logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामगंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र के गांव वीरपुर वारियर खरक और बीकानपुर में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के खेतों और निचले इलाकों में पानी फैल गया है। कई स्थानों पर ग्रामीणों की जमीन जलमग्न दिखाई दे रही है, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी लगातार बढ़ने से आवागमन और खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

1 hr ago
user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
न्यूज़ 24 यूपी चैनल
Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

रामगंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र के गांव वीरपुर वारियर खरक और बीकानपुर में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के खेतों और निचले इलाकों में पानी फैल गया है। कई स्थानों पर ग्रामीणों की जमीन जलमग्न दिखाई दे रही है, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी लगातार बढ़ने से आवागमन और खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • चुनाव आते ही शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार पर बात क्यों नहीं मस्जिद मदरसे ही निशाना क्यों?- बिलाल चौधरी
    1
    चुनाव आते ही शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार पर बात क्यों नहीं मस्जिद मदरसे ही निशाना क्यों?- बिलाल चौधरी
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • ये क्या कर रहा है भाई इसने कोनसी दवाई पी ली है🤣 अब ये क्या करेगे मेरा दोस्त फुल फॉर्म में है पौउआ लगा करये क्या कर रहा है भाई इसने कोनसी दवाई पी ली है🤣
    1
    ये क्या कर रहा है भाई इसने कोनसी दवाई पी ली है🤣 अब ये क्या करेगे
मेरा दोस्त फुल फॉर्म में है पौउआ लगा करये क्या कर रहा है भाई इसने कोनसी दवाई पी ली है🤣
    user_Mr.Raza.khan
    Mr.Raza.khan
    Farmer बिलारी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में राम वन गमन मार्ग पर सड़क धंसने की वीडियो वायरल उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य बड़ा ऐलान बयान सामने आया है
    1
    प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में राम वन गमन मार्ग पर सड़क धंसने की वीडियो वायरल 
उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य बड़ा ऐलान बयान सामने आया है
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Jasveer Singh
    1
    Post by Jasveer Singh
    user_Jasveer Singh
    Jasveer Singh
    बिलारी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अमरोहा में इंसानियत शर्मसार, जिंदा कुत्ते को ट्राली से बांधकर घसीटने का आरोप अमरोहा जनपद के उझारी कस्बे से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों पर एक जिंदा कुत्ते को ट्राली के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में कुत्ते को ट्राली के पीछे बांधकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक राहगीर की नजर कुत्ते पर पड़ी। उसने तत्काल ट्राली रुकवाई और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद घायल कुत्ते को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने बेजुबान जानवर के साथ हुई कथित क्रूरता की निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।वहीं, वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और कुत्ते को इस तरह ट्राली से बांधकर ले जाने की वास्तविक वजह क्या थी। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    1
    अमरोहा में इंसानियत शर्मसार, जिंदा कुत्ते को ट्राली से बांधकर घसीटने का आरोप
अमरोहा जनपद के उझारी कस्बे से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों पर एक जिंदा कुत्ते को ट्राली के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में कुत्ते को ट्राली के पीछे बांधकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक राहगीर की नजर कुत्ते पर पड़ी। उसने तत्काल ट्राली रुकवाई और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद घायल कुत्ते को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने बेजुबान जानवर के साथ हुई कथित क्रूरता की निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।वहीं, वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और कुत्ते को इस तरह ट्राली से बांधकर ले जाने की वास्तविक वजह क्या थी। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • मुरादाबाद: मजार पर बुलडोजर के बाद अब TMU से सटी मुस्तफा मस्जिद पर MDA का शिकंजा नक्शा और निर्माण को लेकर नोटिस जारी, कार्रवाई की आहट से मचा हड़कंप
    1
    मुरादाबाद: मजार पर बुलडोजर के बाद अब TMU से सटी मुस्तफा मस्जिद पर MDA का शिकंजा नक्शा और निर्माण को लेकर नोटिस जारी, कार्रवाई की आहट से मचा हड़कंप
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • संभल से बड़ी खबर जगह जगह हो रहीं मस्जिद कार्रवाई पर सांसद बर्क का हमला संभल से बड़ी खबर जगह जगह हो रहीं मस्जिद कार्रवाई पर सांसद बर्क का हमला बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद मामले में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताते हुए कहा कि किसी भी विवाद का अंतिम फैसला अदालत से होना चाहिए। सपा डेलीगेशन को रोके जाने पर भी सांसद ने नाराजगी जताई। विओ- संभल में बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद को लेकर ASI जांच के बीच सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने सरकार पर निशाना साधा। सांसद ने मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तानों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का फैसला न्यायिक प्रक्रिया से होना चाहिए और अंतिम अदालत के फैसले से पहले कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। कुएं को धार्मिक प्रतीक बताए जाने पर भी सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि कुआं किसी धर्म का प्रतीक नहीं है। वहीं सपा डेलीगेशन को संभल आने से रोके जाने पर बर्क ने इसे गलत और हठधर्मिता बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता से मिलने से नहीं रोका जाना चाहिए। बाइट- ज़िया उर रहमान, सपा सांसद सम्भल।
