बाईक से 16.34 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्यवाही। चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बाईक सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 16.34 ग्राम अवैध मिथाईलिनडाईऑक्सी मेथेमफेटामाईन (एमडीएमए) जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप आर.पी.एस. के सुपरविजन में एसएचओ मंगलवाड भगवानलाल पु.नि. अपने थाने के जाप्ता एएसआई जगदीशचन्द्र, भैरूलाल, कानि. राकेश कुमार, सुनिल, टंवरसिंह व गोमाराम के साथ सर्कल गश्त करते हुए इण्डियन पेट्रोल पम्प के आगे पहुंचे कि मोरवन की तरफ से एक बिना नम्बरी टीवीएस कम्पनी की अपाची मोटरसाईकिल का चालक मोटरसाईकिल को पुलिस वाहन को देखकर मोरवन गाँव के खेतों की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर मोटरसाईकिल को भगाने लगा। जिसका पीछा कर रास्ते पर करिब 500 मीटर आगे घेरा देकर रोका। पुलिस को देखकर भागना संदिग्ध होने पर उसकी तलाशी में 16.34 ग्राम अवैध मिथईलिनडाई ऑक्सी मेथेमफेटामाईन (एमडीएमए) मिली। उक्त अवैध एमडीएमए व बाईक को जब्त कर आरोपी सराफत अली पुत्र किशोर अली उर्फ निसार अली निवासी मुसलमान मोहल्ला चिकारडा पुलिस थाना मण्डफिया जिला चितौडगढ को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी सराफत अली के विरूद्ध पूर्व में पुलिस थाना मण्डफिया एवं पुलिस थाना डुगला में अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के 02 प्रकरण दर्ज होकर जैर तफ्तीश है। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

- Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)1
- चित्तौड़गढ़। जिले की नवनियुक्त कलेक्टर डॉ. मंजू ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रिय प्रशासनिक कार्यशैली का परिचय दिया। कार्यभार संभालने के अगले ही दिन उन्होंने सांवलिया जी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, औषधि वितरण प्रणाली तथा चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों—विशेष रूप से सर्जिकल वार्ड, आपातकालीन (इमरजेंसी) इकाई, ट्रॉमा वार्ड तथा रामाश्रय वार्ड—का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों से प्रत्यक्ष संवाद कर उपचार की गुणवत्ता का फीडबैक लिया। महिला एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एमसीएच (Maternal and Child Health) ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएनसीयू (Special Newborn Care Unit), मदर मिल्क बैंक, लेबर रूम, एंटीनेटल एवं पोस्टनेटल केयर यूनिट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवजात शिशु इकाई में संक्रमण नियंत्रण (Infection Control) के प्रभावी प्रबंधन पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित विभागाध्यक्ष के कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कमियां पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अस्पताल परिसर में स्वच्छता मानकों के अनुपालन, समयबद्ध उपचार उपलब्धता तथा आवश्यक दवाओं की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने फायर सेफ्टी उपकरणों के उन्नयन तथा अस्पताल की संपूर्ण सुरक्षा प्रणाली का तकनीकी ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में “सेफ्टी इंजीनियरिंग” के मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर डॉ. मंजू ने चिकित्सा स्टाफ को संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व एवं पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए स्पष्ट किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि डॉ. मंजू की शैक्षणिक पृष्ठभूमि स्त्री एवं प्रसूति रोग (Gynecology & Obstetrics) में एम.एस. डिग्री से संबंधित है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ जिले को मिलने की उम्मीद है। कलेक्टर ने यह भी संकेत दिया कि यह निरीक्षण प्रारंभिक स्तर का था तथा भविष्य में अस्पताल की कार्यप्रणाली एवं सुविधाओं के व्यापक सुधार हेतु विस्तृत और नियमित निरीक्षण किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एडीएम रामचंद्र खटीक, पीएमओ सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।4
- उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण, हत्या फिर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटकाने के सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार इस जघन्य अपराध का मुख्य आरोपी मगनलाल था। उसने बालिका की हत्या करने के बाद पकड़े जाने के डर से स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस तभी से इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। 1
