फाइलेरिया अभियान को लेकर हुई मीडिया कार्यशाला सोनभद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने घोषणा की है कि जिले के घोरावल और केकराहि ब्लॉक में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कुल 6 लाख 71 हजार 14 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएमओ ने बताया कि ये दोनों ब्लॉक अभी तक फाइलेरिया मुक्त नहीं हो पाए हैं, जिसके कारण यहां विशेष अभियान की आवश्यकता है। जनपद के अन्य क्षेत्रों में यह अभियान नहीं चलाया जाएगा, क्योंकि वे इलाके पहले ही फाइलेरिया मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। इस अभियान के लिए कुल 578 टीमें गठित की गई हैं। इनमें से 305 टीमें घोरावल ब्लॉक में और 273 टीमें केकराहि ब्लॉक में तैनात की जाएंगी। ये टीमें घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवाएं देंगी। फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो मच्छर के काटने से फैलती है। मच्छर के काटने पर फाइलेरिया का नेमतोड़े प्रोटोजोआ शरीर में प्रवेश कर जाता है। इस बीमारी का असर तुरंत दिखाई नहीं देता, बल्कि इसके लक्षण 5 से 15 साल बाद सामने आते हैं। इसके प्रमुख लक्षणों में पैरों में सूजन (जिसे आमतौर पर 'पिल पांव' या 'हाथी पांव' कहा जाता है), पुरुषों के अंडकोष में सूजन और महिलाओं के स्तन में सूजन शामिल हैं। यह बीमारी लाइलाज है, इसलिए इसकी रोकथाम अत्यंत महत्वपूर्ण है। फाइलेरिया से बचाव के लिएय मच्छरदानी का नियमित उपयोग करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, वर्ष में एक बार दी जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह दवा बीमारी को प्रारंभिक अवस्था में ही रोकने में सहायक होती है।
फाइलेरिया अभियान को लेकर हुई मीडिया कार्यशाला सोनभद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने घोषणा की है कि जिले के घोरावल और केकराहि ब्लॉक में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कुल 6 लाख 71 हजार 14 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएमओ ने बताया कि ये दोनों ब्लॉक अभी तक फाइलेरिया मुक्त नहीं हो पाए हैं, जिसके कारण यहां विशेष अभियान की आवश्यकता है। जनपद के अन्य क्षेत्रों में यह अभियान नहीं चलाया जाएगा, क्योंकि वे इलाके पहले ही फाइलेरिया मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। इस अभियान के लिए कुल 578 टीमें गठित की गई हैं। इनमें से 305 टीमें घोरावल ब्लॉक में और 273 टीमें केकराहि ब्लॉक में तैनात की जाएंगी। ये टीमें घर-घर जाकर लोगों को
फाइलेरिया से बचाव की दवाएं देंगी। फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो मच्छर के काटने से फैलती है। मच्छर के काटने पर फाइलेरिया का नेमतोड़े प्रोटोजोआ शरीर में प्रवेश कर जाता है। इस बीमारी का असर तुरंत दिखाई नहीं देता, बल्कि इसके लक्षण 5 से 15 साल बाद सामने आते हैं। इसके प्रमुख लक्षणों में पैरों में सूजन (जिसे आमतौर पर 'पिल पांव' या 'हाथी पांव' कहा जाता है), पुरुषों के अंडकोष में सूजन और महिलाओं के स्तन में सूजन शामिल हैं। यह बीमारी लाइलाज है, इसलिए इसकी रोकथाम अत्यंत महत्वपूर्ण है। फाइलेरिया से बचाव के लिएय मच्छरदानी का नियमित उपयोग करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, वर्ष में एक बार दी जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह दवा बीमारी को प्रारंभिक अवस्था में ही रोकने में सहायक होती है।
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- सोनभद्र। - राइस मिल के प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन - मानव श्रृंखला बनाकर कार्रवाई की मांग की - राइस मिल की चिमनी से गिरने वाली राख से लोग हैं परेशान - आसपास के ग्रामीणों को होती है परेशानी - मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया - ग्रामीणों ने राइस मिल के प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग की - क्षेत्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन - राबर्ट्सगंज के लसड़ा गांव में स्थित राइस मिल के पास ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन2
