बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की धर्मपत्नी कुमारी ममता ने मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर का दौरा किया। गुरुवार को पहुंचे दौरे के दौरान उन्होंने संग्रामपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को लेकर चर्चा की। इसके बाद वह बांका जिले के हनुमान डैम में डूबने से जान गंवाने वाले बढौनिया गांव के दो युवकों के शोकाकुल परिवारों से मिलने उनके घर पहुंचीं। मुलाकात के दौरान पीड़ित परिजनों ने कुमारी ममता के सामने अपनी व्यथा रखी। मृतक युवक के पिता ने कहा कि हनुमान डैम पर पर्यटक घूमने आते हैं, लेकिन वहां प्रशासन की ओर से सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने मांग की कि चूंकि यह उनके गृह क्षेत्र के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए डैम पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि किसी और का बेटा अपनी जान न गंवाए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने उन्हें गांव में एक महीने पहले हुई चोरी की घटना की जानकारी दी और बताया कि पुलिस अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। इस पर कुमारी ममता ने ग्रामीणों को जल्द पुलिस कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, संग्रामपुर थाना प्रभारी और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की धर्मपत्नी कुमारी ममता ने मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर का दौरा किया। गुरुवार को पहुंचे दौरे के दौरान उन्होंने संग्रामपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को लेकर चर्चा की। इसके बाद वह बांका जिले के हनुमान डैम में
डूबने से जान गंवाने वाले बढौनिया गांव के दो युवकों के शोकाकुल परिवारों से मिलने उनके घर पहुंचीं। मुलाकात के दौरान पीड़ित परिजनों ने कुमारी ममता के सामने अपनी व्यथा रखी। मृतक युवक के पिता ने कहा कि हनुमान डैम पर पर्यटक घूमने आते हैं, लेकिन वहां प्रशासन की ओर से
सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने मांग की कि चूंकि यह उनके गृह क्षेत्र के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए डैम पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि किसी और का बेटा अपनी जान न गंवाए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने उन्हें गांव में एक महीने पहले हुई चोरी की घटना की
जानकारी दी और बताया कि पुलिस अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। इस पर कुमारी ममता ने ग्रामीणों को जल्द पुलिस कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, संग्रामपुर थाना प्रभारी और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- बिहार के मुंगेर की रहने वाली शालू प्रवीण ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपने परिवार वालों को संदेश दिया है।1
- बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अंतर्गत अभिया बाजार में बारिश के बाद सड़क की हालत देखने को मिल रही है।2
- Post by Md Tarvej1
- बिहार के मुंगेर में शालू परवीन नामक युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अरमान के साथ अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। वीडियो के जरिए शालू परवीन ने अपनी मर्जी से शादी की बात स्वीकारते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।1
- बिहार के बांका में हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस एक सांड से टकरा गई है। इस टक्कर के दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्री बाल-बाल बच गए।1
- बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से पाकिस्तान आधारित गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़कर आतंकवादी गतिविधियों की योजना बना रहा था। इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस की सतर्कता से एक संभावित बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान मूसापुर निवासी मोहम्मद अहद (पिता – मोहम्मद आलम) के रूप में हुई है। कोढ़ा थाना कांड संख्या 229/26 के तहत अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 152, 113(3), 353, 353(1)(बी) एवं आईटी एक्ट की धारा 66(एफ) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहम्मद अहद विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और संदिग्ध आईडी के जरिए पाकिस्तान आधारित कुख्यात गैंगस्टर राना हुनैन उर्फ राना हुसैन के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और उसके निर्देशों पर क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने या किसी संवेदनशील स्थान को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोढ़ा थाना पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को उसके निवास स्थान से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। इस ऑपरेशन में कोढ़ा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, एसआई विवेक विक्रम और एसआई गोपाल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और अभियुक्त से गहन पूछताछ के साथ-साथ उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।4
- वैशाली डबल मर्डर मामले में पीड़ित फौजी के परिवार से सांसद पप्पू यादव ने मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को ₹25,000 की आर्थिक मदद दी। इसके साथ ही उन्होंने हाफ एनकाउंटर के मुद्दे पर बिहार सरकार को घेरा। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि संसद खुलते ही वे राजनाथ सिंह से मिलेंगे और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा और नौकरी की मांग करेंगे।1
- बेलदौर और सिंरीबख्तियरपुर में अब बिना किसी दवाई के, मशीन द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज संभव हो गया है। 'द सोसाइटी ऑफ फिजियोथेरेपी सेंटर' (The society of physiotherapy center) द्वारा लकवा, पोलिया और नस से संबंधित किसी भी प्रकार के दर्द का इलाज आधुनिक मशीनों के जरिए किया जा रहा है। सेंटर ने लोगों से एक बार सेवा का मौका देने की अपील की है ताकि वे अपने दर्द को हमेशा के लिए अलविदा कह सकें। संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर 7631621450 जारी किया गया है।1
- बिहार के पटना में हुए बंटी मर्डर केस में अपहरण और हत्या की इस वारदात के पीछे का पूरा सच क्या है, इसे लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में यह बड़ी आशंका जताई जा रही है कि क्या बंटी को सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने की खौफनाक सजा अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी है।1