logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शामली: एम्बुलेंस के इंतजार में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, शामली से मेरठ किया था रेफ़र।

4 hrs ago
user_Ch Pankaj Chauhan
Ch Pankaj Chauhan
Local News Reporter ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

शामली: एम्बुलेंस के इंतजार में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, शामली से मेरठ किया था रेफ़र।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहपुर में सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जनसंवाद कार्यक्रम, सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले से दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह मुजफ्फरनगर। शाहपुर कस्बे में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम रविवार को कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ट्रैक्टरों का काफिला शाहपुर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिससे कस्बे में दिनभर आयोजन की चर्चा बनी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप रहे। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों से ट्रैक्टरों पर सवार होकर कार्यकर्ता शाहपुर पहुंचे। इसके बाद ट्रैक्टरों का काफिला कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाला गया। एक के बाद एक ट्रैक्टरों की लंबी कतार दिखाई दी। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने राजपाल कश्यप को भी ट्रैक्टर पर बैठाया और उनके साथ काफिला मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों को एक साथ देखकर राजपाल कश्यप भी उत्साहित नजर आए और उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। ट्रैक्टरों के इस काफिले ने कार्यक्रम को अलग स्वरूप दिया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं की भागीदारी और ट्रैक्टरों की संख्या के कारण शाहपुर के मुख्य मार्गों पर काफी देर तक राजनीतिक गतिविधि दिखाई देती रही। काफिले के बाद सभी कार्यकर्ता कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचे, जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीडीए से जुड़े मुद्दों, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी के कारण कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखाई दिया। सत्येंद्र पाल के 27वें कार्यक्रम से बढ़ी चर्चा इस आयोजन के संयोजक डॉ. सत्येंद्र पाल रहे। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम आयोजित कराने को लेकर सत्येंद्र पाल की सक्रियता लगातार चर्चा में रही है। आयोजकों के अनुसार शाहपुर में आयोजित यह उनका 27वां पार्टी कार्यक्रम था। लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर जुटाने की उनकी कोशिश इस आयोजन में भी दिखाई दी। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट के लिए सत्येंद्र पाल की दावेदारी को लेकर पहले से ही चर्चा है। शाहपुर में बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप की मौजूदगी और सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के बाद उनकी दावेदारी को लेकर स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं को और बल मिला। उनके समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार पार्टी के कार्यक्रम आयोजित कराने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने से उन्होंने संगठन के स्तर पर अपनी सक्रियता दर्ज कराई है। सत्येंद्र पाल की ओर से बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार पार्टी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। जनसंवाद, पंचायत और संगठन से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से वह कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय बने हुए हैं। शाहपुर का आयोजन भी इसी क्रम में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश से लेकर जिला और स्थानीय स्तर तक के पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। हालांकि बुढ़ाना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के संबंध में पार्टी की ओर से अभी कोई अंतिम घोषणा नहीं हुई है, लेकिन शाहपुर के आयोजन के बाद सत्येंद्र पाल के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी और ट्रैक्टरों का काफिला उनके लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में देखा गया। मुख्य मार्गों से गुजरा ट्रैक्टरों का काफिला शाहपुर में निकला ट्रैक्टरों का काफिला कार्यक्रम का सबसे चर्चित हिस्सा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पहले कस्बे के मुख्य मार्गों से काफिले के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसके बाद काफिला कार्यक्रम स्थल कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचा। राजपाल कश्यप को भी काफिले में शामिल ट्रैक्टर पर बैठाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। काफिले के दौरान राजपाल कश्यप लगातार कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे। बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों को देखकर वह भी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन रामपाल पाल एवं सलीम ने किया। