logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजधानी लखनऊ के थाना सआदतगंज प्रकरण के संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित द्वारा बाइट दी गई है। इस मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने अपना आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है।

3 hrs ago
user_NATIONAL INDIA TV
NATIONAL INDIA TV
Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

राजधानी लखनऊ के थाना सआदतगंज प्रकरण के संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित द्वारा बाइट दी गई है। इस मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने अपना आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है।

More news from Lucknow and nearby areas
  • लखनऊ के सरोजनीनगर विकासखंड स्थित पलेहन्दा गांव के राजकीय हाईस्कूल में बारिश होते ही पूरा विद्यालय परिसर जलभराव से तालाब में तब्दील हो जाता है। इसके साथ ही स्कूल तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग भी कच्चा होने की वजह से मुसीबत का सबब बना हुआ है, जिससे विद्यार्थी जलभराव और कीचड़ के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। विद्यालय जाते समय रास्ते में अत्यधिक कीचड़ होने के कारण छात्र-छात्राएं लगातार गिरकर घायल हो रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब विद्यालय पहुंचना ही बच्चों के लिए चुनौती बन गया है, तो वे सुरक्षित माहौल में शिक्षा कैसे ग्रहण करेंगे। एक तरफ प्रदेश सरकार 'स्कूल चलो अभियान' के जरिए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और स्कूलों तक पहुंचाने का अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के इस राजकीय हाईस्कूल की दुर्दशा सरकारी दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों की अनदेखी को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उन्हें बारिश में विद्यार्थियों की यह परेशानी क्यों दिखाई नहीं देती और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या से विद्यार्थियों को कब निजात दिलाएंगे।
    1
    लखनऊ के सरोजनीनगर विकासखंड स्थित पलेहन्दा गांव के राजकीय हाईस्कूल में बारिश होते ही पूरा विद्यालय परिसर जलभराव से तालाब में तब्दील हो जाता है। इसके साथ ही स्कूल तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग भी कच्चा होने की वजह से मुसीबत का सबब बना हुआ है, जिससे विद्यार्थी जलभराव और कीचड़ के बीच से गुजरने को मजबूर हैं।

विद्यालय जाते समय रास्ते में अत्यधिक कीचड़ होने के कारण छात्र-छात्राएं लगातार गिरकर घायल हो रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब विद्यालय पहुंचना ही बच्चों के लिए चुनौती बन गया है, तो वे सुरक्षित माहौल में शिक्षा कैसे ग्रहण करेंगे।

एक तरफ प्रदेश सरकार 'स्कूल चलो अभियान' के जरिए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और स्कूलों तक पहुंचाने का अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के इस राजकीय हाईस्कूल की दुर्दशा सरकारी दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों की अनदेखी को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उन्हें बारिश में विद्यार्थियों की यह परेशानी क्यों दिखाई नहीं देती और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या से विद्यार्थियों को कब निजात दिलाएंगे।
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    39 min ago
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद चर्चित चार मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की निगरानी में इस भवन को चरणबद्ध तरीके से जमींदोज किया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है, और आसपास की इमारतों को नुकसान से बचाने के लिए भारी मशीनों तथा ड्रिल की मदद ली जा रही है। यह वही भवन है जहां हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद हुई जांच में इस इमारत के भीतर गंभीर अनियमितताएं और अवैध निर्माण सामने आए थे, जिसके बाद इसके ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और भविष्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस अग्निकांड के बाद पूरे शहर में व्यावसायिक भवनों और कोचिंग संस्थानों की भी व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद चर्चित चार मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की निगरानी में इस भवन को चरणबद्ध तरीके से जमींदोज किया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है, और आसपास की इमारतों को नुकसान से बचाने के लिए भारी मशीनों तथा ड्रिल की मदद ली जा रही है।

यह वही भवन है जहां हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद हुई जांच में इस इमारत के भीतर गंभीर अनियमितताएं और अवैध निर्माण सामने आए थे, जिसके बाद इसके ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया था।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और भविष्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस अग्निकांड के बाद पूरे शहर में व्यावसायिक भवनों और कोचिंग संस्थानों की भी व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड के 32 दिन बाद आज उस इमारत को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिसमें जलकर 15 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस अग्निकांड के 32 दिनों बाद प्रशासन की ओर से यह बड़ी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर बुलडोजर से इमारत को गिराया जा रहा है और सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
    3
    लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड के 32 दिन बाद आज उस इमारत को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिसमें जलकर 15 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

