आजमगढ़: पत्रकार के भाई की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव—हत्या की आशंका आजमगढ़ शहर के कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुरानी जेल के सामने बंधा रोड पर एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 31 वर्षीय सुधाकर पाठक, पुत्र संजय पाठक, निवासी गुरुटोला मोहल्ला के रूप में हुई है। वह स्थानीय पत्रकार पदमाकर पाठक के छोटे भाई बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस, सिविल लाइन चौकी और रोडवेज चौकी की टीमें मौके पर पहुंचीं और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि शव की स्थिति खराब होने के कारण शुरुआती पहचान में कठिनाई हुई, लेकिन परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि घटना के समय सुधाकर की पत्नी पूजा ने फोन किया, जिसे किसी अनजान व्यक्ति ने उठाया और खुद को “बड़ादेव” बताया। बाद में पुरानी सब्जी मंडी के पास मोबाइल देने की बात कहकर फोन स्विच ऑफ कर दिया गया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और मामले की सच्चाई सामने लाने का प्रयास जारी है।

- आजमगढ़ अवैध हथियार लगाने का वीडियो वायरल1
- Post by Satyavan Chauhan1
- सब-हेडलाइन: सैय्यद मोड़ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर खान-पान विकल्प जहानागंज (आजमगढ़): नगर पंचायत क्षेत्र के सैय्यद मोड़ पर स्थित The Grand Haweli Restaurant का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट के संचालक धर्मेन्द्र यादव को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए आधुनिक साज-सज्जा के साथ स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां परिवारों एवं मित्रों के साथ बैठकर भोजन करने के लिए आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संचालक धर्मेन्द्र यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य जहानागंज और आसपास के क्षेत्रवासियों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें बेहतर वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन मिल सके। हम स्वच्छता और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।” स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट के खुलने से जहानागंज क्षेत्र में खान-पान के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे और बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। वीडियो में देखे सैय्यद मोड़, जहानागंज में “The Grand Haweli Restaurant” का फीता काटकर उद्घाटन करते नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज, साथ में संचालक धर्मेन्द्र यादव एवं अन्य।1
- मऊ में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही – 14 वर्षीय बालक गंभीर मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार का खौफनाक हादसा सामने आया। आजमगढ़–मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर बनियापार के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 14 वर्षीय आकाश चौहान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल पूरी तरह टूट गई। इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल आकाश को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह सरसों लेकर कोल्हू जा रहा था। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।1
- Post by BALRAM1
- आग की लपटों में घिरी पचपदरा रिफाइनरी...! राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नज़र है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।1
- अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में बीती रात आर्टिका और एक्सयूवी में आमने-सामने भिड़ंत हुई । जिसमें एक की मौत हुई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । अर्टिगा कार में सवार बड़ी संख्या में बाराती घायल हो गए हैं।1
- Post by Satyavan Chauhan1