प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, मेधावी बच्चे हुए पुरस्कृत जौनपुर/सिकरारा विकासखंड के आजाद इंटर कॉलेज बाबूपुर में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव सिंह, कैलाश चौहान एवं शिवचंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक राजीव सिंह ने कहा कि बच्चों में अनुशासन, नैतिकता एवं संस्कार का विकास आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नैतिकता और संस्कार विहीन शिक्षा का कोई महत्व नहीं होता। प्रत्येक छात्र में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है, जिसे निखारने का कार्य विद्यालय के शिक्षक और अभिभावकों के आपसी सहयोग से संभव है। मुख्य अतिथि शिवचंद्र विश्वकर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय आना अत्यंत आवश्यक है, जिससे शिक्षकों द्वारा उनका सही मार्गदर्शन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बच्चों की लिखावट अच्छी नहीं है, उन्हें निरंतर अभ्यास करना चाहिए, क्योंकि लिखावट व्यक्ति के जीवन का आईना होती है। शिक्षक कैलाश नाथ चौहान ने विद्यार्थियों को समय सारिणी के अनुसार नियमित पढ़ाई करने की सलाह दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 6 में रिया भारती प्रथम, रिया राव द्वितीय, शिखा गौतम तृतीय रहीं। कक्षा 7 में हार्दिक सिंह प्रथम, अनुराग राव द्वितीय और रित्तिक तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 8 में अक्सा प्रथम, विवेक चौहान द्वितीय और आसमा तृतीय रहीं। कक्षा 9 में खुशबू यादव प्रथम, नंदिनी द्वितीय, खुशी तृतीय तथा साधना चौहान को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 11 में रोशनी गुप्ता प्रथम, दीपांशी निषाद द्वितीय, वैशाली पांडेय तृतीय तथा खुशी राव एवं मुस्कान को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रभु श्रीवास्तव, प्रेमचंद, राहुल कुमार, ज्ञानप्रकाश यादव, राजेश यादव सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- जौनपुर के लपरी गांव में दिखा ग्रामीणों में उत्साह, रैली और डीजे के साथ पहुंचे बाबा साहब अम्बेडकर पार्क , लपरी पार्क में आस पास के रैली ने किया समापन ।1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मकरामन भौना गांव निवासी गंगाधर मिश्र ने पुलिस क्षेत्र का अधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मैं अपने जीवन काल में पूण हेतु एक मंदिर का निर्माण कर रहा हूं इसके निर्माण के लिए चिलबिला निवासी एक राजमिस्त्री से ₹200000 में मंदिर बनाने के लिए तय हुआ मंदिर का काम शुरू किया और पूरा बना दिया उसे ₹200000 दे दिया गया इसके बाद भी मंदिर के छत से पानी टपक रहा है इसके विषय में उस शिकायत की गई उसने कहा कि मुझे ₹50000 और दो तब पूरा काम करेंगे इस ढंग से अपने आप को मिश्रा जी ठगा महसूस कर रहे हैं। पुलिस क्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- ग्राम भोजपुर. जिला प्रतापगढ़ UP प्रधान पति. रणधीर. सिंह. को मिली खुली धमकी चमकी। के कुछ दिन पशचात हुयी हत्या1
- Post by The Live1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- पत्रकारों की सुरक्षा अब सिर्फ चर्चा नहीं, बल्कि ज़मीनी हकीकत बनती दिख रही है… और इसकी पहल की है फेमस न्यूज़ ने। प्रधान संपादक संदीप गौतम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने सभी पत्रकारों को 5 लाख रुपये का बीमा सुरक्षा कवच देने का ऐलान किया है। यह घोषणा 14 अप्रैल, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर की गई, जिसने इस फैसले को और खास बना दिया।1