इस अग्निकांड के 32 दिनों बाद प्रशासन की ओर से यह बड़ी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर बुलडोजर से इमारत को गिराया जा रहा है और सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
    user_पत्रकार अमन राठौर
    पत्रकार अमन राठौर
    Public relations firm Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    3 hrs ago
  • लखनऊ के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र अंतर्गत महिंगवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुसपिपरी के मजरा बेलाही में करीब 60 वर्षों से बदहाल कच्ची सड़क का पक्का निर्माण न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जलभराव और गड्ढों से जूझ रही करीब आधा किलोमीटर सड़क पर ग्रामीणों ने धान रोपकर अनोखा विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में यह मुख्य मार्ग पूरी तरह खेत और तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। ग्रामीण विजय सिंह के अनुसार, इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग और राहगीर गुजरते हैं। बारिश के दिनों में बच्चों को कंधे पर बैठाकर स्कूल ले जाना पड़ता है और कीचड़ व गड्ढों में गिरकर बच्चे चोटिल हो रहे हैं। गांव में किसी के बीमार पड़ने पर उसे मुख्य सड़क तक पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक, सांसद और संबंधित अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। विधायक योगेश कुमार शुक्ला ने जून तक पैमाइश कराकर सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। समस्या हल न होने पर दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि जल्द निर्माण न होने पर आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। मामले पर क्षेत्रीय विधायक योगेश कुमार शुक्ला ने कहा कि सड़क की समस्या उनके संज्ञान में आई है और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से बात कर निरीक्षण और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं बीकेटी की खंड विकास अधिकारी पूजा पांडे ने बताया कि बेलाही गांव की सड़क के निरीक्षण के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा जा रहा है। सड़क किस विभाग के अंतर्गत आती है, इसकी जानकारी कर संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा और जल्द से जल्द समाधान का प्रयास होगा।
    4
    लखनऊ के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र अंतर्गत महिंगवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुसपिपरी के मजरा बेलाही में करीब 60 वर्षों से बदहाल कच्ची सड़क का पक्का निर्माण न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जलभराव और गड्ढों से जूझ रही करीब आधा किलोमीटर सड़क पर ग्रामीणों ने धान रोपकर अनोखा विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में यह मुख्य मार्ग पूरी तरह खेत और तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है।

ग्रामीण विजय सिंह के अनुसार, इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग और राहगीर गुजरते हैं। बारिश के दिनों में बच्चों को कंधे पर बैठाकर स्कूल ले जाना पड़ता है और कीचड़ व गड्ढों में गिरकर बच्चे चोटिल हो रहे हैं। गांव में किसी के बीमार पड़ने पर उसे मुख्य सड़क तक पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक, सांसद और संबंधित अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। विधायक योगेश कुमार शुक्ला ने जून तक पैमाइश कराकर सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। समस्या हल न होने पर दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि जल्द निर्माण न होने पर आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।

मामले पर क्षेत्रीय विधायक योगेश कुमार शुक्ला ने कहा कि सड़क की समस्या उनके संज्ञान में आई है और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से बात कर निरीक्षण और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं बीकेटी की खंड विकास अधिकारी पूजा पांडे ने बताया कि बेलाही गांव की सड़क के निरीक्षण के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा जा रहा है। सड़क किस विभाग के अंतर्गत आती है, इसकी जानकारी कर संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा और जल्द से जल्द समाधान का प्रयास होगा।
    user_Vishal singh
    Vishal singh
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखनऊ के थाना विभूतिखंड क्षेत्र स्थित सम्मिट बिल्डिंग के सामने शुक्रवार को विभूतिखंड पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सख्त चेकिंग अभियान चलाया। सड़क पर अवैध रूप से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर क्रेन की मदद से कार्रवाई करते हुए कई गाड़ियों को उठाकर हटाया गया। पुलिस की क्रेन को अचानक आते देखकर मौके पर हड़कंप मच गया और अपनी-अपनी गाड़ियां हटाने के लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लंबे समय से सड़क किनारे हो रही बेतरतीब पार्किंग के कारण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। थाना विभूतिखंड पुलिस के अनुसार, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पिछले लगभग एक महीने में 100 से अधिक वाहनों को सीज किया जा चुका है। यह कार्रवाई डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के दिशा-निर्देशों पर चलाई गई। अभियान के दौरान इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह, सम्मिट बिल्डिंग चौकी प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करती नजर आई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    लखनऊ के थाना विभूतिखंड क्षेत्र स्थित सम्मिट बिल्डिंग के सामने शुक्रवार को विभूतिखंड पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सख्त चेकिंग अभियान चलाया। सड़क पर अवैध रूप से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर क्रेन की मदद से कार्रवाई करते हुए कई गाड़ियों को उठाकर हटाया गया। पुलिस की क्रेन को अचानक आते देखकर मौके पर हड़कंप मच गया और अपनी-अपनी गाड़ियां हटाने के लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

