logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप, जहानागंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में कथित रूप से फर्जी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों में हेरफेर कर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेलाल अहमद पुत्र इफ्तेखार, निवासी बरहतीर जगदीशपुर, थाना जहानागंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, थाना जहानागंज में मुकदमा संख्या 159/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस एवं 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 336(3), 338 एवं 340 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। दो दस्तावेजों में अलग-अलग नाम और जन्मतिथि का आरोप पुलिस के अनुसार, पहले पासपोर्ट में नाम बेलाल अहमद और जन्मतिथि 01 जनवरी 1987 दर्ज थी। वहीं दूसरे पासपोर्ट के आवेदन में आधार एवं पैन कार्ड पर नाम अलमद बेलाल तथा जन्मतिथि 01 जनवरी 1997 दर्ज होने की बात सामने आई। पुलिस का आरोप है कि दस्तावेजों में कथित हेरफेर कर दूसरा पासपोर्ट प्राप्त किया गया। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार कुशवाहा ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर करीब रात 8:10 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। नोट: खबर में लगाए गए आरोप पुलिस के अनुसार हैं। मामले में अंतिम सत्य न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही निर्धारित होगा।

1 hr ago
user_SHATRUGHAN DEVPURIA
SHATRUGHAN DEVPURIA
Azamgarh, Uttar Pradesh•
1 hr ago
5bf2e2ca-7c0c-4a2a-b2ea-72947e5a1f5c

फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप, जहानागंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में कथित रूप से फर्जी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों में हेरफेर कर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेलाल अहमद पुत्र इफ्तेखार, निवासी बरहतीर जगदीशपुर, थाना जहानागंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, थाना जहानागंज में मुकदमा संख्या 159/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस एवं 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 336(3), 338 एवं 340 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। दो दस्तावेजों में अलग-अलग नाम और जन्मतिथि का आरोप पुलिस के अनुसार, पहले पासपोर्ट में नाम बेलाल अहमद और जन्मतिथि 01 जनवरी 1987 दर्ज थी। वहीं दूसरे पासपोर्ट के आवेदन में आधार एवं पैन कार्ड पर नाम अलमद बेलाल तथा जन्मतिथि 01 जनवरी 1997 दर्ज होने की बात सामने आई। पुलिस का आरोप है कि दस्तावेजों में कथित हेरफेर कर दूसरा पासपोर्ट प्राप्त किया गया। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार कुशवाहा ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर करीब रात 8:10 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। नोट: खबर में लगाए गए आरोप पुलिस के अनुसार हैं। मामले में अंतिम सत्य न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही निर्धारित होगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खेत में काम कर रहे युवक पर मारपीट का आरोप, वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग अतरौलिया, आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र रामनिहोर निषाद ने गांव के ही कुछ लोगों पर खेत में काम करने के दौरान लाठी-डंडे, खुरपा समेत अन्य धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार घटना 21 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे की है। अनिल निषाद ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान विपक्षी सिजोर पप्पू पुत्र श्रीपति, रेखा पत्नी सिजोर, नीलम और पूनम पत्नी सिजोर सहित अन्य लोग एक राय होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और खुरपा आदि से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल अनिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह विदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है और उसे आशंका है कि विपक्षी पक्ष प्रशासन को गुमराह कर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है, ताकि वह विदेश जाकर काम न कर सके। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हुए हैं। अनिल निषाद ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान मामले की ओर आकृष्ट कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    खेत में काम कर रहे युवक पर मारपीट का आरोप, वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
अतरौलिया, आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र रामनिहोर निषाद ने गांव के ही कुछ लोगों पर खेत में काम करने के दौरान लाठी-डंडे, खुरपा समेत अन्य धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार घटना 21 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे की है।
अनिल निषाद ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान विपक्षी सिजोर पप्पू पुत्र श्रीपति, रेखा पत्नी सिजोर, नीलम और पूनम पत्नी सिजोर सहित अन्य लोग एक राय होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और खुरपा आदि से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद घायल अनिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह विदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है और उसे आशंका है कि विपक्षी पक्ष प्रशासन को गुमराह कर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है, ताकि वह विदेश जाकर काम न कर सके।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हुए हैं। अनिल निषाद ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान मामले की ओर आकृष्ट कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हालांकि, मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अतरौलिया का अगला विधायक कौन? कोयलसा बाजार की जनता ने रखी अपनी राय! कोयलसा बाजार में जनता की खुली राय!
    1
    अतरौलिया का अगला विधायक कौन? कोयलसा बाजार की जनता ने रखी अपनी राय!

कोयलसा बाजार में जनता की खुली राय!
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • यूपी में 3 दिन महिलाओं और एक सहयात्री की बस यात्रा बिल्कुल मुफ्त!
    1
    यूपी में 3 दिन महिलाओं और एक सहयात्री की बस यात्रा बिल्कुल मुफ्त!
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
    1
    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    2
    बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर  नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया।
जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ... बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे। मंजूषा सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ
    4
    सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा  एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी 
आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा  एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ...
बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत  नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l 
खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे।
मंजूषा सिंह
सहायक आयुक्त (खाद्य) ll 
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • आज़मगढ़ के अहरौला में ढाई महीने की इंस्टाग्राम दोस्ती पहुंची थाने — पंचायत के बाद बाबा पालदास मंदिर में हुई शादी, क्षेत्र में चर्चा
    1
    आज़मगढ़ के अहरौला में ढाई महीने की इंस्टाग्राम दोस्ती पहुंची थाने — पंचायत के बाद बाबा पालदास मंदिर में हुई शादी, क्षेत्र में चर्चा
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चिरैयाकोट में भीषण सड़क हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल स्थान: चिरैयाकोट ​चिरैयाकोट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिली है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ​हादसे के तुरंत बाद एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया, जिसके सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ​स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, ताकि उसे समय पर चिकित्सा मिल सके।
    1
    चिरैयाकोट में भीषण सड़क हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल


स्थान: चिरैयाकोट
​चिरैयाकोट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिली है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
​हादसे के तुरंत बाद एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया, जिसके सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
​स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, ताकि उसे समय पर चिकित्सा मिल सके।
    user_Manish kumar
    Manish kumar
    Teacher मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.