logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेलवे की कॉपर केबल चोरी करने वाले दिल्ली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश रेलवे की कॉपर केबल चोरी करने वाले दिल्ली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश 10 चोरों एवं 7 रिसीवरों सहित कुल 17 आरोपी गिरफ्तार, 4 स्कूटर जब्त चोरी की रेलवे संपत्ति दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कबाड़ मंडी में बेचने की बात आई सामने बिलासपुर – 15 सितम्बर 2026 बुढ़ार, सिंहपुर, छादा एवं शहडोल क्षेत्र में रेलवे की कॉपर केबल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, बिलासपुर के मार्गदर्शन में RPF की विशेष टीम एवं RPF पोस्ट अनूपपुर ने संयुक्त कार्रवाई कर एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में 10 आरोपियों एवं चोरी की रेलवे संपत्ति खरीदने वाले 7 रिसीवरों सहित कुल 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी में प्रयुक्त 4 स्कूटर भी जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली से आकर अनूपपुर क्षेत्र में किराए के मकानों में रह रहे थे तथा स्कूटर से घूमकर रेलवे की कॉपर केबल एवं अन्य तांबे की सामग्री की रेकी कर चोरी करते थे। चोरी की सामग्री को दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कबाड़ मंडी में बेचने की बात पूछताछ में सामने आई है। RPF द्वारा प्रभावित रेलखंडों में लगातार निगरानी, पेट्रोलिंग, एम्बुश एवं स्थानीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो आरोपियों को ट्रेन से भागते समय उमरिया से तथा एक आरोपी को गाजियाबाद स्थित उसके निवास से पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई कॉपर केबल एवं अन्य तांबे की रेलवे सामग्री बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं चोरी की संपत्ति के खरीदारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। #DRM_Bilaspur #RPF_Bilaspur #RPF_Anuppur

1 hr ago
user_Lavekesh singh dixit
Lavekesh singh dixit
Voice of people मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
b16189fa-747a-4d49-b337-88dc25fa0b01

रेलवे की कॉपर केबल चोरी करने वाले दिल्ली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश रेलवे की कॉपर केबल चोरी करने वाले दिल्ली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश 10 चोरों एवं 7 रिसीवरों सहित कुल 17 आरोपी गिरफ्तार, 4 स्कूटर जब्त चोरी की रेलवे संपत्ति दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कबाड़ मंडी में बेचने की बात आई सामने बिलासपुर – 15 सितम्बर 2026 बुढ़ार, सिंहपुर, छादा एवं शहडोल क्षेत्र में रेलवे की कॉपर केबल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, बिलासपुर के मार्गदर्शन में RPF की विशेष टीम एवं RPF पोस्ट अनूपपुर ने संयुक्त कार्रवाई कर एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में 10 आरोपियों एवं चोरी की रेलवे संपत्ति खरीदने वाले 7 रिसीवरों सहित कुल 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी में प्रयुक्त 4 स्कूटर भी जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली से आकर अनूपपुर क्षेत्र में किराए के मकानों में रह रहे थे तथा स्कूटर से घूमकर रेलवे की कॉपर केबल एवं अन्य तांबे की सामग्री की रेकी कर चोरी करते थे। चोरी की सामग्री को दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कबाड़ मंडी में बेचने की बात पूछताछ में सामने आई है। RPF द्वारा प्रभावित रेलखंडों में लगातार निगरानी, पेट्रोलिंग, एम्बुश एवं स्थानीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो आरोपियों को ट्रेन से भागते समय उमरिया से तथा एक आरोपी को गाजियाबाद स्थित उसके निवास से पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई कॉपर केबल एवं अन्य तांबे की रेलवे सामग्री बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं चोरी की संपत्ति के खरीदारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। #DRM_Bilaspur #RPF_Bilaspur #RPF_Anuppur

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ऋषि पंचमी पर अमरकंटक में महाराष्ट्र की महिलाओं ने लगाई नर्मदा में आस्था की डुबकी पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने नर्मदा तट पर बनाए पार्थिव शिवलिंग व गणेश प्रतिमा, प्रकृति प्रदत्त सामग्रियों से किया पूजन-अर्चन अनूपपूर/अमरकंटक - प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर महाराष्ट्र से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य सलिला मां नर्मदा के रामघाट तट पर आस्था और भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित की। नागपुर, कामठी, भंडारा, अमरावती, नासिक, पुणे, बारामती सहित महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने प्रातःकाल से ही नर्मदा तट पर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक पुण्य स्नान किया और मां नर्मदा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई। ऋषि पंचमी के धार्मिक विधान के अनुरूप