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे समर्थकों का आभार जताया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, प्रदेश प्रमुख सचिव विनय पाल, श्यामलाल बच्ची सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सुमित बारी, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सतीश गुर्जर, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दर्शन धनगर, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर सोएब, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र नीटू, जिला महासचिव सोमपाल भाटी, पूर्व जिला महासचिव विकल गोल्डी, जिला सचिव पवन पाल, प्रदेश सचिव यशवीर वाल्मीकि, बिजनौर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बीके कश्यप, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मौलाना नजर, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अनीता कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव नरेंद्र सैनी, डॉ. इसरार अल्वी, सांसद पुत्र निशांत मलिक, वीरेंद्र प्रधान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रधान जोगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश पाल और नरेश पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
    2
    शाहपुर में सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जनसंवाद कार्यक्रम, सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले से दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह
मुजफ्फरनगर। शाहपुर कस्बे में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम रविवार को कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ट्रैक्टरों का काफिला शाहपुर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिससे कस्बे में दिनभर आयोजन की चर्चा बनी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों से ट्रैक्टरों पर सवार होकर कार्यकर्ता शाहपुर पहुंचे। इसके बाद ट्रैक्टरों का काफिला कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाला गया। एक के बाद एक ट्रैक्टरों की लंबी कतार दिखाई दी। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने राजपाल कश्यप को भी ट्रैक्टर पर बैठाया और उनके साथ काफिला मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों को एक साथ देखकर राजपाल कश्यप भी उत्साहित नजर आए और उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
ट्रैक्टरों के इस काफिले ने कार्यक्रम को अलग स्वरूप दिया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं की भागीदारी और ट्रैक्टरों की संख्या के कारण शाहपुर के मुख्य मार्गों पर काफी देर तक राजनीतिक गतिविधि दिखाई देती रही। काफिले के बाद सभी कार्यकर्ता कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचे, जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पीडीए से जुड़े मुद्दों, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी के कारण कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखाई दिया।
सत्येंद्र पाल के 27वें कार्यक्रम से बढ़ी चर्चा
इस आयोजन के संयोजक डॉ. सत्येंद्र पाल रहे। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम आयोजित कराने को लेकर सत्येंद्र पाल की सक्रियता लगातार चर्चा में रही है। आयोजकों के अनुसार शाहपुर में आयोजित यह उनका 27वां पार्टी कार्यक्रम था। लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर जुटाने की उनकी कोशिश इस आयोजन में भी दिखाई दी।
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट के लिए सत्येंद्र पाल की दावेदारी को लेकर पहले से ही चर्चा है। शाहपुर में बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप की मौजूदगी और सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के बाद उनकी दावेदारी को लेकर स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं को और बल मिला। उनके समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार पार्टी के कार्यक्रम आयोजित कराने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने से उन्होंने संगठन के स्तर पर अपनी सक्रियता दर्ज कराई है।
सत्येंद्र पाल की ओर से बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार पार्टी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। जनसंवाद, पंचायत और संगठन से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से वह कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय बने हुए हैं। शाहपुर का आयोजन भी इसी क्रम में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश से लेकर जिला और स्थानीय स्तर तक के पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।
