logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा, आरोग्यम पॉली क्लीनिक सील, दो अस्पतालों को तीन दिन का नोटिस जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार के निर्देश पर जनपद में अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार शाम करीब छह बजे स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।कनैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ अवाना आलमपुर स्थित आरोग्यम पॉली क्लीनिक में छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में दो मरीज उपचाराधीन मिले। मरीजों का उपचार पूरा कर उन्हें डिस्चार्ज किए जाने के बाद अस्पताल संचालक से पंजीकरण सहित अन्य आवश्यक अभिलेख मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि उक्त क्लीनिक को पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका था। इसके बाद टीम ने बेसमेंट में संचालित न्यू जनता हॉस्पिटल एवं सनराइज क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान आवश्यक प्रमाणपत्र एवं अन्य मानकों में कमियां मिलने पर दोनों अस्पतालों के संचालकों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण एवं अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया। कार्रवाई के दौरान बीपीएम जनार्दन प्रसाद, वीएचडब्ल्यू आदित्य तथा करारी थाना पुलिस बल मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना वैध पंजीकरण एवं निर्धारित मानकों के संचालित अस्पतालों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।

7 hrs ago
user_आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
d67da5bf-0a6f-4187-9856-800b4b034c68

स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा, आरोग्यम पॉली क्लीनिक सील, दो अस्पतालों को तीन दिन का नोटिस जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार के निर्देश पर जनपद में अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार शाम करीब छह बजे स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।कनैली सामुदायिक स्वास्थ्य

d3fa721a-8ede-4582-8af1-92de582e107a

केंद्र के अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ अवाना आलमपुर स्थित आरोग्यम पॉली क्लीनिक में छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में दो मरीज उपचाराधीन मिले। मरीजों का उपचार पूरा कर उन्हें डिस्चार्ज किए जाने के बाद अस्पताल संचालक से पंजीकरण सहित अन्य आवश्यक अभिलेख मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं

0562cc49-cf12-4180-a1fc-08dad34aefb1

कर सका। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि उक्त क्लीनिक को पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका था। इसके बाद टीम ने बेसमेंट में संचालित न्यू जनता हॉस्पिटल एवं सनराइज क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान आवश्यक प्रमाणपत्र एवं अन्य मानकों में कमियां मिलने

407a3a24-707e-4a58-af5d-ae53bb6e961f

पर दोनों अस्पतालों के संचालकों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण एवं अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया। कार्रवाई के दौरान बीपीएम जनार्दन प्रसाद, वीएचडब्ल्यू आदित्य तथा करारी थाना पुलिस बल मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना वैध पंजीकरण एवं निर्धारित मानकों के संचालित अस्पतालों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी #Kaushambi #कौशाम्बी #Kara #Kesari #RamrajKushwaha #PunyatithiSpecial #StationeryDistribution #PrathmikVidyalaya #ManojKumarMaurya #UPNews #UttarPradeshNews #GramPanchayat #LocalNews #ShraddhanjaliSpecial #EducationForAll रिपोर्ट: जर्नलिस्ट मनोज कुमार मौर्य स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी
    1
    स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी
#Kaushambi #कौशाम्बी #Kara #Kesari #RamrajKushwaha #PunyatithiSpecial #StationeryDistribution #PrathmikVidyalaya #ManojKumarMaurya #UPNews #UttarPradeshNews #GramPanchayat #LocalNews #ShraddhanjaliSpecial #EducationForAll

रिपोर्ट: जर्नलिस्ट मनोज कुमार मौर्य
स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी
    user_M.D.A CRIME NEWS
    M.D.A CRIME NEWS
    News Anchor सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कौशांबी। धर्मा देवी इंटर कॉलेज में 28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार संजय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की वैष्णवी ने प्रथम, प्राची यादव ने द्वितीय तथा डीडी कॉन्वेंट की एंजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की पलक जायसवाल प्रथम, शिक्षा वर्मा द्वितीय तथा जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज की वर्तिका केसरवानी तृतीय रहीं। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने स्वयं भी रायफल शूटिंग में हाथ आजमाकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य डॉ. रामकरण त्रिपाठी ने अतिथियों व पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
    1
    कौशांबी। धर्मा देवी इंटर कॉलेज में 28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार संजय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की वैष्णवी ने प्रथम, प्राची यादव ने द्वितीय तथा डीडी कॉन्वेंट की एंजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की पलक जायसवाल प्रथम, शिक्षा वर्मा द्वितीय तथा जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज की वर्तिका केसरवानी तृतीय रहीं। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने स्वयं भी रायफल शूटिंग में हाथ आजमाकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य डॉ. रामकरण त्रिपाठी ने अतिथियों व पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • clean karne ke visay par
    1
    clean karne ke visay par
    user_Monu Vishwakarma
    Monu Vishwakarma
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कौशाम्बी से इस वक्त की बड़ी खबर... पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण की पहल पर कड़ा धाम के कुबरी घाट और कालेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए फ्लोटिंग बूम बैरियर लगाए गए हैं। गंगा स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित दायरे में स्नान कराने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण व्यवस्था की गई है। यह कार्य पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सिराथू, उप जिलाधिकारी सिराथू तथा नगर पंचायत के संयुक्त प्रयास से पूरा कराया गया। फ्लोटिंग बैरियर तेज बहाव वाले क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने कहा है कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह पहल कड़ा धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्नान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    1
    कौशाम्बी से इस वक्त की बड़ी खबर...
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण की पहल पर कड़ा धाम के कुबरी घाट और कालेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए फ्लोटिंग बूम बैरियर लगाए गए हैं।
गंगा स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित दायरे में स्नान कराने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण व्यवस्था की गई है। यह कार्य पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सिराथू, उप जिलाधिकारी सिराथू तथा नगर पंचायत के संयुक्त प्रयास से पूरा कराया गया।
फ्लोटिंग बैरियर तेज बहाव वाले क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी।
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने कहा है कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह पहल कड़ा धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्नान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    user_गोविंद पत्रकार, कौशाम्बी ✍️
    गोविंद पत्रकार, कौशाम्बी ✍️
    Computer club मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • कौशाम्बी पुलिस को मिला अचूक 'ब्रह्मास्त्र'! ट्रैकर डॉग 'लियो' की एंट्री से बड़े-बड़े अपराधियों की उड़ी नींद; एसपी सत्यनारायण ने बताई बड़ी बात
    1
    कौशाम्बी पुलिस को मिला अचूक 'ब्रह्मास्त्र'! ट्रैकर डॉग 'लियो' की एंट्री से बड़े-बड़े अपराधियों की उड़ी नींद; एसपी सत्यनारायण ने बताई बड़ी बात
    user_Talib Siddique
    Talib Siddique
    Local News Reporter सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कौशाम्बी पुलिस का कड़ा एक्शन: 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' मे 5 गिरफ्तार! #10newsnation #tennewsnation #kaushambinews कौशाम्बी पुलिस का कड़ा एक्शन: 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' मे 5 गिरफ्तार! #10newsnation #tennewsnation #kaushambinews
    1
    कौशाम्बी पुलिस का कड़ा एक्शन: 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' मे 5 गिरफ्तार! #10newsnation #tennewsnation #kaushambinews
कौशाम्बी पुलिस का कड़ा एक्शन: 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' मे 5 गिरफ्तार! #10newsnation #tennewsnation #kaushambinews
    user_Talib Siddique
    Talib Siddique
    Local News Reporter सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.