महिलाओं ने नर्मदा तट पर ही मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। इसके साथ ही प्रकृति से प्राप्त पत्तियों, फूल, बेलपत्र, घास-फूस तथा खेतों में उपलब्ध अनाज आदि पारंपरिक सामग्रियों से आदि देव भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार कर उनका विधिवत पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ और गणपति बप्पा को पुष्प, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर आरती की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के सामूहिक पूजन से नर्मदा तट का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से भर उठा। सुबह करीब 5 बजे से ही महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं का नर्मदा तट पर पहुंचना शुरू हो गया था। स्नान, ध्यान, जप, पूजन-अर्चन और आरती का क्रम काफी देर तक चलता रहा। नर्मदा की कल-कल करती जलधारा, वैदिक एवं धार्मिक मंत्रोच्चार और महिलाओं द्वारा की जा रही आरती से रामघाट का वातावरण भक्तिमय नजर आया। ऋषि पंचमी का धार्मिक महत्व हिंदू धर्म परंपरा में ऋषि पंचमी का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व माना गया है। यह पर्व भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है और सप्तऋषियों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता तथा आत्मशुद्धि की भावना से जुड़ा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, ऋषियों का स्मरण तथा श्रद्धापूर्वक पूजन करने से मनुष्य अपने जीवन में शुद्धता, संयम और सदाचार के भाव को पुष्ट करता है। विशेष रूप से महिलाएं इस दिन व्रत एवं पूजन कर ऋषि परंपरा के प्रति श्रद्धा अर्पित करती हैं। ऋषि पंचमी केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, ऋषि परंपरा और सनातन संस्कारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व भी माना जाता है। अमरकंटक जैसे तपोभूमि और नर्मदा उद्गम क्षेत्र में इस पर्व का आध्यात्मिक महत्व और भी विशेष हो जाता है, जहां नर्मदा के पावन तट पर श्रद्धालु स्नान एवं पूजन के माध्यम से आत्मिक शांति और पुण्य की कामना करते हैं। तीन-चार वर्षों से बन रही अमरकंटक आने की परंपरा उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र प्रांत से श्रद्धालु महिलाएं एवं भक्तजन पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार ऋषि पंचमी के अवसर पर अमरकंटक पहुंच रहे हैं। नर्मदा स्नान, मां नर्मदा के दर्शन तथा भगवान शिव एवं गणेश के पूजन के लिए प्रत्येक वर्ष महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। इस वर्ष भी ऋषि पंचमी का पर्व मनाने के लिए महाराष्ट्र से सैकड़ों वाहनों में महिलाएं, पुरुष एवं अन्य श्रद्धालु अमरकंटक पहुंचे हैं।
    1
    ऋषि पंचमी पर अमरकंटक में महाराष्ट्र की महिलाओं ने लगाई नर्मदा में आस्था की डुबकी
पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने नर्मदा तट पर बनाए पार्थिव शिवलिंग व गणेश प्रतिमा, प्रकृति प्रदत्त सामग्रियों से किया पूजन-अर्चन
अनूपपूर/अमरकंटक - 
प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर महाराष्ट्र से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य सलिला मां नर्मदा के रामघाट तट पर आस्था और भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित की। नागपुर, कामठी, भंडारा, अमरावती, नासिक, पुणे, बारामती सहित महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने प्रातःकाल से ही नर्मदा तट पर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक पुण्य स्नान किया और मां नर्मदा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई।
ऋषि पंचमी के धार्मिक विधान के अनुरूप महिलाओं ने नर्मदा तट पर ही मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। इसके साथ ही प्रकृति से प्राप्त पत्तियों, फूल, बेलपत्र, घास-फूस तथा खेतों में उपलब्ध अनाज आदि पारंपरिक सामग्रियों से आदि देव भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार कर उनका विधिवत पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ और गणपति बप्पा को पुष्प, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर आरती की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के सामूहिक पूजन से नर्मदा तट का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से भर उठा।
सुबह करीब 5 बजे से ही महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं का नर्मदा तट पर पहुंचना शुरू हो गया था। स्नान, ध्यान, जप, पूजन-अर्चन और आरती का क्रम काफी देर तक चलता रहा। नर्मदा की कल-कल करती जलधारा, वैदिक एवं धार्मिक मंत्रोच्चार और महिलाओं द्वारा की जा रही आरती से रामघाट का वातावरण भक्तिमय नजर आया।
ऋषि पंचमी का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म परंपरा में ऋषि पंचमी का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व माना गया है। यह पर्व भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है और सप्तऋषियों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता तथा आत्मशुद्धि की भावना से जुड़ा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, ऋषियों का स्मरण तथा श्रद्धापूर्वक पूजन करने से मनुष्य अपने जीवन में शुद्धता, संयम और सदाचार के भाव को पुष्ट करता है। विशेष रूप से महिलाएं इस दिन व्रत एवं पूजन कर ऋषि परंपरा के प्रति श्रद्धा अर्पित करती हैं।
