logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गांव उनिंदा को जलभराव से मिलेगी राहत, सिंचाई विभाग ने बनाई कार्ययोजना : आरती सिंह राव नारनौल। हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर खंड अटेली के गांव उनिंदा में वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है। गांव उनिंदा की भौगोलिक स्थिति तथा रेलवे लाइन के नीचे बनी पुलिया से आने वाले अनियंत्रित बरसाती पानी के कारण हर वर्ष गांव की एससी बस्ती जलभराव की चपेट में आ जाती थी। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जलभराव के कारण मकानों की नींव कमजोर होने और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता था। इस समस्या को लेकर गांव के सरपंच शीशपाल यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मुलाकात कर समाधान की मांग उठाई थी। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के बाद सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अमित कुमार रघुवंशी ने 7 मई को विभागीय टीम के साथ गांव का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने माना कि बरसाती पानी के कारण बस्ती में हर साल गंभीर स्थिति बन जाती है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जलभराव की स्थायी निकासी के लिए तकनीकी एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। यह प्रस्ताव आगामी 58वीं बाढ़ राहत कार्यों की बैठक में स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा ताकि मानसून से पहले कार्य शुरू कराया जा सके। आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। आमजन की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता इंजीनियर संदीप नसीहर, उपमंडल अधिकारी इंजीनियर राजेश कुमार वर्मा, सरपंच शीशपाल यादव, ग्राम सचिव तथा पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Bhagwat Sharma
Bhagwat Sharma
Media company नारनौल, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
4 hrs ago
964482d5-abe8-4e41-bf39-472c90c91f02

गांव उनिंदा को जलभराव से मिलेगी राहत, सिंचाई विभाग ने बनाई कार्ययोजना : आरती सिंह राव नारनौल। हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर खंड अटेली के गांव उनिंदा में वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है। गांव उनिंदा की भौगोलिक स्थिति तथा रेलवे लाइन के नीचे बनी पुलिया से आने वाले अनियंत्रित बरसाती पानी के कारण हर वर्ष गांव की एससी बस्ती जलभराव की चपेट में आ जाती थी। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जलभराव के कारण मकानों की नींव कमजोर होने और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता था। इस समस्या को लेकर गांव के सरपंच शीशपाल यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मुलाकात कर समाधान की मांग उठाई थी। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के बाद सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अमित कुमार रघुवंशी ने 7 मई को विभागीय टीम के साथ गांव का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने माना कि बरसाती पानी के कारण बस्ती में हर साल गंभीर स्थिति बन जाती है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जलभराव की स्थायी निकासी के लिए तकनीकी एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। यह प्रस्ताव आगामी 58वीं बाढ़ राहत कार्यों की बैठक में स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा ताकि मानसून से पहले कार्य शुरू कराया जा सके। आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। आमजन की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता इंजीनियर संदीप नसीहर, उपमंडल अधिकारी इंजीनियर राजेश कुमार वर्मा, सरपंच शीशपाल यादव, ग्राम सचिव तथा पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • न्यू दिल्ली में खोला गया केंद्रीय बल कर्मचारियों के लिए मैदान घड़ी एम्स अस्पताल। दिल्ली पोलिस के कर्मचारी भी करवा सकते हैं इलाज।
    1
    न्यू दिल्ली में खोला गया केंद्रीय बल कर्मचारियों के लिए मैदान घड़ी एम्स अस्पताल। दिल्ली पोलिस के कर्मचारी भी करवा सकते हैं इलाज।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    1 hr ago
  • अंधेरे के सौदागर सक्रिय: साहबी नदी किनारे लगाए पेड़ों की जाली चोरी बरगद-पीपल के संरक्षण के लिए लगाए गए सीमेंट खंभे और जाली रातों-रात गायब, ग्रामीणों में आक्रोश; शाम होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा सोडावास। कस्बे के साहबी नदी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक भावना के तहत लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों पर चोरों की नजर पड़ गई। सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह चौहान एवं उनकी टीम द्वारा सार्वजनिक सहयोग से लगाए गए इन पेड़ों की सुरक्षा के लिए सीमेंट के खंभों के साथ लोहे की जाली लगाई गई थी, ताकि पशुओं से पेड़ों को नुकसान न पहुंचे। लेकिन बीती रात अज्ञात चोर पेड़ों के चारों ओर लगी जाली चोरी कर ले गए। घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में शाम ढलते ही नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है, जिससे इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं। सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक भावना से किए गए पुनीत कार्य के साथ छेड़छाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि “एक ओर लोग पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्व उनका विनाश करने पर तुले हुए हैं। यह बेहद शर्मनाक हरकत है।” वहीं पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आसपास के कबाड़ियों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है तथा चोरी करने वालों की तलाश जारी है।
    1
    अंधेरे के सौदागर सक्रिय: साहबी नदी किनारे लगाए पेड़ों की जाली चोरी
बरगद-पीपल के संरक्षण के लिए लगाए गए सीमेंट खंभे और जाली रातों-रात गायब, ग्रामीणों में आक्रोश; शाम होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा
सोडावास। कस्बे के साहबी नदी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक भावना के तहत लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों पर चोरों की नजर पड़ गई। सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह चौहान एवं उनकी टीम द्वारा सार्वजनिक सहयोग से लगाए गए इन पेड़ों की सुरक्षा के लिए सीमेंट के खंभों के साथ लोहे की जाली लगाई गई थी, ताकि पशुओं से पेड़ों को नुकसान न पहुंचे।
लेकिन बीती रात अज्ञात चोर पेड़ों के चारों ओर लगी जाली चोरी कर ले गए। घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में शाम ढलते ही नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है, जिससे इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं।
सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक भावना से किए गए पुनीत कार्य के साथ छेड़छाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि “एक ओर लोग पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्व उनका विनाश करने पर तुले हुए हैं। यह बेहद शर्मनाक हरकत है।”
वहीं पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आसपास के कबाड़ियों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है तथा चोरी करने वालों की तलाश जारी है।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    49 min ago
