Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह आधा लीटर तेल लेने के लिए आपको 2 घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है। इसका क्या मतलब समझा जाए?
आशीष श्रीवास्तव सभासद BJP
यह आधा लीटर तेल लेने के लिए आपको 2 घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है। इसका क्या मतलब समझा जाए?
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- आज बाराबंकी में शाम 24 मार्च को यूटा के TET की अनिवार्यता के विरोध में यूटा बाराबंकी द्वारा ,,, आज बाराबंकी में शाम 24 मार्च को यूटा के यशस्वी प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय Rajendra Singh Rathore जी के नेतृत्व में TET की अनिवार्यता के विरोध में यूटा बाराबंकी द्वारा आयोजित मशाल जुलूस में।स्थान GIC ऑडिटोरियम बाराबंकी। समय 5.30 बजे निवेदक- *डॉ. आशुतोष कुमार जिलाध्यक्ष,यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन बाराबंकी।*1
- अयोध्या जनपद में इंडियन आयल,भारत पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा पर्याप्त मात्रा में डीजल पेट्रोल सभी पेट्रोल पम्प पर उपलब्ध है जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया जनपद में स्टॉक की बात करें तो 13 लाख लीटर पेट्रोलियम, डीजल 18 लाख स्टॉक मौके पर मौजूद है जनता से अपील की है कि आप अफवाहों में ना आए समय-समय पर आप अपने वाहन में ईंधन भाराये1
- हरिभजन यादव की मशीन से गन्ना खेती में बदलाव दोस्तपुर, सुल्तानपुर। क्षेत्र में गन्ना खेती अब धीरे-धीरे आधुनिक तकनीक की ओर बढ़ रही है, जिसमें मशीन मालिकों की भूमिका भी अहम होती जा रही है। गोसैसिंहपुर कनकपुर गांव में इसका जीवंत उदाहरण देखने को मिला, जहां ऑटो केन प्लांटर मशीन के जरिए गन्ने की बुआई कराई गई। यह मशीन मोतिगरपुर विकास खण्ड के भदिला गांव निवासी हरिभजन यादव द्वारा खरीदी गई है, जो क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। मशीन का संचालन उनके पुत्र मस्तराम यादव द्वारा किया जा रहा है, जो कुशल चालक के रूप में पूरी प्रक्रिया को सहजता से अंजाम देते हैं। इस तकनीक के उपयोग से किसानों को बिना अधिक निवेश के उन्नत खेती का लाभ मिल रहा है। प्रगतिशील किसान नरेन्द्र प्रताप सिंह एवं चन्द्रिका प्रसाद सिंह के खेत में इस मशीन से COSE-17451 और COLk-14201 प्रजाति के गन्ने की बुआई की गई, जिसे देखने के लिए आसपास के किसानों में खासा उत्साह देखा गया। ऑटो केन प्लांटर मशीन की खासियत यह है कि यह एक साथ कई कार्य करती है। इसमें गन्ने की कटाई, कतारबद्ध बुआई, खाद डालना, दवा छिड़काव और पाटा लगाने का काम एक ही प्रक्रिया में पूरा हो जाता है। लगभग 3000 रुपये प्रति पक्का बीघा की लागत पर यह तकनीक समय और श्रम दोनों की बचत कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे प्रयास किसानों को आधुनिक खेती की ओर प्रेरित कर रहे हैं और भविष्य में उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ खेती को अधिक लाभकारी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।1
- बड़ी खबर अयोध्या जिले से डीएम के आदेश पर रुदौली में छापा, छह घरेलू गैस सिलेंडर जब्त अयोध्या जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के सख्त निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने मंगलवार को लोहिया पुल स्थित यादव होटल पर छापा मारकर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग का भंडाफोड़ किया। जांच के दौरान छह घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। कार्रवाई क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बच्चें सिंह डोलिया के नेतृत्व में की गई। टीम में पूर्ति निरीक्षक शशांक सिंह चौहान, रामवृक्ष यादव व वरिष्ठ लिपिक दीपांकर सिंह शामिल रहे। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बच्चें सिंह डोलिया का आरोप छापेमारी के दौरान प्रशासन की कार्रवाई को रुदौली के ही एक बड़े *क्षेत्रीय भाजपा नेता* द्वारा प्रभावित करने का जमकर प्रयास किया गया अधिकारियों से गाली गलौज भी की गई, लेकिन टीम ने दबाव को दरकिनार करते हुए सिलेंडर जब्त कर होटल संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि माननीय मुख्यमंत्री जी व डीएम के आदेश के अनुपालन में ऐसे मामलों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।2