ऋषि पंचमी केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, ऋषि परंपरा और सनातन संस्कारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व भी माना जाता है। अमरकंटक जैसे तपोभूमि और नर्मदा उद्गम क्षेत्र में इस पर्व का आध्यात्मिक महत्व और भी विशेष हो जाता है, जहां नर्मदा के पावन तट पर श्रद्धालु स्नान एवं पूजन के माध्यम से आत्मिक शांति और पुण्य की कामना करते हैं।
तीन-चार वर्षों से बन रही अमरकंटक आने की परंपरा
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र प्रांत से श्रद्धालु महिलाएं एवं भक्तजन पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार ऋषि पंचमी के अवसर पर अमरकंटक पहुंच रहे हैं। नर्मदा स्नान, मां नर्मदा के दर्शन तथा भगवान शिव एवं गणेश के पूजन के लिए प्रत्येक वर्ष महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है।
इस वर्ष भी ऋषि पंचमी का पर्व मनाने के लिए महाराष्ट्र से सैकड़ों वाहनों में महिलाएं, पुरुष एवं अन्य श्रद्धालु अमरकंटक पहुंचे हैं।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कबाड़ से लदी पिकअप गोदरीपारा से पकड़ी गई, चिरमिरी पुलिस की कार्रवाई चिरमिरी। एमसीबी जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र में कबाड़ के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चिरमिरी पुलिस ने गोदरीपारा क्षेत्र से कबाड़ से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़कर अपने कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार, पकड़े गए पिकअप वाहन में करीब ढाई क्विंटल कबाड़ लदा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन को पकड़ने के बाद चिरमिरी पुलिस वाहन में लदे कबाड़ के स्रोत और उससे जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कबाड़ कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। कबाड़ कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई चिरमिरी थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में क्षेत्र में कबाड़ कारोबार से जुड़े मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर निगरानी जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    4
    कबाड़ से लदी पिकअप गोदरीपारा से पकड़ी गई, चिरमिरी पुलिस की कार्रवाई
चिरमिरी। एमसीबी जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र में कबाड़ के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चिरमिरी पुलिस ने गोदरीपारा क्षेत्र से कबाड़ से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़कर अपने कब्जे में लिया है।
जानकारी के अनुसार, पकड़े गए पिकअप वाहन में करीब ढाई क्विंटल कबाड़ लदा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन को पकड़ने के बाद चिरमिरी पुलिस वाहन में लदे कबाड़ के स्रोत और उससे जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कबाड़ कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।
कबाड़ कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई
चिरमिरी थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में क्षेत्र में कबाड़ कारोबार से जुड़े मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर निगरानी जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer Baikunthpur, Korea•
    3 hrs ago
  • थाना अमलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार अमलाई, शहडोल - जिला शहडोल के थाना अमलाई पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे सभी 03 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 277/2026 के तहत यह कार्रवाई की गई है। घटना का विवरण - दिनांक 14/09/2026 को राजा चिकन सेंटर के सामने, आलमगंज चीफ हाउस निवासी फरियादी मोहम्मद आशिक उम्र 40 वर्ष के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की थी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने फरियादी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमलाई में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। गिरफ्तार आरोपी - पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है - अरसद अंसारी भक्ती कोल योगेन्द्र उर्फ छोट्टू तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी अमलाई भूपेंद्र मणी पांडे के नेतृत्व में विवेचना अधिकारी कार्यवाहक उप-निरीक्षक श्याम सिंह एवं अमलाई पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    3
    थाना अमलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार

अमलाई, शहडोल - जिला शहडोल के थाना अमलाई पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे सभी 03 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 277/2026 के तहत यह कार्रवाई की गई है।
घटना का विवरण -