हालांकि बुढ़ाना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के संबंध में पार्टी की ओर से अभी कोई अंतिम घोषणा नहीं हुई है, लेकिन शाहपुर के आयोजन के बाद सत्येंद्र पाल के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी और ट्रैक्टरों का काफिला उनके लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में देखा गया।
मुख्य मार्गों से गुजरा ट्रैक्टरों का काफिला
शाहपुर में निकला ट्रैक्टरों का काफिला कार्यक्रम का सबसे चर्चित हिस्सा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पहले कस्बे के मुख्य मार्गों से काफिले के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसके बाद काफिला कार्यक्रम स्थल कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचा। राजपाल कश्यप को भी काफिले में शामिल ट्रैक्टर पर बैठाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
काफिले के दौरान राजपाल कश्यप लगातार कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे। बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों को देखकर वह भी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय रहने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन रामपाल पाल एवं सलीम ने किया। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे समर्थकों का आभार जताया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, प्रदेश प्रमुख सचिव विनय पाल, श्यामलाल बच्ची सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सुमित बारी, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सतीश गुर्जर, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दर्शन धनगर, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर सोएब, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र नीटू, जिला महासचिव सोमपाल भाटी, पूर्व जिला महासचिव विकल गोल्डी, जिला सचिव पवन पाल, प्रदेश सचिव यशवीर वाल्मीकि, बिजनौर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बीके कश्यप, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मौलाना नजर, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अनीता कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव नरेंद्र सैनी, डॉ. इसरार अल्वी, सांसद पुत्र निशांत मलिक, वीरेंद्र प्रधान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रधान जोगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश पाल और नरेश पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
    user_Abdul Ahad Choudhary
    Abdul Ahad Choudhary
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🕉️ नई मंडी में 100वें श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, 30 सितंबर से शुरू होंगे धार्मिक आयोजन मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला कमेटी, नई मंडी द्वारा 100वें श्री रामलीला महोत्सव एवं संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 30 सितंबर को प्रातः 9 बजे श्री रामलीला भवन से निकलने वाली विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी डॉ. उमाकान्तानंद सरस्वती जी महाराज श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। इसके बाद 8 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 8:30 बजे से वृंदावन के कलाकारों द्वारा महाराज नंदकिशोर जी के सानिध्य में रामलीला का मंचन किया जाएगा। 20 अक्टूबर, विजयादशमी के दिन दोपहर 12 बजे पूजन, शाम 3 बजे विजयोत्सव लीला और शाम 6 बजे रावण के पुतले का दहन होगा। महोत्सव का समापन 21 अक्टूबर को भगवान श्रीराम के राजतिलक, डॉ. पंकज दत्त अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा महाराजा अग्रसेन जीवन लीला के मंचन और विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अग्निशमन उपकरण, पानी के ड्रम और पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 🕉️ नई मंडी में 100वें श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, 30 सितंबर से शुरू होंगे धार्मिक आयोजन मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला कमेटी, नई मंडी द्वारा 100वें श्री रामलीला महोत्सव एवं संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 30 सितंबर को प्रातः 9 बजे श्री रामलीला भवन से निकलने वाली विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी डॉ. उमाकान्तानंद सरस्वती जी महाराज श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। इसके बाद 8 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 8:30 बजे से वृंदावन के कलाकारों द्वारा महाराज नंदकिशोर जी के सानिध्य में रामलीला का मंचन किया जाएगा। 20 अक्टूबर, विजयादशमी के दिन दोपहर 12 बजे पूजन, शाम 3 बजे विजयोत्सव लीला और शाम 6 बजे रावण के पुतले का दहन होगा। महोत्सव का समापन 21 अक्टूबर को भगवान श्रीराम के राजतिलक, डॉ. पंकज दत्त अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा महाराजा अग्रसेन जीवन लीला के मंचन और विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अग्निशमन उपकरण, पानी के ड्रम और पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
