पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियां पंचायत आम चुनाव हेतु 33 एवं नगर निकाय चुनाव हेतु 17 प्रकोष्ठों का गठन चित्तौड़गढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने पंचायत आम चुनाव-2026 एवं नगर निकाय चुनाव-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों के संपादन हेतु पंचायत आम चुनाव के लिए 33 तथा नगर निकाय चुनाव के लिए 17 प्रकोष्ठों का गठन किया है। प्रत्येक प्रकोष्ठ के लिए प्रभारी अधिकारी, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अपने प्रकोष्ठ से संबंधित समस्त निर्वाचन कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समयबद्ध, प्रभावी एवं समन्वित रूप से संपादित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण का गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि दोनों निर्वाचन प्रक्रियाओं के समग्र (ओवरऑल) प्रभारी अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर, (प्रशासन) चित्तौड़गढ़ होंगे। प्रत्येक प्रकोष्ठ के समक्ष उसके द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों का संक्षिप्त विवरण भी निर्धारित किया गया है। पंचायत आम चुनाव 2026 के लिए गठित प्रमुख प्रकोष्ठों में चुनाव संचालन, आरओ-एआरओ (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य), कानून एवं व्यवस्था, निर्वाचन अनुभाग एवं लेखा, पेड न्यूज मॉनिटरिंग एवं एमसीएमसी, स्वीप एवं प्रचार-प्रसार, एरिया, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट, मतदान दल, मतगणना दल एवं माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्ति, भोजन व्यवस्था, मतपत्र एवं डाक मतपत्र मुद्रण, डाक मतपत्र एवं निर्वाचन कर्तव्य मतदान (ईडीसी/प्रॉक्सी वोटिंग), पोलिंग कार्मिकों का ऑनलाइन विवरण, स्टोर व्यवस्था, यात्रा भुगतान, वाहन एवं आवास व्यवस्था, चुनाव मार्गदर्शिका एवं सांख्यिकी, मीडिया, निर्वाचन व्यय लेखा जांच, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी एवं कंप्यूटर, कंट्रोल रूम, हेल्प डेस्क एवं आदर्श आचार संहिता शिकायत, पर्यवेक्षक व्यवस्था, ग्रुपिंग, रूट चार्ट, जोन चार्ट एवं नक्शा, मतदान सामग्री वितरण, सीलबंद एवं अभिलेख प्रबंधन, ईवीएम तैयार करने, वितरण एवं पुनः प्राप्ति, डाक प्राप्ति-प्रेषण एवं बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पृथक-पृथक प्रकोष्ठ गठित किए गए हैं। इसी प्रकार नगर निकाय चुनाव-2026 के सफल संचालन के लिए भी 17 प्रकोष्ठ गठित किए गए हैं, जिनके माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी एवं व्यवस्थागत कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें, ताकि पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराए जा सकें।

- आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 83020838351
- कुरज में अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार कुरज में अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार रेलमगरा। कुरज चौकी पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह कुरज क्षेत्र में बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस को देखकर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार चौकी कुरज के सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह पुलिस जाप्ते के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनास नदी से अवैध रूप से बजरी भरकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली डेमण्ड बावजी की ओर से रीको क्षेत्र होते हुए खण्डेल की तरफ जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। करीब सुबह 10:35 बजे महालक्ष्मी जिनिंग फैक्ट्री के समीप पुलिस को सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर झाड़ियों का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक हाथ नहीं आया। पुलिस ने मौके से स्वराज 735 कंपनी का ट्रैक्टर (पंजीयन संख्या आरजे-09 आरसी-7565) तथा बजरी से भरी ट्रॉली जब्त कर चौकी कुरज परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। ट्रॉली पर "श्री सूर्य देव कंस्ट्रक्शन, भुरवाड़ा" अंकित है। इस मामले में पुलिस ने खनिज एवं खनन संबंधी प्रावधानों तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण का अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक जसवंत सिंह को सौंपा गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।1
- asha sahyogini News Rajsamand Asha sahyogini ke adhikar kai jankari aapka koi Agni sambandhi samasyaon se Samadhan hetu jatak1
- पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक Ticket - 99159 तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसी, जिले की संगठनात्मक बैठक का किया गया आयोजन, जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ सहित वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य रहे मौजूद, सभी ने एक स्वर में जिले के चारों निकायों और पंचायती राज चुनाव जीतने की रणनीति बनाई, कांग्रेस जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर साधा निशान, आने वाले दिनों में पंचायती राज एवं निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। आज राजसमंद के चौमुखा महादेव परिसर में कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ की अध्यक्षता में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राजसमंद नाथद्वारा कुंभलगढ़ और भी के कांग्रेसी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जांगिड़ ने आने वाले चुनावों के लिए कमर कसने और हर हाल में चुनाव में कांग्रेस का पंचम लहराने का आहवान किया। इस बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ के साथ पीसीसी सदस्य हरि सिंह राठौड़, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, न्यू वर्तमान सभापति अशोक टांक, देवगढ़ पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, और कांग्रेस संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सिपाही आपसी मतभेद भुलाकर एक हो जाये और पूरी तैयारी के साथ कांग्रेस कार्यकाल के दौरान किए गए जनहित और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की डबल इंजन की सरकार और चंदा चोरी करने वाले लोगों को अब जनता पहचान चुकी है और देश और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने दावा किया की पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस अपना पंचम लहराएगी और पूरे बहुमत के साथ अपना बोर्ड गठन करेगी। बाइट - जगदीश जांगिड़ ( कांग्रेस जिला प्रभारी,राजसमंद )3
- मावली में दीवार तोड़कर दो ज्वेलरी शॉप में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन उदयपुर जिले के मावली कस्बे में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने दुकानों के पीछे स्थित खाली प्लॉट से दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी ले गए। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उनका डीवीआर भी साथ उखाड़ ले गए। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कड़ा आक्रोश जताया है।1