- जनपद सोनभद्र में मिशन शक्ति 5. 0 के द्वारा अभियान चलाकर सशक्तिकरण महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है महिला पुलिस गांव-गांव और विद्यालय में जाकर मिशन शक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करा रही हैं1
- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 26/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act* से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रोहन उर्फ चिंटू पुत्र शिवकुमार, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी सिनेमा रोड, पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (मूल पता– ग्राम ममरखापुर, पोस्ट ककरहटा, थाना कोतवाली शहर, जनपद आजमगढ़) को दिनांक 08.02.2026 को गिरफ्तार गया। उक्त क्रम में दिनांक 08.02.2026 को समय करीब 11:01 बजे मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रोहन उर्फ चिन्टु को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसकी निशानदेही पर समय करीब 15:43 बजे घटनास्थल ककरी वारफाल पेड़ के पास, पत्थर के नीचे से, बहदग्राम ककरी (थाना अनपरा) से लगभग 06 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,20,000/- है। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध *मु0अ0सं0 27/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –* 1. रोहन उर्फ चिंटू पुत्र शिवकुमार उम्र – लगभग 26 वर्ष निवासी–सिनेमा रोड, पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, मूल पता – ग्राम ममरखापुर, पोस्ट ककरहटा, थाना कोतवाली शहर, जनपद आजमगढ़ *अभियुक्त का जनपद सोनभद्र में आपराधिक इतिहास* – 01. मु0अ0सं0 142/2020 धारा 8/21 NDPS Act 02. मु0अ0सं0 26/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act *बरामदगी का विवरण –* 06 ग्राम अवैध हेरोइन अनुमानित कीमत लगभग – ₹1,20,000/- *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –* 01. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 02. उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 03. हे0का0 रामाश्रय यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 04. हे0का0 विजय कुमार यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 05. का0 पवन कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 06. का0 अजीत यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।1
- ग्राम पंचायत बभनौली कलां ग्राम बभनौली खुर्द मे 2008 -2009 में नाले का निर्माण हुआ था जिसका मरम्मत एक बार भी नहीं हुआ है और ना ही उसे नाले की साफ सफाई कराई गई है ग्राम प्रधान से मरम्मत और सफाई के लिए बोला गया तो उनके द्वारा यह बोला गया की वहां के रहने वाले लोगो के द्वारा उस नाले को मिट्टी पाठ कर बंद कर दिया गया जबकि वह नाले इतने समय से बरसात की पानी और मिट्टी बहाव के वजह से नाले बंद हो गए और 2008 -9 मे बने नाले के ढक्कन भी टूट चुके हैं और इसके लिए मैंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की थी किंतु ग्राम पंचायत बभनौली कला सफाई कर्मी के द्वारा उसे शिकायत को फर्जी सिग्नेचर करके निरस्त कर दिया गया और उनसे मैंने बोला की इस नाले को आप कब तक सफाई कर आएंगे तो उन्होंने बोला यह मेरा काम नहीं है यह ग्राम प्रधान मनरेगा द्वारा कराएंगे जबकि नाले आमतौर पर साफ सफाई होते हैं तो वह कभी बंद नहीं होते नाले के बंद होने के कारण नालों का पानी ऊपर बहते हैं जिसके कारण मलेरिया और मच्छर तमाम तरह की बीमारियां फैलती है यहां पर छोटे-छोटे बच्चे खेलते कूदते नाले के आसपास उनका घर है जिनके वजह से वह सब बीमार भी पढ़ सकते हैं।।2
- सोनभद्र व्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र के रोवर्ट्रसगंज कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई ।1
- Post by पत्रकार अमान खान1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1