दिनांक 14/09/2026 को राजा चिकन सेंटर के सामने, आलमगंज चीफ हाउस निवासी फरियादी मोहम्मद आशिक उम्र 40 वर्ष के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की थी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने फरियादी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमलाई में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी -
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है -
अरसद अंसारी
भक्ती कोल  
योगेन्द्र उर्फ छोट्टू
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी अमलाई भूपेंद्र मणी पांडे के नेतृत्व में विवेचना अधिकारी कार्यवाहक उप-निरीक्षक श्याम सिंह एवं अमलाई पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    user_JIYAUDDIN ANSARI
    JIYAUDDIN ANSARI
    Voice of people Budar, Shahdol•
    21 hrs ago
  • राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कृपा गुप्ता करेगी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन #शहडोल #shahdol राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कृपा गुप्ता करेगी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन #शहडोल #shahdol
    1
    राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कृपा गुप्ता करेगी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन 

#शहडोल #shahdol
राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कृपा गुप्ता करेगी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन 
#शहडोल #shahdol
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • UPI में पेमेंट अब नहीं रहा फ्री अब लगेगा जार्ज कहा कितना देना होगा
    1
    UPI में पेमेंट अब नहीं रहा फ्री अब लगेगा जार्ज कहा कितना देना होगा
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • रेलवे के सीनियर डी पर भ्रष्टाचार-प्रताड़ना के आरोप,स्टाफ का परिवार भी उतरा सड़क पर,चोर के लगाए नारे रेलवे के सीनियर डी पर भ्रष्टाचार-प्रताड़ना के आरोप,स्टाफ का परिवार भी उतरा सड़क पर,चोर के लगाए नारे
    1
    रेलवे के सीनियर डी पर भ्रष्टाचार-प्रताड़ना के आरोप,स्टाफ का परिवार भी उतरा सड़क पर,चोर के लगाए नारे
रेलवे के सीनियर डी पर भ्रष्टाचार-प्रताड़ना के आरोप,स्टाफ का परिवार भी उतरा सड़क पर,चोर के लगाए नारे
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग कर डामर रोड मे सफेद लाइन बनाने का काम किया जा रहा है सड़क किनारे की रेखा हम बात कर रहे हैं उमरिया जिले के ग्राम पंचायत पटपरा की जहां पर जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत छादा से पटपरा और पटपरा से नागो ताल के लिए डामर रोड का निर्माण किया गया है। विडंबना देखिए बरसात के समय जबकि रोड के किनारे की मिट्टी घास उगी हुई है डामर रोड गीली है उस पर सड़क किनारे की सफेद रेखा बनाई जा रही है बनने के बाद इतना सुखना संभव नहीं है क्योंकि बरसात का मौसम है और पानी भी गिर रहा है। उससे बड़ी बात यह है कि सड़क किनारे की रेखा बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है जहां लोग गैस एजेंसी में घंटों सुबह से लेकर शाम तक खड़े रहते हैं अपने घर की उपयोग के लिए गैस सिलेंडर के लिए उन्हें आसानी से गैस सिलेंडर नहीं मिलता वहीं ठेकेदारों को रोड निर्माण के ऊपर किनारे की सफेद रेखा के लिए गैस सिलेंडर आसानी से मिल जाता है।
    1
    घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग कर डामर रोड मे सफेद लाइन बनाने  का काम किया जा रहा है सड़क किनारे की रेखा
हम बात कर रहे हैं उमरिया जिले के ग्राम पंचायत पटपरा की जहां पर जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत छादा से पटपरा और पटपरा से नागो ताल के लिए डामर रोड का निर्माण किया गया है। विडंबना देखिए बरसात के समय जबकि रोड के किनारे की मिट्टी घास उगी हुई है डामर रोड गीली है उस पर सड़क किनारे की सफेद रेखा बनाई जा रही है बनने के बाद इतना सुखना संभव नहीं है क्योंकि बरसात का मौसम है और पानी भी गिर रहा है। उससे बड़ी बात यह है कि सड़क किनारे की रेखा बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है जहां लोग गैस एजेंसी में घंटों सुबह से लेकर शाम तक खड़े रहते हैं अपने घर की उपयोग के लिए गैस सिलेंडर के लिए उन्हें आसानी से गैस सिलेंडर नहीं मिलता वहीं ठेकेदारों को रोड निर्माण के ऊपर किनारे की सफेद रेखा के लिए गैस सिलेंडर आसानी से मिल जाता है।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल की अनुष्का करंगले अपनी प्रतिभा का करेगी प्रदर्शन। #shahdol #शहडोल राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल की अनुष्का करंगले अपनी प्रतिभा का करेगी प्रदर्शन। #shahdol #शहडोल
    1
    राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल की अनुष्का करंगले  अपनी प्रतिभा का करेगी प्रदर्शन।

#shahdol #शहडोल
राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल की अनुष्का करंगले  अपनी प्रतिभा का करेगी प्रदर्शन।
#shahdol #शहडोल
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.