*▪️दतिया एसपी ने थाने से फाइलें 'चुराईं', नींद में स्टाफ... बेखबर रहा* औचक निरीक्षण तो कई बार सुना होगा, लेकिन दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने शनिवार रात अलग अंदाज में थानों का निरीक्षण किया। शनिवार रात 11 बजे वे ग्वालियर-झांसी हाईवे स्थित गोराघाट थाने पहुंचे। यहां संतरी सहित अधिकांश स्टाफ थाने के अंदर और ऊपर बने कमरों में सोता मिला। एसपी थाने के अंदर गए और कुछ जरूरी फाइलें उठाकर बाहर आ गए। कुछ देर बाद उन्होंने स्टाफ को जगाया और कहा कि थाने से कुछ फाइलें गायब हैं, जाकर जांच करो कि कौन-सी फाइलें नहीं मिल रही हैं। यह सुनते ही पुलिसकर्मियों की नींद उड़ गई और वे घबराकर रिकॉर्ड चेक करने लगे। जांच में फाइलें नहीं मिलने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद एसपी ने थाने के पास स्थित आवास में भोजन कर रहे टीआई रमेश शाक्य को बुलाया। फाइलों की तलाश करवाई गई। बाद में एसपी ने खुद फाइलें लौटाते हुए स्टाफ को सतर्कता का संदेश दिया और कार्यप्रणाली में सुधार की हिदायत दी।
*▪️दतिया एसपी ने थाने से फाइलें 'चुराईं', नींद में स्टाफ... बेखबर रहा* औचक निरीक्षण तो कई बार सुना होगा, लेकिन दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने शनिवार रात अलग अंदाज में थानों का निरीक्षण किया। शनिवार रात 11 बजे वे ग्वालियर-झांसी हाईवे स्थित गोराघाट थाने पहुंचे। यहां संतरी सहित अधिकांश स्टाफ थाने के अंदर और ऊपर बने कमरों में सोता मिला। एसपी थाने के अंदर गए और कुछ जरूरी फाइलें उठाकर बाहर आ गए। कुछ देर बाद उन्होंने स्टाफ को जगाया और कहा कि थाने से कुछ फाइलें गायब हैं, जाकर जांच करो कि कौन-सी फाइलें नहीं मिल रही हैं। यह सुनते ही पुलिसकर्मियों की नींद उड़ गई और वे घबराकर रिकॉर्ड चेक करने लगे। जांच में फाइलें नहीं मिलने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद एसपी ने थाने के पास स्थित आवास में भोजन कर रहे टीआई रमेश शाक्य को बुलाया। फाइलों की तलाश करवाई गई। बाद में एसपी ने खुद फाइलें लौटाते हुए स्टाफ को सतर्कता का संदेश दिया और कार्यप्रणाली में सुधार की हिदायत दी।
- ग्वालियर में नगर निगम की लापरवाही का खौफनाक मामला! वार्ड 10 घासमंडी की पानी की टंकी में एक मरा हुआ सांप मिला ग्वालियर में नगर निगम की लापरवाही का खौफनाक मामला! वार्ड 10 घासमंडी की पानी की टंकी में एक मरा हुआ सांप मिला। इस टंकी से आसपास के इलाके के करीब 19,000 लोग रोजाना पानी पी रहे थे। जब लोगों ने बदबू पर शिकायत की तो टंकी खोलकर देखा तो अंदर सांप तैरता मिला। युवकों ने लकड़ी की मदद से सांप को बाहर निकाला — पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इलाके में आक्रोश है, लोग नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं #Gwalior #GwaliorNews #NagarNigam #WaterTank #SandhyaSamachar1
- लोकेशन रीवा। बहती तेज़ धारा में फंसा युवक, रील बनाना पड़ा भारी! लोकेशन रीवा। बहती तेज़ धारा में फंसा युवक, रील बनाना पड़ा भारी! रीवा जिले के जवा तहसील के अतरैला थाना क्षेत्र स्थित टोंस विद्युत जलप्रपात इटमा में दोस्तों के साथ नहा रहा युवक रील बनाने के लिए बीच धारा में पहुंच गया, तभी तेज बहाव ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना कल दोपहर की बताई जा रही है। हादसा देख दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अतरैला पुलिस और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवक को रेस्क्यू करने के लिए पेड़ में एक रस्सी बांधी गई और तैराक युवक रस्सी पकड़ कर धीरे-धीरे युवक की तरफ बड़े और उसको सुरक्षित निकालने का प्रयास करने लगे, और उसको निकाल भी लिया,कहा जा सकता हैसमय रहते बची युवक की जान, प्रशासन और ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा।1
- भीषण गर्मी के चलते हुआ हादसा ट्रांसफॉर्मर में लगी आग वीडियो देखे *ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन* *जालौन मे भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर मे लगी लाइव आग,वीडियो वायरल* *लाइन से निकली चिंगारी से ट्रांसफार्मर मे लगी आग* *ट्रांसफ़ार्मर मे लगी आग का लाइव वीडियो सोशल मिडिया मे हुआ वायरल* *आसपास के लोगो ने पानी डालकर आग पर पाया काबू* *कालपी कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज चौराहा का मामला*1
- जालौन में अवैध खनन परिवहन और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करते हुए पकड़ा ओवरलोड ट्रक नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की खबर दिखाने जा रहे हैं देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- 🚨 सुढार शंभू धाम के पास पलटी सब्जी लदी पिकअप, बाल-बाल बचा चालक 🚨 जालौन। जालौन-बागरा रोड पर सुढार शंभू धाम के पास सोम सुबह को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां मड़ौगढ़ की ओर से जालौन जा रही सब्जियों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर सब्जियां बिखर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज गति में थी, तभी चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चालक और उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने चालक की मदद करते हुए सड़क पर बिखरी सब्जियों को हटाया। हादसे के चलते कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। 🚚🥬🚨1
- सुढार शंभू धाम के पास पलटी सब्जी लदी पिकअप, बाल-बाल बचा चालक सुढार शंभू धाम के पास पलटी सब्जी लदी पिकअप, बाल-बाल बचा चालक जालौन। जालौन-बागरा रोड पर सुढार शंभू धाम के पास सोम सुबह को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां मड़ौगढ़ की ओर से जालौन जा रही सब्जियों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर सब्जियां बिखर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज गति में थी, तभी चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चालक और उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने चालक की मदद करते हुए सड़क पर बिखरी सब्जियों को हटाया। हादसे के चलते कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। 🚚🥬1
- जालौन की आटा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद सद्दाम गाड़ी के कागजात नहीं दिखा सका, जिसके बाद उसे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।1
- बिहार के कटिहार रेलवे जंक्शन पर खीरों को हरा रंग या केमिकल लगाकर ताजा दिखाने का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इस देखकर यात्रियों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर कड़ा रोष देखा जा रहा है। यह घटना देशभर के रेलवे स्टेशनों पर खाद्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।1