    1
    🕉️ नई मंडी में 100वें श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, 30 सितंबर से शुरू होंगे धार्मिक आयोजन

मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला कमेटी, नई मंडी द्वारा 100वें श्री रामलीला महोत्सव एवं संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 30 सितंबर को प्रातः 9 बजे श्री रामलीला भवन से निकलने वाली विशाल कलश यात्रा के साथ होगा।

30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी डॉ. उमाकान्तानंद सरस्वती जी महाराज श्रीराम कथा का वाचन करेंगे।

इसके बाद 8 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 8:30 बजे से वृंदावन के कलाकारों द्वारा महाराज नंदकिशोर जी के सानिध्य में रामलीला का मंचन किया जाएगा।

20 अक्टूबर, विजयादशमी के दिन दोपहर 12 बजे पूजन, शाम 3 बजे विजयोत्सव लीला और शाम 6 बजे रावण के पुतले का दहन होगा।

महोत्सव का समापन 21 अक्टूबर को भगवान श्रीराम के राजतिलक, डॉ. पंकज दत्त अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा महाराजा अग्रसेन जीवन लीला के मंचन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अग्निशमन उपकरण, पानी के ड्रम और पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 
🕉️ नई मंडी में 100वें श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, 30 सितंबर से शुरू होंगे धार्मिक आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला कमेटी, नई मंडी द्वारा 100वें श्री रामलीला महोत्सव एवं संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 30 सितंबर को प्रातः 9 बजे श्री रामलीला भवन से निकलने वाली विशाल कलश यात्रा के साथ होगा।
30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी डॉ. उमाकान्तानंद सरस्वती जी महाराज श्रीराम कथा का वाचन करेंगे।
इसके बाद 8 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 8:30 बजे से वृंदावन के कलाकारों द्वारा महाराज नंदकिशोर जी के सानिध्य में रामलीला का मंचन किया जाएगा।
20 अक्टूबर, विजयादशमी के दिन दोपहर 12 बजे पूजन, शाम 3 बजे विजयोत्सव लीला और शाम 6 बजे रावण के पुतले का दहन होगा।
महोत्सव का समापन 21 अक्टूबर को भगवान श्रीराम के राजतिलक, डॉ. पंकज दत्त अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा महाराजा अग्रसेन जीवन लीला के मंचन और विशाल भंडारे के साथ होगा।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अग्निशमन उपकरण, पानी के ड्रम और पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के भोपा रोड पर फैक्ट्री से निकल रहे काले धुएं से फैल रहा भारी प्रदूषण, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश, > मुजफ्फरनगर: भोपा रोड पर फैक्ट्री से निकलते जहरीले धुएं का वीडियो वायरल। रात में आसमान में छाया काला धुआं, सांस लेना हुआ मुश्किल। ग्रामीणों ने प्रदूषण विभाग पर पैसे लेकर चुप रहने का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग की
    1
    मुजफ्फरनगर के भोपा रोड पर फैक्ट्री से निकल रहे काले धुएं से फैल रहा भारी प्रदूषण, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश, 


> मुजफ्फरनगर: भोपा रोड पर फैक्ट्री से निकलते जहरीले धुएं का वीडियो वायरल। रात में आसमान में छाया काला धुआं, सांस लेना हुआ मुश्किल। ग्रामीणों ने प्रदूषण विभाग पर पैसे लेकर चुप रहने का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग की
    user_Sudheer choudhary
    Sudheer choudhary
    Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने तिलक नगर इलाके में एक स्थानीय युवक को मारा थप्पड़ मंत्री प्रवेश वर्मा एक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुँचे थे, जहाँ पर स्थानीय विधायक जरनैल सिंह भी पहुँचे और सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने लगे. इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई और प्रवेश वर्मा ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर एक युवक को थप्पड़ मार दिया. इस पूरे मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह थोड़ी देर में विकासपुरी थाने में प्रवेश वर्मा के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं
    1
    दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने तिलक नगर इलाके में एक स्थानीय युवक को मारा थप्पड़
मंत्री प्रवेश वर्मा एक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुँचे थे, जहाँ पर स्थानीय विधायक जरनैल सिंह भी पहुँचे और सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने लगे. इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई और प्रवेश वर्मा ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर एक युवक को थप्पड़ मार दिया. 
