Shuru
Apke Nagar Ki App…
SIR में नाम कटा, घर आकर दस्तावेज लेंगे अफसर; कोहली का 2027 में आखिरी वर्ल्डकप; यूपी में BJP विधायक की कार 200 मीटर फिसली SIR में नाम कटा, घर आकर दस्तावेज लेंगे अफसर; कोहली का 2027 में आखिरी वर्ल्डकप; यूपी में BJP विधायक की कार 200 मीटर फिसली
AdvPrateek Mishra
SIR में नाम कटा, घर आकर दस्तावेज लेंगे अफसर; कोहली का 2027 में आखिरी वर्ल्डकप; यूपी में BJP विधायक की कार 200 मीटर फिसली SIR में नाम कटा, घर आकर दस्तावेज लेंगे अफसर; कोहली का 2027 में आखिरी वर्ल्डकप; यूपी में BJP विधायक की कार 200 मीटर फिसली
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खालिसपुर में बारिश-तेज हवा से धान की फसल गिरी, किसान परेशान सुल्तानपुर के दोस्तपुर इलाके के खालिसपुर गांव में दो दिन से हो रही बारिश और तेज हवा से धान की फसल खराब हो गई है। कई खेतों में पककर तैयार फसल जमीन पर गिर गई है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान कैलाश निषाद ने बताया कि पिछले साल भी बारिश से धान की फसल खराब हुई थी, लेकिन इस बार हालात ज्यादा खराब दिख रहे हैं। कई जगह फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसल की हालत बिगड़ रही है। उन्हें डर है कि ज्यादा नुकसान होने पर गिरी हुई फसल को काटने के बजाय खेत की जुताई करनी पड़ सकती है। भंडारी वर्मा, अभिषेक और अमित समेत कई किसानों की धान की फसल गिर चुकी है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश जारी रही तो तैयार फसल को और नुकसान होगा।1
- *गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा सीताकुण्ड घाट का पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।* सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा गणेश विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए देर रात्रि अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह के साथ नगरक्षेत्र सीताकुण्ड घाट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। जहां इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा घाट पर पुलिस बल की तैनाती,श्रद्धालुओं की सुरक्षा,भीड़ प्रबंधन,आवागमन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- सुलतानपुर में भारी बारिश से बिजली गुल, डीएम ने किया निरीक्षण, टाउन फीडर से आम का पेड़ हटाया, 8 ट्रांसफार्मर भी ठीक कराए गए सुलतानपुर में 26 सितंबर को भारी बारिश और तेज आंधी के कारण बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। जिलाधिकारी ने टाउन फीडर द्वितीय पांचोंपीरन का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता, EXCN और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने बिना रुकावट बिजली देने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के AE और कर्मचारियों ने तार पर गिरे आम के पेड़ को हटाया। इससे इस इलाके में बिजली सप्लाई शुरू हो गई। अभी तक विभाग ने 8 ट्रांसफार्मर ठीक करके बिजली चालू कर दी है। बाकी जगहों पर भी अधिकारी और कर्मचारी तेजी से काम कर रहे हैं। सभी जगह जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।1
- *सूरापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अमरनाथ अग्रहरि राकेश मौर्य महामंत्री और कृष्ण कन्हैया बरनवाल मीडिया प्रभारी ढाई सौ से अधिक व्यापारियों की मौजूदगी में नई टीम का गठन संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प* *सूरापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अमरनाथ अग्रहरि, राकेश मौर्या महामंत्री और कृष्ण कन्हैया बरनवाल मीडिया प्रभारी 250 से अधिक व्यापारियों की मौजूदगी में नई टीम का गठन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प* सूरापुर, सुल्तानपुर। सूरापुर में व्यापार मंडल के संगठनात्मक विस्तार को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में व्यापारियों की मौजूदगी के बीच नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अमरनाथ अग्रहरि को सूरापुर व्यापार मंडल का अध्यक्ष, राकेश मौर्या को महामंत्री तथा कृष्ण कन्हैया बरनवाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 250 व्यापारी मौजूद रहे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की उपस्थिति में प्रस्तावित नामों पर सहमति जताते हुए नई टीम को संगठनात्मक मान्यता प्रदान की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री रविंद्र नाथ त्रिपाठी, सुल्तानपुर जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, तहसील महामंत्री विजय गिरी, जिला महामंत्री घनश्याम जायसवाल, दोस्तपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रहरि तथा जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह सहित व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष अमरनाथ अग्रहरि ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर उचित मंच तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर महामंत्री राकेश मौर्या और मीडिया प्रभारी कृष्ण कन्हैया बरनवाल ने भी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और हितों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा। नई कार्यकारिणी के गठन से व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में व्यापारियों ने संगठन की एकजुटता और मजबूती के साथ आगे बढ़ने का संकल्प भी व्यक्त किया।2
- दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर । *अखंडनगर में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार,तमंचा-कारतूस बरामद* *सरावां में राजन गौतम को मारी गई थी गोली,दो अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम* सुलतानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव में राजन गौतम को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिवम राजभर निवासी सरावां को गिरफ्तार कर लिया।उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर को सरावां में राजन गौतम को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी।घायल को सीएचसी अखंडनगर के बाद जिला अस्पताल सुलतानपुर और फिर बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर,लखनऊ रेफर किया गया था।थानाध्यक्ष के अनुसार उनकी हालत सामान्य है।परिजनों की तहरीर पर चंदन राजभर,शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए शिवम राजभर को ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार पूछताछ में ग्राम प्रधानी के आगामी चुनाव को लेकर राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।बरामद असलहे के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।2
- *अखंडनगर में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार,तमंचा-कारतूस बरामद* *सरावां में राजन गौतम को मारी गई थी गोली,दो अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम* सुलतानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव में राजन गौतम को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिवम राजभर निवासी सरावां को गिरफ्तार कर लिया।उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर को सरावां में राजन गौतम को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी।घायल को सीएचसी अखंडनगर के बाद जिला अस्पताल सुलतानपुर और फिर बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर,लखनऊ रेफर किया गया था।थानाध्यक्ष के अनुसार उनकी हालत सामान्य है।परिजनों की तहरीर पर चंदन राजभर,शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए शिवम राजभर को ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार पूछताछ में ग्राम प्रधानी के आगामी चुनाव को लेकर राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।बरामद असलहे के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- सुल्तानपुर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, डीजे पर रोक बेअसर; बारिश के बावजूद भक्त नाचते-गाते शामिल, घाटों पर प्रशासन अलर्ट सुल्तानपुर में गणपति महोत्सव का समापन शुरू हो गया है। शुक्रवार रात शहर के कुछ इलाकों से शोभा यात्राएं निकाली गईं। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ; उन्होंने गणेश प्रतिमाओं को पॉलीथिन से ढंककर नाचते-गाते हुए यात्रा में हिस्सा लिया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के अनुसार, शुक्रवार रात करीब आधा दर्जन प्रतिमाएं विसर्जन यात्रा में शामिल हुईं। रोक के बावजूद डीजे में बेड स्पीड और इम्ब्रेशन लाइट का इस्तेमाल हुआ, प्रशासन इसे रोकने में नाकाम रहा। 'घर सुल्तानपुर फाउंडेशन' लगातार अभियान चला रहा था; बलरामपुर घटना के बाद प्रशासन की समितियों संग बैठक भी बेअसर रही। शहर में 14 सितंबर से शुरू हुए महोत्सव में 70 से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जिनका विसर्जन शनिवार से होगा। चक्रवात और भारी बारिश के अलर्ट के चलते नदी में पानी का बहाव बढ़ा है। पुलिस और नगर पालिका की टीमें घाटों पर तैनात हैं, श्रद्धालुओं को सतर्क रहने को कहा।1
- *भारी बारिश वह तेज आंधी के कारण विद्युत सप्लाई बाधित होने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक व निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए* सुलतानपुर जिलाधिकारी द्वारा भारी बारिश/तेज आंधी के दृष्टिगत बाधित हुई विद्युत सप्लाई को ठीक कराने हेतु टाउन फीडर द्वितीय पांचोंपीरन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता , EXCN विद्युत व अन्य के साथ बैठक कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उक्त स्थान पर विद्युत विभाग के AE तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा तार पर गिरे आम के पेड़ को हटा कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति इस क्षेत्रान्तर्गत सुनिश्चित की गई। उक्त सप्लाई लाइन पर आम का पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी इसी प्रकार अभी तक विद्युत विभाग द्वारा 8 ट्रांसफार्मर को ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है,अन्य स्थानों पर भी विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी सभी तत्परता से कार्य कर रहे है सभी स्थानों पर बाधित विद्युत आपूर्ति शीघ्र सही कराई जा रही है।1
- *थाना अखण्डनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सरावां में हुई घटना से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 12 बोर तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद, उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-*1