  • नारनौल के सरकारी अस्पताल में कथित लापरवाही के कारण एक नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्चे की खराब हालत बताए जाने के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर मदद नहीं दी। सात साल बाद बेटे की उम्मीद लगाए बैठे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और अब उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से जांच की मांग की है।
    1
    नारनौल के सरकारी अस्पताल में कथित लापरवाही के कारण एक नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्चे की खराब हालत बताए जाने के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर मदद नहीं दी। सात साल बाद बेटे की उम्मीद लगाए बैठे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और अब उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से जांच की मांग की है।
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • अलवर के नीमराणा स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने एक बार फिर टोल वसूली के विरोध में रास्ता रोक दिया। माजरा गांव के लोगों को टोल फ्री करने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारियों ने घंटों लंबा जाम लगाया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। मौके पर तनावपूर्ण माहौल है और पुलिस-प्रशासन स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है।
    1
    अलवर के नीमराणा स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने एक बार फिर टोल वसूली के विरोध में रास्ता रोक दिया। माजरा गांव के लोगों को टोल फ्री करने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारियों ने घंटों लंबा जाम लगाया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। मौके पर तनावपूर्ण माहौल है और पुलिस-प्रशासन स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है।
    user_Pradeep Santoriya
    Pradeep Santoriya
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • शाहजहांपुर के गुगलकोटा स्थित FPI कंपनी में ड्यूटी पर एक गार्ड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
    3
    शाहजहांपुर के गुगलकोटा स्थित FPI कंपनी में ड्यूटी पर एक गार्ड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    15 hrs ago
  • मुंडावर में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे: भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुंडावर में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे: भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुंडावर। कस्बे में आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सर्व समाज के सहयोग से एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मुंडावर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शाम 4 बजे 'लल्लू वाली प्याऊ' से हुआ भव्य आगाज शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 4 बजे कस्बे के प्रसिद्ध 'लल्लू वाली प्याऊ' से हुआ। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-झूमते श्रद्धालुओं ने पूरे कस्बे को परशुराम के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। हाथों में धार्मिक ध्वज लिए युवाओं और महिलाओं के उत्साह ने वातावरण को पूरी तरह धर्ममय बना दिया। मुख्य आकर्षण: मनमोहक झांकी और पुष्प वर्षा यात्रा के दौरान भगवान परशुराम की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह कस्बेवासियों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह ठंडे पानी और शरबत की स्टालें लगाई गईं। 2100 दीपों से हुई महाआरती, मंदिर में हुआ समापन यह भव्य शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई बिजली ग्रिड स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुँची। यहाँ श्रद्धा का अद्भुत नजारा तब देखने को मिला जब 2100 दीपों के साथ भगवान की महाआरती की गई। आरती और विशेष पूजा-अर्चना के बाद सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, शांति और भाईचारे का संदेश देना है। प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहने से यातायात व्यवस्था सुचारू रही और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
    1
    मुंडावर में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे: भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुंडावर में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे: भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मुंडावर। कस्बे में आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सर्व समाज के सहयोग से एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मुंडावर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
शाम 4 बजे 'लल्लू वाली प्याऊ' से हुआ भव्य आगाज
शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 4 बजे कस्बे के प्रसिद्ध 'लल्लू वाली प्याऊ' से हुआ। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-झूमते श्रद्धालुओं ने पूरे कस्बे को परशुराम के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। हाथों में धार्मिक ध्वज लिए युवाओं और महिलाओं के उत्साह ने वातावरण को पूरी तरह धर्ममय बना दिया।
मुख्य आकर्षण: मनमोहक झांकी और पुष्प वर्षा
यात्रा के दौरान भगवान परशुराम की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह कस्बेवासियों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह ठंडे पानी और शरबत की स्टालें लगाई गईं।
2100 दीपों से हुई महाआरती, मंदिर में हुआ समापन
यह भव्य शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई बिजली ग्रिड स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुँची। यहाँ श्रद्धा का अद्भुत नजारा तब देखने को मिला जब 2100 दीपों के साथ भगवान की महाआरती की गई। आरती और विशेष पूजा-अर्चना के बाद सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, शांति और भाईचारे का संदेश देना है।
प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा
सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहने से यातायात व्यवस्था सुचारू रही और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    3 hrs ago
  • भिवानी के लोहारू में एक भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित युवक और उसके मामा के बेटे की जान चली गई। युवक की शादी को अभी एक हफ्ता ही हुआ था, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
    1
    भिवानी के लोहारू में एक भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित युवक और उसके मामा के बेटे की जान चली गई। युवक की शादी को अभी एक हफ्ता ही हुआ था, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
    user_Raj News savera
    Raj News savera
    Media and information sciences faculty लोहारू, भिवानी, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • नारनौल महेंद्रगढ़। जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि IAS, पुलिस अधीक्षक नारनौल, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, तमाम कर्मचारीगण ओर सदस्य गण मौजूद। उपयुक्त ने किया जल अभिषेक।
    1
    नारनौल महेंद्रगढ़। जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि IAS, पुलिस अधीक्षक नारनौल, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, तमाम कर्मचारीगण ओर सदस्य गण मौजूद। उपयुक्त ने किया जल अभिषेक।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.