    1
    संभल से बड़ी खबर  जगह जगह हो रहीं मस्जिद कार्रवाई पर सांसद बर्क का हमला
संभल से बड़ी खबर  जगह जगह हो रहीं मस्जिद कार्रवाई पर सांसद बर्क का हमला
बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद मामले में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताते हुए कहा कि किसी भी विवाद का अंतिम फैसला अदालत से होना चाहिए। सपा डेलीगेशन को रोके जाने पर भी सांसद ने नाराजगी जताई।
विओ- संभल में बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद को लेकर ASI जांच के बीच सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने सरकार पर निशाना साधा। सांसद ने मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तानों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की निंदा की।
उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का फैसला न्यायिक प्रक्रिया से होना चाहिए और अंतिम अदालत के फैसले से पहले कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। कुएं को धार्मिक प्रतीक बताए जाने पर भी सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि कुआं किसी धर्म का प्रतीक नहीं है।
वहीं सपा डेलीगेशन को संभल आने से रोके जाने पर बर्क ने इसे गलत और हठधर्मिता बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता से मिलने से नहीं रोका जाना चाहिए।
बाइट- ज़िया उर रहमान, सपा सांसद सम्भल।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • स्कूल बैंड प्रतियोगिता में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल गजरौला प्रथम अमरोहा। समग्र शिक्षा माध्यमिक योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जेएस हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर शानदार एवं मनमोहक बैंड प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों के अनुशासन, टीम भावना और उत्साह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक शतानन्द शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्कूल बैंड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करती हैं। ऐसे मंच विद्यार्थियों को मिल-जुलकर कार्य करने तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल गजरौला की टीम ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा ने द्वितीय तथा जेएस हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को अतिथियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। निर्णायक मंडल में क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह, क्रीड़ा सचिव कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह तथा जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के राजवीर सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ. जीपी सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. वीके शुक्ला, शैलेश पंकज, डॉन बॉस्को की श्रीमती शालिनी सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मदनपाल सिंह, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने किया।
    1
    स्कूल बैंड प्रतियोगिता में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल गजरौला प्रथम
अमरोहा। समग्र शिक्षा माध्यमिक योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जेएस हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर शानदार एवं मनमोहक बैंड प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों के अनुशासन, टीम भावना और उत्साह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक शतानन्द शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्कूल बैंड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करती हैं। ऐसे मंच विद्यार्थियों को मिल-जुलकर कार्य करने तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल गजरौला की टीम ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा ने द्वितीय तथा जेएस हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को अतिथियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
निर्णायक मंडल में क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह, क्रीड़ा सचिव कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह तथा जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के राजवीर सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ. जीपी सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. वीके शुक्ला, शैलेश पंकज, डॉन बॉस्को की श्रीमती शालिनी सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मदनपाल सिंह, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने किया।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • थाना शहजादनगर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में 01 गौकश अभियुक्त को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा दी गई बाइट रामपुर थाना शहजादनगर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में 01 गौकश अभियुक्त को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अतुल कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा दी गई बाइट
    1
    थाना शहजादनगर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में 01 गौकश अभियुक्त को  गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में  अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा दी गई बाइट 
रामपुर थाना शहजादनगर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में 01 गौकश अभियुक्त को  गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अतुल कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा दी गई बाइट
    user_RAMPUR DIGITAL
    RAMPUR DIGITAL
    सुआर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.