14 वर्षीय नाबालिक युवक की चाकू मार कर हत्या,महाकाल गैंग का नाम एक बार फिर आया सामने कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतक के परिजनों ने महाकाल गैंग पर रंगदारी न देने के कारण हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव निवासी 14 वर्षीय आदर्श चौहान पर शनिवार शाम करीब 7:30 बजे तरया रोड स्थित चखनी खास पेट्रोल पंप के पास चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल आदर्श को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि महाकाल गैंग के लोगों ने रंगदारी की मांग की थी और रंगदारी नहीं देने पर उनके बेटे की हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही तमकुहीराज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए रंगदारी और गैंग से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुरूप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।14 वर्षीय किशोर की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर इस वारदात के पीछे की सच्चाई क्या है और दोषियों तक पुलिस कब पहुंचती है। बाइट: बैजू चौहान मृतक का भाई दिनेश चौहान समाज के नेता

- hamare gaav rowari bajar me shiv mandir ke thik 100 kadam baad ka ye sara najara hai mera sarkar se binamer nevedan hai ki iska bevsta kiya jiske vajah se kaphi log pareshni ka samna kar rahi hai1
- नेत्र चिकित्सालय में नए प्रभारी डॉ. विनय पाण्डेय ने शुरू किया सफाई वृक्षारोपण अभियान नेत्र चिकित्सालय में नए प्रभारी डॉ. विनय पाण्डेय ने शुरू किया सफाई वृक्षारोपण अभियान *कुशीनगर, पडरौना* पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिसर के उद्देश्य से पडरौना स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सालय के नवागत प्रभारी डॉ. विनय पाण्डेय ने शनिवार को अस्पताल परिसर में छायादार वृक्षों का पौधरोपण किया और सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान डॉ. पाण्डेय ने कहा कि "वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना सभी की जिम्मेदारी है।" उन्होंने अस्पताल परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दोहराया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी दिलीप कुमार, जुगनू रावत, संजय रावत, समयुल्लाह अंसारी, दिनेश ठाकुर, अमित यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।4
- कुशीनगर - दो दिन से लापता 14 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,बागीचे में शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी,मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई,31 जुलाई से घर से लापता थी किशोरी,मां ने रविवार सुबह थाने में दी थी तहरीर,तहरीर के कुछ देर बाद बरामद हुआ शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी,जटहा बाजार थाना क्षेत्र के किन्नर पट्टी चौराहे के पास की घटना कुशीनगर - दो दिन से लापता 14 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,बागीचे में शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी,मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई,31 जुलाई से घर से लापता थी किशोरी,मां ने रविवार सुबह थाने में दी थी तहरीर,तहरीर के कुछ देर बाद बरामद हुआ शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी,जटहा बाजार थाना क्षेत्र के किन्नर पट्टी चौराहे के पास की घटना2