लंबे समय से सड़क किनारे हो रही बेतरतीब पार्किंग के कारण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। थाना विभूतिखंड पुलिस के अनुसार, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पिछले लगभग एक महीने में 100 से अधिक वाहनों को सीज किया जा चुका है।

यह कार्रवाई डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के दिशा-निर्देशों पर चलाई गई। अभियान के दौरान इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह, सम्मिट बिल्डिंग चौकी प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करती नजर आई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बिहार के मोतिहारी में एक प्रदर्शनकारी ने पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। प्रदर्शनकारी ने सीधे पुलिस पर तंज कसते हुए पूछा, "आपके पास टियर गैस की व्यवस्था नहीं है क्या? आपके पास कुछ भी नहीं है क्या?"
    1
    बिहार के मोतिहारी में एक प्रदर्शनकारी ने पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। प्रदर्शनकारी ने सीधे पुलिस पर तंज कसते हुए पूछा, "आपके पास टियर गैस की व्यवस्था नहीं है क्या? आपके पास कुछ भी नहीं है क्या?"
    user_अनस अंसारी पत्रकार
    अनस अंसारी पत्रकार
    Voice of people बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लखनऊ के महिंगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमी गांव के पास कुंम्हरावां रोड पर जियालाल प्रधान के घर के सामने दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक महिला के साथ लूटपाट की। वारदात को अंजाम देने आए दोनों बदमाश बाबा के वेश में पहुंचे थे और उन्होंने महिला को निशाना बनाया। घटना के दौरान लुटेरे महिला के बेस कीमती टॉप और पायल छीनकर मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद पीड़ित महिला ने कुंम्हरावां चौकी पर जाकर मामले की लिखित सूचना दी है।
    1
    लखनऊ के महिंगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमी गांव के पास कुंम्हरावां रोड पर जियालाल प्रधान के घर के सामने दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक महिला के साथ लूटपाट की। वारदात को अंजाम देने आए दोनों बदमाश बाबा के वेश में पहुंचे थे और उन्होंने महिला को निशाना बनाया।

घटना के दौरान लुटेरे महिला के बेस कीमती टॉप और पायल छीनकर मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद पीड़ित महिला ने कुंम्हरावां चौकी पर जाकर मामले की लिखित सूचना दी है।
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    47 min ago
  • राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में शामिल ट्रक (संख्या RJ 37 GB 4743) ने मोटरसाइकिल (संख्या UP 35 CA 4210) को इतनी भीषण टक्कर मारी कि दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही टी-नाइट कृष्णा नगर में तैनात पुलिसकर्मी राजेश कुमार, मयंक सिंह और पुष्कल सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायल को सुरक्षित बाहर निकाला और फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत घायल का उपचार शुरू कर दिया, जिससे समय पर उसे चिकित्सीय सहायता मिल सकी। पुलिसकर्मियों की इस त्वरित कार्रवाई और सेवा भावना की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा समय पर पहुंचाई गई मदद घायल के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई।
    1
    राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में शामिल ट्रक (संख्या RJ 37 GB 4743) ने मोटरसाइकिल (संख्या UP 35 CA 4210) को इतनी भीषण टक्कर मारी कि दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही टी-नाइट कृष्णा नगर में तैनात पुलिसकर्मी राजेश कुमार, मयंक सिंह और पुष्कल सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायल को सुरक्षित बाहर निकाला और फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत घायल का उपचार शुरू कर दिया, जिससे समय पर उसे चिकित्सीय सहायता मिल सकी।

पुलिसकर्मियों की इस त्वरित कार्रवाई और सेवा भावना की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा समय पर पहुंचाई गई मदद घायल के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई।
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.