- 🌹🙏🏻SRI Laksmipati Bhagvan ♥️ Thakur Ji Maharaj Aapki 🙏🏽 JAY Ho ♥️ 🙏🏽 🌹 JAY Ho ♥️ 🙏🏽 🌹1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- डूंगला- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है । तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आतंकवाद को खात्मा कर देश के विकास में प्रमुख योगदान दिया है । रामलीला का मंदिर बनना और देश के लोगों को दर्शन लाभ मिलना बहुत अतीत की बात थी लेकिन उक्त कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योगी ने कर दिखाया। उक्त बात एलवा माता परिसर में नाथ समाज खुला बरामदा निर्माण कार्य लोकार्पण के मौके पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ने कहीं । मौका था एलवा माता पहाड़ी क्षेत्र में स्थित गोरख नाथ मंदिर परिसर में 5 लाख की लागत से निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण का। जानकारी में नाथ समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उदयनाथ ने बताया कि 5 लाख लागत की धर्मशाला का लोकार्पण शनिवार को सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ने किया । मंत्री दक ने गोरखनाथ मंदिर पहुच कर गोरखनाथ के दर्शन कर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में नव निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुचे मंत्री दक सहित अतिथियों का साफा उपरना पहनाकर स्वागत सत्कार करते हुए समाज जन ने पलक पावड़े बिछाए। वही नाथ समाज के अतिथियों को भगवा साफा सहित उपरने से स्वागत किया गया। इस मौके पर भीलवाड़ा उप महापौर रामनाथ ने समाज की उत्त्पति से लेकर अब तक के विकास की गाथा को बताया वही नाथ समाज द्वारा किये गए बलिदान की विवेचना की। उन्होंने भगवा ओर भाजपा को एक संघ गठजोड़ बताते हुए कहा कि जहा भगवा है वही भाजपा है। तो जहा भाजपा वही भगवा है। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में धर्मशाला के निर्माण में सहयोग राशि प्रदान करने के लिए मंत्री दक का आभार जताया । अतिथि मंत्री दक ने कहा कि क्षेत्र में विकास की कोई कमी नही है । जहां जहा जरूरत महसूस हुई या जनता ने ध्यान आकर्षित किया तो वहां-वहां विकास के कार्य मजबूती के साथ हुए । दक ने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय था की जनता का यह नारा रहता था कि रामलला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। और विकास की गंगा बहाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने ऐसा कार नामा कर दिखाया कि हर भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा है। आज वही स्थान है जहां करोड़ों के दिल में धड़कन के रूप में बसे श्री राम का मंदिर है। लोग आज श्री राम के दर्शन अपने आप को धन्य महसूस करता है। नाथ समाज की मांग पर एक ट्यूबवेल करवाने की घोषणा की। वही कहा कि नाथ समाज समय-समय पर मीटिंग आयोजित करते हुए समाज को अग्रसर करने का प्रयास करें। पढ़ा लिखा कर बालकों को श्रेणी में कदम रखने पर सम्मानित करें। उनका उत्साह वर्धन करें। वहीं खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को आगे बढाने का प्रयास करें। आप उन प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास करें आगे मंच तक पहुंचाना हमारे जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने मेवाड़ी भाषा में कहा कि थाणे की वात की कमी लागे तो मने याद करजो वेला वठा तक पुरो करवा को प्रयास करूंगा। अंत में उपस्थित सभी जनों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर समाज जन में भीलवाड़ा उप महापोर एवं भीलवाड़ा नाथ समाज जिला अध्यक्ष रामनाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान नाथ समाज ईश्वर नाथ योगी, प्रदेश उपाध्यक्ष उदयनाथ योगी, संभागीय उपाध्यक्ष किशन नाथ, 12 चोखला अध्यक्ष शंकर नाथ, खेडी चोखला अध्यक्ष लक्ष्मण नाथ, गोरख सेना प्रदेश उपाध्यक्ष नितेंद्र नाथ, खेड़ी चोखला सचिव इंद्रनाथ, भगवती नाथ बुल, रामनाथ खेरमालिया , प्रेमनाथ तलाउ उपस्थित थे। वही डूंगला मंडल अध्यक्ष पूरणमल अहीर, प्रशासक पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता लालजी रावत , सेमलिया प्रशासक राजमल डांगी, रावतपुरा प्रशासक ठाकुर सिंह रावत, जीएसएस अध्यक्ष रामेश्वर लाल गुर्जर, देवीलाल जनवा, भाटोली बूथ अध्यक्ष भेरूलाल लोहार, लक्ष्मण लाल जाट के साथ अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।2
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- उदयपुर जिले मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा के हनुमान मंदिर में शनिवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कितावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी सज्जन सिंह राव, अतिविशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के मंडल संयोजक गणेश लाल प्रजापत के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम के बाद अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कितावत द्वारा किया गया।1