रामपुर पंचायत के भंडार गांव में ठनका गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मायूसी छा गई। जानकारी के अनुसार, भंडार गांव निवासी बालकिशन महतो, पिता छोटू महतो रोजाना की तरह अपनी भैंस को चराने के लिए बासकुंड डैम पर गए थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ ठनका गिरा जिसकी चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।ठनका गिरने की घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया गया कि ठनका पशुपालक से कुछ दूरी पर ही गिरा था, लेकिन इस दौरान लोग बाल-बाल बच गए और भैंस इसकी चपेट में आ गया और घटना में भैंस की मौत हो गई। इस दौरान पशुपालक रो रो कर अपने क्षति पर खुद को कोसने लगा। वही इसके होने से पशुपालक को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। परिवार के लिए भैंस की मौत से आर्थिक परेशानी बढ़ गई है। पीड़ित पशुपालक एवं परिजनों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से घटना की जांच कर आपदा प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय स्तर पर घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने की बात कही गई है।1
- रामगढ़ चौक, बड़हरा गांव में नल जल बंद करने पर पब्लिक किया हंगामा मार पीट का माहौल #lakhisarai रामगढ़ चौक, बड़हरा गांव में नल जल बंद करने पर पब्लिक किया हंगामा मार पीट का माहौल #lakhisarai1
- लखीसराय सांसद पप्पू यादव ने बढ़िया बाल प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा सांस लखीसराय। सांसद पप्पू यादव लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड के टाल क्षेत्र में पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को करीब से समझा। दौरे के दौरान पप्पू यादव ने प्रभावित महिलाओं के बीच आर्थिक सहायता भी पहुंचाई। उन्होंने लोगों से उनकी परेशानियों और जरूरतों के बारे में जानकारी ली तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। स्थानीय नेताओं के मुताबिक, पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर लोगों के बीच मदद पहुंचाने का काम किया है।बाढ़ के कारण टाल क्षेत्र के लोगों को आवागमन, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सांसद के दौरे और आर्थिक सहायता से प्रभावित लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर घरों में 'दीपक) तो नहीं जलाया गया, लेकिन झंडा जरूर दिखाया @sauravjbt1
- जयकारों के बीच विदा हुए गणपति बप्पा, चेवाड़ा में दिखा भक्तिमय माहौल चेवाड़ा प्रखंड में बुधवार की देर शाम गणपति बप्पा को श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण विदाई दी। चेवाड़ा बाजार के अलावा तियाय, महेशपुर सहित कई गांवों में गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जुलूस में श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। विसर्जन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस की टीम जुलूस के दौरान लगातार मुस्तैद रही, वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा और कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही गणेश उत्सव का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की कामना की।1
- लखीसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के बालकुद्रक संग्रहालय पहुंचे प्रोफेसर मैक्स डीग हुए प्रभावित लखीसराय। कार्डिफ यूनिवर्सिटी के प्रो. मैक्स डीग ने बुधवार को बिहार विरासत समिति के कार्यपालक निदेशक डॉ. अनिल कुमार के साथ सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय पहुंचने पर संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने संग्रहालय में प्रदर्शित विभिन्न कलाकृतियों और पुरावशेषों के बारे में प्रो. डीग को विस्तार से जानकारी दी।संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक कलाकृतियों और पुरावशेषों को देखकर प्रो. मैक्स डीग काफी प्रभावित हुए। उन्होंने विजिटर बुक में “Excellent exhibition, nice collection” लिखकर संग्रहालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के संग्रहालयों की बात करें तो लखीसराय संग्रहालय निस्संदेह भारत के उत्कृष्ट संग्रहालयों में शामिल है। इस दौरान संग्रहालय से जुड़े अन्य कर्मी भी मौजूद थे।1
- तेज रफ्तार R15 बनी हादसे की वजह, देवले का युवक गंभीर रूप से घायल शेखपुरा - कोसुम्भा थाना क्षेत्र के देवले गांव के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। R15 बाइक की स्पीड टेस्ट करना युवक को भारी पड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक देवले निवासी महेंद्र चौधरी का पुत्र कारू चौधरी बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कारू काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। रफ्तार चेक करने के चक्कर में वह बाइक पर कंट्रोल खो बैठा। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। कोसुम्भा पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।1
- रामगढ़ चौक, बड़हरा गांव में नल जल बंद करने पर पब्लिक किया हंगामा मार पीट का माहौल #patna #lakhisarai रामगढ़ चौक, बड़हरा गांव में नल जल बंद करने पर पब्लिक किया हंगामा मार पीट का माहौल #patna #lakhisarai1