Shuru
Apke Nagar Ki App…
रणथंभौर में पानी में गर्मी से बचने के लिए भालू नहाता नजर आया। वहीं ठंडक का लुत्फ उठाया। इस दौरान पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर विडियो वायरल किया सवाई माधोपुर रणथंभौर में पानी में गर्मी से बचने के लिए भालू नहाता नजर आया। वहीं ठंडक का लुत्फ उठाया। इस दौरान पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर विडियो वायरल किया इस दौरान बढ़ती गर्मी का असर अब रणथंभौर नेशनल पार्क के वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। वहीं रविवार शाम रणथंभौर के जोन नंबर तीन में एक भालू गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में मस्ती करता नजर आया। भालू लगभग 20 मिनट तक पानी में नहाता रहा।
Rakesh Agarwal
रणथंभौर में पानी में गर्मी से बचने के लिए भालू नहाता नजर आया। वहीं ठंडक का लुत्फ उठाया। इस दौरान पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर विडियो वायरल किया सवाई माधोपुर रणथंभौर में पानी में गर्मी से बचने के लिए भालू नहाता नजर आया। वहीं ठंडक का लुत्फ उठाया। इस दौरान पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर विडियो वायरल किया इस दौरान बढ़ती गर्मी का असर अब रणथंभौर नेशनल पार्क के वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। वहीं रविवार शाम रणथंभौर के जोन नंबर तीन में एक भालू गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में मस्ती करता नजर आया। भालू लगभग 20 मिनट तक पानी में नहाता रहा।
More news from Rajasthan and nearby areas
- पुलिस थाना कोतवाली सवाईमाधोपुर की अवैध शराब के खिलाफ दो अलग-अलग बड़ी कार्यवाही। सवाई माधोपुर से खबर पुलिस थाना कोतवाली सवाईमाधोपुर की अवैध शराब के खिलाफ दो अलग-अलग बड़ी कार्यवाही। पुलिस थाना कोतवाली द्वारा आलनपुर से भारी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब की जप्त। आरोपी ने अवैध शराब एक गोपनीय स्थान खण्डहरनुमा कमरे में रखी हुई थी छिपाकर। आरोपी ने खण्डहरनुमा कमरे को अवैध शराब के लिये ले रखा था किराये पर। अलग-अलग ब्रांड की अवैध शराब व डी-फ्रीज को किया गया जप्त। मोके से आरोपी सतीश कीर पहले ही हो चुका था फरार। > आरोपी सतीश कीर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश जारी है। एक आरोपी को सीताराम बैरवा को अवैध देशी शराब बेचते हुए पाये जाने पर प्लेटफोर्म नंबर 04 के पास रेल्वे कोलोनी से किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे कुल 53 पब्बे देशी शराब की जप्त।1
- स्थायी स्टाफ की कमी पर अभिभावकों का अल्टीमेटम, 13 मई से धरने की चेतावनी चौथ का बरवाड़ा। देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय में स्थायी स्टाफ की भारी कमी को लेकर अभिभावकों में रोष बढ़ता जा रहा है। अभिभावकों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान नहीं होने पर 13 मई से एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान में केवल तीन शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं एक वरिष्ठ अध्यापक की पदोन्नति होने से उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में विद्यालय में केवल एक तृतीय श्रेणी शिक्षक ही शेष रह जाएगा। छात्रावास अधीक्षक का पद भी शुरू से रिक्त चल रहा है, जिससे छात्रावास संचालन प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण कई अभिभावक अपनी बेटियों की टीसी कटवा रहे हैं और नए प्रवेश में भी रुचि नहीं ले रहे हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान मोरसिंह, बोलताराम, रामजीलाल, बुद्धराज गुर्जर, हेमराज, कालुराम गुर्जर सहित कई अभिभावक शामिल रहे।1
- yahan per kichad Hai album band hai Pani ki samasya kuda kachra gandgi naliya bande khatre kafi hai2
- सवाई माधोपुर: त्रिनेत्र बालगृह में अवधिपार आटे से बनाई जा रही रोटियां, समीक्षा गौतम सचिव ने लगाई फटकार, सवाई माधोपुर। समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा सोमवार को त्रिनेत्र बालगृह, कृष्णमपुरम कॉलोनी सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालगृह में कई खामिया/अनियमितताएं पाई गई। रसोईघर का निरीक्षण करने पर रसोईघर में अवधिपार आटा रखा पाया गया, जिसे बच्चों की रोटियां बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था। अवधिपार/एक्सपायरी आटे को मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेदप्रकाश पूर्वियां को टीम के साथ बुलाकर नष्ट करवाया गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान रसोईघर में रोटियां रखने का कैसरोल भी टूटा हुआ पाया गया, जिस पर फंगस भी लगी हुई थी। स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर में नर्सिंग ऑफिसर श्री ललित भारद्वाज ने आज दिनांक 11.05.2026 को हस्ताक्षर कर रखे थे, परन्तु बालगृह में उपस्थित बच्चों द्वारा नर्सिंग ऑफिसर का पिछले तीन-चार दिनों से बालगृह में नहीं आना बताया गया, दिनांक 29.04.2026 को हुए गत निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज गर्ग द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए बच्चों के मेडिकल चैकअप के लिए त्रिनेत्र बालगृह के सचिव श्री हरीश उपाध्याय एवं नर्सिंग ऑफिसर श्री ललित भारद्वाज को निर्देशित किया गया था, परन्तु आज दिनांक तक संस्था सचिव एवं नर्सिंग ऑफिसर द्वारा बच्चों का मेडिकल चैकअप नहीं करवाया गया, बच्चों की मात्र हाइट एवं वजन नपवाकर ही इतिश्री कर ली गई है। निरीक्षण के दौरान बच्चों के वस्त्र वितरण रजिस्टर अनुसार बच्चों को दिनांक 29.04.2026 को 2-2 पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, नेकर, टॉवल आदि वितरित करना अंकित पाया गया है, लेकिन बच्चों ने 1-1 ही पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, टॉवल ही वितरित किया जाना बताया है, जो भी सभी बच्चों को वितरित नहीं करके सिर्फ कुछ ही बच्चों को वितरित किये गये है। बच्चों को डाइट चार्ट के अनुसार भोजन भी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है, ना ही उन्हें कोई विशेष आहार फल, मिठाई इत्यादि उपलब्ध करवाये जा रहे है। साबुन, शैम्पू, हेयर ऑयल इत्यादि भी प्रत्येक बच्चे को उपलब्ध नहीं करवाये जा रहे है। बालगृह में साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया, बाथरूम एवं टॉयलेट से बदबू आ रही थी, जिस कारण बालगृह में खड़े रहना भी दूभर हो रहा था। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं एवं खामियों पर समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने संस्था के सचिव हरीश उपाध्याय एवं उपस्थित अन्य स्टाफ को फटकार लगाते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने, बालगृह की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने एवं बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाये जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गयें। बालगृह में पाई गई अनियमितताओं पर बालगृह के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।1
- *JJM Scam Update: पूर्व मंत्री महेश जोशी को ACB कोर्ट ने 19 मई तक भेजा न्यायिक हिरासत में जेल। Jaipur News*1
- सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर उपखंड में एक भीषण सड़क हादसे में 35 वर्षीय शिक्षक नवनीत शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। भाड़ोती लालसोट मेगा हाईवे पर एक बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। नवनीत अपने पीछे पत्नी और एक 6 साल के बच्चे को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार में मातम छा गया है।3
- उनियारा,,,,भगत सिंह सुप्रीमो नरेश मीणा ने उनियारा देवली में पानी की किल्लत को लेकर जिला कलेक्टर से की वार्ता,, जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शीघ्र समस्याओं से निजात दिलाने की बात को लेकर दिया आश्वासन संदीप गुप्ता, उनियारा देवली विधानसभा क्षेत्र में कई गांव में पेयजल समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है इसके लिए भगत सिंह सुप्रीमो नरेश मीणा ने जिला कलेक्टर कार्यालय के वहां इकट्ठे होकर पानी की समस्या की बात रखी। बाद में जिला कलेक्टर कार्यालय में नरेश मीणा ने समस्याओं से अवगत करवाया इस पर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शीघ्र ही इन समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही। इस पर नरेश मीणा ने कहा कि उनियारा देवली विधानसभा क्षेत्र में आज भी कई जगह पेयजल सप्लाई नहीं है जबकि क्षेत्र में गलवा बांध सहित अन्य कहीं बांध बांधे हुए हैं। साथ बीसलपुर का पानी गांव तक पहुंच रहा है लेकिन फिर भी दिया तले अंधेरा हो रहा है और समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है इस पर शीघ्र आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा गया।2
- सवाई माधोपुर मुख्यालय पर सब्जी मंडी के पास सिंचाई विभाग की दीवार के समीप स्थित आवंटित दुकान संख्या 16 पर पेड़ कटाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पीड़िता कुसुम पत्नी नाथू सिंह ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण कार्य से जुड़े लोगों ने बिना सुरक्षा इंतजाम एवं बिना सूचना दिए दुकान के सामने स्थित बड़े नीम के पेड़ को काट दिया, जिससे पूरा पेड़ उसकी दुकान पर गिर गया और दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान में रखा परचून का सामान भी नष्ट हो गया। पीड़िता ने बताया कि वह अपने विकलांग पति एवं तीन बेटियों का पालन-पोषण इसी दुकान से करती थी और यही परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन था। घटना के दौरान जब पीड़िता एवं उसकी पुत्री रजनी ने दुकान एवं सामान बचाने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की एवं धमकियां दीं। आरोपियों ने कहा कि “ऊपर से पेड़ आगे गिरेंगे, तू और तेरी बेटी जान से हाथ धो बैठोगी, यहां से चली जा।” पीड़िता ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए कहा कि “जो करना है कर लो, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” शिकायत में निर्माण एजेंसी से जुड़े लोगों, ठेकेदारों एवं संबंधित अधिकारियों के नाम भी दिए गए हैं। पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एवं जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने, अवैध पेड़ कटाई की जांच करवाने तथा नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। पीड़िता का कहना है कि उसकी दुकान मुख्यमंत्री योजना के तहत विधिवत आवंटित दुकान संख्या 16 है, इसके बावजूद जिला कलेक्टर द्वारा यह कहे जाने से कि “रोड पर दुकान क्यों लगा रखी है”, उसे गहरा मानसिक आघात एवं निराशा हुई है। न्याय नहीं मिलने से आहत पीड़िता मजबूरन धरने पर बैठ गई है। पीड़िता ने स्पष्ट कहा है कि जब तक दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच नहीं होती, पीड़िता के साथ हुई अभद्रता पर कार्रवाई नहीं होती तथा उसे उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक वह धरना जारी रखेगी। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में बिना सुरक्षा उपायों के चल रही अंधाधुंध पेड़ कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए ताकि भविष्य में किसी गरीब परिवार की आजीविका एवं जान-माल को इस प्रकार खतरे में न डाला जाए।1