डीएम नवादा रवि प्रकाश पहुंचे रजौली के बिरहोर टोला दुधीमाटी #7करोड़ की लगत से पुल निर्माण का कार्य ऐलान #अन्य विकास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा नवादा लाइव नेटवर्क। डीएम नवादा रवि प्रकाश ने गुरुवार 18 फरवरी को रजौली प्रखंड की चितरकोली पंचायत अंतर्गत ग्राम दुधीमाटी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में संचालित विकास योजनाओं एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। दुधीमाटी में बिरहोर समुदाय के लगभग 40 परिवार निवास करते हैं। बिरहोर पीवीटीजी ( विशेष रूप से असुरक्षित जनजातीय समूह ) के तहत आते हैं । जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रशासन की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। निरीक्षण के दौरान पेयजल, सोलर प्रकाश व्यवस्था, जलनिकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी परिवारों का रक्त जांच कराने, नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। टीकाकरण एवं आवश्यक चिकित्सा परामर्श की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी विशेष जोर दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय तक आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई, ताकि उनकी पढ़ाई निरंतर बनी रहे और शैक्षणिक विकास प्रभावित न हो। आधार पंजीकरण एवं अद्यतन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। लंबित मामलों के निष्पादन हेतु विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया, ताकि पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिए प्राप्त राशि के अंतर्गत विगत वर्ष गांव में 500 फीट नाला निर्माण, 10 सोलर लाइट अधिष्ठापन, 50 डिसमिल भूमि समतलीकरण, 7 बकरी शेड निर्माण, सामूहिक शौचालय निर्माण, एक कुआं निर्माण तथा 2 चापाकल अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। चालू वर्ष में धनार्जय नदी पर लगभग 7 करोड़ की राशि से आरसीसी पुल के निर्माण का प्रस्ताव है। साथ ही परतौनिया में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय भवन निर्माण प्रस्तावित है। इन योजनाओं के पूर्ण होने से आवागमन एवं शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी संयुक्त रूप से कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचे तथा स्थानीय आवश्यकताओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, गोपनीय शाखा प्रभारी,जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रजौली, अंचल अधिकारी रजौली सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
डीएम नवादा रवि प्रकाश पहुंचे रजौली के बिरहोर टोला दुधीमाटी #7करोड़ की लगत से पुल निर्माण का कार्य ऐलान #अन्य विकास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा नवादा लाइव नेटवर्क। डीएम नवादा रवि प्रकाश ने गुरुवार 18 फरवरी को रजौली प्रखंड की चितरकोली पंचायत अंतर्गत ग्राम दुधीमाटी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में संचालित विकास योजनाओं एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। दुधीमाटी में बिरहोर समुदाय के लगभग 40 परिवार निवास करते हैं। बिरहोर पीवीटीजी ( विशेष रूप से असुरक्षित जनजातीय समूह ) के तहत आते हैं । जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रशासन
की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। निरीक्षण के दौरान पेयजल, सोलर प्रकाश व्यवस्था, जलनिकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी परिवारों का रक्त जांच कराने, नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। टीकाकरण एवं आवश्यक चिकित्सा परामर्श की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी विशेष जोर दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय तक आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
साथ ही अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई, ताकि उनकी पढ़ाई निरंतर बनी रहे और शैक्षणिक विकास प्रभावित न हो। आधार पंजीकरण एवं अद्यतन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। लंबित मामलों के निष्पादन हेतु विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया, ताकि पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिए प्राप्त राशि के अंतर्गत विगत वर्ष गांव में 500 फीट नाला निर्माण, 10 सोलर लाइट अधिष्ठापन, 50 डिसमिल भूमि समतलीकरण, 7 बकरी शेड निर्माण, सामूहिक शौचालय निर्माण, एक कुआं निर्माण तथा 2 चापाकल
अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। चालू वर्ष में धनार्जय नदी पर लगभग 7 करोड़ की राशि से आरसीसी पुल के निर्माण का प्रस्ताव है। साथ ही परतौनिया में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय भवन निर्माण प्रस्तावित है। इन योजनाओं के पूर्ण होने से आवागमन एवं शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी संयुक्त रूप से कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचे तथा स्थानीय आवश्यकताओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, गोपनीय शाखा प्रभारी,जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रजौली, अंचल अधिकारी रजौली सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
- 7 घरों को जोड़ने के लिए 7करोड़ रुपये के पुल का ऐलान #नवादा जिले के रजौली इलाके में पहाड़ी की तराई में बसा छोटा सा गांव दूधीमाटी #आदिम जनजाति "बिरहोर" का छोटा सा बसावट #DM नवादा रवि प्रकाश ने ग्रामीणों की ली सुध #जाना हालचाल #संरक्षण और विकास का दिलाया भरोसा...!4
- नवादा में 45 साल की महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद, इलाके में सनसनी संजय वर्मा नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए दुष्कर्म की आशंका जताई है। उनका कहना है कि महिला रविवार शाम से लापता थी और रातभर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुबह गांव के बाहर खेत में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।1
- बिहार में प्यार करने वाले जोड़े को पकड़ डायल 112 की पुलिस ने की पैसे की डिमांड ,वीडियो वायरल!!1
- Post by Jintdra Kumar1
- यह हैं हमारे बिहार के गृहमंत्री1
- Post by Rahul bullet1
- नवादा जिला के रोह थाना अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का शव खेत में अर्धनग्न अवस्था में पाई गई इलाके में फैली सनसनी।1
- नवादा में 45 साल की महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद, इलाके में सनसनी संजय वर्मा नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए दुष्कर्म की आशंका जताई है। उनका कहना है कि महिला रविवार शाम से लापता थी और रातभर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुबह गांव के बाहर खेत में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।1