- सरकार का बयान: देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, कीमतें भी स्थिर केंद्र सरकार ने बुधवार को देशभर में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों पर विराम लगा दिया है। सरकार ने साफ कहा है कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और पेट्रोल पंपों पर किसी तरह की कमी नहीं है। सरकार के मुताबिक, पेट्रोल पंपों को सप्लाई करने वाले सभी टर्मिनलों पर भी भरपूर स्टॉक है। ऐसे में घबराहट में अतिरिक्त ईंधन खरीदने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने जनता से अपील की है कि बिना वजह अधिक खरीदारी न करें, क्योंकि न तो सप्लाई में कोई दिक्कत है और न ही कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी हुई है। सरकार का यह बयान तब आया है जब सोशल मीडिया पर संभावित संकट को लेकर कई तरह की कयासबाजियां चल रही थीं।1
- motivational1
- सिलेंडर के बाद अब पेट्रोल पंप पर भी अफवाहों का शिकार हुए लोग लगी लंबी कतार अयोध्या सिविल लाइन स्थित पेट्रोल पंप और अंगूरीबाग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने वालों की लगी भारी भीड़। मौके पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौजूद। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने अफवाहों पर ध्यान न देने की की अपील। बृजेश मिश्रा के अनुसार जिले में गैस पेट्रोल और डीजल की नहीं है कोई कमी। पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ईंधन। अफवाहों पर ध्यान न देकर शांति का दें परिचय।1
- गोण्डा। जनपद मुख्यालय स्थित डीएम आवास के सामने पेट्रोल पंप पर 12:00 बजे से लंबी कतारे देखने को मिली। मलिक के द्वारा बताया गया पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है पर्याप्त मात्रा में तेल है। उन्होंने लोगों से अपील की लोग घबरायें नहीं धैर्य बनाए रखें प्रशासन का सहयोग करें ।1
- आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और नोडल शिक्षको का दो दिवसीय वंडर बॉक्स अभिमुखीकरण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ विकासखंड इटियाथोक में बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित प्री -प्राइमरी (बाल वाटिका) की आंगनवाडी कार्यकत्रियों और कक्षा एक के नोडल शिक्षकों की वंडर बॉक्स आधारित क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज इटियाथोक में मां सरस्वती की आराधना से हुआ सन्दर्भदाता सुनील कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आयु वर्ग 3 से 6 वर्ष के बच्चों को खेल- खेल में औपचारिक शिक्षा से जोड़ना तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को कक्षा में लागू करना है| सन्दर्भदाता मनोज दीक्षित ने वंडर बॉक्स की सामग्रियों से परिचित कराया | संदर्भ दाता चंद्रशेखर तिवारी ने वंडर बॉक्स के एनिमल डूबल और वेजिटेबल डूबल का उपयोग, नंबर बॉक्स, वर्णमाला, फेस पजल, नंबर रेपसेनटेसन कार्ड का उपयोग पर चर्चा की| प्रशिक्षण में मेहलता श्रीवास्तव राधेरमन यादव, दुर्गाप्रसाद, रामायण मिश्र, वसी, आलोक मौर्य , मंजू, रिम्पी गौड़, अनीता देवी ,गीतांजलि मौर्य , सहित समस्त को - लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री , ई सी सी ई एजुकेटर तथा कक्षा -1 के नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।4