इस पूरे मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह थोड़ी देर में विकासपुरी थाने में प्रवेश वर्मा के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं
    user_Mohit Kumar Gurjar
    Mohit Kumar Gurjar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर प्रदर्शन पर ओवैसी की प्रतिक्रिया प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही उज्जैन की अवाम को सलाम किया। #AsaduddinOwaisi #Ujjain #ShahiMasjid #UjjainNews #Owaisi #MadhyaPradesh #ViralNews #ForPublicNews उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर प्रदर्शन पर ओवैसी की प्रतिक्रिया प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही उज्जैन की अवाम को सलाम किया। #AsaduddinOwaisi #Ujjain #ShahiMasjid #UjjainNews #Owaisi #MadhyaPradesh #ViralNews #ForPublicNews
    1
    उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर प्रदर्शन पर ओवैसी की प्रतिक्रिया

 प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही उज्जैन की अवाम को सलाम किया।
#AsaduddinOwaisi #Ujjain #ShahiMasjid #UjjainNews #Owaisi #MadhyaPradesh #ViralNews #ForPublicNews
उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर प्रदर्शन पर ओवैसी की प्रतिक्रिया
प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही उज्जैन की अवाम को सलाम किया।
#AsaduddinOwaisi #Ujjain #ShahiMasjid #UjjainNews #Owaisi #MadhyaPradesh #ViralNews #ForPublicNews
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • श्राद्धपक्ष (पितृपक्ष) के प्रथम दिन भरतिया कॉलोनी में गीता पाठ एवं पितृनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की सद्प्ररेणा से पितरों, पूर्वजों की पुण्य पावन स्मृति में श्राद्धपक्ष मे निरन्तर किये जाने वाले निःशुल्क गीतापाठ के संकल्प के क्रम मे प्रथम दिन डाॅ आदेश संगल के निवास भरतिया कॉलोनी पर आयोजित किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर तथा विधिवत पूजन किया। तदुपरांत अतुल गर्ग द्वारा श्री गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप,गीता जी के आठवें अध्याय का पाठ श्रद्धाभाव पूर्वक कराया गया।भजन भाव की श्रृंखला में सुभाष गर्ग द्वारा 'रे मन करले गीता पाठ ये ही तेरे काम आयेगा' विपिन गुप्ता,नवीन गोस्वामी, राजेश वर्मा द्वारा 'जय हो पित्तर देवा करूं मे तेरी सेवा' आदि भजनो से पितरो का स्मरण/ आह्वान करते हुए बहुत सुंदर स्तुति प्रस्तुत की। जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालुजन मंत्रमुग्ध हो गये। *वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने कहा कि पितृ पक्ष हमें अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा,कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है*। सुबह से लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओ ने गीतापाठ मे भाग लिया।आरती के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग,रामबीर सिंह, विपिन गुप्ता, सुभाष गर्ग,नवीन, पूनम गोस्वामी,रीना मलिक, सुषमा, संतोष, बिमला,राखी, मधु, वंदना, सुनीता,मेघा, कुसुम,डाॅ आदेश संगल,दीपक गौतम,वाणी,सानवी, लविश,कुश,पारस तथा बडी संख्या मे मातृशक्ति उपस्थित रही। अतुल कुमार गर्ग सचिव श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर
    3
    श्राद्धपक्ष (पितृपक्ष) के प्रथम दिन भरतिया कॉलोनी में गीता पाठ एवं पितृनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।
श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की सद्प्ररेणा से पितरों, पूर्वजों की पुण्य पावन स्मृति में श्राद्धपक्ष मे निरन्तर  किये जाने वाले निःशुल्क गीतापाठ के संकल्प के क्रम मे प्रथम दिन डाॅ आदेश संगल के निवास भरतिया कॉलोनी पर आयोजित किया गया। सर्वप्रथम  दीप प्रज्वलित कर तथा विधिवत पूजन किया। तदुपरांत अतुल गर्ग द्वारा श्री गणेश  वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप,गीता जी के आठवें अध्याय का पाठ श्रद्धाभाव पूर्वक कराया गया।भजन भाव की श्रृंखला में सुभाष गर्ग द्वारा 'रे मन करले गीता पाठ ये ही तेरे काम आयेगा' विपिन गुप्ता,नवीन गोस्वामी, राजेश वर्मा द्वारा 'जय हो पित्तर देवा करूं मे तेरी सेवा' आदि भजनो से  पितरो का स्मरण/ आह्वान करते हुए बहुत सुंदर स्तुति प्रस्तुत की। जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालुजन मंत्रमुग्ध हो गये। *वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने कहा कि पितृ पक्ष हमें अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा,कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है*। सुबह से लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओ ने गीतापाठ मे भाग लिया।आरती के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग,रामबीर सिंह, विपिन गुप्ता, सुभाष गर्ग,नवीन, पूनम गोस्वामी,रीना मलिक,  सुषमा, संतोष, बिमला,राखी, मधु, वंदना, सुनीता,मेघा, कुसुम,डाॅ आदेश संगल,दीपक गौतम,वाणी,सानवी, लविश,कुश,पारस तथा बडी संख्या मे मातृशक्ति उपस्थित रही।  
अतुल कुमार गर्ग 
सचिव
श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर
    user_Mohit Kumar Gurjar
    Mohit Kumar Gurjar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पत्नी से कहासुनी और विवाद के मामले में पति गिरफ्तार, भेजा जेल मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दलीपपुरा में पत्नी के साथ कहासुनी और विवाद करने के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को प्रवेश पुत्र फतेह सिंह के अपनी पत्नी रूबी के साथ विवाद करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक परविन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को मिशन शक्ति केंद्र में बैठाकर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया। मिशन शक्ति प्रभारी डौली यादव की मदद से दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन सकी। पुलिस के मुताबिक, विवाद के चलते शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रवेश पुत्र फतेह सिंह निवासी ग्राम दलीपपुरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवेश पुत्र फतेह सिंह, निवासी ग्राम दलीपपुरा, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक परविन्द्र सिंह और कांस्टेबल 2213 रजत कुमार शामिल रहे। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और थाना चरथावल पुलिस के नेतृत्व में की गई।
    1
    पत्नी से कहासुनी और विवाद के मामले में पति गिरफ्तार, भेजा जेल
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दलीपपुरा में पत्नी के साथ कहासुनी और विवाद करने के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को प्रवेश पुत्र फतेह सिंह के अपनी पत्नी रूबी के साथ विवाद करने की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक परविन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को मिशन शक्ति केंद्र में बैठाकर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया। मिशन शक्ति प्रभारी डौली यादव की मदद से दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन सकी।
पुलिस के मुताबिक, विवाद के चलते शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रवेश पुत्र फतेह सिंह निवासी ग्राम दलीपपुरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवेश पुत्र फतेह सिंह, निवासी ग्राम दलीपपुरा, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक परविन्द्र सिंह और कांस्टेबल 2213 रजत कुमार शामिल रहे। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और थाना चरथावल पुलिस के नेतृत्व में की गई।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अम्बरपुर के जंगल में 42 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बरपुर के जंगल में रविवार को 42 वर्षीय प्रवीन उर्फ परविंदर पुत्र नवाब सिंह निवासी रायपुर नंगली की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक,क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह और थाना प्रभारी रतनपुरी महावीर सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस हत्या के कारण और आरोपी की पहचान के लिए जांच कर रही है।घटना के संबंध में एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक जानकारी देते हुए...
    1
    अम्बरपुर के जंगल में 42 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बरपुर के जंगल में रविवार को 42 वर्षीय प्रवीन उर्फ परविंदर पुत्र नवाब सिंह निवासी रायपुर नंगली की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक,क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह और थाना प्रभारी रतनपुरी महावीर सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस हत्या के कारण और आरोपी की पहचान के लिए जांच कर रही है।घटना के संबंध में एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक जानकारी देते हुए...
    user_Rashi Bulletin
    Rashi Bulletin
    Newspaper publisher मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • थाना रतनपुरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अम्बरपुर के जंगल में प्रवीन उर्फ परविंदर पुत्र नवाब सिंह, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी ग्राम रायपुर नंगली, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर को अज्ञात के द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह व थाना प्रभारी रतनपुरी श्री महावीर सिंह चौहान मय पुलिसबल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है तथा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक की बाइट-
    1
    थाना रतनपुरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अम्बरपुर के जंगल में प्रवीन उर्फ परविंदर पुत्र नवाब सिंह, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी ग्राम रायपुर नंगली, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर को अज्ञात के द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह व थाना प्रभारी रतनपुरी श्री महावीर सिंह चौहान मय पुलिसबल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है तथा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक की बाइट-
    user_सचिन प्रजापति
    सचिन प्रजापति
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.